10+ नागपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Nagpur Me Ghumne ki Jagah: दोस्तों अगर आप नागपुर में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर है। आपको हम बता दे की नागपुर शहर अपने स्वर्णिम इतिहास के साथ साथ पर्यटक स्थल और सभी धर्मो के लिए धार्मिक दृष्टि से भी काफी मशहूर है, जो आपको काफी आकर्षित कर सकते है। इसीलिए यहाँ घूमने के लिए भारी संख्या में टूरिस्ट आते है।

Nagpur-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Nagpur Me Ghumne ki Jagah

नागपुर में महाराष्ट्र के कई सारे सरकारी कार्यालय हैं। इसलिए इसे महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी भी कहा जाता है।आज के इस पोस्ट में हम आपको नागपुर की खूबसूरती के बारे में बताएंगे। आज मैं आपको बताने वाला हूँ की नागपुर में ऐसा क्या है, जों आपको आकर्षित कर सकता है। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े ताकि आपको नागपुर से संबधित सभी जानकारी प्राप्त हो सके।

नागपुर में घूमने की जगह | Nagpur Me Ghumne ki Jagah

नागपुर के बारे में रोचक तथ्य

अब जब आपने नागपुर घूमने का प्लान बना ही लिया है तो सबसे पहले आपको नागपुर के बारे में कुछ महत्वपर्णू रोचक तथ्य के बारे में भी जान लेना चाहिए, ताकि आपकी नागपुर घूमने की जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ जाए।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
  • आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की नागपुर संतरे का प्रमुख निर्यातक है। इसलिए इसे कभी-कभी भारत के नारंगी शहर के रूप में जाना जाता है। यदि आप नागपुर की यात्रा के बारे में सोच रहे है, तो आप नागपुर संतरे के अनोखे और रसीले स्वाद का स्वाद लेना न भूले, क्योंकि यहाँ सस्ते और गुणवत्ता वाले संतरे की भूमि हैं।
  • दोस्तों आपको शायद ही पता होगा की नागपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में कई खूबसूरत टाइगर रिजर्व है। इसलिए इसे भारत की बाघ राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।
  • आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की नागपुर और उसके आसपास की बस्ती पिछले 3000 वर्षों से अस्तित्व में है। हालाँकि ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, शहर की स्थापना वर्ष 18 वीं शताब्दी में गोंड वंश के एक राजा ने की थी
  • नागपुर आज स्थानीय और साथ ही पर्यटकों के लिए एक सुंदर पिकनिक स्थल है। यहाँ पर राष्ट्रीय उद्यानों, झीलों, झरनों और वन्यजीव आदि ने इस जगह की सुंदरता पर चार चाँद लगा दिए हैं।
  • दोस्तों आपको शायद ही पता होगा की एक रिपोर्ट के अनुसार नागपुर की साक्षरता दर 90% से अधिक है, जो वास्तव में मुंबई और पुणे की तुलना में काफी अधिक हैं।

नागपुर में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Nagpur Tourist Places in Hindi)

नागपुर में वैसे तों बहुत सी घूमने की जगह है जो आपको आकर्षित कर सकती है। लेकिन हम आपको आज कुछ पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे, जो आपको काफी आकर्षित कर सकते है। साथ ही यहाँ दूर दूर से लोग इस जगह पर घूमने के लिए आते है। तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते है। नागपुर में घूमने की जगह कौन कौन सी है, जो काफी फेमस हैं।

अक्षरधाम मंदिर

Shri-Swaminarayan-Mandir
Image: Shri Swaminarayan Mandir

नागपुर में बाहरी रिंग रोड पर स्थित, अक्षरधाम मंदिर नागपुर में नवीनतम निर्माणों में से एक है। इसे स्वामीनारायण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। इस नवनिर्मित मंदिर में एक पार्किंग, एक रेस्तरां, विशाल रसोईघर और बच्चो के खेलने के लिए अच्छी जगह हैं। 

सीताबुल्‍दी फोर्ट

नागपुर में बने सीताबुल्‍दी किला नागपुर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह किला एक गोंड राजा, राजा भक्त बुलंद शाह द्वारा वर्ष 1702 में बनाया गया था, जिसे देखने लोग दूर दूर से आते है।

Sitabardi Fort
Image: Sitabardi Fort

सीताबुल्दी किला नागपुर में पाया जाने वाला दो पहाड़ी किला है। यह एक विशाल किला है, जिसके अंदर एक सुंदर महल परिसर है। यह भारत में महाराष्ट्र के नागपुर जिले के सीताबिल्डी में स्थित है।

अदासा गणपति मंदिर

अदासा गणपति मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और नागपुर शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। यह मंदिर काफी प्राचीन है और इसमें भगवान गणेश की एक सुंदर मूर्ति है।

Adasa Ganesh Temple
Image: Adasa Ganesh Temple

आपको हम बता दे की इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इस प्राचीन मंदिर में भगवान गणेश जी की 12 फीट लंबी और 7 फीट चौड़ी मूर्ति है और यह मंदिर गणेश के आठ अष्ट विनायकों में से एक है, जिसे देखने लोग दूर दूर से यहाँ आते हैं।

ड्रैगन पैलेस मंदिर

ड्रैगन पैलेस एक विशाल, प्रतिष्ठित मंदिर है, जो 10 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इस मंदिर में भगवान बुद्ध की बड़ी सी प्रतिमा हॉल की पहली मंजिल में लगी हुई है, जो यहाँ आने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

Dragon-Palace-Temple
Image: Dragon Palace Temple

साथ ही नागपुर के पास कैम्पटी में स्थित ड्रैगन पैलेस वास्तुकला और सुरम्य परिदृश्य के जाना-जाता है। इस ड्रैगन पैलेस मंदिर में सबसे लोकप्रिय बौद्ध मंदिर हैं।

दीक्षाभूमि स्तूप

दीक्षाभूमि स्तूप भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में स्थित नवायना बौद्ध धर्म का एक पवित्र स्मारक है। नागपुर शहर में एक प्रमुख आकर्षण, दीक्षाभूमि उस स्थान पर स्थित है, जहां भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने 14 अक्टूबर, 1956 को बौद्ध धर्म अपना लिया था।

Deekshabhoomi
Image: Deekshabhoomi

दीक्षाभूमि भारत के प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। जिसका निर्माण 1968 में चार एकड़ में शुरू हुआ था। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि यह स्तूप एशिया का सबसे बड़ा स्तूप है, जो स्थापत्य सुंदरता की वजह से नागपुर के मुख्य पर्यटन का केंद्र बना हुआ है, जिसके दर्शन करने बड़ी मात्रा में लोग यहाँ आते हैं।

यह भी पढ़े :10+भारत में घूमने लायक सबसे सस्ती और खूबसूरत जगह

श्री राम मंदिर

दोस्तों श्री राम मंदिर महाराष्ट्र के नागपुर से करीब 33 किलोमीटर दूर ऊंची पहाड़ियों पर रामटेक नाम का तीर्थ है, जो कि भगवान राम को समर्पित है।

Ram-Mandir
Image : Ram Mandir

वहाँ के लोगों का मानना है, कि वनवास के दौरान 4 महीने तक भगवान श्रीराम ने इसी जगह पर शस्त्र ज्ञान भी हासिल किया था। यह मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं।

अंबाझरी झील

भारत के महाराष्ट्र राज्य में नागपुर की दक्षिण-पश्चिम सीमा के पास स्थित है। यह नागपुर की 11 झीलों में से एक है और शहर की सबसे बड़ी झील है। अंबाझरी झील, नागपुर में एक प्रमुख पर्यटक स्‍थल है, जहाँ बगीचे में वाकिंग ट्रैक कर सकते है।

Ambazari-Lake
Image: Ambazari Lake

ताकि लोग सुबह-सुबह सुंदर और शांत दृश्‍यों में टहल सके। यह झील वीएनआईटी के पास है और आम के पेड़ों से घिरा हुआ है, जिसका नाम अंबाझरी पड़ गया क्योंकि मराठी में “अम्बा” का अर्थ आम होता हैं।

नागपुर में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

नागपुर में घूमने के अलावा खाने के लिए भी बहुत कुछ है। नागपुर के खानपान में महाराष्ट्र के स्वाद का खास अंदाज और व्यंजनों में एक प्रकार की सामनता देखने को मिलती है। यहाँ पर पॉव भाजी और कांदा पोहा जो कि मेवे और शुद्ध घी से बनकर तैयार होता है।

हर एरिया में आपको एक न एक पोहे वाला मिल जाएगा और सभी की अपनी विशेषता है। नागपुर की संतरा बर्फी और सोनपापड़ी भी काफी फेमस है। इसके अलावा नागपुर में जगदीश सावजी भोजनालय है, जो की गांधीसागर तालाब के पास स्तिथ है और ओमशक्ति सावजी भोजनालय, जो गोलीबार चौक के पास है, यह दोनों नागपुर में काफी प्रसिद्ध है।

नागपुर में रुकने की जगह

अगर नागपुर शहर में रुकने की बात की जाए तो यहाँ पर सस्ते दामों पर होटल, गेस्ट हाउस और रेंट में कमरे आसानी से मिल जाते है, जहाँ पर आप आसानी से ठहर सकते हैं।

हमने कुछ होटल के नाम आपके लिए ढूंढ कर निकले हैं जो नागपुर में काफी फेमस हैं। जैसे की होटल द्वारकामाई, रेडिसन ब्लु होटल नागपुर, एयरपोर्ट सेंटर पॉइंट, होटल लिजेंड इन, होटल अमृता इत्यादि शामिल हैं।

नागपुर घूमने के लिए का सही समय

अगर आप नागपुर की सैर करना चाहते है तो हम बता दें कि यहां घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। इसलिए कहा जाता है की अक्टूबर से मार्च तक नागपुर की यात्रा का समय अच्छा होता है।

गर्मियों के मौसम में यहाँ का तापमान काफी ऊपर रहता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में यहाँ की यात्रा करना आपके लिए सही नही रहेगा। 

नागपुर घूमने कैसे पहुंचे ?

रेल द्वारा

नई दिल्ली से नागपुर तक चलने वाली सबसे किफ़ायती ट्रेन 16318 हिमसागर एक्सप्रेस है। नई दिल्ली और नागपुर के बीच की कुल यात्रा में रेल में लगभग सफर 5 सें 6 घंटे में पूरा हो जाता हैं। नागपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।

सडक द्वारा

बस में यात्रा करना पुणे से नागपुर पहुंचने का एक सबसे सरल तरीका है। पुणे और नागपुर के बीच की कुल यात्रा में बस में लगभग 13 सें 15 घंटे का समय लगता है। नागपुर, पुणे और मुंबई जैसे शहरों से सड़क से अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं।

हवाई मार्ग द्वार

अगर आप हवाई जहाज से सफर करना चाहते है तों आप फ्लाइट बुक करके मुंबई से नागपुर की यात्रा कर सकते हैं। मुंबई और नागपुर के बीच कुल उड़ान का समय लगभग 1 घंटा 35 मिनट का है। डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर का सबसे प्रमुख एयरपोर्ट हैं।

यह भी पढ़े : 10+शिरडी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

नागपुर कैसे घूमे?

नागपुर का ऐतिहसिक शहर अपने स्वर्णिम इतिहास के साथ साथ पर्यटक स्थल और सभी धर्मो के लिए धार्मिक दृष्टि से भी काफी मशहूर है, जो आपको काफी आकर्षित कर सकते है। अगर आप यहाँ घूमने के लिए जाते है तो आप जिस होटल या गेस्ट हाउस में ठहरे है, आप वहाँ से किराये पर कार को बुक करके घूमने जा सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप चाहो तो टूरिस्ट गाइड को भी बुक कर सकते है, जो आपको नागपुर की सुंदरता के दर्शन करवाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

नागपुर में घूमने का खर्चा

नागपुर घूमने के खर्च की बात की जाएं तो यह आपके ऊपर निर्धारित होता है, की आप किस से जाना पसंद करोगे और वहाँ जाकर आप कहाँ कहाँ घूमना पसंद करोगे। आप किस होटल, गेस्ट हाउस में रुकना पसंद करोगे, साथ ही आप नागपुर में कितने दिन रुकोगे, यह सब आपके बजट पर निर्भर करता हैं। 

नागपुर घूमते वक्त साथ में क्या रखें?

अगर आप नागपुर घूमने के लिए जा रहे है, तो आपको अपने साथ जिस से सफर कर रहे है उसकी टिकट, अपनी आईडी प्रूफ, मोबाइल फोन, मौसम के अनुसार कपडे इत्यादि लेकर जाना चाहिए।

 FAQ

नागपुर का नाम किसके सन्दर्भ में रखा गया है?

नागपुर का नाम शहर के बीचों-बीच बहने वाली नाग नदी के नाम पर रखा गया हैं।

नागपुर का मशहूर व्यंजन क्या है?

नागपुर पुरे भारत मे अपने मशहूर व्यंजन तरी पोहा के लिए जाना जाता हैं।

डबल डायमंड रेलवे क्रासिंग कहाँ स्थित है?  

नागपुर में डबल डायमंड रेलवे क्रासिंग स्थित है, जो भारत मे ही नही पुरे एशिया का एकमात्र रेलवे डायमंड क्रासिंग हैं।

संतरो की राजधानी किसे कहा जाता है?

नागपुर संतरो के लिए काफी मशहूर हैं। इसलिए ही इसे संतरो की राजधानी और संतरानगरी कहा जाता हैं।

हार्ट ऑफ इंडिया और टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया किसे कहा जाता हैं?

नागपुर को हार्ट ऑफ इंडिया और टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता हैं।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को नागपुर में घूमने की जगह ( Nagpur Me Ghumne ki Jagah) से संबंधित विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की हुई है और हमें उम्मीद है कि अगर आप नागपुर घूमने का प्लान बना रहे हो तो ऐसे में हमारा आज का यह महत्वपूर्ण लेख आपके लिए काफी ज्यादा यूज़फुल और हेल्पफुल साबित हुआ होगा।

अगर आपके लिए हमारा आज का यह महत्वपूर्ण लेख जरा सा भी यूज़फुल और हेल्पफुल साबित हुआ हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे और हमारे इस महत्वपूर्ण लेख  लेख को अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आपका कीमती समय शुभ हो। 

यह भी पढ़े : 

10+महाबलेश्वर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+लवासा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+लोनावला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment