10+ कपूरथला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यदि आप कपूरथला घूमने का विचार कर रहे है तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ पर कपूरथला में घूमने की जगह (Kapurthala Me Ghumne ki Jagah), कपूरथला घूमने का खर्चा, यहाँ तक कैसे पहुंचे आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

कपूरथला शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, जो पंजाब प्रांत का एक मुख्य आकर्षक शहर माना जाता है। बता दें कि कपूरथला शहर क्षेत्रफल की दृष्टि से तो बड़ा नहीं है लेकिन यह अपनी खूबसूरती के लिए पंजाब ही नहीं बल्कि भारत में मुख्य स्थान रखता है।

इसीलिए तो इस शहर को “पंजाब का पेरिस” भी कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह शहर अत्यंत प्राचीन है। इसीलिए इसे ऐतिहासिकता की दृष्टि से भी विशेष दर्जा दिया हुआ है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Kapurthala Me Ghumne ki Jagah
Image: Kapurthala Me Ghumne ki Jagah

यहां पर आपको भारत के अतीत का ज्ञान प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के मंदिर, प्राचीन स्मारक‌व भवन इत्यादि देखने को मिल जाएंगे। पंजाब राज्य में स्थित कपूरथला शहर दिल्ली से मात्रा लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यहां पर प्राचीन भारत की सभ्यता, संस्कृति, वास्तुकला तथा फ्रेंच वास्तुकला, इंडो वास्तुकला, पश्चिमी वास्तुकला, उर्दू वास्तु कला तथा विभिन्न प्रकार की शिल्प कला वास्तुकला नक्काशी, कलाकृतियां इत्यादि प्राचीन इमारत, महल, मंदिर तथा किलों पर देखने को मिल जाएगी।

यह शहर ऐतिहासिकता के साथ खूबसूरती और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रखता है। वर्तमान समय में कपूरथला शहर में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है। इसीलिए यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक स्थल भी देखने को मिल जाते हैं।

यहां पर घूमने हेतु आने वाले लोग मनमोहित हो जाते हैं क्योंकि इसकी खूबसूरती के अंतर्गत पंजाब की संस्कृति सभ्यता भी शामिल है। इसके अलावा यहां पर अत्यंत प्राचीन किले, महल इत्यादि बने हुए हैं, जो हमारे देश और पंजाब के अतीत को दर्शाते हैं।

कपूरथला में घूमने की जगह (Kapurthala Me Ghumne ki Jagah)

एलिसी महल

कपूरथला में स्थित इस महल को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं क्योंकि यह एक अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक महल है, जिसकी वस्तु कला मुख्य रूप से लोगों को मनमोहित कर देती है।

बता दें कि भारत की प्राचीन वस्तु कला से बना हुआ यह महल वर्तमान समय में देश विदेश के लोगों हेतु पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Elysee Palace Kapurthala
Image: Elysee Palace Kapurthala

इस महल का निर्माण कुंवर विक्रम सिंह ने करवाया था, जिसमें इंडो फ्रेंच तथा भारतीय प्राचीन वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलता है।‌ इस महल को देखने के बाद आपको भारत के अतीत अथवा भारतीय इतिहास के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पता चल जाएगी।

कजली वेटलैंड

यह झील पंजाब की एकमात्र खूबसूरत और विशालकाय झील है, जो पर्यटकों का प्रमुख आकर्षक केंद्र बना हुआ है। यह एक मानव निर्मित झील है, जो वर्तमान समय में पर्यटक के लिए पिकनिक स्पॉट है।

इस मानव निर्मित झील पर आसपास का नजारा काफी लुभावना नजर आता है। इसीलिए यहां पर भारत के कोने-कोने से लोग घूमने के लिए आते हैं। विशेष रूप से यहां पर स्थानीय लोग बारिश के मौसम में प्रकृति का लुभावना दृश्य देखने के लिए आते हैं।

Kanjli Wetland
Image: Kanjli Wetland

इस झील के आसपास अत्यंत घने जंगल हैं, जो तरह-तरह के प्रजातियों के पेड़ पौधों से सुसज्जित हैं। इसीलिए देश-विदेश के पर्यटक यहां पर घूमने हेतु आते हैं। एक तरफ यह मानव निर्मित झील प्रकृति का बेजोड़ नमूना प्रस्तुत करती है।

वहीं इस झील के चारों तरफ अत्यंत प्राचीन और घने जंगल खूबसूरती की दृष्टि से पर्यटक का मन मोह लेती है। सुबह तथा शाम के समय यहां का नजारा अत्यंत आकर्षक लगता है। यहां पर आने वाले पर्यटक लंबे समय तक यहां रुकते हैं तथा फिर से लौट कर आने का मन बनाते हैं।

शालिमार गार्डन

कपूरथला शहर के बीचोंबीच स्थित यह गार्डन हर समय खचाखच भरा हुआ रहता है। क्योंकि शहर के बीचो-बीच होने की वजह से आसपास के सभी लोग सुबह और शाम के समय दौड़ लगाने के लिए आते हैं। व्यायाम और खेलने के लिए आते हैं तथा बाकी के लोग कुछ समय शांति से व्यतीत करने के लिए आते हैं।

Shalimar Gardens
Image: Shalimar Gardens

कुछ लोग यहां पर पढ़ाई करने के लिए अथवा अपना काम करने के लिए भी आते हैं, जो हरी हरी घास के ऊपर बैठकर आसानी से कुछ समय यहां काम करते हैं। यह गार्डन काफी मनमोहक लगता है क्योंकि हरी-भरी घास से बना हुआ यह गार्डन आसपास तरह-तरह के प्रजातियों के पेड़ पौधों से घिरा हुआ है।

पंच मंदिर

यह पंच मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व लोगों को अपनी ओर खींचता है। बता दें कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन समय का बना हुआ है, जिसे महाराजा फतेह सिंह ने अपने शासनकाल में बनवाया था।

Panch Mandir
Image: Panch Mandir

वर्तमान समय में भारत के कोने-कोने से सनातन धर्म के लोग यहां पर अपनी श्रद्धा से आते हैं। इस मंदिर पर की गई अद्भुत और आकर्षक नक्काशी यहां की बनावट, चित्र शैली, शिल्प कला और वास्तुकला का बेजोड़ नमूना यहां पर देखने को मिलता है। इस मंदिर के आसपास प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षक दृश्य देखने को मिल जाते हैं।

साइंस सिटी

कपूरथला शहर के अंतर्गत स्थित जालंधर रोड पर यह शहर साइंस सिटी नाम से जाना जाता है। इस सिटी का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने 1997 में किया था। यह सिटी अत्याधुनिक तरीके से बनी हुई काफी आकर्षक लगती है। इसे देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं।

Science City, Kapurthala
Image: Science City, Kapurthala

यहां पर काफी मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। अत्याधुनिक तरीके से बनी हुई यह सिटी देश विदेश के लोगों को अपनी और आकर्षित करती हैं। इस सिटी के लिए महान निर्देशक रघुवीर सिंह खानपुर को मुख्य रूप से धन्यवाद दिया जाता है।

यह भी पढ़े: 15+ अमृतसर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

जगतजीत महल

कपूरथला शहर में स्थित जगजीत महल कपूरथला शहर ही नहीं बल्कि पंजाब के मुख्य और प्राचीन महलों में से एक है। क्योंकि इस महल के अंदर महाराजा जगजीत सिंह रहते थे। यह महल वर्ष 1960 में बनाया गया था।

इसीलिए दूरदराज से लोग इस महल के अंतर्गत भारत का अतीत जानते हैं और यहां पर की गई अद्भुत और आकर्षक नक्काशी वास्तु कला शिल्प कला का बेजोड़ नमूना देखते हैं। दूरदराज से आने वाले इतिहास के प्रेमी इस महल के अंतर्गत भारत का इतिहास जानते हैं।

Jagatjit Palace
Image : Jagatjit Palace

इस महल के आसपास वातावरण प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष रूप से काफी लुभावना है क्योंकि इस महल के आसपास का वातावरण अत्यंत मनमोहक दिखाई देता है। इसीलिए एक बार यहां पर आने वाले पर्यटक फिर से लौट कर आने का मन बनाते हैं।

यहां पर विभिन्न प्रकार के फूलों वाले पौधे लगाए गए हैं तथा इस महल की बनावट के लिए अत्यंत प्राचीन भारतीय वास्तुकला के साथ इंडो वास्तुकला का भी प्रयोग किया गया है, जो इस मिश्रण को ऊंचाइयों पर ले जाता है।

मूरिश मस्जिद

यह एक अत्यंत प्राचीन मस्जिद है, जो अपनी ऐतिहासिक दृष्टि के लिए जानी जाती हैं। इतिहास प्रेमी यहां पर भारत के अतीत को जानने के लिए आते हैं। यहां पर आने के बाद लोगों को भारत के अतीत के साथ पंजाब का अतीत और भारत के ऐतिहासिक दृष्टि को जानते हैं।

Moorish Mosque
Image : Moorish Mosque

यह एक धार्मिक स्थान है, इसीलिए यहां पर देश के कोने-कोने से मुस्लिम संप्रदाय के लोग घूमने के लिए आते हैं। इस मस्जिद का निर्माण 1930 ईस्वी में महाराजा जगजीत सिंह ने प्राचीन संरचना के आधार पर करवाया था।

इसीलिए इसका महत्व काफी ज्यादा है। इस म्यूजिक पर की गई भारतीय प्राचीन वास्तु कला की शैली देखने में काफी मनमोहक लगती है।

कपूरथला में रुकने की जगह

कपूरथला शहर वर्तमान समय में काफी ज्यादा विकसित हो चुका है। इसीलिए आपको यहां पर विभिन्न प्रकार के होटल्स देखने को मिल जाते हैं, जिनमें सामान्य होटल, वीआईपी होटल, लग्जरी होटल और पांच सितारा होटल भी शामिल है। अगर आप कपूरथला घूमने हेतु जा रहे हैं तो वहां पर रुकने के लिए आप होटल में रुक सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपूरथला शहर में घूमने वाली जगह के आसपास भी बड़ी मात्रा में होटल बने हुए हैं। इसके अलावा कपूरथला शहर में बने हुए होटल में आप आसानी से अपने सुविधा और अपने बजट के अनुसार रुक सकते हैं।

कपूरथला का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

कपूरथला शहर भारत के पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है। इसीलिए यहां पर आपको विशेष रूप से पंजाबी व्यंजन और भोजन देखने के लिए मिल जाते हैं।

स्थानीय तौर पर यहां पर पंजाबी भोजन में मक्के की रोटी, सरसों का साग, चिकन करी, बिरयानी इत्यादि विभिन्न भोजन और व्यंजन खाने के लिए मिल जाते हैं।

इसके अलावा आप यहां पर संपूर्ण भारत के प्रसिद्ध भोजन भी कपूरथला शहर के बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में कर सकते हैं। बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में आप तरह-तरह के फास्ट फूड, स्ट्रीट फूड, चाइनीस, नेपोलियन, इटालियन इत्यादि व्यंजन खा सकते हैं।‌ कपूरथला शहर में स्थित बड़े-बड़े रेस्टोरेंट आपको हर तरह के व्यंजन उपलब्ध करा देंगे।

यह भी पढ़े: 10+ लुधियाना में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कपूरथला घूमने का सबसे अच्छा समय

अगर आपने अब तक कपूरथला होने हेतु जाने का पूरा प्लान बना लिया है तो आपको कपूरथला घूमने का सबसे अच्छा समय भी जान लेना चाहिए। क्योंकि वहां पर आप बिना किसी परेशानी के आसानी से अपनी यात्रा करें और अपना भ्रमण करें इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि कपूरथला का अनुकूलित वातावरण सही हो।

बता दें कि आप नवंबर से फरवरी माह के बीच कभी भी कपूरथला घूमने हेतु जा सकते हैं। इसके अलावा आप 12 महीने कभी भी जा सकते हैं।

लेकिन इन दिनों भारत में सर्दियों का मौसम होता है और सर्दियों के मौसम में कपूरथला का वातावरण अनुकूलित होता है। अतः इन दिनों आप आसानी से अपना भ्रमण कर सकते हैं।

कपूरथला कैसे पहुंचे?

कपूरथला शहर पंजाब का एक विकसित शहर है‌, इसीलिए यहां पर पहुंचने के विभिन्न विकल्प मौजूद है। आप फ्लाइट के जरिए हवाई मार्ग से होते हुए पहुंच सकते हैं।‌ रेल मार्ग से होते हुए ट्रेन से पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से होते हुए बस, टैक्सी, कार इत्यादि से पहुंच सकते हैं।‌

कपूरथला शहर में हवाई अड्डा रेलवे स्टेशन तथा यातायात की सुविधा उपलब्ध है। इसीलिए आप कपूरथला आसानी से पहुंच सकते हैं।‌

आप चाहे तो अपनी फैमिली के साथ अपने दोस्तों के साथ अथवा आप अकेले ही कपूरथला घूमने के लिए यात्रा कर सकते हैं और यहाँ तक आसानी से पहुंच सकते हैं।‌

रेल मार्ग से कपूरथला कैसे पहुंचे?

यात्रा करने के लिए रेल का सफर काफी रोमांचक भरा माना जाता है। इसीलिए अगर आप कपूरथला घूमने हेतु रेल मार्ग का चुनाव कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी ज्यादा रोमांचक भरा हो सकता है।‌

आपको बता दें कि कपूरथला शहर में विभिन्न प्रकार के रेलवे स्टेशन बने हुए हैं।‌ इसीलिए आप भारत के किसी भी कोने से भारत के किसी भी राज्य या भारत के किसी भी शहर से कपूरथला घूमने हेतु रेल मार्ग के जरिए जा सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने शहर या अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से कपूरथला को जाने वाली रेल के बारे में जानकारी लेनी होगी और उसके बाद उस रेलवे टिकट लेकर यात्रा करनी होगी‌।‌

सड़क मार्ग से कपूरथला कैसे पहुंचे?

अगर आप कपूरथला घूमने के लिए सड़क मार्ग से जाने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि वर्तमान समय में कपूरथला शहर में काफी ज्यादा विकास किया है।

इसके अलावा भारत सरकार ने देश के सभी शहरों को एक दूसरे शहर से राष्ट्रीय राजमार्गों के अंतर्गत जोड़ दिया है। इसीलिए कपूरथला शहर भी भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों से राष्ट्रीय राज मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।‌

आप भारत के किसी भी राज्य अथवा शहर से कपूरथला व होने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत जा सकते हैं।‌ आप चाहें तो अपनी खुद की कार या वाहन लेकर जा सकते हैं अथवा आप बस या टैक्सी के जरिए भी सड़क मार्ग से होते हुए कपूरथला होने हेतु पहुंच सकते हैं।‌

निष्कर्ष

पंजाब प्रांत के अंतर्गत आने वाला कपूरथला शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसीलिए इसे पंजाब का पेरिस भी कहा जाता है। बता दें कि कपूरथला शहर इतिहास से लेकर वर्तमान समय तक काफी ज्यादा समृद्ध रहा है। इसीलिए वर्तमान समय में भी यहां पर अत्याधुनिक तरीके से बने हुए कस्बे और कंपनियां देखने को मिल जाएगी।‌

पंजाब प्रांत का यह शहर पंजाब के विशेष योगदान के लिए जाना जाता है। प्राचीन समय से ही यह शहर अपनी समृद्धि के साथ खड़ा रहा जो वर्तमान समय में भी काफी समृद्ध है।‌

कपूरथला शहर प्राचीन किले महल 52 इमारतें मंदिर तथा धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा कपूरथला शहर की खूबसूरती देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रख्यात है। इसीलिए यहां पर देश के कोने-कोने से तथा विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं।‌

आज के इस आर्टिकल में हमने पंजाब राज्य के शहर कपूरथला में घूमने की जगह (Kapurthala Me Ghumne ki Jagah) के बारे में पूरी जानकारी विस्तार बताई है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।‌

यह भी पढ़े

10+ पटियाला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ पठानकोट में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मोहाली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ बठिंडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ चंडीगढ़ में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment