10+नेपाल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Nepal Me Ghumne Ki Jagah : दोस्तों अगर आप नेपाल में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर है। आपको हम बता दे की नेपाल दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जिसको ‘दुनिया की छत’ के रूप में भी जाना जाता है। जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

नेपाल एक प्यारा हिमालयी देश है, जहां आए दिन पर्यटकों की अधिक मात्रा में भीड़ देखी जा सकती है। इसीलिए यहाँ घूमने के लिए भारी संख्या में टूरिस्ट आते है।

Nepal-Me-Ghumne-Ki-Jagah
Image : Nepal Me Ghumne Ki Jagah

नेपाल एक छोटा सा संस्कृति एवं धार्मिक देश है, जिसकी राजधानी काठमांडू है। यह देश पहाड़ों एवं पर्वतों के लिए जाना जाता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको नेपाल की खूबसूरती के बारे में बताएंगे। आज मैं आपको बताने वाला हूँ की नेपाल में ऐसा क्या है, जो आपको आकर्षित कर सकता है। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े ताकि आपको नेपाल से संबधित सभी जानकारी प्राप्त हो सके

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

नेपाल में घूमने की जगह | Nepal Me Ghumne ki Jagah

नेपाल के बारे में रोचक तथ्य

अब जब आपने नेपाल घूमने का प्लान बना ही लिया है, तो सबसे पहले आपको नेपाल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य के बारे में भी जान लेना चाहिए, ताकि आपकी नेपाल घूमने की जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ जाए। यहां पर हमने नेपाल के बारे में करीब 5 महत्वपूर्ण तथ्य बताए हुए है, जिसकी जानकारी नीचे हमने आपको दी हुई हैं।

  • नेपाल में कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता क्योंकी यह देश कभी किसी विदेशी शासन के अधीन नही रहा हैं।
  • नेपाल में हिन्दुओं का अनुपात दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कही अधिक है क्योंकी यहाँ की 81% जनसँख्या हिन्दू होने के कारण ये दुनिया का एकमात्र और अंतिम हिन्दू राष्ट्र माना जाता हैं।
  • आपकी जानकरी के लिए हम आपको बता दे की नेपाल के लोग अपने दोनों हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन करते है। साथ ही वे अपना सिर झुकाकर “नमस्ते” कहते है। ठीक वैसा ही जैसा पड़ोसी देश भारत में किया जाता हैं।
  • नेपाल का लोकप्रिय पकवान मोमोस है। यह बेहद जल्दी तैयार हो जाने वाला पकवान है, जिसे चटनी के साथ परोसा जाता है। मैदे से तैयार होने वाले इस पकवान पुरे भारत में काफी पसंद किया जाता है और लोग इसे बड़े ही चाव के साथ खाते भी हैं।
  • काठमांडू आज दुनिया के जीवित सांस्कृतिक संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। यहाँ स्थित 130 महत्वपूर्ण तीर्थ और स्मारक स्थलों के कारण इसे वर्ष 1979 में यूनेस्को को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया था।

नेपाल में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Nepal Tourist Places in Hindi)

नेपाल में वैसे तों बहुत सी घूमने की जगह है, जो आपको आकर्षित कर सकती है। लेकिन हम आपको आज कुछ पर्यटन स्थल के बारे में बतायेगे, जो आपको काफी आकर्षित कर सकते है। साथ ही यहाँ दूर दूर से लोग इस जगह पर घूमने के लिए आते है। तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते है नेपाल में घूमने की जगह कौन कौन सी है, जो काफी फेमस हैं।

नगरकोट

नगरकोट नेपाल में घूमने वाली जगह में से एक है। यह खूबसूरत मंदिर काठमांडू शहर से 3 किलोमीटर दूर पूर्व में सुंदर और पवित्र बागमती नदी के किनारे बसा हुआ है।

Nagarkot
Image : Nagarkot

अगर आप नेपाल ट्रिप का प्लान बना रहे है और अगर आप हिमालय के पर्वतों की खूबसूरती को देखना चाहते है, तो नेपाल के नगरकोट के दर्शन करना ना कभी ना भूले।

पशुपतिनाथ मंदिर

पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल देश के काठमांडू में बागमती नदी के किनारे पर स्थित है। इस मंदिर में स्थित भगवान शिव की पांच मुख वाली एक प्रतिमा स्थापित है, जिसे देखने दूर दूर से पर्यटक यहाँ आते है।

Pashupatinath Temple
Image : Pashupatinath Temple

इस मंदिर की एक खास बात यह है की, इस मंदिर में चार द्वार है, जिसके मुख्य द्वार से केवल हिन्दू लोग ही जाने का अनुमति होती है। जबकि गैर हिन्दुओं का इस मुख्य द्वार से प्रवेश करने में सख्त मना है।

चितवन नेशनल पार्क

चितवन नेशनल पार्क एशिया का सबसे अच्छे वन्यजीव में आता है, जहां लोग भारी संख्या में यहाँ आते है। इस नेशनल पार्क में आप एक सींग वाले गैंडों, बंगाल बाघ और ऐसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों को देखे जा सकते है, जिसे देखने लोग दूर दूर से यहाँ आते है।

Chitwan National Park
Image : Chitwan National Park

यहां पर घूमने के लिए आपको जीप, जंगल ट्रेक, सफारी, डोंगी सवारी, हाथी सवारी आदि की सुविधा दी जाती है।

भरतपुर

दोस्तों आपको बता दे कि नेपाल के भरतपुर को भक्तों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून कर देने वाला है।

Bharatpur
Bharatpur

इस शहर में 15 वीं शताब्दी की संरचना दरबार स्क्वायर यहां का आकर्षण का केंद्र है, जो यहाँ आने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

स्वायंभुनाथ (मंकी मंदिर)

स्वायंभुनाथ बौधनाथ मंदिर काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्वायंभुनाथ मंदिर के कुछ हिस्सों में काफी ज्यादा मात्रा में बंदरों का निवास है। इस वजह से इस स्वायंभुनाथ मंदिर को मंकी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

Swayambhu Mahachaitya
Image : Swayambhu Mahachaitya

ये मंदिर दिखने में बहुत ही खूबसूरत है, जिसे देखने लोग भारी मात्रा में यहाँ आते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की अगर आप यहाँ आने का प्लान बना रहे है, तो आपको इन बंदरो से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़े :10+ थाइलैंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

लुंबिनी पर्यटन

नेपाल के हिमालय पर्वत के गोद में बसाया हुआ खूबसूरत सा दिखने वाला लुंबिनी है, जहां गौतम बुध का जन्म हुआ था। लुंबिनी में ही आपको सम्राट अशोक के स्मारक एवं माता माया देवी का मंदिर देखने को मिल जाएगा, जो आपको काफी आकर्षित कर सकती है।

Lumbini Province
Image : Lumbini Province

लुंबिनी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जिसके स्तूप और मठ इसे बेहद खास बनाते है। नेपाल की यात्रा करने वाले लोग धर्म,  लुंबिनी के शास्त्रों का अध्ययन के बारे में जानने और अपने दिल दिमाग को ताजा करने के लिए लोग यहाँ दूर दूर से आते हैं।

वराह क्षेत्र

Barahakshetra
Image : Barahakshetra

दोस्तों यह पूर्वी नेपाल में सप्त कोशी और कोका नदियों के संगम पर स्थित है। इसके बारे में ऐसी मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान विष्णु के अवतार वराह ने हिरण्यकश्यप का वध किया था, जिसे देखने दूर दूर से लोग यहाँ आते हैं।

चांगुनारायण मंदिर

चांगुनारायण मंदिर नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर कई शताब्दी पहले बनाया गया था, परन्तु किसी विशेष कारणो की वजह से इसका पुनःनिर्माण वर्ष 1702 में किया गया था।

Changu Narayan Temple
Image : Changu Narayan Temple

इस मंदिर में आपको भगवान विष्णु एवं शेषनाग की प्रतिमा देखने को मिल जाएगी, जो आपको आकर्षित कर सकती है। कभी आप नेपाल घूमने का प्लान बनाओ तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें।

नेपाल में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

बात की जाए तो, नेपाली भोजन भारत और तिब्बत की परंपराओं को जोड़ता है। यहां मुख्य उत्पाद चावल है, जो विभिन्न प्रकार से विभिन्न सॉस और मांस के साथ तैयार किया जाता है।

नेपाल में घूमने के अलावा खाने के लिए भी बहुत कुछ है। नेपाल में “योमारी” यहां की बहुत ही खास डिश है, जो ज्यादातर फेस्टिवल के दौरान बनाई जाती है। यह डिश मछली सें बनाई जाती है। जिसे वहाँ के लोग चावल के साथ खाना पसंद करते है।

इसके अलावा मोमोस यहाँ की फेमस डिश है। दाल-भात भी यहां के पारंपरिक डिशेज में से एक है, जिसे रेस्टोरेंट्स में भी सर्व किया जाता है। साथ ही नेपाल में बहुत ही फेमस “गुंड्रूक” है, जिसे सूखी पत्तियां से बनाया जाता है। इस डिश को अचार के साथ परोसा जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और नेपाल की फेमस डिश में से एक हैं।

नेपाल में रुकने की जगह

अगर नेपाल शहर में रुकने की बात की जाए तो यहाँ पर सस्ते दामों पर होटल, गेस्ट हाउस और रेंट में कमरे आसानी से मिल जाते है, जहाँ पर आप आसानी से ठहर सकते हैं।

हमने कुछ होटल के नाम आपके लिए ढूंढ कर निकले है, जो नेपाल में काफी फेमस हैं। जैसे की होटल जम्पा, ओएसिस होटल काठमांडू होटल, बाबर महल विलास, हयात रीजेंसी काठमांडू, होटल थामेल इत्यादि शामिल हैं।

नेपाल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

अगर आप नेपाल की सैर करना चाहते है, तो हम बता दें कि यहां घूमने के लिए अनुकूल समय सर्दियों का मौसम होता है। इस समय नेपाल में कम तापमान रहता है और बर्फबारी काफी अच्छी होती है। लेकिन अगर आप सर्दियों के मौसम के बाद भी नेपाल की यात्रा करना चाहते है तो उसके बाद भी यहाँ का मौसम अच्छा रहता है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की नेपाल

में दिसंबर से मार्च तक सर्दियों का मौसम रहता है और जुलाई से नवंबर तक यहां बारिश काफी अधिक मात्रा में होती है। नेपाल में अप्रैल से लेकर जून तक गर्मियों का मौसम होता है, जो यात्रा करने के लिए सही समय नही होता हैं।

यह भी पढ़े :10+ दुबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

नेपाल कैसे पहुंचे?

ट्रेन मार्ग द्वारा नेपाल कैसे जाएं?

अगर आप रेल द्वारा नेपाल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको बता दे कि सिरसिया नेपाल की एक ऐसी जगह है, जो रेल के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है।

सडक मार्ग द्वारा नेपाल कैसे जाएं?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है, जहां से नेपाल पहुंचने के लिए बसें उपलब्ध हैं। अगर आप दिल्ली सें नेपाल जाने की योजना बना रहे है, तो आप दिल्ली से काठमांडू तक बस द्वारा यात्रा में 29 सें 30 घंटे में पहुंच सकते हैं, जबकि दार्जिलिंग, वाराणसी, लखनऊ और पटना से सीधी बस पकड़ सकते हैं।

हवाई मार्ग नेपाल द्वारा कैसे जाएं?

अगर आप हवाई जहाज से सफर करना चाहते है, तो इसके लिए आप भारत के इंटरनेशनल एअरपोर्ट से सीधे काठमांडू के लिए फ्लाइट पकड़ सकते है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे दोस्तों की नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित एअरपोर्ट का नाम त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो शहर से सिर्फ 6 किलोमीटर दूर हैं।

नेपाल कैसे घूमें?

नेपाल दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जिसको ‘दुनिया की छत’ के रूप में भी जाना जाता है। नेपाल एक प्यारा हिमालयी देश है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, जहां प्रतिदिन पर्यटकों की अधिक मात्रा में भीड़ होती है। इसीलिए यहाँ घूमने के लिए भारी संख्या में लोग दूर दूर सें आते है।

अगर आप भी यहाँ घूमने के लिए सोच रहे है, तो आप जिस होटल या गेस्ट हाउस में ठहरे है। आप वहाँ से किराये पर कार को बुक करके घूमने जा सकते है और नेपाल की सुंदरता के दर्शन कर सकते है। इसके अलावा अगर आप चाहो तो टूरिस्ट गाइड को भी बुक कर सकते है, जो आपको नेपाल की सुंदरता के दर्शन करवाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

नेपाल घूमने में खर्च?

नेपाल घूमने के खर्च की बात की जाएं तो यह आपके ऊपर निर्धारित होता है, की आप किस से जाना पसंद करोगे और वहाँ जाकर आप कहाँ – कहाँ घूमना पसंद करोगे। आप किस होटल, गेस्ट हाउस में रुकना पसंद करोगे साथ ही आप नेपाल में कितने दिन रुकोगे, यह सब आपके बजट पर निर्भर करता हैं।

नेपाल घूमते वक्त साथ में क्या रखें?

अगर आप नेपाल घूमने के लिए प्लान बना रहे है, तो आपको अपने साथ जिस से सफर कर रहे है उसकी टिकट, अपनी आईडी प्रूफ, मोबाइल फोन, मौसम के अनुसार कपडे इत्यादि लेकर जाना चाहिए।

FAQ

महात्मा बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?

महात्मा बुद्ध का जन्म नेपाल में ही हुआ था तथा महात्मा बुद्ध के लिए नेपाल के लोगों में अपार श्रद्धा है।

नेपाल का सबसे बड़ा सांस्कृतिक पर्व क्या है?

शिवरात्रि नेपाल का सबसे बड़ा सांस्कृतिक पर्व है।

नेपाल में कितनी भाषा बोली जाती है?

नेपाल एक बहुत छोटा सा देश है, जहां की कुल जनसंख्या 3 करोड़ से भी कम है तथा नेपाल साउथ एशिया का सबसे पुराना देश है, जहाँ 123 भाषाएं बोली जाती हैं।

दुनिया का सबसे कम ऊँचाई का व्यक्ति कौन है और कहाँ सें है?

दुनिया का सबसे कम ऊँचाई का व्यक्ति, नेपाल का चंद्र बहादुर है, जिसकी लंबाई 54.6 सेंटीमीटर है।

नेपाल का राष्ट्रीय व्यंजन क्या है?

नेपाल का राष्ट्रीय व्यंजन दाल-भात और तरकारी सब्जी है। नेपाली लोग रोजाना इसका सेवन बड़े ही चाव से करते है।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को नेपाल में घूमने की जगह ( Nepal Me Ghumne ki Jagah) से संबंधित विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की हुई है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा यूज़फुल और हेल्पफुल साबित हुई होगी। आपको नेपाल घूमने में और वहां तक पहुंचने में हमारा यह लेख पूरी सहायता करेगा।

अगर हमारे द्वारा दी गई आज आज कि यह महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए जरा सी भी हेल्पफुल रही हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले।

अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हो और हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आपका कीमती समय शुभ हो। 

यह भी पढ़े :

10+ सिंगापुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ कनाडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मलेशिया में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment