10+ श्रीलंका में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Sri Lanka Me Ghumne ki Jagah : श्रीलंका समुद्र तट पर स्थित एक स्वतंत्र गणराज्य है, जिसका इतिहास काफी पुराना है। दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग पर समुद्र दीप पर श्रीलंका स्थित है। श्रीलंका का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। रामायण काल के राक्षस रावण श्रीलंका के ही रहने वाले थे। यहां पर रावण की सोने की लंका हुआ करती थी।

Sri Lanka Me Ghumne ki Jagah
Image :Sri Lanka Me Ghumne ki Jagah

श्रीलंका पर्यटकों की दृष्टि से पसंद किए जाने वाला एक खूबसूरत देश है। यहां पर प्राचीन भवन तथा खंडहर में तब्दील हो चुके धार्मिक अवशेष का एक खूबसूरत उदाहरण देखने को मिलता है। श्रीलंका 25 राज्य तथा 9 प्रशासनिक क्षेत्रों में फैला हुआ एक स्वतंत्र राष्ट्र है, जिसकी राजधानी कोलंबो है। श्रीलंका की राष्ट्रीय मुद्रा श्री लंका रूपी है। श्रीलंका की राष्ट्रीय भाषा तमिल है।

आपको बता दें कि श्रीलंका की राष्ट्रीय भाषा तमिल (जो कि हमारे भारत के तमिलनाडु की भी राज्य भाषा) है। अक्सर यहां के लोग श्रीलंका तथा श्रीलंका के लोग तमिलनाडु में आते जाते रहते हैं। श्रीलंका में पूरे साल भर पर्यटकों का तांता लगा रहता है, तो आइए श्रीलंका के बारे में विस्तार से जानते हैं। तथा यहां के पर्यटक स्थलों को भी समझते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

श्रीलंका में घूमने की जगह | Sri Lanka Me Ghumne ki Jagah

श्रीलंका के बारे में रोचक तथ्य

  • श्रीलंका एक प्राचीन देश है, जिसका इतिहास लगभग 2500 से भी अधिक वर्ष का है। अनेक सारी प्राचीन कहानियां और इतिहास के पन्नों में श्रीलंका एक संपन्न और प्रभुत्वशाली देश बताया गया है।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के इतिहास को हम रामायण काल में देखें, तो श्रीलंका से जुड़ा हुआ है और श्रीलंका का इतिहास भी प्राचीन काल में भारत से जुड़ा हुआ है।
  • हजारों वर्षों पूर्व श्रीलंका का नाम ‘लंका’ था। तब यहां पर ‘रावण’ राज किया करता था। यहां पर रावण की सोने की लंका थी। रावण यहां पर ही ‘माता सीता’ को उठा कर लाया था। उसके बाद भगवान श्री राम और हनुमान जी सहित बंदरों की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच मौजूद विशाल समंदर में पत्थरों का मार्ग बना कर रहा आए थें।
  • आज भी भारत व श्रीलंका के बीच भगवान श्री राम के हाथों द्वारा बनाया गया पत्थरों का मार्ग मौजूद है, जिसे रामसेतु’ कहते हैं। आज भी राम सेतु को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
  • यदि हम बात करें अंग्रेजी शासनकाल की तो सन 1802 में अंग्रेजों ने श्रीलंका में अपना शासन स्थापित कर दिया था। उसके बाद भारत की तरह श्रीलंका के लोग क‌ई वर्षों तक अंग्रेजों से लड़ते रहें। आखिरकार सन् 1983 में अंग्रेज श्रीलंका छोड़ कर चले गए। उसके बाद श्रीलंका ने गणतंत्र राष्ट्र की नींव रखीं।
  • श्रीलंका में अनेक सारे ऐसे धार्मिक और प्राचीन स्थान है, जो पर्यटकों की दृष्टि से लाजवाब और खूबसूरती का केंद्र है। हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक श्रीलंका का दौरा करते हैं।

श्रीलंका में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Sri Lanka Tourist Places in Hindi)

नाइन आर्च ब्रिज

प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत नजारा देखने के लिए श्रीलंका में स्थित नाइन आर्च ब्रिज एक शानदार आकर्षण का केंद्र है। यहां पर खड़े रहकर आप प्रकृति का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। यहां पर आपको स्वर्ग जैसा महसूस होगा।‌‌

Nine Arches Bridge
Image: Nine Arches Bridge

यह स्थान पर्यटकों को अपनी ओर लुभावने का कार्य करता है।‌ बता दें कि इसके निर्माण में सीमेंट, रेत व पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है जोकि आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

मिनटेल

पर्यटक की दृष्टि से श्रीलंका घूमने जाने वाले पर्यटन मिनटेल जरूर जाते हैं। यह एक आकर्षक स्थल है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे पर्वतमाला के रूप में देखा जाता है। पर्वत श्रंखला पर स्थित यह स्थान बौद्ध समुदाय के लिए अध्यात्म का केंद्र है।

Mihintale
Image: Mihintale

कहा जाता है कि इसी पर्वतमाला पर बौद्ध भिक्षु ने ज्ञान तथा धर्म का प्रचार किया था, इसीलिए यह चोटी बौद्ध समुदाय के लिए धर्म से जुड़ी हुई है। यहां पर पहुंचने से आपको एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह चोटी अत्यंत ऊंचाई पर होने के कारण आपको आसपास का वातावरण बेहद लुभावना नजर आएगा।

कहा जाता है कि इसी चोटी पर बैठकर बौद्ध भिक्षुओं ने संपूर्ण विश्व में शांति तथा सद्भावना का संदेश दिया था और यहां से ही बौद्ध धर्म का प्रचार व प्रसार किया था।

उनावातुना

श्रीलंका के प्रमुख आकर्षक जगहों की सूची में उनावातुना का मुख्य स्थान है। यह एक छोटा सा समुद्र तटीय क्षेत्र है। यहां पर अनेक सारे पर्यटक आते हैं। इस समुद्र तटीय क्षेत्र पर सफेद रेत है।

Unawatuna
Image: Unawatuna

यह समुद्र तटीय क्षेत्र गोवा बीच जैसा अनुभव कराता है। इस तट पर कछुए व रंगीन मछली देखने को मिलती हैं तथा यहां पर मिलने वाले स्वादिष्ट भोजन भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

गल विहार

श्रीलंका का दौरा करने वाले पर्यटक गल विहार जरूर जाते हैं क्योंकि यह श्रीलंका का प्रमुख दार्शनिक स्थल है। यह स्थल बौद्ध धर्म से संबंध रखता है। यहां पर अनेक प्रकार की भगवान की मूर्तियां देखने को मिलती है।

Gal Vihara
Image: Gal Vihara

यह एक प्राचीन स्थल है, जो श्रीलंका के प्राचीनतम  शहरों में स्थित हैं। श्रीलंका आने वाले सभी पर्यटक एक बार इस स्थल पर जरूर आते हैं। यदि आप श्रीलंका जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस स्थान पर आपको भी जरूर जाना चाहिए।

यह भी पढ़े: 10+ दुबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

उदावलावे नेशनल पार्क

पर्यटकों की दृष्टि से श्रीलंका में घूमने वाली मुख्य व प्रमुख जगहों में उदावलावे नेशनल पार्क भी शामिल है।‌ यह पार्क एक खूबसूरती का ऐसा नजारा है कि यहां पर आने के बाद आपको प्रकृति का वास्तविक रूप और खूबसूरती देखने को मिलेगा।

udawalawe-national-park
Image: Udawalawe National Park

इस नेशनल पार्क में आपको खूबसूरती के साथ-साथ अनेक सारे जंगली जानवर देखने को मिलेंगे, जिसमें बंदर, मगरमच्छ, भैंस,सियार, मोर व हिरण शामिल है, जो आपका बखूबी मनोरंजन करेंगे।

इस नेशनल पार्क में सुबह के समय सफारी करने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा हैं क्योंकि इस पार्क की खुबसूरती भी ऐसी है कि यहां सुबह-सुबह आने वालों का दिन बन जाता है। यह पार्क आस-पास के क्षेत्र में भी प्रसिद्ध है तथा बाहर से आने वाले लोग भी इस पार्क में एक बार जरूर आते हैं।

रावण वॉटरफॉल

श्रीलंका में पर्यटकों की दृष्टि से घूमने जाने वाले लोग एक बार रावण वाटरफॉल पर जरूर जाते हैं, क्योंकि यह जलप्रपात अत्यंत पुराना है। कहा जाता है कि यह रावण के समय का है।‌अत्यंत ऊंची चोटियों से गिरने वाले जलप्रपात पर लोग देखने और झूलने के लिए जाते हैं।‌

Ravana Falls
Image: Ravana Falls

यहां पर अत्यंत ठंडा पानी है, जो ऊंचे-ऊंचे झरनों से गिरता है। यहां पर अनेक सारे हरे भरे पेड़-पौधे और जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे। रावण वाटरफॉल पहुंचने पर आपको प्रकृति का वास्तविक रूप और उसकी खूबसूरती देखने को मिलेंगे।

यहां पर चलने वाली हवाएं भी आपको प्रकृति का एहसास कराएगी।‌ श्रीलंका घुमने जाने वाले एक बार यहां पर जरूर आते हैं। यदि आप भी श्रीलंका घूमने के लिए जा रहे हैं, तो एक बार रावण वाटरफॉल जरूर जाए। यहां पर आपको प्रकृति की खूबसूरती का एहसास होगा।

दांबुला गुफा मंदिर

बौद्ध धर्म से संबंध रखने वाली यह गुफा अत्यंत प्राचीन है तथा इसे पवित्रता की दृष्टि से भी देखा जाता है। यहां पर आने वाले लोग प्राचीन स्थल की दृष्टि से आते हैं। यह श्रीलंका के प्रमुख दार्शनिक स्थलों में से एक हैं।

Dambulla Royal Cave Temple and Golden Temple
Image: Dambulla Royal Cave Temple and Golden Temple

कहा जाता है कि इस क्षेत्र में लगभग 80 गुफाएं बनी हुई है, जो आकर्षक का प्रमुख केंद्र है।‌ श्रीलंका घूमने के लिए जाने वाले लोगों को इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।

मिरिसा बीच

श्रीलंका के मिरिसा बीच पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, क्योंकि यह पर्यटकों के मौज मस्ती करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।‌ यहां पर आने वाले लोग बीच में मौज-मस्ती करते हैं। यहां पर नहाना, तैरना, खाना इत्यादि, सब कुछ उपलब्ध है।

Mirissa Beach
Image: Mirissa Beach

यहां पर आने वाले लोग कई दिनों तक रुकते हैं। यहां पर रुकने के लिए अनेक सारे होटल भी बने हुए हैं तथा तरह-तरह का स्वादिष्ट भोजन भी मिलता है।

अरुगम वे बीच

श्रीलंका के पूर्वी तट पर एक खूबसूरत बीच स्थित है, जिसका नाम है अरुगम वे बीच (Arugam Bay Beach)। इस बीच पर मौज मस्ती करने वाले लोगों को ज्यादा देखा जाता है क्योंकि यहां पर दारु, बीयर, मांस, मच्छी, खाना-पीना, मौज मस्ती करना, रहना, सोना सब कुछ उपलब्ध है।

Arugam Bay Beach
Image: Arugam Bay Beach

यहां पर आने वाले लोग कई कई दिनों तक रुकते हैं। यहां से प्रकृति का एक बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। यहां से चलने वाली आबोहवाएं भी प्रकृति का एहसास कराती है। यहां पर आने वाले लोग फुल मौज मस्ती करते हैं।

टूथ का मंदिर

श्रीलंका के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में टूथ का मंदिर शामिल है।‌ यह मंदिर अत्यंत पवित्र माना जाता है क्योंकि यहां पर बौद्ध भिक्षु की मृत्यु हुई थी, जिसके उपरांत बनाया गया मंदिर है। कहा जाता है कि दांत लेने के लिए यहां पर यह मंदिर बनाया गया है।‌ हालांकि दांत को चुराने की कोशिश नाकाम हुई है।‌

Tooth Temple
Image: Tooth Temple

फिर भी यहां पर आने वाले पर्यटक दांत को देखने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि जो लोग श्रीलंका की यात्रा पर आए हैं? व टूथ का मंदिर की यात्रा किए बिना वापस लौट गए, तो उनकी श्रीलंका की यात्रा को अधूरी मानी जाती है।

एडम चोटी

अत्यंत विशाल और ऊंची चोटी पर बौद्ध भिक्षुओं का एक मठ बना हुआ है। यह चोटी बौद्ध भिक्षुओं से संबंध रखती हैं। यहां पर अनेक सारे बोध समुदायों के पद चिन्ह अंकित किए गए हैं। यहां पर हिंदुओं के भगवान शिव के भी पदचिन्ह सुरक्षित रखे गए हैं।

Adam‌ Peak
Image: Adam‌ Peak

यहां का नजारा देखने लायक हैं। इस चोटी पर खड़े होने से आपको कुदरत का करिश्मा देखने को मिलता है। यहां से आप लगभग आधे श्रीलंका को देख सकते हैं। यहां का नजारा अत्यंत लाजवाब है।

गाले का किला

श्रीलंका के ऐतिहासिक इमारतों में ‘गाले का किला’ स्थित है।‌ यहां पर पर्यटन की दृष्टि से आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है क्योंकि यह एक प्राचीन किला है।‌ जिस का नजारा देखने में आकर्षक और अद्भुत लगता है। यहां पर बनी भूल-भुलैया आप को आश्चर्यचकित कर सकती हैं।

Galle fort
Image: Galle fort

वर्तमान समय में यह एक आधुनिक होटल बन चुका है। यहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं व मौज मस्ती भी कर सकते हैं। इस किले का निर्माण सन 1505 में पुर्तगालियों ने करवाया था, तब से यह किला अपनी मजबूती के साथ खड़ा है।

याला नेशनल पार्क

श्रीलंका में जाने वाले लोग याला नेशनल पार्क जरूर जाना चाहते हैं क्योंकि यहां पर अन्य प्रकार के वन्य जीव जंतु रहते हैं, जिन्हें देखने का नजारा शानदार लगता है। यहां पर वन्य जीव अभ्यारण भी स्थित हैं, जो आपका बखूबी मनोरंजन करवायेंगे।

Yala National Park
Image: Yala National Park

इस अभ्यारण में हाथी, भालू तथा मगरमच्छ जैसे विशालकाय जीव भी मौजूद है। श्रीलंका की सैर करने के लिए जाने वाले लोग ‘याला नेशनल पार्क’ जरूर जाते हैं। यदि आप भी श्रीलंका जाना चाहते हैं? तो वहां पर जरूर जाकर आएं।

सिगिरिया रॉक किला

श्रीलंका में आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर लुभाने वाला यह किला प्राचीन स्थापत्य कला का एक बेहतरीन नमूना है।‌ यहां पर आपको अनेक प्रकार की कलाकृतियां और प्राचीन सभ्यता देखने को मिलेगी।

Sigiriya
Image: Sigiriya

इस किले के ऊपर चढ़ने के बाद आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। श्रीलंका घूमने के लिए जाने वाले लोगों को एक बार इस किले पर जरूर जाना चाहिए।

श्रीलंका में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?

वैसे तो आपको आज के समय में अनेक प्रकार के भोजन खाने के लिए मिल जाएंगे, जिसे आप अपने देश में खाते हैं। लेकिन यदि हम बात करें? श्रीलंका के राष्ट्रीय भोजन की और वहां के स्थानीय खाने की, तो वहां पर भी अनेक सारे स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध है ।

श्रीलंका के मुख्य भोजन की सूची में मछली, एम्बुल थियाल, कोट्टू रोटी, हरी कटहल की सब्जी, कुकुल मस करी, ढाल करी‌, वम्बतु मज्जु, हॉपर तथा इसके अलावा और भी अनेक प्रकार के श्रीलंका के स्थानीय तथा राष्ट्रीय भोजन उपलब्ध हैं‌, जिनका आप स्वाद ले सकते हैं।

श्रीलंका घूमने का सबसे अच्छा समय

अब यदि आपने श्रीलंका जाने का मन बना लिया है? तब आप यह भी जान लीजिए कि, श्रीलंका घूमने के लिए जाने का सबसे अच्छा समय कौनसा है। ताकि आपको वहां पर कोई परेशानी ना आए और आप अच्छी तरह से अपना सफ़र पूरी करके लौटे।

घूमने के लिए श्रीलंका जाने वाले लोगों को सर्दियों के दिनों में जाना चाहिए। यह समय श्रीलंका में घूमने के लिए सबसे बेस्ट है। अक्टूबर से मार्च के बीच यदि आप से लंका घूमने के लिए जाते हैं? तो आपकी यात्रा काफी लाभदायक होने वाली है। आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी क्योंकि इस समय से श्रीलंका अपने आप को मौसम के अनुसार ढाल देता है।

श्रीलंका घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं लेकिन सर्दियों में एक अलग ही एहसास होगा। इसीलिए यदि आपके श्रीलंका घूमने जाने का कोई समय फिक्स नहीं है, तब आपको सर्दियों के दिनों को ही सिलेक्ट करना चाहिए।

श्रीलंका में रुकने की जगह

साल भर श्रीलंका की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में होती है। इसलिए श्रीलंका के प्रत्येक क्षेत्र में व खास तौर पर दार्शनिक स्थलों के पास में अनेक सारे ऐसे होटल बने हुए हैं, जो पर्यटकों को आरामदायक विश्राम दिला सकते हैं। यहां पर आपको कम बजट से लेकर ज्यादा बजट तक के हर तरह के होटल और रहने के लिए कमरे देखने को मिल जाएंगे।

जहां पर आप अपनी इच्छा के अनुसार पसंदीदा होटल व कमरों में विश्राम कर सकते हैं। श्रीलंका के कुछ नामचीन होटल जिनके नाम -सिन्नामोन रेड कोलम्बो, मंदारिना कोलंबो, सेवन सिटी होटल, होटल सिगिरिया तथा गेल फेस होटल कोलंबो इत्यादि मौजूद है।

श्रीलंका जाने के लिए भारतीयों के टूरिस्ट वीजा नियम

यदि कोई भारतीय श्रीलंका में घूमने के लिए जाना चाहता है? तो उनके लिए टूरिस्ट विजा के कौन-कौन से नियम फॉलो करने हैं? आइए विस्तार से बता देते हैं।

यदि आप लंका में घूमने के लिए जा रहे हैं, तब आपको पर्यटक वीजा प्राप्त करना होगा। वीजा प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा, उसके बाद आपको अनुमति दी जाएगी। यदि आप श्रीलंका में किसी काम से जा रहे हैं और आपको ज्यादा रुकना पड़ सकता है, तो उसके लिए आपको व्यावसायिक वीजा प्राप्त करना होगा।

श्रीलंका में घूमने जाने के लिए आपको वीजा लेने के लिए आवेदन करना होगा। यहां पर आपको 30 दिनों तक श्रीलंका में रुकने की अनुमति मिलती है। इसीलिए यदि आप किसी काम से जा रहे हैं, नौकरी करने के लिए जा रहे हैं, तब आपको व्यवसायिक वीजा लेना होगा।

यह भी पढ़े: 10+ थाइलैंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

भारत से श्रीलंका कैसे जाएं?

अब तक आपने श्रीलंका जाने का पूरा मूड बना लिया है और आपने अपना वीजा भी लगा दिया है तथा आपको श्रीलंका जाने की अनुमति भी मिल चुकी है, लेकिन अब आप यह जानना चाहते हैं कि श्रीलंका कैसे जाएं? यानी कि हवाई जहाज से जाएं? या और कौन-कौन से तरीके श्रीलंका जाने के लिए है। तो आइए जान लेते हैं –

भारत से फ्लाइट से श्रीलंका कैसे पहुंचे?

यदि आप भारत से श्रीलंका जा रहे हैं और आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि भारत से श्रीलंका जाने के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी बनी हुई है। यानी कि आप भारत में श्रीलंका जाने के लिए बैठेंगे तो आपको डायरेक्ट श्रीलंका उतार दिया जाएगा। बीच में आपको कहीं पर भी रुकने की कोई जरूरत नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत से श्रीलंका जाने हेतु आपको दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Delhi International Airport) पर जाना होगा या फिर किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी आप जा सकते हैं।

वहां से आपको सीधे Kolambo International Airport यानी कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया जाएगा। वहां से आप अपनी इच्छा के अनुसार जहां पर भी श्रीलंका में घूमना चाहते हैं, वहां पर आप जा सकते हैं।

भारत से बस द्वारा श्रीलंका कैसे पहुंचे?

यदि आपने श्रीलंका जाने का मन बना लिया है और आप यह जानना चाहते हैं, कि भारत से बस द्वारा श्रीलंका कैसे पहुंचे? तब हम आपको बता दें कि भारत से आप बस द्वारा श्रीलंका नहीं जा सकते हैं क्योंकि भारत से श्रीलंका के बीच में कोई भी सड़क मार्ग नहीं है।

भारत से श्रीलंका समुद्री मार्ग से कैसे पहुंचे?

यदि आपने श्रीलंका जाने के लिए समुद्री मार्ग को चुना है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है। भारत और श्रीलंका के बीच मौजूद अत्यंत विशाल महासागर के बीच से आप जाएंगे, तो निश्चित ही आपको आनंद की अनुभूति होगी।

बता दें कि समुद्री मार्ग से श्रीलंका घूमने के लिए जाने हेतु आपको भारत के मुंबई बंदरगाह से कोलंबो बंदरगाह के लिए यात्रा करनी होगी। हालांकि वर्ष 2011 से पहले आप चेन्नई बंदरगाह से भी कोलंबो- श्रीलंका की यात्रा समुद्र मार्ग से कर सकते थें। लेकिन वर्ष 2011 के बाद कुछ कारणों से इस बंदरगाह की सेवाओं को बंद कर दिया गया है, जो फिलहाल तक बंद ही है।

ऐसे में आप समुद्र मार्ग से श्रीलंका जाने का विचार कर रहे हैं। तब आपको मुंबई के बंदरगाह से होकर श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर जाना होगा, आपका यह सफर काफी रोमांचक होने वाला है।

भारत से श्रीलंका रेल मार्ग से कैसे जाएं ?

यदि आपको रेल का सफर करना अच्छा लगता है और आप यह सोच रहे हैं, कि आप श्रीलंका रेल के जरिए जाएंगे? लेकिन आपको यह नहीं पता कि भारत से श्रीलंका रेल के माध्यम से कैसे जाएं?

तो हम आपको बता दें कि आप ऐसा नहीं कर सकतें क्योंकि भारत से श्रीलंका जाने के लिए रेल मार्ग नहीं है। इसलिए आप भारत से श्रीलंका रेल के जरिए नहीं जा सकतें। श्रीलंका जाने के लिए आपको हवाई मार्ग या समुद्री मार्ग का चयन करना होगा।।

FAQ

श्रीलंका में घूमने के लिए कैसे जाएं?

श्रीलंका में घूमने के लिए फ्लाइट तथा जल मार्ग से जा सकते हैं।

श्रीलंका में घूमने हेतु सबसे सही समय कौनसा है?

अक्टूबर से मार्च सर्दियों के दिनों में श्रीलंका में घूमने के लिए सबसे सही समय माना जाता है।

क्या श्रीलंका में घूमने के लिए रेल से जा सकते हैं?

नहीं, आप श्रीलंका में घूमने के लिए रेल से नहीं जा सकतें, क्योंकि भारत से श्रीलंका के बीच कोई भी रेलमार्ग नहीं है।

भारत से श्रीलंका घूमने जाने हेतु कितने दिनों की अनुमति मिलेगी?

यदि आप भारत के श्रीलंका घूमने के लिए जा रहे हैं, इस दौरान आपको 30 दिनों तक श्रीलंका में रुकने की अनुमति मिलेगी।

श्रीलंका में घूमने की जगह कौन-कौनसी है?

श्रीलंका में घूमने की अनेक सारी प्राचीन तथा आधुनिक जगह स्थित है, जहां पर आप घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। इस आर्टिकल में हमने आपको श्रीलंका में घूमने की सभी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको श्रीलंका में घूमने की जगह ( Sri Lanka Me Ghumne ki Jagah) के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है, जैसे श्रीलंका का इतिहास, श्रीलंका में घूमने की जगहें, श्रीलंका में रुकने की जगह तथा यहां का खान-पान, रहन-सहन इत्यादि।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। इस आर्टिकल से संबंधित यदि आपका कोई प्रश्न है? तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।‌ जल्द ही हम आपको रिप्लाई करेंगे।

यह भी पढ़े:

10+बोरा-बोरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ सिंगापुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+मालदीव में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+नेपाल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “10+ श्रीलंका में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय”