10+ थाइलैंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Thailand Me Ghumne ki Jagah: थाईलैंड अब तक दुनिया भर के पर्यटकों द्वारा देखे जाने वाला लोकप्रिय आकर्षण का केंद्र है। दक्षिण एशियाई देशों में थाईलैंड पहली पसंद है, जहां दुनिया भर से पर्यटक भारी संख्या में घूमने आते हैं। थाईलैंड को Land of Smiles भी कहा जाता है। यह देश पूरी तरह विकसित है, जहाँ हर तरह की कंटेंपरेरी फैसिलिटी मिल जाती हैं।

थाईलैंड में एक मजबूत पर्यटन उद्योग है, जिसकी वजह से छुट्टियों में ढेर सारी जगह पर आप घूम सकते हैं। थाईलैंड में घूमने की जगह सस्ती यात्राओं में से जुड़ी हुई है और इसमें एक बड़ा ट्रेन नेटवर्क है, जो आपकी रूचि के अनुसार क्षेत्र एक दूसरे क्षेत्र में जल्दी और कुशलता से‌ ले जाने में सक्षम है। यदि आप अपनी अगली वेकेशन के लिए अच्छा स्थल तलाश रहे हैं तो थाईलैंड से अच्छी जगह आपको कोई नहीं मिलेगी।

Thailand-Me-Ghumne-ki-jagah
Image: Thailand Me Ghumne ki jagah

थाईलैंड में घूमने की कई सारी जगह है और हर जगह बेहतरीन अनुभव देती हैं। फैमिली ट्रिप पर जाना चाहते हैं या फ्रेंड के साथ या आप न्यू मैरिड कपल है, थाईलैंड आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन होगा। थाईलैंड में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ मौजूद है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

चाहे समुद्र तट हो या ऊंचे-ऊंचे पहाड़, मंदिर या फिर वन्य जीवन देखना हो या मून पार्टी एंजॉय करने की, थाईलैंड में हर प्रकार की घूमने की जगह सभी लोगों के लिए उपलब्ध है। इसीलिए प्रत्येक वर्ष ना केवल भारत बल्कि दुनियाभर से लोग यहां भारी संख्या में घूमने आते हैं। थाईलैंड में आप दुनिया के बेहतरीन स्ट्रीट व्यंजनों के साथ-साथ द्विपों की भी यात्रा कर सकते हैं।

थाईलैंड की यात्रा आपके जीवन की डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह बन जाएगी। यहां पर आप परंपरा और संस्कृति के साथ साथ भव्य समुद्र तटों और तैरते बाजारों भी मजा ले सकते हैं। यदि आप थाईलैंड में छुट्टियां बिताने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में थाईलैंड में घूमने की जगह से संबंधित सारी जानकारी देने वाले हैं।

तो आइए बिना समय गवाएं इस लेख को अंत तक पढ़ते हैं और थाईलैंड की यात्रा से संबंधित जानकारी जैसे थाईलैंड पर्यटन स्थल (Places To Visit in Thailand), थाईलैंड में क्या फेमस है (Thailand Famous Places), थाईलैंड जाने का खर्चा आदि प्राप्त करते हैं। हमारा प्रयास है कि हमारी जानकारी से आप के समय की बचत हो, जिसके कारण आप अपनी छुट्टियां इंजॉय कर पाए।

थाइलैंड में घूमने की जगह | Thailand Me Ghumne ki Jagah

Table of Contents

थाइलैंड के बारे में रोचक तथ्य

थाईलैंड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं:

  • थाईलैंड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है।
  • थाईलैंड की पूरी आबादी का दसवां हिस्सा बैंकॉक में रहता है।
  • थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र देश है, जो यूरोप द्वारा उपनिदेशक नहीं था।
  • थाईलैंड में लगभग 35000 मंदिर स्थित है। इतनी बड़ी संख्या में मंदिरों के होने के कारण इसे मंदिरों का देश भी कहा जाता है।
  • यहां पर सर नीचे झुका कर दूसरे व्यक्तियों का सम्मान किया जाता है।
  • सिर को शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। इसीलिए थाई संस्कृति के अनुसार किसी भी व्यक्ति या बच्चे के सिर को छूना मना है।
  • चावल थाईलैंड में एक प्रमुख भोजन है तथा यह पवित्र माना जाता है।
  • थाईलैंड में दुनिया का सबसे छोटा स्तनपाई भौरा चमगादड़ पाया जाता है।
  • सितंबर के मध्यम से मई में थाईलैंड में लगभग हर एक दिन बारिश होती है।

थाइलैंड में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Thailand Tourist Places in Hindi)

थाईलैंड में घूमने की बहुत सारी जगह है। आप अपनी रुचि के अनुसार यहां घूम सकते हैं। वैसे तो थाईलैंड एक बौद्ध कंट्री है, लेकिन यहां काफी मात्रा में अन्य मंदिर भी देखने को मिलते हैं। आइए थाईलैंड में घूमने की कुछ जगहों के बारे में जानते हैं।

बैंकॉक

थाईलैंड की कैपिटल बैंकॉक जो कि एक मेट्रो सिटी है और इस देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। यहां आपको शानदार मंदिर और तीर्थ स्थल देखने को मिलेंगे। इन मंदिरों की वास्तु शिल्प कला देखते ही बनती है।

Bangkok
Image: Bangkok

इसके अलावा आसमान को छूने वाली इमारतें, नाइट क्लब, चहल पहल वाले बाजार और स्वादिष्ट व्यंजन इस शहर को खूबसूरत बनाते हैं। यहाँ घूमने के लिए ग्रैंड पैलेस, लुम्फिनी पार्क, जिम थॉम्पसन हाउस संग्रहालय, वाट अरुण रत्चा वाराराम, एमरॉल्ड बुद्ध का मंदिर, वाट फ्रा सी, चतुचक वीकेंड मार्केट से इत्यादि स्थान हैं।

चियांग माई

यह स्थान थाईलैंड के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में स्थित है। यहां का वाइट टेंपल थाईलैंड का एकमात्र हस्तशिल्प मंदिर है, जोकि थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे ऊपर आता है। इसके अलावा यहां का मार्केट और संग्रहालय भी प्रसिद्ध है।

Chiang Mai
Image: Chiang Mai

फुकेत

यह स्थान पश्चिमी तट पर स्थित है और थाईलैंड में घूमे जाने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। फुकेत थाईलैंड के सबसे प्रमुख समुद्र तटों का एक घर है और दुनिया भर के पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय समुद्र तट है। यहाँ पर 45 मीटर लंबा एक बुद्ध टावर भी स्थित है।

Phuket
Image: Phuket

यहां स्थित वाट चालोंग मंदिर फुकेत का सबसे बड़ा मंदिर और एक स्तूप घर है, जहां बौद्ध की हड्डी का एक टुकड़ा संरक्षित है। इसके अलावा यहां के समुद्र तट पर आप शांति से बैठ कर ताड़ के वृक्षों नीले आसमान और समुद्र तट की लहरों का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ दुबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अयुत्या

यह चाओ फ्राया नदी घाटी में स्थित है। यह थाईलैंड की प्राचीन राजधानी और यहां का प्रमुख महानगर भी है।

 Phra Nakhon Si Ayutthaya
Image: Phra Nakhon Si Ayutthaya

यदि आप ऐतिहासिक स्थलों में घूमने की रुचि रखते हैं, तो यह स्थान आपके लिए उपयुक्त है। थाईलैंड के प्रमुख आकर्षक पर्यटक स्थलों में इसे भी गिना जाता है।

प्रसाद हिन फिमाई

यह स्थान थाईलैंड के सबसे प्रमुख खमेर खंडहरों में से कुछ को समेटे हुए हैं। खंडहर में तब्दील हुए यहां के मंदिर 11वीं और 12वीं शताब्दी के मंदिर थे।

Prasat Hin Phimai
Image: Prasat Hin Phimai

खाओ याई नेशनल पार्क

यह थाईलैंड का तीसरा सबसे प्रमुख नेशनल पार्क है। यहां पर आपको एशियाई हाथी और काले भालू जैसे बहुत सारे वन्य जीव देखने को मिलेंगे। इस नेशनल पार्क में डायनासोर के पैरों के निशान भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

Khao Yai National Park
Image: Khao Yai National Park

इरावन जलप्रपात

इरावन नेशनल पार्क में स्थित इरावन जलप्रपात कंचनबुरी से कुछ दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात इरावन नेशनल पार्क के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि इरावन 7 तीरों वाले स्तंभों से बना है।

Erawan Falls
Images: Erawan Falls

इस जलप्रपात का नाम हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार 3 सिर वाले सफेद हाथी के नाम पर पड़ा है।

फ्लोटिंग मार्केट

फ्लोटिंग मार्केट एक तरह का जलीय बाजार है, जहां आप छोटी नाव में बैठकर यहां के बाजार से खरीदी कर सकते हैं। जलीय बाजार आपको थाई संस्कृति से परिचित कराता है, यहां पर आप थाई बॉक्सिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

Floating Market
Image: Floating Market

फ़ी फ़ी आइलैंड

यह आइलैंड माया खाड़ी में स्थित है, यहां के समुद्र का पानी आईने की तरह साफ है और सफेद रेत युक्त पानी में आप लाइफ जैकेट पहनकर मछलियों के साथ तैराकी और श्वास नली लगाकर गोता लगाने का आनंद भी ले सकते हैं।

Phi-Phi-Islands
Image: Phi Phi Islands

पट्टाया शहर

यह एक सुंदर प्राकृतिक शहर है, जो कि सीबीजे और आधुनिकता के मिले-जुले रूप को दिखाने वाला पर्यटन स्थल है। यहां पर आप वॉटर स्पोर्ट्स और स्कूबा डाइविंग जैसे एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

 Pattaya City
Image: Pattaya City

यह भी पढ़े: 10+ मालदीव में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कपल्स के लिए थाईलैंड में घूमने की जगह (Places to Visit in Thailand for Couples)

यदि आप एक रोमांटिक छुट्टी की तलाश में है लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा आप थाईलैंड में सबसे अच्छी जगह कहां घूमने जाएं तो आइए जानते हैं वह बेस्ट प्लेस जहां आप अपना टाइम व्यतीत कर एक अच्छी यादें बना सकते हैं।

फिरोजा पानी, बेदाग समुंदर तट खूबसूरत, डीजे तथा शानदार भोजन लव बर्ड के लिए बेस्ट प्लेस होता है या बेस्ट प्लेस आपको थाईलैंड में ही मिलेगा। यहां पर थाईलैंड में कपल्स को घूमने के लिए नीचे 10 बेस्ट जगह के विषय में बताया गया है:

  1. Phuket
  2. Krabi
  3. Koh Samui
  4. Bangkok
  5. Pattaya
  6. Hua Hin
  7. Phi Phi Islands
  8. Chiang Mai
  9. Similan Islands
  10. Koh Kut

थाईलैंड में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?

थाईलैंड में खाने के लिए निम्नलिखित चीजें फेमस है:

  • वान (हरी करी)
  • पानंग (थाई करी)
  • खाओसोई (मलाईदार नारियल करी नूडल सूप)
  • पैड क्रेगो
  • पाक बुओंग
  • खाओपैड (फ्राइड राइस)
  • पैड थाई (थाई स्टाइल फ्राइड नूडल्स)
  • लाब (मसालेदार सलाद)
  • याम प्ला duk फू
  • सोम टेम
  • टॉम याम गूंग
  • नूडल सूप
  • वेजीटेरियन थाई करी
  • थाई मिठाई
  • थाई पानी पूरी इत्यादि।

थाईलैंड में कहां रुके?

थाईलैंड में रुकने के लिए बहुत सारे होटल और रिसॉर्ट्स अवेलेबल है, जहां रुक कर आप कुछ दिनों के लिए थाईलैंड घूम सकते हैं। यहां के होटल्स में आपको खाने-पीने, साफ-सफाई इत्यादि से संबंधित कोई भी असुविधा नहीं होगी।

थाईलैंड में रुकने के लिए आप सभी लोगों को नीचे बहुत सारे जगहों के विषय में बताया गया है, जहां पर आप सभी लोग रह सकते हैं, वह भी अच्छी खासी सुविधाओं के साथ।

  1. The Pavilions Phuket, Choeng Thale.
  2. Chanalai Romantica Resort, Kata Beach, Phuket.
  3. The Shore At Katathani, Kata Beach.
  4. Amari Phuket, Patong.
  5. Sareeraya Villas & Suites, Koh Samui.
  6. Six Senses Samui, Bophut.
  7. SAii Phi Phi Island Village, Ko Phi Phi Don

आपको किस महीने थाईलैंड जाने से बचना चाहिए?

अप्रैल से मई का महीना देश में सबसे गर्मी का महीना होता है और यदि आप अत्यधिक गर्मी नहीं सह सकते तो आपको थाईलैंड जाने से बचना आपके लिए सही निर्णय होगा।

थाईलैंड में जुलाई माह से मानसून शुरू होता है और अगले 3 माह तक वहां नमी का मौसम रहता है तो पर्यटकों को इस माह में थाईलैंड जाने से बचना चाहिए।

इस समय यहां का मौसम और शूज रहता है तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच का होता है। इस समय यहां की जलवायु और वातावरण घूमने के अनुकूल होता है।

थाईलैंड जाने के लिए साल का सबसे सही समय क्या है? (Best Time To Visit Thailand)

थाईलैंड जाने के लिए साल का सबसे अच्छा समय उच्च मौसम जून और जुलाई माना जाता है। फरवरी में थाईलैंड जाने के लिए सबसे सही महीना होता है। कई एयरलाइंस इस समय अपने फ्लाइट प्राइस लो करती हैं।

थाईलैंड कैसे पहुचें?

थाईलैंड जाने के लिए आपको दो प्रकार के मार्ग का ऑप्शन मिलता है, जलमार्ग और हवाईमार्ग।

जल मार्ग

इंडोनेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे देशों से जल मार्ग द्वारा भी थाईलैंड पहुंचा जा सकता है।

हवाई मार्ग

थाईलैंड पहुंचने के लिए हवाई मार्ग सबसे सुविधाजनक रास्ता है। बैंकॉक का स्वर्ण भूमि हवाई अड्डा विभिन्न देशों के बड़े-बड़े शहरों से थाईलैंड को जोड़ता है। आपको थाईलैंड पहुंचने के लिए विभिन्न देशों के बड़े-बड़े शहरों से हवाई सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

थाईलैंड कैसे घूमें?

थाईलैंड घूमने के लिये आप यहां के लोकल ट्रांसपोर्टेशन का सहारा भी ले सकते हैं जैसे की टैक्सी या फिर कैब। इनकी मदद से आप थाईलैंड की मशहूर जगह पर आसानी से घूम सकते हैं।

इसके अलावा थाईलैंड में एक बहुत बड़ा ट्रेन नेटवर्क भी उपलब्ध है, जो आपको अपनी रूचि के अनुसार घूमने में मदद करेगा।

थाईलैंड घूमने में खर्चा

यदि आप थाईलैंड घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको लगभग ₹25000 से ₹35000 लगभग तीन दिन का खर्च पड़ेगा। यह खर्चा आपके घूमने फिरने रुकने, खाने-पीने और टिकट बुकिंग इन सब पर निर्भर करता है।

खर्चा बढ़ भी सकता है और कम भी हो सकता है। यदि आप किसी ऑफर या पैकेज या आईआरसीटीसी या फिर मेक माय ट्रिप डॉट कॉम जैसी चीजों का सहारा लेते हैं, यह खर्चा कम हो सकता है।

थाईलैंड घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

थाईलैंड की यात्रा पर जाने के लिए सबसे जरूरी है आपके पास पासपोर्ट और वीज़ा होना। उसके साथ में प्लेन का टिकट भी जरूरी है। यात्रा में ले जाने वाले सामानों में कुछ कपड़े, हल्का-फुल्का खाने पीने का सामान और कुछ नॉर्मल की दवाइयां जरूर साथ रखें।

थाईलैंड के बेस्ट शॉपिंग प्लेस कौनसे है?

थाईलैंड में कई शॉपिंग प्लेस ,है जहां आप कपड़े, आभूषण तथा सजावटओं की अद्भुत शॉपिंग कर सकते हैं। यहां का मार्केट भी पर्यटकों के लिए एक आकर्षक केंद्र है। यहां पर कई तरह की वैरायटी मिल जाती हैं।

वहां कपड़ों की खरीदारी के लिए बहुत ही फेमस शॉपिंग प्लेस कोई है तो वह Thai size‌ है। आपको आपके साइज के अनुसार यहां मंदिर के बाहर आपको बेहतरीन शॉप मिल जाएगी। थाईलैंड कपड़ों की खरीदारी के लिए एक बड़ा मार्केट उपलब्ध कराता है।

थाईलैंड में 6 सबसे पसंदीदा जगह जहां पर शॉपिंग किया जा सकता है।

  1. Terminal 21, Bangkok.
  2. Central Embassy Shopping Mall, Bangkok.
  3. Chatuchak Weekend Market.
  4. Talad Rot Fai Srinakarin Night Market.
  5. Pattaya Floating Market.
  6. Chinatown, Bangkok.

क्या थाईलैंड घूमने जाना सेफ है?

आंकड़ों के अनुसार थाईलैंड में 153 देशों में से 113 को अच्छे अंकों में रखा गया है, जिसके पास क्राइम रेट कम है। इसके मद्देनजर रखते हुए यूएसए USA ने इस देश को पर्यटकों के लिए सेफ बताया है।

थाईलैंड में वेकेशन के लिए कितने दिनों की आवश्यकता है?

अगर पर्यटक कम समय के लिए वेकेशन बनाना चाहते हैं तो उनके लिए 5/8 दिन का प्लान करना होगा, जबकि ये दिन थाईलैंड में वेकेशन के लिए काफी कम है। इतने कम दिनों में थाईलैंड जैसी हॉलीडे डेस्टिनी में घूमना मुश्किल है। फिर भी आप अपने समय के अनुसार अपने हॉलीडे प्लान कर सकते हैं।

क्या थाईलैंड जाने के लिए वीजा की आवश्यकता है?

भारतीयों के लिए थाईलैंड सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से हैं। भारत में थाईलैंड यात्रा टूरिज्म की तरफ से सस्ती कर दी गई है तथा आप यहां ऑनलाइन भी अपना वीजा अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन वीजा अप्लाई करने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना आवश्यक है।

इसके साथ आपकी बैंक पासबुक की स्टेटमेंट होना भी आवश्यक है। थाईलैंड पहुंचने पर आपको 4,200 इंडियन रूपए आपको पे करना होगा। आपको यह धनराशि थाईलैंड करंसी में पे (pay) करना होगा।

थाईलैंड फोटो गैलरी (Thailand Tourist Places Images)

FAQ

थाईलैंड में घूमने की कौन-कौन सी जगह फेमस है? 

थाईलैंड में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है फेमस है जैसे कि फी फी आईलैंड, पटाया शहर, बैंकॉक शहर, थाईलैंड के नेशनल पार्क, इरावन जलप्रपात और इरावन नेशनल पार्क, अयोध्या चियांग माई, फुकेत, आयुत्या आदि।

थाईलैंड का फेमस फूड क्या है?

थाई करी, थाई पानी पूरी, थाई नूडल्स, खाओपैड, हरि करी इत्यादि।

थाईलैंड में कौन सी मुद्रा चलती है?

थाईलैंड की मुद्रा थाई बाहत (Thai Baht) है।

थाईलैंड देश कहां स्थित है?

यह देश दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित है।

थाईलैंड घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से मई के बीच का है, जब यहां बारिश नहीं होती।

थाईलैंड घूमने में लगभग कितना खर्च आएगा?

3 दिन के हिसाब से थाईलैंड घूमने में लगभग 25,000 से 30,000 के बीच खर्च आएगा यह खर्च इससे कम भी हो सकता है और ज्यादा भी निर्भर करता है कि आप कैसे होटल में रुकते हैं और कितने दिन का आप का टूर है।

थाईलैंड कैसे पहुंचे?

थाईलैंड पहुंचने के लिए आप रेलमार्ग, जलमार्ग और हवाई मार्ग इनमें से किसी का भी सहारा ले सकते हैं। सबसे उपयुक्त हवाई मार्ग है, जो आपको सीधे यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारता है।

दिल्ली से थाईलैंड का किराया कितना है?

दिल्ली से थाईलैंड का किराया 10 हजार से 15 हजार के बीच तक का है।

भारत से थाईलैंड की दूरी कितनी है

4,153.7 km

निष्कर्ष

थाईलैंड सबसे अधिक घूमने जाने वाले देशों में सबसे ऊपर आता है। प्रत्येक वर्ष यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां स्थित बौद्ध मंदिर वास्तु शिल्प कला का एक अनूठा उदाहरण है, जिसकी वजह से भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती है।

इसके अलावा यहां के समुद्र तट नाइटलाइफ और वन्य जीवन यह सारी चीज पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी इस स्थान का अलग ही महत्व है। भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली योजना तथा भारतीयों के लिए सेफ्टी जोन बी यहां घूमने जाने के लिए पर्यटकों के लिए पहली पसंद है।

इस आर्टिकल में हमने थाइलैंड में घूमने की जगह (Thailand Ghumne ki Jagah) से संबंधित लगभग सारी जानकारी आपको दी है। जैसे कि यहां घूमने लायक स्थान और उनसे जुड़ी खास बातें, प्रसिद्ध व्यंजन, घूमने का खर्चा, शॉपिंग, कहां रुके, वीज़ा अप्लाई कैसे करें इत्यादि।

आशा है कि अब आपको थाईलैंड से संबंधित सारी जानकारी मिल गई होगी। हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी, कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं तथा इससे संबंधित आपके कोई भी क्वेश्चन हो तो कमेंट सेक्शन में आप वह भी पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े:

10+ सिंगापुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ कनाडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मलेशिया में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ बोरा-बोरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment