10+कानपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Kanpur Me Ghumne ki Jagah : जब बात देश भ्रमण की हो रही हो और उत्तर प्रदेश का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो जनसंख्या की दृष्टि से तो बड़ा है ही, इसके साथ ही धार्मिक सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश के शहरों का शहरों का बड़ा महत्व है। उत्तर प्रदेश के ऐसे ही बड़े-बड़े शहरों में से एक है कानपुर।

यदि आप यूपी की यात्रा पर निकले हैं और कानपुर नहीं घूमा तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी। गंगा नदी कर किनारे बसा कानपुर शहर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और औद्योगिक शहर है। इतिहास के माने तो रामायण काल से लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तक कानपुर शहर की कला की भूमिका देखने को मिलती है।

Kanpur-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Kanpur Me Ghumne ki Jagah

इतनी महत्वपूर्ण और रोचक शहर को घूमने की लालसा आपके मन में जरूर उठी होगी। तो आज हम आपको अपने एक लेख में कानपुर मैं घूमने की जगह और उससे संबंधित सारी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। तो आइए बिना समय गवाएं इस आर्टिकल को पढ़ते हैं और कानपुर में घूमने की जगह के बारे में जानते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

कानपुर में घूमने की जगह | Kanpur Me Ghumne ki Jagah

कानपुर के बारे में रोचक तथ्य

कानपुर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं:

  • भारत का दूसरा सबसे पुराना गोल्फ कोर्स कानपुर शहर में स्थित है।
  • कानपुर शहर के बिठूर क्षेत्र में यहां के किसानों द्वारा एक विशेष प्रकार की जामुन उगाई जाती है, जो लंदन में एक्सपोर्ट की जाती है।
  • कानपुर शहर का बिठूर क्षेत्र पुराने समय में 52 घाटों की नगरी के नाम से जाना जाता था हालांकि अब केवल यहां पर 29 घाट शेष है।
  • अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति के समय कानपुर शहर स्वतंत्रता सेनानियों का प्रमुख केंद्र था।
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार कानपुर शहर की उत्पत्ति रामायण के समय हुई थी।

कानपुर में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Kanpur Tourist Places in Hindi)

पर्यटन स्थल/ घूमने की जगह- कानपुर में घूमने की निम्नलिखित जगह है:

राधा कृष्ण मंदिर

कानपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर जिसे जेके मंदिर या जुग्गीलाल कमलापत मंदिर या फिर राधा कृष्ण मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में आपको प्राचीन और आधुनिक दोनों तरह की वास्तुकला का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। मंदिर में स्थित पांच टावरों में अलग-अलग मंदिर हैं, जिनमें से प्रमुख मंदिर राधा कृष्ण मंदिर है।

Radha Krishna Mandir
Image : Radha Krishna Mandir

यह मंदिर 1953 में सिंघानिया परिवार की देखरेख में बना था। आज भी इस ट्रस्ट की देखभाल और मैनेजमेंट का काम जेके ट्रस्ट संभालता है। राधा कृष्ण के अलावा इस मंदिर में लक्ष्मी नारायण अर्धनारीश्वर नाम देशवर और हनुमान जी की मूर्तियां प्रतिस्थापित है।

मोती झील

कानपुर की मोती झील यहां के बेनझावर इलाके में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। इस झील का निर्माण अंग्रेजों के समय किया गया था।

Moti Jheel
Image : Moti Jheel

अभी झील मनोरंजन इत्यादि के लिए फेमस है। यहां आपको स्ट्रीट फूड और एक्टिविटीज के तौर पर वोटिंग का आनंद लेने मिलता है।

बिठूर

कानपुर का बिठूर शहर गंगा नदी के तट पर स्थित एक पुरानी बस्ती है। बिठूर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र भी है जो कि बहुत से हिंदू तीर्थ यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर ब्रह्मवर्त घाट और पत्थर घाट स्थित है, जहां पर तीर्थयात्री डुबकी लगाकर प्रसन्न होते हैं।

Bithoor
Image: Bithoor

रामायण के समय का सुप्रसिद्ध वाल्मीकि आश्रम की यही स्थित है। इसके साथ ही कैलाश पर्वत की प्रतिकृति माना जाने वाला स्थान भी यहीं पर है, जहां शिव और पार्वती का निवास माना जाता है।

फूल बाग और कानपुर का म्यूजियम

इस जगह का अपना ऐतिहासिक महत्व है। किसी समय फूल बाग राजनीतिक रैलियों और जनसभाओं का स्थल था 19वीं सदी में फूलबाग को ब्रिटिश अधिकारियों के मनोरंजन स्थल के रूप में डिजाइन किया गया था।

 Kanpur Museum Phool Bagh
Image : Kanpur Museum Phool Bagh

फूल बाग में एक संग्रहालय भी है जिसमें औपनिवेशिक काल से लेकर आधुनिक कानपुर के दस्तावेज और कलाकृतियां उपलब्ध है।

कानपुर का कांच मंदिर

कानपुर स्थित कांच मंदिर जैन धर्म को समर्पित है। कांच के बने इस मंदिर में भगवान महावीर और 23 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं मौजूद है। यह मंदिर माहेश्वरी मोहाल में स्थित है।

Kanch ka Mandir
Image : Kanch ka Mandir

इस मंदिर के अंदर जैन इतिहास और परंपराओं को उजागर करने वाली मूर्तियां और कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। मंदिर में एक खूबसूरत बगीचा भी है।

कानपुर का इस्कॉन मंदिर

कानपुर स्थित यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। यदि आप कुछ देर शांति में बिताना चाहते हैं, तो यह मंदिर आपके घूमने के लिए एक बहुत ही उत्तम स्थान है।

ISKCON Temple
Image : ISKCON Temple

मंदिर में आपको शाकाहारी पौष्टिक भोजन भी परोसा जाता है। इस मंदिर में स्थित संगमरमर से बनी हुई हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। यहां म्यूजिकल फाउंटेन भी स्थित है।

यह भी पढ़े : 10+भारत में घूमने लायक सबसे सस्ती और खूबसूरत जगह

गौतम बुद्ध पार्क

Buddh Park
Image : Buddh Park

कानपुर स्थित गौतम बुद्ध पार्क 12 इमामबाड़ा और शहीदों के स्मारक के बीचो बीच स्थित है, यदि आप कानपुर में एक बहुत ही अच्छे पिकनिक स्पॉट की तलाश कर रहे हैं तो यहां जरूर जाएं।

कानपुर में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

कानपुर में खाने के लिये निम्नलिखित चीज़ें फेमस हैं:

  • लुचाई सब्ज़ी
  • बाबा बिरयानी
  • बदनाम कुल्फी
  • बाबा की लस्सी
  • कबाब पराठा
  • ठग्गू के लड्डू
  • गोपाल के खस्ते
  • पहलवान जी मठ्ठा
  • बनारसी टी स्टॉल
  • हनुमान चाट भंडार
  • आदर्श की स्पेशल नमकीन
  • राजकुमार के छोले भटूरे
  • साहू कचौडी
  • स्ट्रीट फूड ऑफ चमनगंज इत्यादि।

कानपुर में रुकने की जगह

यदि आप कानपुर की यात्रा प्लान कर रहे हैं और यह शहर वहाँ रुक कर देखना चाहते हैं तो यहाँ आपके रुकने की पर्याप्त और कम से कम खर्च वाली व्यवस्था आसानी से हो जाती है। यहाँ आपको बकहुत से होटल्स, रिसॉर्ट्स और धर्मशालाएं मिल जाएंगी जहाँ आप आराम से ठहर सकते हैं।

कानपुर कैसे पहुँचे?

कानपुर पहुँचने के लिए आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग, हवाई मार्ग और यदि आपका अपना वाहन है तो लोकेशन के हिसाब से कानपुर पहुँच सकते हैं।

सड़क मार्ग– कानपुर, उत्तरप्रदेश औऱ इसके पड़ोसी राज्यों के कई शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है, NH2, NH25,NH86, NH91 इससे जुड़े सड़क मार्ग हैं। यहाँ पहुँचने के लिये आप कई प्राइवेट बसों, पब्लिक बसों का सहारा ले सकते हैं। कानपुर का इंटर बस स्टैंड, यहाँ का मुख्य बस स्टैंड है।

रेल मार्ग– कानपुर सेंट्रल रेल्वे स्टेशन देश के 5 प्रमुख सेंट्रल रेलवे स्टेशनों में से एक है, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, भोपाल जैसे शहरों से आप कानपुर के लिए एक्सप्रेस या ट्रेन पकड़ सकते हैं।

हवाई मार्ग– कानपुर हवाई अड्डा, शहर से केवल 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कानपुर से 77 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कानपुर हवाई अड्डे पर सिर्फ एयर इंडिया के माध्यम से दिल्ली के लिए उड़ानें हैं और लखनऊ कर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश विदेश और दूसरे कई शहरों से उड़ाने उप्लब्ध हैं। एयरपोर्ट से आप बसों अथवा टेक्सी के माध्यम से कानपुर पहुँच सकते हैं।

कानपुर जाने के लिए सबसे अच्छा समय

यदि आप कानपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कानपुर घूमने के लिए सबसे अनुकूलित समय है सर्दियों का यानी कि अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच तक का समय कानपुर शहर घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय कानपुर का औसत तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 7 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है।

यह भी पढ़े :10+ अयोध्या में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

कानपुर कैसे घूमें?

कानपुर घूमने के लिए सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पहुँचे फिर वहाँ से कानपुर शहर, यहाँ आपको लोकल ट्रांसपोर्टेशन पूरे शहर की सैर करवा सकता है।

कानपुर घूमने में खर्चा

कानपुर शहर में घूमने रुकने और खाने-पीने का खर्चा देश के बाकी जगहों में घूमने के खर्च से बहुत कम है। यहां आप कम से कम रेट पर होटल रिसोर्ट और धर्मशाला में रुक सकते हैं और लोकल ट्रांसपोर्टेशन का यूज करके यह शहर घूम भी सकते हैं।

कानपुर घूमने के लिए साथ में क्या रखें?

किसी भी जगह की यात्रा पर जाने से पहले सबसे ज़रूरी है पैसे रखना, तो पैसे जरूर साथ रखें और इसके अलावा कुछ कपड़े, रास्ते में खाने पीने के लिए हल्का फुल्का सामान, कुछ नॉर्मल सी दवाइयां और इमरजेंसी के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स ज़रूर साथ रखें। यहां सर्दियों का मौसम काफी शुष्क रहता है इसीलिए साथ में मॉइश्चराइजर रखना ना भूलें।

FAQ

कानपुर में घूमने की जगह कौन कौन सी है?

कानपुर मैं घूमने की बहुत सारी जगह है जैसे कि भीतरगांव का हिंदू टेराकोटा मंदिर, बेहटा बुजुर्ग का जगन्नाथ मंदिर, अंगिरा आश्रम, कांच मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, मूसानगर, लाल भगत, बूढ़ा बरगद, बिठूर, मोती झील, फूल बाग, एलेन फॉरेस्ट जू, म्यूजियम, कमला रिट्रीट, जाजमऊ, इस्कॉन मंदिर, नाना राव पार्क, कानपुर मेमोरियल चर्च इत्यादि।

कानपुर में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

कानपुर में खाने के लिए बहुत सारी चीजें फेमस है जैसे कि मिर्ची बड़ा, साहू की कचौड़ी, कबाब पराठा, लुचाई सब्जी, बदनाम कुल्फी, ठग्गू के लडडू, हनुमान चाट भंडार, बाबा बिरियानी, गोपाल के खस्ते, राजकुमार के छोले भटूरे इत्यादि।

कानपुर कैसे पहुँचे?

कानपुर शहर पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग रेल मार्ग और हवाई मार्ग तीनों रास्तों का उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी सुविधा और आपकी लोकेशन पर निर्भर करता है। आप अपने निजी वाहन प्राइवेट या पब्लिक बस के माध्यम से भी यहां पहुंच सकते हैं।

कानपुर फेमस क्यों है?

कानपुर, भारत के उत्तरप्रदेश राज्य का एक बड़ा शहर है, यह एक औद्योगिक शहर भी है इसका अपना व्यापारिक और आर्थिक महत्व है ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाए तो कानपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ था। शुरू से लेकर अब तक कई बार कानपुर शहर का नाम परिवर्तित हो चुका है, इस लिहाज से भी कानपुर एक महत्वपूर्ण शहर है।

कानपुर में रुकने की जगह कौन कौन सी है?

कानपुर में रुकने के लिए बहुत से होटल्स, रिसॉर्ट्स और धर्मशालायें हैं जहाँ आप रुक कर कानपुर घूम सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों अब तक आपने जाना कि कानपुर में घूमने की जगह ( Kanpur Me Ghumne ki Jagah) कौन कौन सी है और उन जगहों से संबंधित कुछ रोचक तथ्य, वहां पहुंचने का माध्यम और खर्चा इत्यादि। कानपुर शहर यूपी के सबसे प्रसिद्ध औद्योगिक शहरों में से एक है।

इस शहर का अपना ऐतिहासिक महत्व तो है ही साथ ही व्यापारिक महत्व भी है। आशा है आप को इस आर्टिकल से कानपुर घूमने से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

यह भी पढ़े

10+आगरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+सहारनपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ लखनऊ में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment