10+ बोरा-बोरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Bora Bora Me Ghumne ki Jagah : बोरा बोरा दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है, जो कि फ्रांसीसी पोलिनेशिया के एक हिस्से में स्थित है। बोरा बोरा को स्वप्निल भी कहा जाता है, क्योंकि इस जगह की सुंदरता स्वर्ग के समान है। बोरा बोरा घने जंगल, नीली लैगून, रोमांटिक मौसम और छोटे छोटे द्वीपों से घिरा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

बोरा बोरा आइलैंड लैगून और बैरियर रीफ से घिरा हुआ है। बोरा बोरा को दुनिया के काफी अच्छे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। बोरा बोरा में कई तरह की एक्टिविटीज भी की जाती है जैसे कि- स्नॉकेलिंग, डाइविंग, जेट स्किंग और तैराकी, इत्यादि। बोरा बोरा के अलग अलग जंगलों और द्वीपों की भी सैर किया जा सकता हैं।

Bora Bora Me Ghumne ki Jagah
Image :Bora Bora Me Ghumne ki Jagah

यदि आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ बोरा बोरा घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ‘बोरा बोरा में घूमने की जगह’ के बारे में बताएंगे और इससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताएंगे, जो कि आपकी यात्रा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में जानते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

बोरा-बोरा में घूमने की जगह | Bora Bora Me Ghumne ki Jagah

बोरा-बोरा के बारे में रोचक तथ्य

बोरा बोरा आईलैंड से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं-

  • करीब 40 लाख साल पहले ज्वालामुखी के फटने से बोरा बोरा आइलैंड बना था।
  • बोरा बोरा आईलैंड को रोमांटिक आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह आईलैंड दिल के आकार का दिखता है।
  • बोरा बोरा आईलैंड के बारे में लेखक जेम्स माइकलनर ने अपनी एक बुक ‘टेल्स ऑफ द साउथ पैसिफिक’ में दुनिया के सबसे सुंदर आईलैंड के रूप में लिखा है।
  • किंवदंतियों के अनुसार बोरा बोरा द्वीप पानी से बाहर निकलने वाली पहली भूमि थी।
  • बोरा बोरा आइलैंड को शुरुआत में ‘माई ते पोरा’ नाम से जाना जाता था।

बोरा-बोरा में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Bora Bora Tourist Places in Hindi)

बोरा बोरा को एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यहां पर घूमने लायक बहुत से सुंदर और आकर्षक स्थान मौजूद है, तो चलिए उन्हीं में से कुछ जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मतिरा बीच

मतिरा बीच बोरा बोरा में मौजूद सबसे सुंदर समुद्री तट में से एक है। मतिरा बीच पर मोती की सफेद रेत, ताड़ के पेड़ और एक लुभावने लैगून मौजूद है। मतिरा बीच की यात्रा करने के दौरान सबसे सुरम्य और खूबसूरत एहसास पहोनू हिल पर चढ़ना है, जो आसपास के उष्णकटिबंधीय परिदृश्य, बंदरगाह और नीचे समुद्र तटों का एक काफी अच्छा दृश्य प्रस्तुत करता है।

Matira Beach
Image: Matira Beach

पहोनू हिल के आस पास हरे-भरे जंगल और रेतीला सड़क भी मौजूद है, जिसके माध्यम से ऑफ रोड एडवेंचर कार्य के लिए 4WD भ्रमण भी बुक कर सकते हैं।

माउंट ओटेमैनू

माउंट ओटेमैनू बोरा बोरा में मौजूद एक बहुत ही लोकप्रिय और अद्भुत जगह में से एक है, जिसे बोरा बोरा की यात्रा के दौरान घूमना पसंद किया जाता है।

Mount Otemanu
Image: Mount Otemanu

माउंट ओटेमैनू एक प्राचीन ज्वालामुखी का अवशेष है, जो कि समुद्री सतह से 2385 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक नुकीले बिंदु पर उगता हुआ प्रतीत होता है।

बोरा बोरा लैगूनरियम

Bora Bora lagoonarium
Image : Bora Bora lagoonarium

बोरा बोरा लैगूनरियम लैगून में स्थित एक बहुत ही सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का प्रदर्शन है। लैगून के इस प्राकृतिक दृश्य रूप से संलग्न खंड के भीतर बहुत से अलग अलग प्रकार की उष्णकटिबंधीय मछलियां मौजूद हैं, जिन्हें देखना पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

बोरा बोरा कछुआ केंद्र

Bora Bora Turtle Center
Image : Bora Bora Turtle Center

बोरा बोरा कछुआ केंद्र भी बोरा बोरा में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय जगह में से एक है। यहां पर 1000 से भी अधिक कछुआ की प्रजाति देखने को मिलती है, परंतु उनमें से केवल एक-दो कछुआ की प्रजाति ही व्यस्क उम्र तक जीवित रहते हैं।

माउंट पहिया

माउंट पहिया बोरा बोरा के सबसे खूबसूरत पहाड़ियों में से एक है। माउंट पहिया बोरा बोरा का तीसरा सबसे ऊंचा शिखर है और दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत है, जहां पर क्लाइंबिंग किया जाता है।

Mount Pahia
Image: Mount Pahia

यह जगह भी बोरा बोरा के काफी प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इस जगह को पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह जगह काफी अच्छे जगह में से एक है।

टुपिटिपिटि पॉइंट

टुपिटिपिटि पॉइंट भी बोरा बोरा के काफी अद्भुत और लोकप्रिय जगह में से एक हैं। इस जगह का नजारा बहुत ही अच्छा और प्यारा प्रतीत होता है। यह जगह अपनी परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए बहुत ही अच्छा जगह है।

Tupitipiti Point
Image :Tupitipiti Point

इसके अलावा भी बोरा बोरा में कुछ और भी सुंदर जगहे मौजूद हैं, जिनकी यात्रा करना पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। जैसे कि- तेंदुआ किरणें खाई, पैरोइस सेंट पियरे सेलेस्टिन चर्च, एलेन डेस्परट, बोरा आर्ट सेंटर, किनकैड गैलेरी, विटाली बोरा पिंट्रे, इत्यादि। यह सभी जगहे बोरा बोरा में पर्यटकों के लिए काफी अच्छा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बोरा बोरा में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?

बोरा बोरा का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन मछली है, जिसे बेक या ग्रिल करने से पहले नारियल के दूध में मैरीनेट किया जाता है। इसके अलावा पोइसन क्रू नामक एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है, जिसमें कच्ची मछली होता है और उसे नीबू के रस में मैरीनेट किया जाता है, जिसे अक्सर बोरा बोरा में सलाद के रूप में परोसा जाता है।

बोरा बोरा में खाने के लिए बहुत से स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन देखने को मिलते हैं, जिनका आनंद यात्रा कर रहे यात्रियों द्वारा लिया जाता है और वह सभी व्यंजन काफी फेमस भी हैं, जिनमें से कुछ प्रसिद्ध व्यंजन निम्नलिखित हैं

  • फोई ग्रैस
  • रोटिसरी पोर्क
  • सुशी
  • माही माही डिश
  • ताहिती वेनिला पन्ना कोट्टा
  • केला या पपीता प्यूरी
  • ताहिती फल का हलवा
  • पोइसन क्रू, इत्यादि।

बोरा बोरा में रुकने की जगह

यदि आप बोरा बोरा घूमने जा रहे हैं, तो आपको वहां घूमने फिरने के लिए कुछ दिन रुकना ही पड़ेगा। आपको बता दें कि बोरा बोरा एक बहुत ही अच्छा रोमांटिक डेस्टिनेशन है। यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में काफी फेमस है, जिसके कारण यहां पर एक से बढ़कर एक होटल, लॉज या रिसॉर्ट देखने को मिलते हैं।

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बोरा बोरा घूमने के लिए आए हैं। तो यहां पर आपको आपके बजट के अनुसार बहुत से होटल और रिसॉर्ट मिल जाएंगे, जिनको आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। जिनमें से कुछ होटल निम्नलिखित हैं-

  • Royal bora bora
  • Bora bora bungalove
  • Intercontinental bora bora & thalasso spa
  • Sunset hill lodge
  • Four seasons resort bora bora, etc.

बोरा बोरा घूमने का सबसे अच्छा समय

बोरा बोरा एक बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। वैसे तो बोरा बोरा की यात्रा किसी भी मौसम के दौरान किया जा सकता है। यहां पर हर मौसम में यहां का वातावरण बेहद सुखद होता है। परंतु फिर भी यदि आप बोरा बोरा घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि बोरा बोरा जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और नवंबर के महीने को माना जाता है।

क्योंकि इस महीनें के दौरान बोरा बोरा में कम भीड़ होती हैं और वहां की यात्रा कम बजट में भी किया जा सकता है। अक्टूबर और मई के महीने में बोरा बोरा का पीक सीजन होता है, जिस दौरान वहां पर काफी भीड़ लगती है और सब कुछ काफी महंगा भी होता है। इसीलिए बोरा बोरा घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और नवंबर के महीने का माना गया है।

बोरा बोरा कैसे पहुंचे?

बोरा बोरा फ्रांसिसी पोलिनेशिया में स्थित एक आईलैंड है। बोरा बोरा बहुत सारे छोटे छोटे द्वीपों से घिरा हुआ है। तो बोरा बोरा आईलैंड केवल हवाई या जलमार्ग के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है।

यदि आप भारत से बोरा बोरा आईलैंड जाना चाहते हैं, तो आपको बता दे कि भारत से डायरेक्ट बोरा बोरा आईलैंड के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसीलिए बोरा बोरा आईलैंड जाने के लिए पपीते इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगा।

उसके बाद आपको बोरा बोरा के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट आइलेट मोटू म्यूट के लिए उड़ान भरना होगा। फिर वहां पहुंचने के बाद आपको जलमार्ग के माध्यम से बोरा बोरा जाना होगा।

बोरा बोरा कैसे घूमे?

यदि आप बोरा बोरा की यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि वहां जाकर ‘कैसे घूमें’?, तो हम आपको बता दें कि बोरा बोरा जाने से पहले आप यह जरूर प्लान करें कि आपको वहां सबसे पहले कौन सी जगह पर घूमना है?, उसके बाद आपको वहां क्या-क्या करना है?, यह सभी भी जरूर प्लान करें और बजट पर भी जरूर ध्यान दें।

बोरा बोरा घूमने का खर्चा

बोरा बोरा आईलैंड कि यात्रा करना थोड़ा खर्चीला हो सकता है क्योंकि बोरा बोरा जाने के बाद आपको वहां घूमने फिरने, रहने, खाने-पीने, खरीदारी करने, इत्यादि चीजों में खर्चा करना पड़ेगा, जो कि बोरा बोरा में महंगे हैं। बोरा बोरा की आधिकारिक मुद्रा फ्रांसीसी प्रशांत फ्रैंक (सीएफपी) है।

तो बोरा बोरा के आधिकारिक मुद्रा के अनुसार आपको बोरा बोरा की यात्रा करने में लगने वाला कुल खर्चा कम से कम 15000 CFP से 20000 CFP तक का हो सकता है। यह खर्चा आपकी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकता है।

बोरा बोरा घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

बोरा बोरा की यात्रा के दौरान आप अपने साथ अपनी जरूरत के सामान जरूर रखें। इसके अलावा आप अपने साथ पानी बोतल, फर्स्ट एड बॉक्स, दवाइयां, कपड़े, इत्यादि चीजें भी जरूर साथ में रखें। यह सभी चीजें यात्रा के दौरान काफी काम आते हैं।

FAQ

बोरा बोरा कहां स्थित है?

बोरा बोरा फ्रांसीसी पोलिनेशिया के एक हिस्से में स्थित है।

बोरा बोरा में घूमने लायक कौन कौन सी जगहें प्रसिद्ध है?

बोरा बोरा में घूमने लायक मतिरा बीच, माउंट ओटेमैनू, बोरा बोरा लैगूनरियम, माउंट पहिया, बोरा बोरा कछुआ केंद्र, टुपिटिपिटि पॉइंट, तेंदुआ किरणें खाई, पैरोइस सेंट पियरे सेलेस्टिन चर्च, एलेन डेस्परट, बोरा आर्ट सेंटर, किनकैड गैलेरी, विटाली बोरा पिंट्रे, इत्यादि जगहे प्रसिद्ध है।

बोरा बोरा किस लिए प्रसिद्ध है?

बोरा बोरा घने जंगल, नीली लैगून, रोमांटिक मौसम, छोटे छोटे द्वीपों, के अलावा स्नॉकेलिंग, डाइविंग, जेट स्किंग और तैराकी, जैसे एडवेंचर एक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है।

बोरा बोरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?

बोरा बोरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और नवंबर का महीना है।

बोरा बोरा का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन क्या है?

बोरा बोरा का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन मछली और पोइसन क्रू है

निष्कर्ष

पूरी दुनिया में बहुत से प्रसिद्ध और खूबसूरत टूरिज्म डेस्टिनेशन मौजूद हैं, जिनकी यात्रा करना अधिकतर लोगों को पसंद होता ही है। इसलिए आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से फ्रांसीसी पोलिनेशिया के एक हिस्से में स्थित बोरा-बोरा में घूमने की जगह ( Bora Bora Me Ghumne ki Jagah), बोरा-बोरा जाने का खर्चा और इससे जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से ‘बोरा बोरा में घूमने की जगह’ के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी, जो कि आपकी यात्रा के लिए मंगलमय साबित होगा।

यह भी पढ़े

10+ कनाडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मालदीव में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ काठमांडू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ नेपाल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment