10+ उड़ीसा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Odisha Me Ghumne ki Jagah : पूरे देश विदेश में एक से एक घूमने लायक पर्यटक स्थल मौजूद है। परंतु भारत इकलौता ऐसा देश है जो कि संस्कृति, कलाओं और एक पर्यटक स्थलों से परिपूर्ण है। भारत में बहुत ही सुंदर सुंदर राज्य मौजूद है, जिन्हें देखने के लिए देश विदेश से लोगों का आना जाना लगा रहता है।

उन्हीं सुंदर राज्यों में से एक है उड़ीसा। उड़ीसा भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, जो कि अपनी संस्कृति, सुंदरता, और आकर्षक पर्यटक स्थलों से परिपूर्ण है। उड़ीसा में एक से बढ़कर एक रोमांचित कर देने वाले स्थानों के साथ साथ बहुत से ऐतिहासिक स्मारक भी मौजूद है, जो कि दिखने में काफी ज्यादा मनमोहक लगते हैं।

Odisha Me Ghumne ki Jagah
Image : Odisha Me Ghumne ki Jagah

यदि आप भी ओडिशा घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम आप सभी को अपने आर्टिकल के माध्यम से उड़ीसा में घूमने लायक जगह के बारे में बताएंगे, जो कि आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

उड़ीसा में घूमने की जगह | Odisha Me Ghumne ki Jagah

उड़ीसा के बारे में रोचक तथ्य

  • ओडिशा में अलग अलग संस्कृति के 62 समुदाय के लोग निवास करते हैं।
  • ओडिशा का प्रमुख भाषा उड़िया के अलावा भी ओडिशा में संबलपुरी भाषा को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है।
  • ओडीशा में हाथों की कारीगरी से बनाई गई संभल और इक्कत साड़ियां पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है।
  • ओडिशा में स्थित मयूर गंज जगह चाइल्ड लेबर से पूरी तरीके से मुक्त है।
  • ओडिशा में स्थित पांपोश जगह में हनुमान जी की बहुत बड़ी मूर्ति स्थित है, जिसे हनुमान वाटिका के नाम से जाना जाता है।
  • ओडिशा के तालसरी नदी के पास सबसे अधिक दुर्लभ प्रजाति के रेडक्राफ्ट पाया जाता है।
  • ओडिशा धान की खेती और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • ओडिशा के नृत्य कला और संगीत इस राज्य को एक अलग ही पहचान दिलाता है।

उड़ीसा में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Odisha Tourist Places in Hindi)

उड़ीसा एक बहुत ही सुंदर राज्य है, जहां पर घूमने लायक एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। उड़ीसा पर्यटन की दृष्टि में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तो चलिए उन्हीं में से कुछ पर्यटक स्थलों के बारे में एक एक करके जानते हैं।

उदयगिरी और खंडगिरी गुफाएं

उड़ीसा में बहुत सारी घूमने की जगह है, जिनमें से एक है उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं। यह इस राज्य में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जैन समुदाय के लोग ने इस गुफा की शुरुआत की थी।

Udayagiri and Khandagiri Caves
Image : Udayagiri and Khandagiri Caves

उदयगिरि का मतलब सूर्योदय होता है और खंडगिरि का मतलब टूटी हुई पहाड़ी होता है। उदयगिरि की पर्वत पर 18 और खंडगिरि की पर्वत पर 15 गुफाएं स्थित है। भुवनेश्वर से लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं है।

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान

हर जगह पर कोई ना कोई राष्ट्रीय उद्यान जरूरी होता है। उड़ीसा में सबसे खूबसूरत भितरकनिका  नेशनल पार्क है। उड़ीसा का यह सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जो कि प्राचीन समय से कनिका क्षेत्र में स्थित है।

Bhitarkanika National Park
Image : Bhitarkanika National Park

अगर आपको पशु पक्षी बहुत पसंद है तो आप इस जगह का शहर करने जा सकते हैं। यहां पर बहुत सारे रंग बिरंगे और सुंदर पशु पक्षी आपको देखने में मिलेंगे। उड़ीसा में हर जगह की कोई ना कोई खासियत है ,तो वहीं इस राष्ट्रीय उद्यान की खासियत यहां की हरियाली और जानवर है।

ट्राइबल म्यूजियम उड़ीसा

भुवनेश्वर में स्थित इस म्यूजियम की चर्चा भारत में रहने वाला हर व्यक्ति करता है। यह बहुत ही धार्मिक और संस्कृति से भरा म्यूजियम है। उड़ीसा में रहने वाले जनजातियों और आदिवासियों के जीवन काल को इस म्यूजियम में समेट के रखा गया है।

State Tribal Museum
Image : State Tribal Museum

प्राचीन समय में उड़ीसा राज्य के सभी मूल्यवान वस्तुओं को इस म्यूजियम में संजो के रखा गया है। उड़ीसा में रहने वाले निवासी इस म्यूजियम के बारे में ज्यादा अच्छे से बता पाएंगे। परंतु आप यहां जाकर खुद यहां की सुंदरता को देख सकते हैं।

धौली गिरी पहाड़ी

धौलीगिरी पहाड़िया पूरे दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसे कलिंगा के युद्ध से भी जाना जाता है। उड़ीसा के अनेक पर्यटक स्थलों में से एक इस पहाड़ी को भी माना जाता है। बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में धौलीगिरी पहाड़ी को देखा जाता है।

Dhauligiri
Image: Dhauligiri

वैसे तो बौद्ध धर्म के कई सारे धार्मिक स्थल है। उन्हीं में से एक धौलीगिरी पहाड़ी उड़ीसा में स्थित है, जहां पर कोई भी धर्म का व्यक्ति आ सकता है। इस स्थान में बहुत ही शांति होती है और बौद्ध की प्रतिमा स्थित की गई है जहां पर लोग आकर आराधना करते हैं।

यह भी पढ़े :10+केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

चिलिका झील

 उड़ीसा में चिलिका झील बहुत ही प्रसिद्ध झील में से एक है। यहां की खूबसूरती और पर्यावरण को देखकर लोग इसके प्रति आकर्षित हो जाते हैं। दूर-दूर से लोग यहां पर पिकनिक मनाने आया करते हैं, जिसके लिए यहां पर लोगों के लिए कई सारी सुविधाएं भी बना दी गई है।

Chilika Lake
Image: Chilika Lake

आप यहां पर कुछ समय व्यतीत करने जा सकते हैं। यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत और मोहित है। इसके अलावा आपको यहां पर राजहंस और किंगफिशर जैसे अद्भुत जानवर भी देखने को मिलेंगे।

नंदनकानन नेशनल पार्क

यह एक जूलॉजिकल पार्क है, जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां का माहौल बहुत ही शांति और खूबसूरत से भरा हुआ है। इस पार्क में चारों तरफ हरियाली है और कुछ अहम जानवर भी आपको देखने मिलेंगे जैसे बब्बर शेर ,सफेद शेर, अजगर मगरमच्छ आदि।

Nandankanan Zoological Park
Nandankanan Zoological Park

दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं और इस पार्क की शोभा को देखकर खुश हो जाते हैं। आप भी यहां जाएंगे, तो इस वातावरण में मोहित हो जाएंगे।

मंदिर कोणार्क

Konark Sun Temple
Image: Konark Sun Temple

पूरे भारत में प्रसिद्ध और सबसे बड़ा धार्मिक स्थलों में से एक कोणार्क सूर्य मंदिर और जगन्नाथ पुरी है। कोणार्क सूर्य मंदिर यहां की वास्तुकला से भी प्रसिद्ध है। यहां हर साल वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। इस मंदिर के अंदर सूर्य नारायण की प्रतिमा स्थित है।

जगन्नाथ पुरी

वही दूसरे जगह जगन्नाथपुरी में जगन्नाथ भगवान की प्रतिमा स्थित है और यहां लोग पूरी श्रद्धा भाव से इनकी पूजा करने आते हैं। यह मंदिर बहुत ही रहस्यमय भी है और देश-विदेश से लोग यहां पर प्रत्येक वर्ष घूमने आते हैं।

Shri Jagannatha Temple Puri
Shri Jagannatha Temple Puri

यह एक धार्मिक स्थल के साथ-साथ एक प्राचीन स्थल भी है, जो पुराने समय से उड़ीसा में स्थित है।

उड़ीसा में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

हर जगह का कोई ना कोई प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन होता है, जो पर्यटकों के लिए भी हर जगह उपस्थित रहता है। उन्हीं प्रसिद्ध और स्वादिष्ट भोजन में एक दही बड़ा आलू दम है, जो यहां बहुत प्रसिद्ध है। इससे अलग मीठे में बात करे तो रस गुल्ला और खीरी बहुत प्रसिद्ध है, जिसके साथ आपको सेल पुडी परोसा जाता है।

एक प्रसिद्ध भोजन में से एक दालमा भी है जो उड़ीसा का सबसे प्रसिद्ध है। अगर आप यहां जाते हैं तो इसे खाना कभी ना भूले। समुद्री स्थान पर पानी पूरी अधिक प्रसिद्ध होता है, जो पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इन सबसे अलग अगर आप नॉनवेजिटेरियन खाना चाहते हैं तो वह भी आपको यहां आसानी से मिल जाएगा।

उड़ीसा के प्रसिद्ध भोजन पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है। यहां की स्थानीय लोग और पर्यटक भी इस स्वादिष्ट भोजन को पसंद करते हैं। चलिए आपको यहां के कुछ खाने के नाम बताते हैं। जैसे :-

  • खिचड़ी
  • दही बड़ा आलू दम
  • चिंगड़ी मलाई
  • संतुला
  • पिथा
  • पखला भाटा
  • छेना पोड़ा
  • रसबल्ली
  • दालमा
  • मचा घांत
  • कनिका
  • पिलाफ
  • चाकुली पिथा, आदि।

उड़ीसा में रुकने की जगह

जब आप कहीं भी घूमने जाया करते हैं, तो कुछ दिन या हफ्ते के लिए वही रुकना पड़ता है।आप रुकने के लिए किसी भी होटल, रेस्टोरेंट में रूम बुक करवा के अच्छी खासी फैसिलिटी के साथ रह सकते हैं। इसके अलावा और भी ऐसे कई सारे धार्मिक स्थल होते हैं, जहां पर मंदिर के तरफ से एक आश्रम होता है।

जिसमें पर्यटक आकर कुछ समय व्यतीत कर सकें वहां भी आप ठहर सकते हैं। जो लोग ज्यादा पैसे देने में सक्षम नहीं होते वह आश्रम में ही अपना निवास स्थान ढूंढ लेते हैं।

उड़ीसा में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

ओडिशा एक बहुत ही सुंदर राज्य है, यहां पर हर मौसम में घुमा जा सकता है। परंतु फिर भी यदि आप उड़ीसा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच हो सकता है क्योंकि उस समय सर्दियों का मौसम चल रहा होता है।

उस समय के दौरान मौसम घूमने लायक यानी की पर्यटन के अनुकूल होता है। इस मौसम के दौरान आप उड़ीसा की यात्रा अच्छे तरीके से कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : 10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

उड़ीसा कैसे पहुंचे? (रेल, सड़क, और हवाई मार्ग) :-

अगर आप किसी दूसरे देश या दूर राज्य से ओडिशा पहुंचना चाहते हैं, तो आप हवाई मार्ग के रास्ते आ सकते हैं। हवाई जहाज में कम समय में आप अपने मंजिल तक पहुंच सकते है। इससे समय का बचत भी होगा और आप जल्द से जल्द उड़ीसा पहुंच के वहां के प्रसिद्ध जगहों को देख पाएंगे।

अगर आप रेल यात्रा करना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से उड़ीसा घूम सकते हैं। उड़ीसा को जाने वाली बहुत सारी भारतीय रेल है जहां से आप उड़ीसा के किसी भी जिले का टिकट करवा कर वहां पहुंच सकते हैं और आप जहां चाहे वहां घूम सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप उड़ीसा राज्य में ही रहते हैं या उसके पड़ोसी राज्य में रहते हैं, तो आप सड़क रास्ते से भी आ सकते हैं इसमें आपको खर्च तो होगा परंतु आप बिना किसी असुविधा से अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे।

उड़ीसा में घूमने का खर्चा

किसी भी जगह अगर आप घूमने जा रहे हैं तो खर्चे बहुत होते हैं। खर्चे आपकी ऊपर भी डिपेंड होते हैं। आप कितनी संख्या में घूमने जा रहे हैं। इससे आपका खर्चा कम या ज्यादा हो सकता है। अक्सर लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाया करते हैं, तो उस हिसाब से आप अपना खर्चा बना कर जाए।

अगर आप उड़ीसा राज्य के सभी स्थलों को घूमना चाहते है, तो खर्च ज्यादा आएंगे पर अगर आप दो तीन जगह ही घूमना चाहते हैं तो खर्च कम आएंगे। फिर भी लगभग आपको 10,000 से 20000 का कम से कम खर्च आ सकता है।

इसके अलावा अगर आप दर्शनीय स्थल से कुछ खरीदना चाहते हैं या बाहरी खर्च करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अलग से पैसे रखने होंगे। आपके खर्च आप पर ही निर्भर होते हैं आप अपनी फैसिलिटी के हिसाब से खर्च कर सकते हैं।

उड़ीसा घूमते वक्त साथ में क्या रखें?

 कहीं भी सफर करने से पहले लोगों को उनकी पैकिंग की ही चिंता होती है कि साथ में क्या क्या रखें? सबसे पहले अगर आप ठंड में उड़ीसा घूमने जा रहे हैं तो गरम कपड़े रखना ना भूले। उसके बाद आप अपनी जरूरतें के समान अपने साथ रखें। खाने पीने से लेकर अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए बाकी समान रखें और सबसे महत्वपूर्ण पैसा रखना ना भूले।

हो सके तो अपने खर्च से ज्यादा पैसा ही अपने साथ रखे क्योंकि किसी भी वक़्त किसी भी चीज की जरूरत पड़ सकती है, तो अगर आपके पास कुछ अधिक पैसा होगा तो आप निश्चिंत होकर घूम पाएंगे।

FAQ

उड़ीसा राज्य कहा है?

भारत के पूर्वी तट पर उड़ीसा राज्य स्थित है।

उड़ीसा में कितने समुदाय के लोग रहते है?

उड़ीसा में 62 समुदाय के लोग रहते है, जिनकी संस्कृति भी अलग अलग है।

उड़ीसा राज्य की स्थापना कब हुई?

1 अप्रैल 1936 में उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई थी ।

उड़ीसा की प्रसिद्ध दो भोजन के नाम बताएं?

उड़ीसा की प्रसिद्ध दो भोजन के नाम दालमा और पिथा है।

उड़ीसा में प्रसिद्ध साड़ी का नाम क्या है?

ओडीशा में हाथों की कारीगरी से बनाई गई संभल और इक्कत साड़ियां पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है।

निष्कर्ष

पूरे दुनिया भर में भारत अपनी कला और संस्कृति से प्रसिद्ध है। यहां की प्राचीनता लोगों के लिए रहस्य भी है। दूर देश से लोग यहां घूमने आते है और भारत देश का गुणगान करते है। इतने बड़े भारत देश में हर जगह कोई ना कोई पर्यटक स्थल मौजूद है उन्हीं में से एक उड़ीसा भी है।

उड़ीसा में बहुत से धार्मिक स्थल है, जहां पर लोग कुछ समय शांति से व्यतीत करने आते है। इस आर्टिकल में हमने आपको उड़ीसा में घूमने की जगह ( Odisha Me Ghumne ki Jagah) से जुड़ी सभी प्रसिद्ध जानकारी दे दी है। अगर आप भी यहां घूमने जाना चाहते है तो आराम से अपने पूरे परिवार के साथ जा सकते है।

यह भी पढ़े : 

10+बिहार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गुजरात में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment