10+बैंगलोर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Bengaluru Me Ghumne ki Jagah : दोस्तों बेंगलुरु हमारे भारत के दक्षिणी क्षेत्र में बसा हुआ बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह शहर देशभर के सबसे बड़े शहरों में से तीसरे नंबर पर आता है।

पहले के समय में बेंगलुरु शहर को फूलों की नगरी ‘गार्डन सिटी’ के रूप में जाना जाना था, लेकिन वर्तमान समय में यह शहर बहुत ही तेजी से विकास कर रहा है और यह आज के समय में सिलिकॉन वैली के नाम से जाना जाता है। देशभर के सबसे बड़े शहरों में दिल्ली मुंबई के बाद बेंगलुरु का नाम आता है।

Bengaluru-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Bengaluru Me Ghumne ki Jagah

बेंगलुरु में बढ़ती आईटी टेक्नोलॉजी में बेंगलुरु शहर को नया नाम दिया है। दोस्तों बेंगलुरु शहर में केवल आईटी कंपनियां ही नहीं इसके अलावा और भी कई खूबसूरत जगह और पर्यटक स्थल मौजूद है, जो कि पर्यटकों को भी आकर्षित करती है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

बेंगलुरु शहर एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पर मॉडर्न सिटी के साथ-साथ प्राचीन विरासत और वास्तुकला भी उपस्थित है। इसके अलावा गार्डन व मानवनिर्मित भिन्न भिन्न प्रकार की सूचनाएं भी आपको देखने को मिलेगी।

बेंगलुरु शहर में आपको ऐसी खूबसूरत लोकेशन देखने को मिलेगी जो कि वहां पर आपको बोलती आकर्षित करेगी। इस सिटी में प्राकृतिक झीलें संग्रहालय और आर्ट गैलरी भी मौजूद है, जो कि विश्व भर में प्रसिद्ध है तो दोस्तों आइए जानते हैं। बेंगलुरु में घूमने के लिए कौन-कौन सी अच्छी जगह है।

बैंगलोर में घूमने की जगह | Bengaluru Me Ghumne ki Jagah

Table of Contents

बैंगलोर के बारे में रोचक तथ्य

  • बेंगलुरु कर्नाटका की राजधानी है और यह भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है।
  • बेंगलुरु की कुल आबादी लगभग 95 लाख है। जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
  • बेंगलुरु शहर समुद्री तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है‌। इसीलिए यहां का वातावरण सामान्य और अनुकूलित रहता है।
  • बेंगलुरु  में घूमने के लिए सबसे अच्छा टाइम सितंबर से मार्च तक का होता है। इस समय यहां का मौसम बहुत ही रोमांटिक और खूबसूरत रहता है।
  • बेंगलुरु  शहर को टेक्नोलॉजी की वजह से देश ही नहीं दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
  • भारत की बहुत बड़ी-बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियां जैसे इंफोसिस, विप्रो के हेड ऑफिस भी बेंगलुरु में स्थित है।
  • बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के लिए बहुत ही फेमस है। यहां पर 21 से भी ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज है, जोकि देश के सभी शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
  • बेंगलुरु को फूलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
  • बेंगलुरु शहर का लालबाग बॉटनिकल गार्डन बेंगलुरु में स्थित सभी जगह में से फेमस है।

बैंगलोर में लोकप्रिय पर्यटक स्थल | Bengaluru Tourist Places in Hindi

बेंगलुरु पैलेस

बेंगलुरु शहर का यह भव्य पैलेस द मैजेस्टिक बैंगलोर पैलेस के नाम से जाना जाता है। यह पैलेस अपनी महान वास्तुकला और शुद्धता के लिए काफी प्रसिद्ध है। वर्तमान समय में यह महल बेंगलुरु शहर का केंद्र है और आपको जानकारी के लिए बता दें, कि इस महल को सन 1878 में बनवाया गया था।

Bengaluru Palace
Image: Bengaluru Palace

बेंगलुरु पैलेस बेंगलुरु शहर के मध्य में 45000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। बेंगलुरु पैलेस भवन को केवल पर्यटन स्थल के लिए ही नहीं इसके अलावा भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

लोगों की मान्यता के अनुसार राजा जाम चमराजेंद्र वाडियार लंदन के विंडसर कैसल से इस महल की प्रेरणा लेकर इस पहल का निर्माण करवाया था। महल की यात्रा करने के लिए आपको दक्षिण भारत में स्थित बेंगलुरु शहर को विजिट करना होगा। बेंगलुरु शहर के इस महल में आपको दक्षिण भारत के शक्तिशाली राजवंशों की भव्यता देखने को मिलेगी।

कब्बन पार्क

बेंगलुरु के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से कब्बन पार्क भी एक है। बेंगलुरु में स्थित कब्बन पार्क 300 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह जगह शहर की ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आती है। मुख्य रूप से कबन पार्क प्राकृतिक प्रेमियों और शांत वातावरण जाने वाले लोगों के लिए एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है।

Cubbon Park
Image: Cubbon Park

कब्बन पार्क में लगभग 6000 से भी अधिक पेड़ों का घर है। कब्बन पार्क में ना केवल प्राकृतिक सौंदर्य है। इसके अलावा भी आपको शहर के कुछ प्रमुख संरचनाएं जैसे कि अटारा काचेरी, कब्बन पार्क संग्रहालय और शेषाद्री अय्यर मेमोरियल पार्क आदि भी यहां पर स्थित है।

कब्बन पार्क में एक बेहद आकर्षक “द बैंगलोर एक्वेरियम” है, जो कि भारत का दूसरा सबसे बड़ा मछली घर है। शुरुआत में कमल पार्क 100 एकड़ में फैला हुआ था, लेकिन बाद में इसे 300 एकड़ तक बढ़ा दिया पुराने समय में इस पार्क को “मीड्स पार्क” के नाम से जाना जाता था। लेकिन वर्तमान समय में इस पार्क का नाम बदलकर कब्बन पार्क रख दिया गया है।

मुख्य रूप से यह बात उन लोगों के लिए है, जो कि मॉर्निंग वह इवनिंग में वाकिंग और एक्साइज करने के लिए एक शांत वातावरण की खोज में है। वह लोग इस पार्क में शांत वातावरण के साथ में एक्सरसाइज और वाकिंग का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों इस पाक के टाइमिंग की तो यह पार्क

सुबह 6:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक ओपन रहता है। इसके साथ ही इस पार्क के भविष्य और शांत वातावरण का लाभ उठाने के लिए आपको कोई भी एंट्री फीस नहीं देनी होती है। यह पाक बिल्कुल मुफ्त है, इस पार्क को फ्री में विजिट कर सकते हैं।

लाल बाग

लालबाग बेंगलुरु अभी बेंगलुरु शहर में स्थित है,‌और यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनस्पति व कलाकृतियां के साथ-साथ पौधों के वैज्ञानिक अध्ययन के लिए प्रसिद्ध केंद्र है। लालबाग का पूरा नाम लालबाग बोटैनिकल गार्डन है। यह गार्डन शहर के मध्य क्षेत्र में लगभग 240 एकड़ में स्थित है।

Lalbagh Botanical Garden
Image: Lalbagh Botanical Garden

लाल बाग में आपको कई भिन्न भिन्न प्रकार की पौधों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। सन 1760 में लालबाग को हैदर अली द्वारा कमीशन किया गया था और उसके बाद उनके बेटे टीपू सुल्तान ने इसे पूरा किया था। लालबाग फ्रॉक जो 3000 मिलियन वर्ष से भी अधिक पुराना है और यह एक बहुत ही आकर्षण लोकेशन है।

दुनिया भर के दुर्लभ फोटोकापी संग्रहालय लालबाग में स्थित है, जीने आप लालबाग बॉटनिकल गार्डन की यात्रा के दौरान देख सकते हैं। लालबाग बोटैनिकल गार्डन को घूमना चाहते हैं, तो आपको इस गार्डन की टाइमिंग के बारे में बता देते हैं। यह गार्डन सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ओपन रहता है, और इस गार्डन की एंट्री फीस वयस्क पर्यटकों के लिए ₹20 है।

बेंगलुरु विधानसभा

विधानसभा तो वैसे हर एक स्टेट में उपस्थित होती है, लेकिन बेंगलुरु विधानसभा एक बहुत ही आकर्षक स्थल बेंगलुरु विधानसभा को देखने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। बेंगलुरु विधानसभा भवन इतना खूबसूरत और प्राचीन कलाकृतियों पर विकसित है, जोकि बेहद खूबसूरत नजर आता है।

Bangalore Vidhan Sabha
Image: Bangalore Vidhan Sabha

बेंगलुरु विधानसभा दिन के मुकाबले रात में और भी ज्यादा खूबसूरत देखने को मिलता है। रात के समय में इस भवन में लगी खूबसूरत लाइटिंग पर्यटकों को और भी ज्यादा आकर्षित करती है।

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बेंगलुरु शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान वनस्पति और जंगली जीवो के लिए बहुत बड़ा उद्यान है। बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान लगभग 104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र से भी ज्यादा फैला हुआ है।

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान में देश का पहला तितली पार्क देखने को मिलता है, जो कि पर्यटकों को और भी ज्यादा आकर्षित करता है। इसके अलावा आपको इस उद्यान में एक बहुत बड़ा जो भी देखने को मिलता है। जिसमें सभी प्रकार के जीव जंतु उपस्थित है।

Bannerghatta Zoo (Biological Park)
Image: Bannerghatta Zoo (Biological Park)

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान 104 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसलिए यहां पर आपको जंगल सफारी करने का भी ऑप्शन देखने को मिलता है, जिससे आप बस या जिम के द्वारा बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं। बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान का समय सुबह 9:00 बजे से शाम को 4:00 बजे तक का है। आप इस समय के दौरान इस राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं।

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान घूमने के लिए अलग-अलग विकल्प के अनुसार एंट्री फीस रखी गई है। यह सभी जानकारी आपको बैनर्घट बायोलॉजिकल पार्क की ऑफिशल वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगी, और आप उस वेबसाइट से अपना ऑनलाइन टिकट भी बनवा सकते हैं।

यह भी पढ़े : 10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

टीपू सुल्तान का समर पैलेस

टीपू सुल्तान का समर पैलेस बेंगलुरु शहर के लगभग केंद्र में स्थित है। यह पैलेस अल्बर्ट विक्टर रोड और कृष्णा राजेंद्र के केंद्र में स्थित है। टीपू सुल्तान का यह भव्य महल बेंगलुरु किले में स्थित है।

Tipu Sultan's Summer Palace
Image: Tipu Sultan’s Summer Palace

यहां पर इंडो इस्लामिक वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण उपस्थित है। यह बैल की पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करता है और ज्यादातर पर्यटक बेंगलुरु में घूमने के लिए आते हैं, तो इस जगह को हमेशा विजिट करते हैं।

बेंगलुरु में स्थित टीपू सुल्तान समर पैलेस का निर्माण सन 1791 में टीपू सुल्तान के शासन समय के दौरान पूरा हुआ था। टीपू सुल्तान के इस महल कई छोटे-छोटे हिस्सों में टीपू सुल्तान के जीवन और उनके समय की विभिन्न घटनाओं को भी दर्शाया गया है।

नंदी हिल्स

बेंगलुरु से लगभग 66 किलोमीटर दूरी पर स्थित नंदी हिल्स एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। नंदी हिल को ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के नाम से भी जाना जाता है और यह एक नंदी बेल्ट जैसा दिखता है।

यहां पर योगा नंदीश्वरा का मंदिर भी उपस्थित है।‌ यह जगह धार्मिक स्थान होने के साथ-साथ एक बेहतरीन हिल स्टेशन होने के कारण ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Nandi Hills
Image: Nandi Hills

जो लोग अपने फोटो शूट के लिए एक बेहतरीन लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो उनके लिए नंदी हिल एक बेहतरीन लोकेशन होगा यह हिल स्टेशन इतना खूबसूरत है, कि यहां पर हर कोई इंसान अपना फोटो शूट करवाना चाहता है, और वर्तमान समय में इस स्थान को फोटोशूट के लिए भी काफी ज्यादा जाना जाता है।

इनोवेटिव फिल्म सिटी

बेंगलुरु में “द ग्रेट फिल्म सिटी” मैसूर रोड के माध्यम से सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक बेहतरीन भारतीय थीम पार्क है, और बेंगलुरु में सबसे अधिक खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। यह फिल्म सिटी लगभग 58 एकड़ की भूमि में फैली हुई है।

बेंगलुरु में स्थित इस फिल्म सिटी को कुल 3 भागों में विभाजित किया गया है। यहां पर आपको मनोरंजन पार्क संग्रहालय और वाइल्ड वेस्ट विंग और कार्टून सिटी का आनंद उठाने को मिलेगा।

Innovative Film City
Image: Innovative Film City

जब भी आप बेंगलूर आया तो बेंगलुरु में उपस्थित द इनोवेटिव फिल्म सिटी को विजिट करना ना भूले। यह फिल्म सिटी सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक ओपन रहती है, और इस फिल्म सिटी में घूमने के लिए आपको ₹600 की एंट्री फीस देनी होती है।

उलसूर झील

बेंगलुरु शहर की सबसे बड़ी जिलों में से एक बेहद ही प्रसिद्ध झील उलसूर झील भी है। यह जेल बेंगलुरु शहर में लगभग 50 हेक्टर के एरिया से भी ज्यादा में फैली हुई है, और इस झील का निर्माण सर लेविन बेंटम बॉरिंग ने किया था, जो उस समय के बेंगलुरु के आयुक्त थे।

Ulsoor Lake
Image: Ulsoor Lake

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण यह झील बहुत ही प्रसिद्ध है। ज्यादातर लोग इस खेल पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। साथ ही यह जेल प्रकृति प्रेमियों के लिए भी एक बेहतरीन लोकेशन है।

बुल मंदिर

बेंगलुरु का प्रसिद्ध बुल मंदिर जिसे नंदी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह बेंगलुरु शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा इस मंदिर को लोकप्रिय रूप से “डोड्डा बसवण गुड़ी” के नाम से पुकारा जाता है। यह मंदिर दुनिया के हिंदी को समर्पित सबसे विशाल मंदिर है। हिंदू परंपराओं के अनुसार नंदी बैल भगवान शिव की सवारी है।

Bull Temple
Image: Bull Temple

इस मंदिर में लगभग 4.5 मीटर ऊंची और 56 5 मीटर लंबी मूर्ति लगी हुई है। इस मूर्ति पर नियमित रूप से नारियल तेल और मक्खन लगाया जाता है। इस मूर्ति की पूजा के समय यहां पर 110 किलो मक्खन लगाया जाता है।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है, कि यहां पर लगाया हुआ मक्खन कभी पिघलता नहीं है, और ना ही आकार को बदलता है। साथ ही इस मंदिर में मक्खन के रूप में भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है।

देवनाहल्ली किला

ऐतिहासिक महत्व और पुरातात्विक विभाग का साक्षात उदाहरण देवनहल्ली किला है, जो कि बेंगलुरु शहर के उत्तर में 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किला शाही परिवारों की जीत की उपलब्धि है, इसके लिए को व्यापक लड़ाईयों का जीता जागता उदाहरण भी कहा जाता है।

Devanahalli Fort
Image: Devanahalli Fort

यह किला खंडहरों में 20 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस किले का मूल रूप से 1501 में सलुवा राजवंश शासन के दौरान बनाया गया था। यह लोकेशन पर बैठकों के लिए एक बहुत ही दिलचस्प जगह है।

ओरियन मॉल

बेंगलुरु शहर में वैसे तो कई विशाल मॉल देखने को मिल जाएंगे, जो कि अपनी ख़ूबसूरती और सुंदरता के लिए एक से बढ़कर एक है, लेकिन अगर बात करें ओरियन मॉल की तो यह बेंगलुरु के मलेश्वरम में स्थित है। यह मॉल बहुत ही व्यस्त और लोकप्रिय वालों में से एक हैं।

Orion Mall
Image: Orion Mall

इस मॉल में कई प्रकार की अलग-अलग एक्टिविटीज उपलब्ध है। साथ ही इस मॉल में आपको एक्सेसरीज, आउटलेट इलेक्ट्रॉनिक्स, फुटवेयर आदि के स्टोर देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा मॉल काफी शांत जगह पर बना हुआ है, इसलिए ज्यादातर पर्यटक स्माल की तरफ आकर्षित होते हैं।

बैंगलोर में घूमते समय ध्यान रखने योग्य बातें

बेंगलुरु में घूमते समय ध्यान में रखने वाली बातें निम्नलिखित है।

  • जैसा कि आपको पता ही है, कि बेंगलुरु एक स्मार्ट सिटी है। यहां की सड़कें हमेशा व्यस्त और अव्यवस्थित रहती है। इसी में चलते आप अपने किसी भी डेस्टिनेशन पर निकलते हैं, तो 15 से 20 मिनट पहले निकले।
  • अगर आप बेंगलुरु में कहीं पर जाने के लिए रिक्शा करें, तो रिक्शेवाले से बड़े कॉन्फिडेंस के साथ बात करें, नहीं तो रिक्शावाला आपको शहर में नया समझकर आपसे ज्यादा किराया ले सकता है।
  • बेंगलुरु शहर में रात को 10:00 बजे के बाद अकेले ना घूमे और जब भी आप कहीं घूमने जाए तो सब एक समूह में निकले।

बेंगलुरु में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन

बेंगलुरु शहर जो कि एक मॉडर्न सिटी, स्मार्ट सिटी में आता है। बेंगलुरु शहर में घूमने की जगह के बारे में तो हमने आपको बता दिया है लेकिन अगर हम बात करें बेंगलुरु के प्रसिद्ध व्यंजन के बारे में तो बेंगलुरु शहर में मुख्य रूप से इडली, डोसा, बस्सी बील भात, पोंगल आदि जैसे व्यंजन काफी प्रसिद्ध है।

इसके अलावा बेंगलुरु शहर में आपको कई अलग-अलग प्रकार के स्ट्रीट फूड खाने को मिल जाएंगे, जो कि अपने स्वाद के लिए एक अलग अनुभव उत्पन्न करवाते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ दिल्ली में घूमने की बेहतरीन जगह

बैंगलोर कैसे पहुँचें?

बेंगलुरु भारत के प्रमुख शहरों में से एक शहर है। यहां पर आप फ्लाइट ट्रेन और सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। बेंगलुरु पहुंचने के कौन-कौन से जरी है उसके बारे में बात करते हैं।

फ्लाइट से बैंगलोर कैसे पहुँचें

बेंगलुरु का केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का बहुत ही व्यस्त और आधुनिक हवाई अड्डे में से एक है। यह देशभर के सभी हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। आप अगर बेंगलुरु आना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक नहीं बेहतरीन विकल्प है।

सड़क मार्ग बैंगलोर कैसे पहुँचें

आप शांति से और रोमांस के साथ बेंगलुरु शहर पहुंचना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास सरकारी और निजी बसों का विकल्प उपलब्ध है। बेंगलुरु में देशभर के सभी अलग-अलग शहरों से नियमित रूप से सरकारी और निजी बसें चलती है, तो अगर आपका सड़क मार्ग के माध्यम से बेंगलुरु आने का विचार है तो आपके लिए यह विकल्प बेहतरीन है।

ट्रेन से बैंगलोर कैसे पहुँचें

ट्रेन का सफर किस को पसंद नहीं होता है। हर कोई ट्रेन में सफर करना चाहता है, और वैसे भी अगर आप ट्रेन के माध्यम से बेंगलुरु से पहुंचना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको देशभर के सभी बड़े बड़े शहरों से बेंगलुरु के लिए ट्रेन बहुत ही आसानी से मिल जाती है। बेंगलुरु में मुख्य रूप से दो रेलवे टर्मिनल है। बेंगलुरु सिटी और यशवंतपुर आप अपने शहर से बेंगलुरु के इन दो टर्मिनल में से किसी एक टर्मिनल पर पहुंच सकते हैं।

बैंगलोर में लोकल ट्रांसपोर्टेशन

बेंगलुरु शहर के अंदर ही आपको इधर से उधर घूमने के लिए कोई बेहतरीन लोकल ट्रांसपोर्टेशन की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए भी बेंगलुरु शहर में आपको कई प्रकार के विकल्प देखने को मिल जाते हैं। बेंगलुरु से में आप रिक्शा से ट्रेवल कर सकते हैं।

इसके अलावा यहां पर आपको Ola/Uber जैसी सुविधा भी देखने को मिलती है। इसके अलावा बेंगलुरु शहर का सबसे बेहतरीन लोकल ट्रांसपोर्टेशन मेट्रो है। बेंगलुरु शहर में लगभग ज्यादातर लोकेशन पर आपको मेट्रो की सुविधा देखने को मिल जाती है।

बेंगलुरु में रुकने की जगह

बेंगलुरु इतना बड़ा शहर है। यहां पर रुकने के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। यहां पर आपको फाइव स्टार से लेकर नॉर्मल होटल्स देखने को मिल जाते हैं।

आप अपनी सुविधा के अनुसार होटल बुक कर सकता है। इसके अलावा अगर आप सस्ते में बेंगलुरु में रुकना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कई लोकल धर्मशालाएं भी उपलब्ध है। आप उनका भी चयन कर सकते हैं।

बेंगलुरु घूमने के लिए का सही समय

बेंगलुरु में हमेशा एक ही वातावरण रहता है। बारिश के मौसम में यहां पर ज्यादा बारिश होती है, लेकिन यहां का टेंपरेचर हमेशा सामान्य रहता है। इसलिए अगर आप जब मन चाहे तब बेंगलुरु भी विजिट कर सकते हैं। बेंगलुरु में आपको वातावरण को लेकर कोई भी समस्या नहीं होगी।

बेंगलुरु कैसे घूमे?

अगर आपका एक अच्छा बजट है, तो आप मैंने उस शहर को घूमने के लिए अपने साथ में ट्रैवल एक्सपर्ट को रख सकते हैं। वह आपको हर एक लोकेशन के बारे में बहुत ही अच्छे से एक्सप्लेन करेगा और उसके बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी उपलब्ध कराएगा साथ ही आपको घूमने में कोई समस्या भी नहीं होगी।

लेकिन अगर आपका इतना बजट नहीं है, तो आप खुद बेंगलुरु शहर को घूम सकते हैं। आप अकेले भी बहुत ही आसानी से बेंगलुरु शहर का शेर कर सकते हैं।

बेंगलुरु शहर घूमने में खर्चा

बेंगलुरु शहर को घूमने में जो खर्चा आता है, वह आप पर करता है। आप बेंगलुरु में रुकने के लिए खाने के लिए और कौन-कौन सी जगह पर घूमने का प्लान बना है। उसके अनुसार आपका खर्चा तय होता है।

लेकिन अगर आपको बेंगलुरु शहर घूमने का एक अनुमानित खर्चा बताया जाए, तो आप 15 से 20 हजार रुपए में आराम से बेंगलुरु शहर को बड़ी अच्छी तरह से भूल सकते हैं।

बेंगलुरु शहर घूमने के लिए साथ में क्या-क्या रखे?

जैसा कि हमने आपको बताया है, कि बेंगलुरु शहर का वातावरण सामान्य रहता है, तो उस स्थिति में आपको कुछ एक्स्ट्रा एक्सेसरीज रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आप बारिश के समय में बेंगलुरु से को विजिट करते हैं, तो उस समय आपको रेनकोट, छाता और बारिश से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण एक्सेसरीज साथ में रखनी चाहिए।

FAQ

बेंगलुरु किस राज्य की राजधानी है?

बेंगलुरु कर्नाटक राज्य की राजधानी है।

बेंगलुरु  कितने क्षेत्रफल में फैला हुआ है?

बेंगलुरु 709 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

बेंगलुरु  की जनसंख्या कितनी है?

बेंगलुरु की कुल जनसंख्या लगभग 95 लाख है।

प्राचीन काल में बेंगलुरु  का क्या नाम था?

प्राचीन काल में बेंगलुरु को कल्यानपुरी या कल्याण नगर कहा जाता था।

बेंगलुरु  में कौन से भाषा बोली जाती है ?

बेंगलुरु  में मुख्य रूप से कन्नड़ बोली जाती है। इसके अलावा यहाँ तमिल, तेलगु, मलयालम, हिंदी भाषाएँ भी बोली जाती हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बैंगलोर में घूमने की जगह ( Bengaluru Me Ghumne ki Jagah),  बेंगलुरु में खाने के लिए क्या पसंद है, बेंगलुरु में रुकने की जगह कौन-कौन सी है, बेंगलुरु जाने का सही समय और बेंगलुरु कैसे पहुंचे? इन सभी के बारे में विस्तार से जानकारी बताइए है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ सीखने को मिला होगा।

यह भी पढ़े :

10+हैदराबाद में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ विशाखापट्टनम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+लक्षद्वीप में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment