10+ सहारनपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यहां पर सहारनपुर में घूमने की जगहें (Saharanpur Me Ghumne ki Jagah), सहारनपुर में क्या फेमस है, सहारनपुर कैसे जाएं, सहारनपुर जाने का सबसे अच्छा समय आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रसिद्ध शहर है। अमिट इतिहास की वजह से पूरे भारत वर्ष में जाना जाता है। सहारनपुर भारत का ऐसा प्रसिद्ध स्थान है, जहां अंग्रेजों का इतिहास अभिन्न रहा है।

Saharanpur-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image: Saharanpur Me Ghumne ki Jagah

इस वजह से आपको विभिन्न अंग्रेज कीले और विभिन्न शासकों के इतिहास के साथ खूबसूरत धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे। तो अगर आप सहारनपुर में घूमने की जगह से आकर्षण महसूस करते है तो सहारनपुर घूमने अवश्य जाना चाहिए। 

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Table of Contents

सहारनपुर के बारे में रोचक तथ्य

सहारनपुर भारत का एक प्रसिद्ध स्थान है, जहां बड़ी सरलता और सुगमता से भारत का कोई भी व्यक्ति घूम सकता है।

मगर जब आप वहां जाएं तो यह आवश्यक है कि उस स्थान से जुड़ी कुछ खास बातों को अपने मस्तिष्क में याद रखें, जिसका वर्णन करते हुए हमने सहारनपुर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य आपके समक्ष उजागर किया है।

  • सहारनपुर की भौगोलिक स्थिति यह साबित करती है कि यह इंसानी सभ्यता के बसने के लिए सबसे बेहतरीन स्थलों में से एक था। शायद यही कारण रहा होगा जिस वजह से इस स्थान पर विभिन्न सभ्यता की जानकारी मिलती है।
  • सहारनपुर में मोहनजोदड़ो और हड़प्पा सभ्यता के साथ-साथ भारत की सबसे प्राचीन सिंधु सभ्यता के अवशेष भी पाए गए हैं।
  • सहारनपुर आम और बासमती चावल की खेती की वजह से पूरे भारतवर्ष में जाना जाता है।
  • इल्तुमिनीश के शासनकाल के दौरान सहारनपुर गुलाम वंश के अधीन था। इसके बाद 1340 शिवालिक राजाओं के विद्रोह को दबाने के बाद सहारनपुर में अंग्रेजी सरकार की स्थापना की गई।

सहारनपुर का नाम कैसे पड़ा?

सहारनपुर की स्थापना सन 1340 ईसवी के आसपास हुई। पहले इसका नाम सहारनपुर नहीं था बल्कि पहले इसका नाम राजा शाह रणवीर के नाम पर था। पर बाद में जब मुगल भारत में आए तो उन्होंने इसका नाम बदल कर सहारनपुर रख दिया।

सहारनपुर में घूमने की जगह (Saharanpur Me Ghumne ki Jagah)

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह सहारनपुर जिले का एक प्रसिद्ध शहर है। यहां आपको विभिन्न धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे। खासतौर पर हिंदू मंदिर और अंग्रेजों के कीले इस स्थान को आकर्षण का केंद्र बनाते है।

आप सहारनपुर घूमने जाना चाहते हैं तो उस शहर में आपको कहां जाना चाहिए, इसके एक संक्षिप्त सूची नीचे प्रस्तुत की जा रही है, उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

शकुंभारी देवी मंदिर

शकुंभारी देवी एक प्राचीन मंदिर है, जो विभिन्न प्रकार के इतिहास समेटे हुए हैं। अगर आप खूबसूरत धार्मिक स्थल देखने के शौकीन है तो सहारनपुर के इस मंदिर में एक बार आपको अवश्य जाना चाहिए।

Shaktipeeth Shri Shakambhari devi ji temple
Image: Shaktipeeth Shri Shakambhari devi ji temple

अपनी खूबसूरत इतिहास के साथ-साथ इस मंदिर में लकड़ी और दीवार पर की गई नकाशी आपको सेल्फी और फोटो खींचने के लिए आकर्षित करेगी, जो आपके सोशल मीडिया पेज को और भी खूबसूरत बना देगा।

बाबा भूरा देव का मंदिर

यह मंदिर शकुंभारी देवी के मंदिर के लगभग 1.5 किलोमीटर पहले स्थित है। ऐसा माना जाता है कि बाबा भूरा देव को सुकून भरा देवी का रक्षक माना जाता है।

Baba Bhura Dev Mandir

यहां के लोगों का कहना है कि शकुंभारी देवी मंदिर में जाने से पहले बाबा भूरा देव के मंदिर में अवश्य जाना चाहिए।

बालासुंदरी मंदिर

सहारनपुर का बालासुंदर मंदिर एक शक्तिपीठ है। हिंदू धर्म में विभिन्न देवियों की पूजा की जाती है, जिसमें शक्तिपीठ को एक अहम स्थान दिया गया है।

 Maa Bala Sundari Mandir
Image: Maa Bala Sundari Mandir

बालासुंदरी मंदिर कि वह प्राचीन खूबसूरती आपको कई साल पुराने भारतीय संस्कृति की याद दिलाएगी, जो आपके दिल को सहारनपुर के प्रति और उत्साहित करेगी।

नौगजा पीर

अगर आपके मन में विभिन्न प्रकार की तमन्ना है और आप चाहते है कि वह सभी पूरी हो जाए तो आपकी तरह पूरे भारतवर्ष से विभिन्न प्रकार के लोग नौगज पीर पर अपनी मन्नत मांगने के लिए आते है।

Naugaja Peer
Image: Naugaja Peer

यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां पर साल के 12 महीने अपनी मन्नत मांगने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। अगर आप सहारनपुर जाएं तो एक बार नौगज पीर घूमने अवश्य जाएं शायद आपकी मन्नत भी पूरी हो जाए।

बॉटनिकल गार्डन

हम कहीं घूमने जाते हैं तो वहां हरियाली विभिन्न प्रकार के फूल और पेड़-पौधे हमें काफी आकर्षित करते है। बॉटनिकल गार्डन एक ऐसी ही खूबसूरत बगीचा है, जिस अंग्रेजों के द्वारा कई वर्ष पहले स्थापित किया गया था।

यहां पर विभिन्न प्रकार की वनस्पति और खूबसूरत पौधे लगाए गए है। विभिन्न प्रकार के फूल आपके आंखों को अपनी ओर इस कदर आकर्षित करेंगे कि आपका मन उत्साह से भर जाएगा।

Botanic Garden
Image: Botanic Garden

सहारनपुर की भीड़भाड़ और कभी न खत्म होने वाली उस चकाचौंध के बाजार से हटकर कुछ देर एकांत में बैठकर शांति की ओर ध्यान करते हुए, आप अपनी छुट्टी को महसूस करना चाहते हैं तो सहारनपुर का यह बॉटनिकल गार्डन आपको एक खूबसूरत स्थान देता है।

अंग्रेजों का किला

भारत में कई वर्ष पहले अंग्रेजी शासकों ने राज किया था, यह सच किसी से नहीं छुपा। मगर वह जिस जमाने में यह राज किया करते थे, उन्होंने विभिन्न प्रकार के किलो का निर्माण किया था।

उनके किले दिखने में काफी खूबसूरत होते थे। अगर आप भी उस जमाने को एक बार महसूस करना चाहते हैं तो सहारनपुर में आपको विभिन्न प्रकार के अंग्रेजों के किले मिल जाएंगे।

Saharanpur Fort
Image: Saharanpur Fort

जो ना केवल अंग्रेजी इतिहास बल्कि दीवारों पर विभिन्न भारतीय प्रेम कहानी को भी अंकित करते हैं। साथ ही वह इलाके या प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए मशहूर है।

अगर आप ऐसे किसी खूबसूरत स्थान पर एक पश्चिमी सभ्यता वाले इमारत पर बैठकर भारतीय संस्कृति को महसूस करना चाहते है, तो अंग्रेजो के द्वारा बनाए गए किलों के अलावा कोई दूसरा स्थान नहीं हो सकता।

यह भी पढ़े: 10+ उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का सही समय

दाऊल उल्लम देवबंद

दारुल उलूम देवबंद में मुस्लिम वर्ग के लोगों के लिए एक विशेष मदरसा बनवाया गया है, जिसमें न केवल राज्यों से भारत से बल्कि अन्य देश के लोग भी यहां इस्लामी धर्म की शिक्षा लेने आते हैं।

Darul Uloom Deoband

दारुल उलम देवबंद अपनी खूबसूरती के कारण बहुत प्रसिद्ध है। दारुल उलूम देवबंद छात्रों के लिए एक बहुत ही अच्छा शिक्षा संस्थान का साथ ही साथ एक भव्य और खूबसूरत मस्जिद भी है।

बाबा श्री लाल दास

बाबा श्री लालदास को अन्य नाम लालबाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान सहारनपुर के बस स्टैंड से तकरीबन 4 किलोमीटर दूर चिलकाना रोड पर स्थित है।

यह धार्मिक स्थल बाबा श्री लाल दास की याद में बनाया गया है। बाबा श्री लाल दास मुगल काल के पीर और बाबा श्री लालदास मेडिटेशन अर्थात ध्यान पर बहुत ध्यान देते थे।

Shri Baba Lal Das

बाबा श्री लाल दास के ध्यान की चर्चा मुगल काल में बहुत थी। उनके धान के चाचा सुनकर मुगल शासक दारा शिकोह ने हिंदू धर्म की संस्कृति को स्वीकार किया था।

इसलिए दारा शिकोह ने एक स्थल का निर्माण करवाया था, जहां पर बाबा श्री लालदास ध्यान लगाते थे।

सहारनपुर किस लिए प्रसिद्ध है?

सहारनपुर घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। सहारनपुर ना केवल घूमने के लिए प्रसिद्ध है बल्कि सहारनपुर अनेकों प्रकार की वस्तुओं के कारण प्रसिद्ध है, जो निम्नलिखित हैं:

साड़ियों के कारण

सहारनपुर साड़ियों के कारण भी बहुत प्रसिद्ध है। क्योंकि सहारनपुर में थोक की थोक साड़ियां बिकती है और लोगों का कहना है कि सहारनपुर में साड़ियां सस्ती मिल जाती है। बड़े-बड़े साड़ियों के व्यापारी भी ज्यादातर सहारनपुर से साड़ियां खरीदते हैं।

आम के कारण

सहारनपुर केवल साड़ियों के कारण ही नहीं प्रसिद्ध है बल्कि सहारनपुर अपने यहां के आमों के कारण प्रसिद्ध है। सहारनपुर में आपको आम की अलग-अलग प्रजाति के आम मिलते हैं। सहारनपुर के यहां बहुत ही नीचे तथा स्वाद में बहुत अच्छे होते हैं।

बासमती चावल के कारण

सहारनपुर कृषि उपज में आम के कारण तो प्रसिद्ध है ही बल्कि उसके साथ-साथ बासमती चावल के कारण प्रसिद्ध है। सहारनपुर में बासमती चावल की खेती काफी भारी मात्रा में की जाती है। यहां पर लोग बासमती चावल की खेती बहुत अच्छे से करते हैं तथा एक बड़े पैमाने पकड़ते हैं।

लकड़ियों पर नक्काशी के कारण

सहारनपुर लकड़ी पर नक्काशी के कारण बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। सहारनपुर लकड़ियों के नक्काशी के कारण अन्य राज्यों में भी प्रसिद्ध है। सहारनपुर में लकड़ियों पर नक्काशी बहुत ही अच्छी होती है।

सहारनपुर में आपको लकड़ियों की बनी हुई अनेक वस्तुएं मिल जाएंगी। जैसे कि हाथी, घोड़ा जैसे खिलौनों की वस्तुएं तथा घर में उपयोग होने वाली बहुत सी वस्तुएं सहारनपुर में देखने को मिल जाएंगे।

सहारनपुर में लकड़ियों पर इतने अच्छे से डिजाइन बनाई जाती है कि वह देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखता है। सहारनपुर खासकर लकड़ियों की नक्काशी के कारण ही फेमस है।

यह भी पढ़े: 20+ लखनऊ में घूमने की जगह, प्रसिद्ध खाना और जाने का सही समय

सहारनपुर में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

सहारनपुर में खाने के लिए एक से एक चीजें फेमस है। उनमें से कुछ प्रचलित चीजों के बारे में संक्षिप्त सूची आपके समक्ष प्रस्तुत की गई है।

बनारसी चाट

जैसा कि हम जानते हैं सहारनपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। इस वजह से वह उत्तर प्रदेश के प्रचलित खाना खाया जाता है। उत्तर प्रदेश में बनारसी चाट काफी चाव से खाया जाता है।

अगर आप सहारनपुर घूमने जाएं तो आपको बनारसी चाट अवश्य खाना चाहिए। मटर और विभिन्न मसलों से इस व्यंजन को तैयार किया जाता है, जो खाने में काफी चटपटा लगता है।

लखनऊी बिरियानी

उत्तर प्रदेश का एक प्रचलित व्यंजन बिरयानी भी है। वहां मुस्लिम सभ्यता काफी अधिक थी। इस वजह से वहा मुस्लिम व्यंजन काफी प्रचलित रहा है। बिरयानी एक मुस्लिम व्यंजन है।

लखनऊ और उत्तर प्रदेश के बहुत सारे इलाकों में नवाबों का राज हुआ करता था। इस वजह से आज भी वहां बिरयानी एक मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है।

कचौड़ी हलवा

कचौड़ी और हलवा भी उत्तर प्रदेश का एक प्रचलित व्यंजन है। अगर आप सहारनपुर घूमने जाएं तो आपको कचौड़ी और हलवा अवश्य खाना चाहिए। यह मीठा और तीखा व्यंजन है।

सहारनपुर में रुकने की जगह

भारत की एक प्रगति पूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा है। सहारनपुर अपने अमिट इतिहास की वजह से यह भारत के में अहम योगदान देता है।

अगर आप सहारनपुर घूमने जा रहे हैं और आपके मन में यह विचार आ रहा है कि आप कहां रुकेंगे तो आपकी समस्या का समाधान करते हुए सहारनपुर के मुख्य रुकने की जगह के बारे में कुछ जानकारी दी गई है।

जैसा कि हमने आपको बताया सहारनपुर एक ऐसा स्थान है, जो धार्मिक स्थलों से काफी जुड़ा हुआ है। इस वजह से आपको वहां विभिन्न प्रकार के धर्मशाला और आश्रम मिल जाएंगी, जो आपको काफी कम रुपए में अच्छा रुकने का बंदोबस्त करके देंगे।

इसके अलावा सहारनपुर का बाजार चौबीसों घंटे काफी हरा भरा रहता है। आपको वहां अलग-अलग कीमत पर विभिन्न प्रकार की चीजें मिल जाएंगे। इस वजह से आपको सहारनपुर के बाजार में बड़ी आसानी से रोकने के लिए लॉज, कमरे के आधार पर और बेड के आधार पर भी मिल सकती है।

सहारनपुर कुटीर उद्योग में काफी आगे है, जहां नौकरी की तलाश में पूरे भारत से विभिन्न प्रकार के लोग जाते हैं। इस वजह से रुकने की न्यूनतम पैसे में व्यवस्था से लेकर रुकने के लिए उच्चतम पैसे में भी व्यवस्था की गई है।

सहारनपुर में आपको जहां पांच सितारा होटल मिलेगा। वहीं आपको कुछ ऐसे रेस्टोरेंट या लॉज मिल जाएंगे, जो काफी कम कीमत में आपको रुकने का स्थान देंगे।

हमारे सुझाव में सहारनपुर के मुख्य बाजार में अगर आप कहीं भी रुकने के स्थान के बारे में पता करेंगे तो आपको बहुत सारे लॉज मिल जाएंगे।

सहारनपुर जाने का सबसे अच्छा समय

सहारनपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध स्थान है, जहां पर विभिन्न प्रकार के लोग सालों भर घूमने के लिए जाते हैं। यह बड़ा ही खूबसूरत स्थान है, जहां पर आप को विभिन्न धार्मिक स्थल और इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी।

यह स्थान भौगोलिक रूप से ऐसे जगह पर स्थित है, जहां आपको ना अधिक गर्मी और ना अधिक ठंड महसूस होगी। इस वजह से आप साल के 12 महीने सहारनपुर में घूमने के लिए जा सकते हैं।

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में है, जहां गर्मी सामान्य रूप से थोड़ी सी अधिक होती है। इस वजह से हम आपसे अनुरोध करेंगे कि अपने गर्मी की छुट्टी में मई से जून के आसपास सहारनपुर घूमने ना जाएं। वहां पर बहुत अधिक गर्मी में तेज हवाएं चलती हैं, जो लू का रूप ले लेती है। इस वजह से आपको गर्मी में सहारनपुर घूमने में ज्यादा आनंद नहीं आएगा।

ठंडी के दिन में भी उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का हिस्सा होने की वजह से ठंड काफी अधिक पड़ती है। मगर यह इतनी ठंड नहीं है, जितना किसी पहाड़ी इलाके में पढ़ती होगी। इस वजह से आपको सहारनपुर घूमने ठंड के दिन में जाना चाहिए।

सहारनपुर घूमने के लिए बरसात के मौसम में भी जा सकते हैं। वह एक ऐसा स्थान है, जहां देवियों की पूजा काफी अधिक होती है। इस वजह से वहां विभिन्न प्रकार के पूजा पाठ में हिस्सा ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ काशी, बनारस में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

भारत के सभी राज्यों से सहारनपुर की दूरी

भारत में कुल 28 राज्य हैं और इन सभी राज्य से सहारनपुर की दूरी अलग-अलग है। जिनके नाम तथा सहारनपुर किस राज्य से कितनी दूरी पर है, इन सभी के बारे में नीचे दर्शाया गया है।

राज्यसहारनपुर से दूरी किलोमीटर में
राजस्थान569 किलो मीटर
महाराष्ट्र1,485 किलो मीटर
नागालैंड2,462 किलो मीटर
मणिपुर2,555 किलो मीटर
पश्चिम बंगाल1,632 किलो मीटर
तेलंगाना1,707 किलो मीटर
असम2,220 किलो मीटर
त्रिपुरा1,577 किलो मीटर
मध्य प्रदेश971 किलो मीटर
तमिल नाडु2,636 किलो मीटर
गुजरात1,271 किलो मीटर
सिक्किम1,750 किलो मीटर
आंध्र प्रदेश2,018 किलो मीटर
उत्तर प्रदेश702 किलो मीटर
पंजाब273 किलो मीटर
कर्नाटक2,041 किलो मीटर
मेघालय2,125 किलो मीटर
उत्तराखंड258 किलो मीटर
गोवा2,066 किलो मीटर
हरियाणा220 किलो मीटर
मिजोरम2,650 किलो मीटर
अरुणाचल प्रदेश2,636 किलो मीटर
हिमाचल प्रदेश230 किलो मीटर
केरल2,785 किलो मीटर
छत्तीसगढ़1,369 किलो मीटर
बिहार1,253 किलो मीटर
झारखंड1,430 किलो मीटर
उड़ीसा1,763 किलो मीटर

सहारनपुर कैसे पहुंचे?

अगर आप सहारनपुर घूमने के लिए जाना चाहते हैं और आप उस स्थान पर कैसे पहुंचेंगे? इस समस्या में उलझे हुए हैं तो सहारनपुर पहुंचने के कुछ सरल रास्तों के बारे में नीचे वर्णन किया गया है।

हवाई मार्ग से सहारनपुर कैसे पहुंचे?

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में स्थित है। मगर उत्तर प्रदेश से सटा हुआ एक राज्य है, उत्तराखंड और उत्तराखंड की राजधानी है देहरादून। सहारनपुर देहरादून से बहुत समीप पड़ता है। इस वजह से उत्तर प्रदेश के किसी जगह से आप सहारनपुर जाएं।

उससे ज्यादा अच्छा होगा कि अगर आप उत्तर भारत के किसी जगह से संबंध रखते हैं तो देहरादून जाएं और वहां से आपको सहारनपुर के लिए सटीक हवाई जहाज मिल जाएगा, जो कम समय में आपको सहारनपुर पहुंचा देगा।

अगर आपके निवास स्थान से देहरादून अधिक दूरी पर स्थित है तो आप उत्तर प्रदेश से सहारनपुर जा सकते हैं।

रेल मार्ग से सहारनपुर कैसे पहुंचे हैं?

अगर आप रेल मार्ग से सहारनपुर जाना चाहते है तो उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थान से सहारनपुर पहुंचने के लिए लोकल ट्रेन की सुविधा दी गई है।

भारत में लगभग सभी आसपास के क्षेत्रों से लोकल ट्रेन की सुविधा दी जाती है। अगर आप उत्तर प्रदेश के बाहर किसी राज्य में रहते है तो उस राज्य से उत्तर प्रदेश के किसी प्रमुख स्थान पर जाने के लिए आपको रेल मार्ग मिल जाएगा, जहां से सहारनपुर जाने के लिए विभिन्न प्रकार के ट्रेन की सुविधा मौजूद है।

सड़क मार्ग से सहारनपुर कैसे पहुंचे?

अगर आपको सड़क मार्ग से सहारनपुर जाना है तो आपको बता दें कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश नाम के एक प्रगति पूर्ण राज्य का हिस्सा है। इस वजह से वहां पर बहुत ही अच्छी रोड़ की व्यवस्था की गई है।

भारत के किसी भी स्थान से उस आरामदायक अच्छी रोड़ पर अपनी गाड़ी चलाते हुए सहारनपुर पहुंच सकते है। सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचने के लिए बड़ी अच्छी सड़क व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है ताकि आप किसी भी प्रमुख शहर से सहारनपुर पहुंच सके।

सहारनपुर घूमने का खर्च

उत्तर प्रदेश भारत का साधारण राज्य है। यह बहुत ही महंगा राज्य न होने के कारण आप बड़ी आसानी से इस जगह पर घूम सकते है। यहाँ पर सभी आवश्यक चीज़ आपको दस्ते दाम पर मिल जाएगी।

अगर आप इस जगह पर घूमने जाते है तो आपको लगभग सभी प्रकार की आवश्यक चीजें अच्छे दाम पर मिल जाएगी, जिसके साथ आप यह व्यापार बड़ी आसानी से कर सकते है।

FAQ

सहारनपुर कहा स्थित है?

सहारनपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।

सहारनपुर क्यों प्रसिद्ध है?

सहारनपुर अधिक बासमती चावल की खेती अंग्रेजों के किले और विभिन्न हिंदू संस्कृति के मंदिर की वजह से प्रचलित है।

सहारनपुर घूमने कब जाना चाहिए?

सहारनपुर घूमने ठंड के मौसम में जाना ज्यादा अच्छा होगा। यह प्रचलित स्थान में साल के 12 महीने घूमने के लिए उत्तम स्थान बना रहता है।

सहारनपुर में किस चीज की खेती होती है?

सहारनपुर में विभिन्न प्रकार के चीजों की खेती होती है, उनमें सबसे अधिक बासमती चावल और आम की खेती है।

सहारनपुर का पुराना नाम क्या था?

पहले सहारनपुर का नाम सहारनपुर नहीं था बल्कि पहले इसका नाम राजा शाह रणवीर के नाम पर था।

निष्कर्ष

इस महत्वपूर्ण लेख में सहारनपुर में घूमने की जगह (Saharanpur Me Ghumne ki Jagah) पर पूरी विस्तार पूर्वक पर जानकारी प्रदान की है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की यह सहारनपुर में मशहूर जगह (Saharanpur Tourist Places in Hindi) से जुड़ी जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल और यूजफुल साबित होगी।

अगर आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले।

यह भी पढ़े

15+ प्रयागराज (इलाहाबाद) में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ सारनाथ में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गोरखपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ अयोध्या में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

2 thoughts on “10+ सहारनपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय”

    • देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट सहारनपुर के सबसे निकट है। इस एयरपोर्ट से सहारनपुर के बीच का रास्ता एक घंटे का है। एयरपोर्ट से सहारनपुर के लिए बस और टैक्‍सी आसानी से मिल जाती है।

      Reply