10+ चितकुल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Chitkul Me Ghumne ki Jagah : आज हम आपको बताने वाले हैं, एक ऐसी जगह के बारे में जोकि अपनी खूबसूरती के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है तथा अगर आपको यात्रा करने का शौक है, तो आपको एक बार वहां इसकी सौंदर्य को देखने जरूर जाना चाहिए।

तो उस जगह का नाम चितकुल है, जिसे भारत के आखिरी गांव के नाम से भी जाना जाता है। चितकुल गांव भारत की तिब्बत सीमा का आखिरी गांव है जिसे इंग्लिश में “इंडियास लास्ट विलेज” भी कहा जाता है।

यह एक बहुत ही पुरानी एवं प्राचीन जगह है, जो कि भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। भले ही यह जगह छोटी सी है लेकिन यह जगह स्वर्ग के समान है। चितकुल भले ही छोटी जगह है, लेकिन यह एक बहुत ही सुंदर दर्शनीय तथा प्रसिद्ध स्थान है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Chitkul Me Ghumne ki Jagah
Image: Chitkul Me Ghumne ki Jagah

आपको यहां की यात्रा एक ना एक बार जरूर करनी चाहिए। निश्चित ही आपकी यात्रा यादगार होगी। अगर आप एक बार चितकुल गांव की सैर कर के आएंगे, तो आपको दोबारा वहां जाने का मन करेगा। आगे इस जगह के बारे में और भी बहुत कुछ बताया गया है जो कि काफी रोमांचक है तो आप किस आर्टिकल के साथ बने रहे।

चितकुल में घूमने की जगह | Chitkul Me Ghumne ki Jagah

चितकुल के बारे में रोचक तथ्य

  • चितकुल को भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है।
  • चितकुल गांव की ऊंचाई लगभग 11319 फीट है।
  • चितकुल भारत की छिपी हुई जगहों में से एक है।
  • भारत का अंतिम गांव होने के कारण चितकुल गांव मे बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं है यह गांव प्रदूषण रहित है तथा यहां का वातावरण शुद्ध है।
  • चितकुल मे बसपा नदी भारत की तिब्बत सीमा के पास लगती है जो कि हिमालय के सबसे सुंदर स्थलों में से एक है।

चितकुल में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Chitkul Tourist Places in Hindi)

चितकुल बहुत ही छोटी सी जगह है, फिर भी यहां घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल है। जोकि अपने आप में ही मिसाल है। नीचे कुछ प्रसिद्ध स्थानों के नाम दिए गए हैं।

सांगला मेदो

यह चितकुल का एक दर्शनीय स्थल है, जो कि हरे-भरे घास के मैदान में कीचड़ के धब्बे और हिमालय की बर्फ से ढके पहाड़ की अत्यंत ही शानदार झलक को पेश करती है। जिसको देखने से ही आनंद की अनुभूति होती है और मन में उत्साह की भावना जागृत हो जाती है।

Sangla Meadow
Image : Sangla Meadow

यह चितकुल की सबसे अधिक आकर्षण की जगह में से एक है। जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग लाखों की संख्या में यहां आते हैं। तथा यहां आकर खुशी तथा शांति का अनुभव करते हैं। इसे सांगला कांडा के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप कभी भी चितकुल की यात्रा करने जाएं तो आप सांगला मेदो का सौंदर्य दर्शन करने जरूर जाएं।

बेरिंग नाग मंदिर

बेरिंग नाग मंदिर भी चितकुल की दर्शनीय स्थलों में से एक है, जो की बहुत ही पुरानी व ऐतिहासिक है। बेरिंग नाग मंदिर अत्यंत ही सुंदर मंदिर है जोकि सांगला घाटी की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है। जिसके दर्शन के लिए लाखों में श्रद्धालु लोग यहां आते हैं। यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।

Shree Bairing Nag Ji Temple
Image : Shree Bairing Nag Ji Temple

यह एक हिंदू मंदिर है जो कि भगवान जगथ को समर्पित है। अगर आप कभी भी चितकुल की यात्रा करने जाए तो इस मंदिर के दर्शन करना ना भूलें। यहां अगस्त और सितंबर के महीने में हर वर्ष फलिच नाम का प्रसिद्ध मेला लगता है अगर आप अगस्त या सितंबर के महीने में जा रहे हैं, तो इस मेले का आनंद जरूर लें।

कल्पा

कल्पा हिमाचल प्रदेश मे स्थित किन्नौर का मुख्य गांव है, जो कि एक बहुत ही अच्छा दर्शनीय स्थल है। इस गांव में अनेक सुंदर मंदिर तथा मठ विराजमान है। तथा यह गांव सेब के बगीचों के लिए प्रसिद्ध है। कल्पा समुद्र तल से लगभग 2759 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है।

Batseri
Image : Kalpa

यहां सुबह सूर्योदय के समय नजारा बहुत ही सुंदर हो जाता है। अगर आप इस नजारे को देखेंगे तो आप अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे। इस गांव में बहुत से प्रकार के वनस्पति, जड़ी बूटी तथा जीव -जंतु पाए जाते हैं। इसी के वजह से यह स्थान हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन चुका है।

10+कल्पा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कमरू किला

कमरू किला भी चितकुल का एक अद्भुत दर्शनीय स्थल है। इस किले को वर्तमान में मंदिर में परिवर्तित कर दिया गया है जोकि अत्यंत विशाल है। यह हिंदू देवी कामाख्या देवी का मंदिर है। इस मंदिर के तीसरी मंजिल पर देवी की मूर्ति को रखा गया है, जोकि अत्यंत ही खूबसूरत है।

Kamru Fort
Image : Kamru Fort

इस मंदिर के स्वागत गेट पर भगवान बुद्ध की एक बड़ी सी मूर्ति है जो वहां आने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप इतिहास के प्रेमी हैं, तथा इतिहास में रुचि रखते हैं, तो आपको जरूर इस मंदिर की यात्रा करने जाना चाहिए।

बसपा नदी

बसपा नदी चितकुल का प्रमुख दर्शनीय स्थान है। यह एक अद्भुत व रोमांचक स्थान है। अगर आपको फोटोग्राफी तथा वीडियो बनाने का शौक है, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। क्योंकि यह जगह फोटोग्राफी तथा वीडियो बनाने के लिए बहुत ही सुंदर क्षेत्र है।

Baspa River
Image : Baspa River

क्षेत्रों में पहाड़ों के मध्य इंद्रधनुष के सुंदर नजारे को भी देखा जा सकता है, जो सच में देखने से बहुत सुंदर दिखाई देता है। अगर आपको भीड़भाड़ से मुक्त शांत इलाका अच्छा लगता है। तो यह जगह आपके लिए अच्छी है। आपको यहां यात्रा जरूर करनी चाहिए।

चितकुल का प्रसिद्ध भोजन

अगर कभी भी हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध खानपान की बात आती है, तो उसमें सबसे पहले नाम आता है तुड़किया भात। यह यहां का एक प्रसिद्ध भोजन है जिसे यहां के लोग बहुत ही पसंद करते हैं। इसे देसी घी के साथ परोसा जाता है तथा जो लोग इसे खाते हैं। वह इसके स्वाद को कभी भूल नहीं पाते हैं।

एक बार खाने के बाद इसे बार-बार  खाने का मन करता है। इन्हीं सभी कारणों के कारण यह भोजन प्रसिद्ध है। तथा इसके साथ यहां और कई भी प्रसिद्ध खानपान हैं जैसे भेय ,धाम, माद्रा, खट्टा आदि। तथा यह सब भोजन पदार्थ आपको हिमाचल प्रदेश में कहीं भी आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।

चितकुल में रुकने की जगह

अगर आप चितकुल की यात्रा करने जाते हैं, तो आपको वहां रुकने के लिए परेशानी उठानी नहीं पड़ेगी क्योंकि आपको वहां रुकने के लिए कई सारे सस्ते वह महंगे होटल मिल जाएंगे। जिससे कि पर्यटकों को रुकने की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, जो कि काफी अच्छी बात है।

पर्यटक अपनी सुविधा अनुसार सस्ते तथा महंगे होटल का चुनाव कर सकते हैं। आपको यहां 500 से लेकर 1500 तक के होटल मिल जाएंगे। जहां पर्यटकों को निवास करने के लिए कोई भी कठिनाई नहीं होगी। और उनको वहां पर जरूरत की सारी वस्तुएं उपलब्ध हो जाएगी।

चितकुल जाने का सही समय

वैसे तो अगर आपको चितकुल की यात्रा करनी है तो आप किसी भी समय किसी भी मौसम में वहां जा सकते हैं। लेकिन अगर आप फिर भी सही समय के अनुसार जाना चाहते हैं, तो चितकुल जाने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर का महीना है। भारी बर्फबारी के कारण चितकुल अक्टूबर से फरवरी तक 6 महीने के लिए बंद रहता है।

अतः अगर आप इस समय वहां यात्रा के लिए जाएंगे तो हो सकता है, कि आप वहां ना जा पाए। इसलिए चितकुल की यात्रा करने का सबसे आदर्श समय है। मई से अक्टूबर का महीना क्योंकि इस समय वहां ज्यादा बर्फबारी नहीं होती है। तथा आप वहां की  यात्रा अच्छी तरह से कर सकते हैं। तथा आपको कोई भी बाधा का सामना करना नहीं पड़ेगा।

चितकुल कैसे पहुंचे?

सड़क मार्ग : अगर आप चितकुल की यात्रा सड़क मार्ग से करने की सोच रहे हैं, तो आपको बस की भी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। क्योंकि एचआरटीसी( हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) दिल्ली हरियाणा और पंजाब से नियमित रूप से बस चलाती है तथा चंडीगढ़ राज्य से भी सांगला के लिए निजी बस आसानी से उपलब्ध है। इसलिए आपको सड़क मार्ग में यात्रा करने के लिए कोई भी परेशानी नहीं होगी और आप अपनी यात्रा को आसानी से पूर्ण कर सकते हैं। तथा चितकुल की यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

रेल मार्ग : अगर आप अपनी यात्रा रेल मार्ग से करने की सोच रहे हैं, तो आप ट्रेन से सीधे सांगला नहीं जा सकते क्योंकि सांगला में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है। अगर आपको रेल मार्ग से अपनी यात्रा करनी है, तो आपको ट्रेन से सांगला के नजदीकी रेलवे स्टेशन जोकि शिमला में कालका रेलवे स्टेशन है वहां जाना होगा।

वहां से सांगला जाने के लिए बस या टैक्सी का उपयोग कर सकते हैं, जो कि वहां आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। तथा आपको वहां से सांगला के लिए किराए पर मोटरसाइकिल भी उपलब्ध हो जाएगी। जिससे आप मोटरसाइकिल के माध्यम से चितकुल पूछ सकते हैं।

हवाई मार्ग : अगर आप अपनी यात्रा हवाई मार्ग से करना चाहते हैं,‌ तो चितकुल का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा शिमला में है। जोकि चितकुल से लगभग 238 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तथा आपको हवाई अड्डा से सांगला के बाहर उचित मूल्य पर टैक्सी अथवा बस की सुविधा प्राप्त हो जाएगी।

सांगला से 3:30 घंटा की ड्राइविंग के बाद एक और नजदीकी हवाई अड्डा है, जो कि नई दिल्ली बेंगलुरु, चंडीगढ़,अहमदाबाद, मुंबई, धर्मशाला, शिमला, जैसे कई महत्वपूर्ण राज्यों से जुड़ा हुआ है। तो आप कहीं से भी अपनी हवाई यात्रा कर सकते हैं।

चितकुल में घूमने का खर्चा

चितकुल जाने के लिए आपको ज्यादा खर्चा नहीं करना होगा। वैसे तो अभी यहां पर्यटकों की लाखों की मात्रा में आने के कारण यह जगह अब इतनी सस्ती नहीं है। लेकिन फिर भी आप इसकी यात्रा कम खर्च में कर सकते हैं। यह एक छोटी सी जगह है, तो आपको इसकी यात्रा करने में ज्यादा खर्चे करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यहां के होटल ज्यादा महंगी नहीं है, तो आप 15 हजार से 20 हजार रुपए में चितकुल की यात्रा कर सकते हैं। इतने रुपयों में आप 1 सप्ताह की ट्रिप बना सकते हैं, जो कि यहां की यात्रा करने के लिए ठीक होगा।

चितकुल घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

जैसा कि आप जानते हैं, कि पहाड़ी इलाकों में मौसम कभी भी बदल सकता है, तो इसलिए आपको अपने पास ठंडे तथा गर्म दोनों प्रकार के कपड़े को रखने होंगे क्योंकि यहां पहाड़ों पर कभी भी मौसम बदल जाता है।

कभी-कभी यहां भारी बर्फबारी भी होती है। इसलिए आपको ठंडे के कपड़े रखने चाहिए। आपको ऐसी जगह में जाने से पहले अपने पास कुछ दवाइयां भी रखनी चाहिए जैसे सिर दर्द, बुखार, सर्दी -जुकाम आदि की जिससे कि आपको थोड़ी राहत महसूस हो। तथा आपको अपने पास खाने तथा पानी की पूर्ण व्यवस्था रखनी चाहिए।

FAQ

मार्च से जून में चितकुल कैसे रहता है?

चितकुल में मार्च से लेकर जून तक का तापमान बहुत बढ़िया तापमान रहता है। इस समय यहां पर 18° डिग्री से  2° डिग्री के आस पास तापमान रहता है। जिसके कारण ज्यादातर पर्यटक मार्च से जून के बीच ही यहां पर घूमने आते हैं।

दिसंबर से फरवरी में चितकुल कैसे रहता है?

चितकुल में तापमान बहुत ही ज्यादा कम रहता है जिसकी वजह से यहां पर हद से ज्यादा ठंड रहती है और चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलती है। दिसंबर से फरवरी के बीच चितकुल में तापमान  -2 ° से  – 21 ° रहता है। इस समय वह लोग यहां पर आना ज्यादा पसंद करते हैं जिन्हें बर्फ बारी में घूमना बहुत अच्छा लगता है

चितकुल कहा पर है?

चितकुल हिमालय की गोद में बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत राज्य हिमाचल प्रदेश की किन्नौर घाटी पर स्थित है चितकुल को पृथ्वी और स्वर्ग बीच भूमि के नाम से जाना जाता है।

निष्कर्ष

चितकुल गांव हिमाचल प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत गांव है। साथ ही यहां पर देश के ही नहीं विदेश के लोग भी घूमने के लिए आते हैं। आप जब भी चितकुल गांव की यात्रा करने जाएं तो ऊपर बताए गए दर्शनीय स्थलो के दर्शन जरूर करें।

चितकुल भले ही छोटी जगह है, लेकिन यह एक बहुत ही सुंदर दर्शनीय तथा प्रसिद्ध स्थान है। आपको यहां की यात्रा एक ना एक बार जरूर करनी चाहिए। निश्चित ही आपकी यात्रा यादगार होगी।

तो यहां हमने आपको बताया कि हिमाचल प्रदेश का चितकुल गांव कैसा है(Chitkul Me Ghumne ki Jagah), आप कैसे वहां जा सकते हैं तथा आपको किन-किन सामग्रियों की वहां जरूरत होगी और आप कैसे वहां की सुंदरता का लुफ्त उठा सकते हैं और आप कितने बजट में वहां घूम कर आ सकते हैं। तथा हमने आपको यह भी बताया कि आप किन-किन साधनों जैसे( सड़क मार्ग रेल मार्ग हवाई मार्ग) से किस प्रकार अपनी यात्रा कर सकते हैं। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

यह भी पढ़े : 

10+कसौली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+सोलन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+धर्मशाला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment