10+ पंजाब में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Punjab Me Ghumne ki Jagah : भारत में पंजाब राज्य बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां की संस्कृति और धर्म दोनों ही अलग है परंतु यहां का रहन-सहन पूरे भारत को बांध के रखता है। पंजाब में रहने वाले हर एक लोगों का संस्कार बहुत ही अच्छा होता है यहां जाने वाले हर एक पर्यटक को मेहमान की भांति पुजा जाता है।

Punjab Me Ghumne ki Jagah
Image: Punjab Me Ghumne ki Jagah

पंजाब में घूमने वाला स्थान बहुत ही ज्यादा है और हर स्थान प्रसिद्ध भी है। अगर आप भी पंजाब में घूमना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। इस में हम आपको पंजाब में घूमने वाली जगह के बारे में बताएंगे, जिस स्थान में आप जाकर घूम सकते हैं और पंजाब की संस्कृति को देख सकते हैं।

पंजाब में घूमने की जगह | Punjab Me Ghumne ki Jagah

पंजाब के बारे में रोचक तथ्य

  • पंजाब जिसे भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। पंजाब राज्य में सिख समुदाय के लोग सर्वाधिक रहते हैं।
  • पंजाब को भारत की तलवार भी कहा जाता है क्योंकि यहां के लोगों के पास लड़ने की अधिक क्षमता होती है और यहां के लोग लड़ने के लिए मुख्य तौर पर तलवार का उपयोग करते हैं। पड़ोसी दुश्मन देशों से आने वाली हमलावर का यहां के लोग तलवार के दम पर बेहतरीन मुकाबला करते हैं।
  • पंजाब राज्य में कुल 22 जिले हैं और पंजाब में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला लुधियाना माना जाता है। यहां की पापुलेशन अन्य जिलों की तुलना में अधिक है।
  • पंजाब राज्य में पंजाबी भाषा बोली जाती है।
  • पंजाब जनसंख्या के आधार पर भारत का 16 वां और क्षेत्रफल के आधार पर भारत का 19 वां सबसे बड़ा देश है।
  • पंजाब में रहने वाले लोग खेती पर निर्भर है और यहां की जनसंख्या अधिकतर खेती का काम ही करती है।

पंजाब में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Punjab Tourist Places in Hindi)

जिस प्रकार भारत के हर एक राज्य में घूमने की जगह बहुत सारी है, उसी प्रकार पंजाब राज्य में भी घूमने की जगह बहुत सारी है। पंजाब के लोगों का पहनावा और उनकी संस्कृति बहुत ही अलग है, जिससे लोग पंजाब की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

पंजाब के लोग किसी भी कला प्रस्तुति में पीछे नहीं हटते चाहे वह नित्य हो या संगीत। यहां के लोगों के अंदर उत्साह देखकर मन मोहित हो जाता है। चलिए हम आपको पंजाब में घूमने वाली जगह के नाम बताते हैं, जहां पर पर्यटक आकर कुछ समय व्यतीत करते हैं।

कपूरथला

कपूरथला शहर पंजाब में प्रसिद्ध है, यहां पर भी लोग घूमने आया कहते हैं। वैसे तो पंजाब में बहुत सी घूमने की जगह है परंतु कपूरथला एक बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक स्थान है।

Kapurthala
Image : Kapurthala

यहां पर सबसे पुराना महाराजा जगजीत सिंह का महल और किला है, जो बहुत ही ज्यादा प्राचीन है। यहां पर लोग घूमने आया करते हैं और इनका क्लब भी यहां मौजूद है और आपको बता दें कि कपूरथला को पेरिस ऑफ पंजाब भी कहा जाता है क्योंकि यहां की खूबसूरती बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है।

जालंधर

पंजाब में मशहूर शहर में जालंधर का नाम भी आता है। यहां पर हर एक धर्म के लिए अलग-अलग धार्मिक स्थल स्थित है ,मस्जिद , चर्च ,देवी मंदिर इत्यादि।

Jalandhar
Image: Jalandhar

हर साल पर्यटक जालंधर में घूमने जरूर आते हैं क्योंकि यहां पर दूर से आए लोगों के लिए कई सारी सुविधाएं बनाई गई है, जिससे वह जालंधर अच्छे से घूम पाए और इस स्थान से कई सारे यादें लेकर जाएं। यहां बच्चों के लिए कई सारी पार्क भी है जहां पर स्विमिंग पूल इत्यादि की सुविधा दी गई है, वहां पर बच्चे जाकर मस्ती कर सकते हैं।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पंजाब के साथ-साथ हरियाणा की भी राजधानी मानी जाती है। पंजाब की संस्कृति इस जिले में ही देखने को मिलती है। चंडीगढ़ के लोग बहुत ही मासूम और संस्कारित होते हैं। यहां पर्यटकों के लिए कई सारे आयोजन किए जाते हैं।

Chandigarh
Image: Chandigarh

चंडीगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहां का वातावरण बहुत ही शांत और ठंडा होता है। यहां पर स्थित बहुत सारे ऐसे गार्डन व बगीचे है जहां पर आपको अलग-अलग प्रकार के पेड़ पौधे देखने मिलेंगे, जिसकी हरियाली में लोग मंदमुक्त हो जाते हैं।

भटिंडा

पंजाब में स्थित भटिंडा शहर बहुत ही पुराना और प्राचीन हैं। कहा जाता है कि ऐतिहासिक समय से ही भटिंडा शहर पंजाब में स्थित है, यहां की कई सारी रहस्यमई कड़ी स्थान से जुड़ी हुई है। इस शहर में बहुत सारी किले और महल भी हैं जो पुराने समय का याद दिलाता है।

Bathinda
Image: Bathinda

भटिंडा में घूमने के लिए पर्यटकों के लिए कई सारे स्थान बनाए गए हैं। धार्मिक से लेकर सांस्कृतिक तौर पर सभी के लिए मनोरम दृश्य यहां मौजूद है। किला ,पार्क, जूलॉजिकल गार्डन आदि जैसे शानदार प्रमुख स्थान है।

यह भी पढ़े: 10+उड़ीसा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पटियाला

पंजाब के पटियाला में स्थित शीश महल इस राज्य में बहुत ही प्रसिद्ध है। पटियाला अपनी हरियाली से पूरे देश में फेमस है। उसमें यहां के पुराने और प्राचीन स्थल में स्थित महल यहां की शोभा बढ़ाता है।

Patiala
Image: Patiala

शीश महल महाराजा नरेंद्र सिंह द्वारा बनाया गया था। आज भी लोग यहां पर्यटक के तौर पर घूमने आते हैं और यहां की वादियों को देखकर मनमोहित हो जाते हैं। यह शीश महल चारों तरफ हरियाली से भरा हुआ है और यह इस साल बहुत ही शांतिमय भी है।

आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा अपनी भव्य सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है। यह गुरुद्वारा पूरे पंजाब की बड़ी गुरुद्वारा में से एक है क्योंकि सिख धर्म के गुरु गोविंद सिंह ने अपना कुछ जीवन यहां व्यतीत किया था।

Anandpur Sahib
Image: Anandpur Sahib

इस पवित्र स्थान में लोग अपनी अरदास लेकर आते हैं और माना जाता है कि सच्चे दिल से यहां जो भी  मांगा जाता है , वह पूरा हो जाता है। पर्यटक यहां पर पूरे आराधना के साथ आते हैं। पंजाब की संस्कृति इस स्थान पर ज्यादा अच्छे से देखी जाती है।

लुधियाना

पर्यटकों के लिए पंजाब में लुधियाना शहर बहुत ही अच्छा घूमने का स्थान है, जहां पर आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं। लुधियाना का सतलज नदी पंजाब में प्रसिद्ध है। इस नदी के किनारे लोग काफी समय व्यतीत करते हैं। नदी की लहरें बहुत ही शांति भावों से बहती है जो मन को प्रसन्न कर देती है।

Ludhiana
Image: Ludhiana

लुधियाना में घूमने की जगह बहुत सारी है, जहां पर म्यूजियम, ज़ू, गार्डन ,मंदिर आदि जैसे प्रमुख स्थान है। अगर आप भी पंजाब घूमने जा रहे हैं, तो लुधियाना जरूर जाएं। यहां पर आपके लिए कई सारे रोचक स्थान मौजूद है।

अमृतसर

भारत में रहने वाले हर एक व्यक्ति को अमृतसर के बारे में अच्छी तरीके से पता है और ना केवल हमारा देश ,देश विदेश के लोग भी अमृतसर की खूबसूरती को देखने के लिए पंजाब आते हैं। अमृतसर का स्वर्ण मंदिर बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है, जो हरमिंदर साहिब के नाम से पूरे पंजाब और भारत देश में मशहूर है।

Amritsar
Image: Amritsar

सिख धर्म के लोग यहां पूरी धर्म और आस्था से जाते हैं। यह गुरुद्वारा भारत की सबसे बड़ी गुरुद्वारों में से एक है। पर्यटक यहां हर साल लाखों की तादाद में घूमने आते हैं और ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिस दिन यहां भीड़ नहीं होती।

रूपनगर 

पंजाब की प्रकृति की सुंदरता को देखने के लिए आप रूपनगर जा सकते हैं। यहां पर इतनी हरियाली है कि लोग एक बार आ जाए तो यहां से जाना नहीं चाहते। यहां की प्रकृति बहुत ही सुंदर और मनमोहक है।

rupnagar
Image: rupnagar

रूपनगर  में घूमने के लिए बहुत सारे स्थान है, जिनमें गुरुद्वारा सबसे ऊपर है। यहां अनेक सारे गुरुद्वारे हैं, जहां पर सिख धर्म के लोग अपना कुछ धार्मिक समय व्यतीत करते हैं। बड़े बड़े गुरुद्वारे जहां देश-विदेश से लोग आते हैं, वह रूपनगर में स्थित है। आप ही यहां अपना समय व्यतीत करने जा सकते हैं।

पठानकोट

पंजाब में स्थित पठानकोट अपने स्थान से बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पर बहुत सारे धार्मिक स्थल है जैसे:- काली माता मंदिर और मुक्तेश्वर मंदिर।

Pathankot
Image : Pathankot

पर्यटक हर साल यहां घूमने आते हैं और भगवान की दर्शन करते हैं। पठानकोट पुराने समय से प्रसिद्ध है, यहां के लोग दूसरों के साथ बहुत ही ज्यादा नम्र व्यवहार से बात करते हैं और अपनी संस्कृति को देश विदेश तक फैलाते है।

पंजाब में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

हर स्थान का कोई ना कोई प्रमुख भोजन जरूर होता है, उसी प्रकार हम सबको पता है पंजाबी खाने के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध होते हैं। यहां के लोग मेहमान नवाजी में खाने के लिए अलग-अलग प्रकार के खाना को परोसते है।

सिर्फ खाना खाना ही नहीं बल्कि लोगों को खिलाने इन्हें काफी प्रसन्नता होती है। पंजाब की मक्की दी रोटी और सरसों की साग का तारीफ तो आपने सुना ही होगा। चलिए उसके साथ हम आपको और भी कई सारी प्रसिद्ध भोजन के नाम बताते हैं।

  • छोले कुलचे
  • राजमा चावल
  • दाल मखनी और तंदूरी रोटी
  • लस्सी
  • छोले चावल
  • पराठे
  • पनीर टिक्का
  • और नॉन वेजिटेरियन आदि।

पंजाब में रुकने की जगह

अगर आप पंजाब घूमने जा रहे हैं, तो वहां पर कई सारे रुकने की जगह होती है। वैसे तो पंजाब के लोगों का दिल बहुत ही बड़ा होता है। वह मेहमान नवाजी के लिए कभी भी पीछे नहीं हटते और मेहमानों को अपने घर में ही आसरा दे देते हैं, परंतु वहां पर लोगों द्वारा कई सारी आश्रम और संस्था भी बनाई गई है जिसमें पर्यटक आकर अपना कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और वहां पर कई सारी सुविधाएं भी उनके लिए बनाई गई है।

जिनसे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। अगर आपको और भी ज्यादा फैसिलिटी चाहिए तो आप रेस्टोरेंट ,होटल ,या लॉज में रह सकते हैं। बस आपको कुछ रुपए ज्यादा अपने साथ रखने होंगी, जिससे आपको रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा फैसिलिटी दी जाएगी।

पंजाब में घूमने जाने का सही समय

हर व्यक्ति पर्यटक स्थलों पर घूमने से पहले उचित समय की कल्पना करता है। उचित समय में घूमने का मजा अलग आता है। पंजाब में घूमने का सही समय सर्दियों का है। सर्दियों का मतलब यहां अक्टूबर से मार्च तक का समय पंजाब में घूमने लायक है।

इस दौरान यहां का माहौल बहुत शांत होता है और यहां की हरियाली जो पर्यटकों के मन को मोह लेती है। इसलिए पंजाब में घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच ही जाएं।

पंजाब में घूमने का खर्चा

पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए कई अलग-अलग टूर और पैकेज निकलते रहते हैं। उस आधार पर यदि पंजाब के किसी पर्यटक स्थल पर घूमना चाहते हैं। तो बिल्कुल कम खर्चे के साथ आप यहां घूमने का मजा ले सकते हैं। लेकिन यहां पर पंजाब के सभी पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका नहीं मिलता है।

उदाहरण के तौर पर यदि आपको अमृतसर का टूर पैकेज मिलता है। तो आप सिर्फ अमृतसर के ही दो-तीन पर्यटक स्थलों पर घूम सकते हैं। लेकिन यदि आप पूरे पंजाब के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में घूमना चाहते हैं। तो अनुमानित खर्चा प्रति व्यक्ति ₹10000 से लेकर ₹15000 तक आता है।

यह भी पढ़े: 10+मध्यप्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पंजाब कैसे पहुंचे?

पंजाब भारत का एक लोकप्रिय राज्य है, जो हवाई मार्ग रेलवे मार्ग और सड़क मार्ग से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक इन तीनों रास्तों के जरिए यहां भ्रमण कर सकते हैं।

हवाई मार्ग: आप कौन से पर्यटक स्थल पर घूमने के लिए जा रहे हैं। उस हिसाब से आपको अपने नजदीक हवाई अड्डे की जानकारी ले लेनी होगी और उस एयरपोर्ट तक पहुंचने के पश्चात वहां से टैक्सी या कैब बुक करके आप पर्यटक स्थल तक पहुंच सकते हैं।

रेलवे मार्ग: पंजाब का हर लोकप्रिय शहर अन्य राज्यों से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। अतः पंजाब के पर्यटक स्थलों तक पहुंचने के लिए लोगों को रेलवे मार्ग सबसे उचित और उत्तम रहता है क्योंकि रेल के जरिए आप पंजाब की यात्रा कर सकते हैं और पंजाब के पर्यटक स्थलों पर घूम सकते हैं।

सड़क मार्गः देशभर के सभी राज्यों से पंजाब के लिए निरंतर बसें चलती है। इसके अलावा सड़क मार्ग के जरिए आप अपने खुद के वाहन से भी पंजाब की यात्रा कर सकते हैं और पंजाब के पर्यटक स्थलों पर घूम सकते हैं।

पंजाब कैसे घूमे?

ऐसे देखा जाए तो पंजाब बहुत लंबा चौड़ा है 1 दिन में पंजाब के सभी पर्यटक स्थलों पर घूमना संभव नहीं है। अतः आपको पंजाब के सभी पर्यटक स्थलों पर घूमना है तो सबसे पहले योजना बनानी होगी और उस योजना के आधार पर तीन-चार दिन में पंजाब के सभी पर्यटक स्थलों पर घूमना होगा।

इसके लिए आप यहां पर टैक्सी या कैब बुक कर सकते हैं। जिसके जरिए पंजाब के सभी पर्यटक स्थलों पर पहुंचकर यहां का आनंद ले सकें।

पंजाब घूमते वक्त साथ में क्या रखें?

पंजाब घूमने के लिए यदि आप निकल रहे हैं तो आप को साथ में क्या रखना होगा? इसके बारे में यदि हम बात करें तो सर्दियों के समय आपको एक स्वेटर रखना जरूरी है। इसके अलावा आप अपनी इच्छा अनुसार और सुविधा अनुसार खाने के लिए कुछ हल्के फूड आइटम रख सकते हैं।

FAQ

पंजाब का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल कौन से शहर में स्थित है?

पंजाब की राजधानी अमृतसर जहां के लोकप्रिय पर्यटक स्थल राज्य में प्रसिद्ध है।

पंजाब घूमने में खर्चा कितना आएगा?

यदि कोई व्यक्ति पंजाब के आठ से 10 पर्यटक स्थलों पर घूमना चाहता है, तो करीबन ₹10000 से लेकर ₹15000 तक का खर्चा प्रति व्यक्ति आता है।

पंजाब में घूमने का सही समय क्या रहता है?

पंजाब घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए उचित समय अक्टूबर से मार्च का रहता है। सर्दियों में यहां घूमने का आनंद आता है।

पंजाब में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

भारत के खानपान में सबसे आगे पंजाब का नाम आता है। पंजाब में खाने के लिए सरसों का साग, मक्की की रोटी भरपूर घी और लस्सी प्रसिद्ध है।

निष्कर्ष

पंजाब एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है देश विदेश से लोग यहां घूमने आया करते है और लोगों का यह बहुत ही धूम धाम से स्वागत किया जाता है। भारत के सभी क्षेत्रों के अलावा अगर आप कहीं घूमना चाहते हैं तो  पंजाब एक बहुत ही अच्छा विकल्प है, जहां पर आप जाकर कुछ दिन व्यतीत कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको पंजाब में घूमने की जगह ( Punjab Me Ghumne ki Jagah) पंजाब के बारे में कुछ जानकारी दी है। और अगर आप पंजाब जाने का सोच रहे हैं तो बिना किसी देरी के जब भी समय मिले पंजाब जरूर घूमे। यहां की संस्कृति और पारंपरिक का आपका मन मोह लेगी।

यह भी पढ़े:

10+ गुजरात में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+उड़ीसा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+बिहार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment