10+ लुधियाना में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Ludhiana Me Ghumne ki Jagah : लुधियाना पंजाब का सबसे बड़ा शहर है, जो अपने गौरवशाली इतिहास तथा वर्तमान समय में प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों की वजह से जाना जाता है। वर्तमान समय में लुधियाना काफी ज्यादा तरक्की कर चुका है। इसीलिए इसकी गिनती भारत के आधुनिक शहरों में आती हैं।

लुधियाना शहर का नाम लोधी राजवंश के नाम पर रखा गया है। इस शहर में आपको अत्याधुनिक तथा प्राचीन सभ्यता भी देखने को मिलेगी। यहां पर लोगों की बोली, लोगों के भाषा-विचार, पहनावा, खान-पान, रहन-सहन, यहां की संस्कृति और धरातल अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। पंजाब का सबसे बड़ा और आकर्षक शहर लुधियाना सतलज नदी के किनारे पर स्थित है।

Ludhiana Me Ghumne ki Jagah
Image: Ludhiana Me Ghumne ki Jagah

आज के समय में देश विदेश के लोग लुधियाना घूमने के लिए आते हैं क्योंकि यहां पर अत्यंत प्राचीन और आकर्षक ऐसे स्थल हैं, जो पर्यटकों की दृष्टि से मुख्य के अंदर हैं। बता दें कि लुधियाना में अत्यंत प्राचीन स्मारक मंदिर महल तथा कुछ ऐसे स्थान हैं, जो अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिकता के लिए जाने जाते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

इसके अलावा लुधियाना में अत्याधुनिक तरीके से विकसित किए गए ऐसे स्थान भी उपलब्ध है, जो खूबसूरती और आकर्षकता का बेहतरीन नमूना पेश करता है। तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम पंजाब के सबसे बड़े शहर लुधियाना में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लुधियाना में घूमने की जगह | Ludhiana Me Ghumne ki Jagah

लुधियाना में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Ludhiana Tourist Places in Hindi)

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक

ग्रामीण ओलंपिक के लिए किला रायपुर जाना जाता है। यह एक अत्यंत खूबसूरत गांव है, जो अपने ग्रामीण परिवेश के लिए जाना जाता है। यहां का मनमोहक दृश्य हर किसी का मन मोह लेता है। पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित यह गांव रंग-बिरंगी वेशभूषा, त्योहार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हरियाली, खेत-खलियान, जीवन शैली तथा लोगों के प्रभाव के लिए जाना जाता है।

Kila Raipur
Image: Kila Raipur

यहां पर सरसों के बड़े-बड़े खेत लहराते फसलों के साथ आकर्षक लगते हैं। इस गांव को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं, जिसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल है। मुख्य रूप से इस गांव में बड़े-बड़े खेलों का आयोजन होता है।

महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय

पंजाब के लुधियाना शहर में बना हुआ महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय भारत के इतिहास की छवि को दर्शाता है क्योंकि महाराजा रणजीत सिंह के समय हुए युद्ध की महत्वपूर्ण जानकारी तथ्य अवशेष इत्यादि इस संग्रहालय में रखे गए हैं। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

Maharaja Ranjit Singh War Museum
Image: Maharaja Ranjit Singh War Museum

हर वर्ष यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। कारगिल युद्ध तथा प्राचीन समय के ऐतिहासिक विषयों के बारे में इस संग्रहालय में जानकारी दी गई है। यह संग्रहालय ऐतिहासिकता की दृष्टि से विशेष स्थान रखता है।

लोधी किला

पंजाब के लुधियाना में स्थित लोधी किला पुराने इतिहास को जागृत करता है। इस क़िले की भव्य सरचना काफी आकर्षक लगती है। यहां पंजाब सहित लुधियाना का एक अत्यंत प्राचीन किला है, जो महाराजा रणजीत सिंह का गढ़ माना जाता है।

Lodhi Fort
Image: Lodhi Fort

वर्तमान समय में यह किला खंडहर में तब्दील हो चुका है, फिर भी लोगों के बीच इस किले को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिलती हैं। यह विशाल भूभाग में फैला हुआ एक अद्भुत किला है। यहां पर की गई नक्काशी और कलाकृतियां इतिहास की शिल्पकला का सौंदर्य बयां करती है।

टाइगर सफारी

लुधियाना शहर में टाइगर सफारी उद्यान काफी प्रचलित है क्योंकि यहां पर काले हिरण, संभर, मोर बाघ, खरगोश, जैसे अवर्णनीय और खूबसूरत जीव देखने को मिलते हैं। यह एक अत्यंत प्राचीन टाइगर सफारी उद्यान है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

Zoo Tiger Safari
Zoo Tiger Safari

हर वर्ष यहां पर लाखों की संख्या में देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। यहां पर उद्यान में घूमते हुए जंगली जानवरों को देखकर पर्यटक खुश हो जाते हैं। इस उद्यान की खूबसूरती मन मोह लेती है। प्राकृतिक दृष्टि से यह उद्यान काफी प्रचलित है।

आलमगीर

इस गांव में बना हुआ श्रीमान साहिब गुरुद्वारा इस गांव की रौनक बढ़ाता है। यह गांव अपनी खूबसूरती और धार्मिक महत्वता के लिए जाना जाता है। लुधियाना शहर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में सिख धर्म से संबंधित मुख्य स्थल हैं।‌ इसीलिए यहां पर सिख समुदाय की आवाजाही लगी रहती हैं।

Alamgir
Image: Alamgir

यहां पर दसवें सिख गुरु गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा बना हुआ है। यहां पर ही गुरु गोविंद सिंह ने मुगल सेना को पीछे हटने पर विवश कर दिया था। यहां पर बने हुए श्री मंजी साहिब का लंगर हॉल में सैकड़ों लोग एक साथ मुफ्त में भोजन कर सकते हैं। यह स्थल पवित्र और खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

फिल्लौर किला

लुधियाना का एक अत्यंत खूबसूरत पर्यटक स्थल फिल्लौर किला है। यह किला दिखने में काफी आकर्षक लगता है क्योंकि इसकी वास्तुकला काफी लुभावनी है। यह किला अपने डिजाइन और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। प्राचीन काल की वास्तुकला से बना हुआ।‌ यह किला अपने आप में इतिहास का महत्व दर्शाता है।

Phillaur Fort
Image: Phillaur Fort

प्राचीन समय का यह किला सदियों से इतिहास के थपेड़ों को अपने अंदर संजोए खड़ा है।‌ हर वर्ष हजारों की संख्या में देश और विदेश के पर्यटक इस किले को देखने के लिए आते हैं। यहां पर लोगों की वेशभूषा रंग-बिरंगे वस्त्र तथा तरह-तरह के खानपान देखने को मिलते हैं।

मस्जिद भीर

लुधियाना शहर में स्थित मस्जिद भीर विशेष रुप से मुस्लिम संप्रदाय के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। आपको बता दें कि यह स्थल लुधियाना शहर में 19वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया है जो इस्लाम धर्म के लिए एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है। यहां पर हर वर्ष बड़ी संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु आते हैं।

19वीं सदी में निर्माण होने के कारण यह अपनी ऐतिहासिकता के लिए भी जाना जाता है। इस इमारत पर मुगल तथा अरबी चित्र शैली देखने को मिलती हैं। एक बड़े भूभाग पर स्थित यह मस्जिद अपनी खूबसूरती और अपने पवित्रता के लिए जानी जाती है। पंजाब सहित भारत के कोने कोने से मुस्लिम धर्म के लोग इस मस्जिद शीश नवाने आते हैं।

गुरुद्वारा नानकसर जगराओं

गुरु गोविंद सिंह की स्मृति के रूप में इस जगह का निर्माण करवाया गया है। यह एक बहुत बड़ा और प्रसिद्ध गुरुद्वारा है, जो नानकसर सरोवर के किनारे पर स्थित है।‌ यह स्थल सिख संप्रदाय के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि वर्ष 1975 में संत बाबा ने अपने अनुयायियों के साथ इस गुरुद्वारा की स्थापना की थी।

यहां हर वर्ष देश और विदेशों से सिख संप्रदाय के लोग श्रद्धा और आस्था से आते हैं। यह गुरुद्वारा अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको सिख संप्रदाय से संबंधित महत्वपूर्ण और पवित्र जानकारी देखने को मिलेगी। यह खूबसूरत गुरुद्वारा है, जिसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

पैविलियन मॉल

पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित यह माॅल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह कंपलेक्स एक बड़े भूभाग में फैला हुआ है। जहां पर हर तरह की खरीदारी की जा सकती हैं। माॅल पर खरीदारी करने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। इसमें तरह तरह के उत्पाद, सुपरमार्केट, डिपार्टमेंट स्टोर, खाद्य पदार्थ, शॉपिंग सेंटर, सिनेमा तथा हर तरह की सुविधा दी गई है।

Pavilion Mall
Image: Pavilion Mall

ज्यादातर लोग इस मॉल में शॉपिंग करने और घूमने के लिए आते हैं। यह मॉल लुधियाना ही नहीं बल्कि पंजाब का सबसे बड़ा मॉल है, जो अपनी विशालता तथा खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दूरदराज से लोग माॅल पर शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यह एक प्रचलित तथा लोकप्रिय मॉल है।

नेहरू रोज गार्डन

नेहरू रोज गार्डन लुधियाना का एक खूबसूरत गार्डन है जो 27 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस गार्डन की स्थापना सन 1967 में की गई थी, जिसके बाद यह लुधियाना का सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत गार्डन बन गया है क्योंकि यहां पर तरह-तरह के खूबसूरत और फूलों वाले पौधे लगाए गए हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं जिस गार्डन में रात के समय रंग-बिरंगे फुंवारे रोशनी और संगीत इस गार्डन को पिकनिक स्पॉट बनाते हैं।

Nehru-Rose-Garden
Image: Nehru Rose Garden

खूबसूरती के मामले में यह गार्डन किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हर रोज यहां पर सुबह के समय लोग दौड़ लगाने और व्यायाम करने के लिए आते हैं, जबकि दिन के समय इसकी खूबसूरती निहारने और कुछ समय शांति से व्यतीत करने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

राख बाग पार्क

यह पाक अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर विशेष रुप से बच्चों के खेलने के विकल्प उपलब्ध है। बच्चे यहां पर दिन भर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। इसके अलावा लोग दौड़ लगा सकते हैं तथा व्यायाम कर सकते हैं।

Rukh bagh park
Image: Rukh bagh park

अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक दिखने वाला यह पार्क काफी लंबे समय से लोगों के बीच लोकप्रिय है क्योंकि शहर के पीछे पीछे स्थित पार्क में आसपास के सभी लोग सुबह के समय दूर करने के लिए आते हैं और दिन में कुछ समय शांति से व्यतीत करने के लिए भी आते हैं। चारों तरफ से यह पार्क टॉय ट्रेन से गिरी हुई है। खूबसूरत फूलों वाले पेड़ पौधे तथा हरे भरे वातावरण से अत्यंत मनमोहक लगता है।

श्री मंजी साहिब

यह पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है क्योंकि यह एक अत्यंत प्राचीन और अद्भुत गुरुद्वारा है। बता दें कि सन 1961 में मुगलों ने यहां पर बड़ी मात्रा में नरसंहार किया लोगों को फांसी पर लटका दिया, जिसके बाद यहां पर गुरु गोविंद सिंह का विरोध देखने को मिला।

Gurudwara Sri Manji Sahib
Image: Gurudwara Sri Manji Sahib

सिख संप्रदाय के लोगों ने यहां पर मुगलों का विरोध किया, जिससे उन्हें मौत देखने को मिली। इसीलिए यहां पर भूमिगत मंदिर बनाया गया है जो अपने धार्मिक महत्व तथा ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। वर्तमान समय में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी संप्रदाय हर वर्ष आते हैं। इसके अलावा देश-विदेश के पर्यटक धार्मिक स्थल की खूबसूरती और इसकी ऐतिहासिक महत्वता को देखने के लिए दूरदराज से आते हैं।

हार्डीज वर्ल्ड एम्यूजमेंट पार्क

लुधियाना में स्थिति और पार्क संपूर्ण पंजाब का सबसे खूबसूरत और अत्यंत लोकप्रिय पार्क है। यह पार्क वाटर थीम के लिए जाना जाता है जो ज्यादा दल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक फूड स्टॉल काला पार्क है जहां पर आप को तरह-तरह के व्यंजन खाने के लिए मिल जाते हैं।

Hardy's World
Image: Hardy’s World

बच्चों के खेलने के विकल्प मिल जाते हैं तथा लोगों के दौड़ लगाने और कुछ समय शांति से व्यतीत करने के लिए मिल जाते हैं।अपनी खूबसूरती के लिए इस बार का दृश्य मनमोहक लगता है यहां पर तरह-तरह के पक्षियों की आवाज आती है और खूबसूरत फूल वाले पौधे काफी आकर्षक लगते हैं।

चरनकवल साहिब माछीवाड़ा

यह एक खूबसूरत गुरुद्वारा है जो पर्यटकों का मन मोह लेता है क्योंकि इसकी खूबसूरती अत्यंत लाजवाब है। प्राचीन तथा धार्मिक वास्तुकला के आधार पर बना हुआ या गुरुद्वारा अपने आप में विशेष महत्व रखता है। निर्मल वातावरण और प्राकृतिक हवाओं के साथ यहां का नजारा अत्यंत मनमोहक लगता है। यहां पर आने वाले देश-विदेश के पर्यटक स्वर्ग का एहसास कर पाते हैं।

हर वर्ष यहां पर मेले का आयोजन होता है, जो बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाता है।‌ यहां पर विशेष रूप से सिख धर्म के लोग आते हैं क्योंकि गुरु गोविंद सिंह ने यहीं औरंगजेब की सेना को खदेड़ कर भेज दिया था। यहां पर तरह-तरह के पेड़ पौधे और खूबसूरत फूलों वाले पुष्प लुभावने नजर आते हैं।

लुधियाना का प्रसिद्ध स्थानिय भोजन 

लुधियाना शहर अपनी वेशभूषा के साथ-साथ खानपान के मामले में भी जाना जाता है। विशेष रुप से यहां पर पनीर तथा चिकन का स्वाद चखा जाता है। इसके अलावा तंदूरी रोटी, मछली मक्के की रोटी, छोले भटूरे, दाल मखनी, कढ़ी चावल, ताजा मलाई, बादाम और केसर, पटियाला लस्सी, राजमा, चावल सरसों का साग तथा वेज और नॉनवेज हर तरह के पंजाबी व्यंजन लुधियाना शहर में खाने के लिए मिल जाते हैं, जो लुधियाना आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

यहां पर एक बार लुधियाना का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन चखने के बाद कोई भी इसका स्वाद नहीं बोलता है। लुधियाना शहर में स्थानी भजन के अलावा देश विदेश के व्यंजन खाने के लिए मिल जाते हैं, जिनमें आपको हर तरह के व्यंजन उपलब्ध मिल जाते हैं। देश के कोने कोने में मिलने वाले प्रसिद्ध और विदेशी फास्ट फूड स्ट्रीट फूड भोजन मिठाईयां इत्यादि।

सब कुछ लुधियाना के बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में खाने के लिए मिल जाते हैं। बता दें कि यहां पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड मुंह का स्वाद ही बदल देते हैं। लुधियाना शहर के कोने कोने में सड़क किनारे लगे हुए इंस्टॉल काफी लाजवाब स्ट्रीट फूड बनाते हैं। यहां पर घूमने के लिए आने वाले लोग सड़क किनारे लगे हुए पर खड़े रहकर भरपेट स्ट्रीट फूड खाते हैं।

लुधियाना घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आपने लुधियाना में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर लिए हैं और अब आप लुधियाना को मिलने हेतु जाने का मन बना चुके हैं, तो आपको सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि लुधियाना में घूमने हेतु जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

बता दें कि अगर आप लुधियाना में अपने दोस्तों के साथ परिवार के साथ या अकेले ही घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको दिसंबर से फरवरी महीने के बीच में घूमने के लिए जाना चाहिए क्योंकि इन दिनों भारत में सर्दी का मौसम होता है तथा सर्दी के मौसम में पंजाब के लुधियाना शहर में घूमने के लिए बेहतरीन समय माना जाता है। इस दौरान आपको यहां पर किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आएगी।

लुधियाना कैसे पहुंचे?

अब तक आपने लुधियाना के बारे में सभी जानकारी हासिल कर ली है और अब आप लुधियाना जाने का पक्का मन बना चुके हैं लेकिन आपको यह नहीं पता कि लुधियाना कैसे पहुंचेंगे? यानी कि किस तरह से लुधियाना जाएं।

तो हम आपको बता देंगे भारत के पंजाब राज्य में स्थित सबसे बड़े शहर लुधियाना में अगर आप घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपके पास कई तरह के विकल्प हैं। जैसे आप हवाई मार्ग के अंतर्गत हवाई जहाज से जा सकते हैं। रेल मार्ग के अंतर्गत ट्रेन से जा सकते हैं सड़क मार्ग के अंतर्गत बस या कार से भी जा सकते हैं। अगर आप पैदल जाना चाहते हैं तो पैदल भी जा सकते हैं लेकिन यह अत्यंत कठिन बड़ा रास्ता हो सकता है

फ्लाइट से लुधियाना कैसे पहुंचे?

अगर आप लुधियाना घूमने के लिए जा रहे हैं और आप फ्लाइट का चयन कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन हो सकता है क्योंकि फ्लाइट से आप भारत के किसी भी कोने से कुछ ही समय में लुधियाना पहुंच जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के सबसे बड़े शहर लुधियाना में हवाई अड्डा है जिससे आप काफी कम समय में लुधियाना का सफर तय कर सकते हैं।

इसके अलावा अमृतसर और चंडीगढ़ में बने हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आप विदेश से पहुंचकर लुधियाना जा सकते हैं। लुधियाना पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी एयरपोर्ट पर जाकर लुधियाना को जाने वाली फ्लाइट में टिकट लेकर यात्रा करनी होगी। कुछ ही समय में आपको लुधियाना हवाई अड्डे पर पहुंचा दिया जाएगा, जिसके बाद आप अपनी इच्छा के अनुसार रुकने के लिए होटल या घूमने की जगह पर जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से लुधियाना कैसे पहुंचे?

वर्तमान समय में पंजाब का सबसे बड़ा शहर लुधियाना काफी ज्यादा विकसित हो चुका है। यहां पर आपको कई प्रकार की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और विकास देखने को मिल जाएगा। इसीलिए अगर आप भारत के किसी भी कोने से सड़क मार्ग के द्वारा पंजाब के लुधियाना शहर में घूमने जा रहे हैं।, तो आप आसानी से सड़क मार्ग के जरिए लुधियाना पहुंच सकते हैं।‌

बता दें कि वर्तमान समय में लुधियाना भारत के कोने कोने से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। इसलिए रास्ता आप के लिए बेहतरीन हो सकता है। आप चाहे तो लुधियाना जाने वाली बस टैक्सी या फिर अपनी खुद की कार लेकर भी सड़क मार्ग के द्वारा लुधियाना पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से लुधियाना कैसे पहुंचे ?

लुधियाना शहर में अनेक तरह के रेलवे स्टेशन बने हुए हैं। इसीलिए आप भारत के किसी भी कोने से रेल मार्ग के जरिए रेल में बैठकर लुधियाना पहुंच रखते हैं।‌ रेल का सफर काफी रोमांचक मर जाता है क्योंकि रेल के सफर के बीच आप आसानी से अपना मनोरंजन भी कर सकते हैं।

यात्रा के बीच ट्रेन किस राज्य में, किस शहर, किस गांव से, किस पहाड़ी, खेत खलियान से ट्रेन निकलेगी इस बात पर निर्भर करता है कि आपका कितना मनोरंजन होने वाला है। लुधियाना ट्रेन से पहुंचने के लिए आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाकर लुधियाना जाने वाली ट्रेन के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी और उसके बाद उसे ट्रेन में टिकट लेकर यात्रा करनी होगी।

लुधियाना का स्थानीय परिवहन

लुधियाना शहर वर्तमान समय में काफी ज्यादा विकास कर रहा है। इसलिए आपको यहां पर घूमने के दौरान कोई भी परेशानी नहीं होगी। आप लुधियाना में घूमने की एक जगह से घूमने की दूसरी जगह पर आसानी से किसी भी टैक्सी में या फोटो में यात्रा कर सकते हैं। लुधियाना एक विकसित शहर है।

इसीलिए आप इस शहर में ओला उबर जैसे कंपनियों के साथ भी यात्रा कर सकते हैं। लुधियाना में घूमने हेतु जाने के दौरान आपको एक जगह से दूसरी जगह अपनी रहने वाली होटल दिया रेस्टोरेंट पर भी जाना होता है। उसके लिए हर जगह लोकल टैक्सी की मदद से आप यात्रा कर सकते हैं।

निष्कर्ष

लुधियाना शहर भारत के पंजाब प्रांत का सबसे बड़ा शहर है, जो अपनी ऐतिहासिकता के लिए तथा अपनी आधुनिक विकास पद्धति के लिए चला जाता है। वर्तमान समय में लुधियाना काफी ज्यादा लोकप्रिय और विकसित शहर बन चुका है।

हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक लुधियाना शहर का दौरा करते हैं। विशेष रूप से सिख समुदाय के लोग यहां पर पवित्र स्थान की वजह से जाते हैं। लुधियाना शहर का अपना एक इतिहास है जो भारत के अतीत का प्रमाण देता है।

अगर आप लुधियाना के लिए जा रहे हैं, लुधियाना में घूमने की जगह ( Ludhiana Me Ghumne ki Jagah), लुधियाना में खाने के लिए कौन कौनसे भोजन है? लुधियाना में स्थानीय यातायात तथा लुधियाना कैसे पहुंचे? इस बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी।‌ अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है? तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें।

यह भी पढ़े :

10+अमृतसर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+बठिंडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+पंजाब में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+चंडीगढ़ में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment