मुंबई की सबसे खौफनाक और भूतिया जगहें, जिनके बारे में सुनते ही रूह कांप जाएगी

Haunted Places In Mumbai In Hindi: भारत का सबसे सुंदर, चकाचौंध से भरा और ग्लैमर की दुनिया का एहसास कराने वाला शहर मुंबई हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। कोई सोच भी नहीं सकता कि जहां मुंबई का एक पक्ष लाइमलाइट से भरी हुई है तो वहीं दूसरा पक्ष रहस्यमई भूतिया कहानियों से भरा हुआ है।

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी होने के साथ ही भारत का हॉलीवुड भी है। लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता कि मुंबई में ऐसे कुछ स्थान होंगे, जहां से कई सारी रहस्यमई भूतिया कहानी जुड़ी हुई है। हम भूतिया फिल्म देखना पसंद करते हैं, डरावनी कहानी सुनना पसंद करते हैं। यह काफी थ्रिलिंग होता है लेकिन इन स्थानों पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है।

Haunted Places In Mumbai In Hindi
Image: Haunted Places In Mumbai In Hindi

महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में ऊंचे-ऊंचे बिल्डिंग में कुछ ऐसे स्थान है, जहां से कई पैरानॉर्मल एक्टिविटी होने का दावा किया जाता है। हालांकि बहुत से लोग इन बातों पर विश्वास नहीं करते है लेकिन यहां के स्थानीय लोग इन बातों को सच बताते हैं और खुद को उसका सबूत होने की बात करते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

ऐसी ही रहस्यमई कहानियों से भरे मुंबई की कुछ भूतिया स्थानों (top 10 haunted places in mumbai in hindi) के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

मुंबई की सबसे डरावनी और भूतिया जगहें (Haunted Places In Mumbai In Hindi)

महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में कई ऐसी बिल्डिंग है, जहां पर आत्माएं निवास करती है। ऐसी रोड है, जहां सूरज डूबने के बाद सन्नाटा पड़ जाता है और ऐसा एक चोल जहां पर भूतिया घटनाएं होने का दावा अक्सर किया जाता है। तो चलिए जानते है उन डरावनी जगहों (mumbai haunted places in hindi) के बारे में।

संजय गांधी नेशनल पार्क

मुंबई का संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई के टॉप हंटेड प्लेस में से एक है, जहां अक्सर लोग पैरानॉर्मल एक्टिविटी होने की बात करते ही रहते हैं। शाम होते ही पार्क का गार्ड पार्क के धनी इलाकों से बाहर आ जाता है और मौन प्रार्थना करता है। जब उनसे पूछते हैं तो वह बताते हैं कि उनका भूत से आमना सामना न हो, इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

Sanjay Gandhi National Park
Sanjay Gandhi National Park

यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां से आने जाने वाली गाड़ियों को एक महिला भूत अक्सर रोकती है और यदि कोई गाड़ी नहीं रोकता तो तेजी से वह उनके पीछे दौड़ती है। हालांकि कोई कोई इसे भ्रम भी समझ लेते हैं। लेकिन जब यही क्रिया बार-बार हो और महिला गायब हो जाए तो यह सामान्य भ्रम तो नहीं हो सकता।

पार्क के आसपास झोपड़ी में रहने वाले लोगों को अंधेरा होने के बाद बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं होती। आसपास के जंगलों में कई खतरनाक तेंदुए जैसे जानवर रहते हैं लेकिन उन जानवरों के मुकाबले इस भूत का डर यहां पर ज्यादा फैला हुआ है।

पवन हंस क्वार्टर

मुंबई की हंटेड प्लेस में से एक यह पवनहंस क्वार्टर्स भी है, जो अंधेरा होने के बाद लोगों को यहां आने जाने के लिए वर्जित कर देता है। यहां की भूतिया कहानी हर किसी को कांपने को मजबूर कर देती है। यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि रात होते ही यहां पर एक लड़की दोनों हाथ में आग के लपेटे लिए हुए दौड़ती है और सामने के पेड़ के पास जाते ही गायब हो जाती है।

pawan hans quarters
pawan hans quarters

दरअसल उस भूत को लेकर यह माना जाता है कि वह सलमा नाम की लड़की की आत्मा है, जिसने 1989 में अपने आप को आग लगा ली थी और तब से उसकी आत्मा इस इलाके में घूमते रहती है।

लोगों ने इस आत्मा को भगाने के लिए पेड़ के सामने हनुमान मंदिर भी बनाया लेकिन तब भी उन्हें आत्मा अक्सर दिखाई दे देती है। यही कारण है कि रात के समय यहां रहने वाले स्थानीय लोगों को बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती है।

यह भी पढ़े: 10+ दिल्ली की सबसे डरावनी और भूतिया जगहें

ठाकुर कॉलेज

मुंबई का ठाकुर कॉलेज भी मुंबई के भूतिया जगहों में से एक है। इस कॉलेज के बेसमेंट में अक्सर पैरानॉर्मल गतिविधियां होती रहती है, जिसका सबूत खुद बिपाशा बासु की फिल्म आत्मा है।

बिपाशा बिसु की इस फिल्म की शूटिंग कॉलेज की इसी बेसमेंट में हुई थी। जिसके दौरान कैमरामैन ने फोटो फ्रेम को अपने आप दाएं बाएं हिलने की घटना को फिल्माया था।

Thakur College
Thakur College

हालांकि बहुत से लोगों ने फिल्म के इस सीन को देखकर यह सोचा होगा कि इसे एडिटिंग किया गया है। लेकिन बिपाशा ने खुद बताया कि यह फिल्म एडिटिंग नहीं बल्कि हकीकत है, जिसे उन्होंने खुद अपने नजरों के सामने देखा, उसे एहसास किया।

उनका मानना था कि फोटो फ्रेम अपने आप दाएं-बाएं हिलते डुलते नीचे गिर गई और नीचे भी वो आगे पीछे सरक रही थी।

​डिसूजा चॉल

मुंबई के माहीम में स्थित डिसूजा चोल के आसपास कई पेरानॉर्मल गतिविधियों के होने का दावा किया जाता है। यहां के चोल में रहने वाले लोग अक्सर कहते हैं कि यहां पर एक महिला की आत्मा को मंडराते हुए देखा जाता हैं।

D'Souza chawl
D’Souza chawl

उनके अनुसार कहा जाता है कि इसी इलाके में एक चोल में एक परिवार कुछ दशक पहले रहा करता था, किसी कारणवश उन्होंने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से उसकी असंतुष्ट आत्मा हमेशा ही इधर उधर मंडराते रहती है। कुछ लोग इस चीज को अफवाह समझ लेते हैं‌।

हालांकि यह अफवाह है या हकीकत इसकी पुष्टि तो नहीं की जा सकी है। लेकिन यहां के आसपास के चोल में रहने वाले लोग सूरज ढलने के बाद घर के बाहर नहीं निकलते हैं और उनका डर बताता है कि उनके द्वारा बताई जाने वाली कहानी सही है।

एशियाटिक लाइब्रेरी

मुंबई के कोलाबा में स्थित इस लाइब्रेरी को भारत के बड़ी लाइब्रेरी की सूचियों में गिना जाता है। यह बिल्डिंग बाहर से काफी आकर्षक और ब्रिटिश वास्तुकला से सुसज्जित की गई है। एशियाटिक लाइब्रेरी को मुंबई के हांटेड स्थान में से एक इसलिए माना जाता है।

Asiatic Society Library
एशियाटिक लाइब्रेरी

जब कोई भी शख्स इस लाइब्रेरी के अंदर जाता है तो लाइब्रेरी में उन्हें एक अलग आकर्षण का एहसास होता है, जो उन्हें लाइब्रेरी के बाहर जाने नहीं देता। यही कारण है कि यह लाइब्रेरी ‌मुंबई के डरावनी जगहों में से एक है। कहा जाता है कि इस लाइब्रेरी के अंदर अंग्रेजों की आत्माएं रहती है।

ग्रैंड परादी टावर्स

आपने कई हॉरर सीरियल में भूतिया इमारतों से जुड़ी कहानी देखी होगी। हालांकि वह ईमारतें बनावटी होती है लेकिन मुंबई में एक ऐसी इमारत है, जिसके आठवीं मंजिल के सभी फ्लैट खाली रहते हैं। मुंबई का मालाबार हिल्स मुंबई के अमीर इलाकों में से एक है, जहां पर 1970 में बना ग्रैंड परादी टावर का आठवां फ्लोर फ्लैट हमेशा ही खाली रहता है।

Grand Paradi Towers
Grand Paradi Towers

यह तीन टावर वाला ग्रैंड परादी मुंबई के भूतिया इमारतों में से एक है। यहां पर एक के बाद एक कई लोगों की मौत हुई है, जिसके कारण इस इमारत को कुख्यात कहा जाने लगा है। माना जाता है एक बार तो एक ही परिवार के 5 लोगों ने इस इमारत के रेलिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उनके फ्लैट को बंद कर दिया गया।

लोगों का मानना है कि इस इमारत में कुछ अजीब सी शक्ति है, जो यहां रहने वाले लोगों को इमारत की रेलिंग तक ले जाती है। जिसके बाद वहां से लोग कूदकर आत्महत्या कर लेते हैं।

आरे मिल्क कॉलोनी

मुंबई के मोस्ट हॉन्टेड प्लेस की भूतियां कहानियों में से सबसे ज्यादा कहानी आरे मिल्क कॉलोनी से सुनने को मिलती है। इस कालोनी के कहीं निवासियों ने कॉलोनी की पॉश सड़कों पर पैरानॉर्मल एक्टिविटीज होते हुए देखा है।

Aarey Milk Colony Mumbai
Aarey Milk Colony Mumbai

यहां रहने वाले कई लोगों का कहना है कि जब भी इन सड़कों से कोई भी अपने वहां से गुजरता है तो उन्हें एक महिला और उसके साथ एक छोटा सा बच्चा लिफ्ट मांगते हुए दिखाई देते हैं और कुछ ही देर के बाद वे दोनों गायब हो जाते हैं।

कई लोगों ने इस घटना को अपनी आंखों के सामने देखा है, जिसके कारण मुंबई की इस कॉलोनी का सड़क मुंबई की most hunted place में से एक माना जाता है।

ताज होटल

मुंबई का ताज होटल मुंबई की पहचान है। यह भारत के सबसे बड़ी होटलों में से एक है, जहां पर खाने के लिए हर एक शख्स सपना देखता है। हालांकि यह काफी महंगा है और आम लोगों के पॉकेट से बाहर है। लेकिन मुंबई के लैंडमार्क में शुमार ताज होटल भी हॉन्टेड प्लेस में से एक है।

कहा जाता है इस ताज होटल के निर्माता और वास्तु कार डब्लू ए चैम्बर्स थे, जिनकी मृत्यु इस ताज होटल को बनाने के दौरान हो गई थी। तब से उनकी आत्मा इस होटल में निवास करती है। होटल में काम करने वाली कई लोग उनकी आत्मा की उपस्थिति का दावा करते हैं।

The Taj Mahal Palace Hotel Mumbai
The Taj Mahal Palace Hotel Mumbai

उनका कहना है कि वे कई बार उनकी आवाज को महसूस करते हैं। हालांकि कोई भी ताज होटल की इस रहस्यमई गतिविधियों पर गौर नहीं करता और यहां की चहल-पहल में ही लोग डूबे रहते हैं।

यह भी पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की सम्पूर्ण जानकारी और इतिहास

पूनम चेम्बर्स

मुंबई के वर्ली में स्थित पूनम चेम्बर्स जो महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे मुंबई के मोस्ट हंटेड प्लेस में से एक माना जाता है। इस जगह से कई भूतिया कहानियों ने जन्म लिया है।

कहा जाता है कि इस चैंबर्स में 1993 में बम धमाका हुआ था और 1997 में बई-विंग धराशाई हो गया था। इन दो प्राकृतिक घटनाओं के कारण इस पूनम चैंबर्स में कई लोग घायल हुए और कितने ही लोगों की मृत्यु हो गई थी।

Poonam Chambers
पूनम चेम्बर्स

यह दुर्घटना होने के बाद से ही यहां पर अजीबोगरीब पैरानॉर्मल एक्टिविटीज होने का एहसास होता है। जो लोग इस चैंबर्स में नाइट ड्यूटी करते हैं इसके अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड लोगो का कहना है कि इस चैंबर्स के बी-विंग से हमेशा ही दरवाजे के खटखटाने की आवाज सुनाई देती है, जिसके बारे में इन्होंने कई बार शिकायत किया है।

यह घटना यहां काम कर रहे कर्मचारियों के लिए एक डरावना वातावरण पैदा करता है, जिसके कारण कई कर्मचारी तो काम छोड़कर भाग गए।

टावर ऑफ साइलेंस

मुंबई में स्थित यह टावर ऑफ साइलेंस सही में शांति से भरा हुआ है। यह डर के शांति में डूबा हुआ है। इस जगह पर कई असाधारण घटनाएं होने का दावा किया गया है, जिसके कारण यह जगह बदनाम है और यहां पर लोग आना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते।

Tower of Silence
टावर ऑफ साइलेंस

कहा जाता है इस जगह को कई साल पहले पारसी समुदाय के लोग कब्रगाह के रूप में इस्तेमाल करते थे, जहां मरने के बाद लोगों के शरीर को गिद्धों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता था। पारसी समुदाय का ऐसा करने का कारण यह था कि वे मिट्टी को प्रदूषित होने से बचाते थे। हालांकि यह सुनने में काफी अजीब लगता है।

लेकिन पारसी समुदायों का मानना था कि मृत शरीर के संपर्क से पृथ्वी और अग्नि दोनों ही प्रदूषित हो जाते हैं, जिसे रोकने के लिए वे शवों को खुला छोड़ देते थे। इसके बाद गिद्ध उन्हें अपना भोजन बनाकर विघटित कर देते थे। यही कारण है कि यहां पर मरने वाले लोगों की आत्माएं आज भी इस जगह को घेरी हुई है। इस टावर से अक्सर अजीबोगरीब आवाज आती हुई सुनाई देती है।

नासेरगंज

यह छोटा सा नासिरगंज गांव मुंबई के माहिम रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। नासिरगंज गांव भी मुंबई के डरावनी और भूतिया जगहें में से एक है। इस गांव से जुड़ी कई भूतिया कहानी है। यहां इसके पास निवास करने वाले लोगों का दावा है कि यहां पर नासिर नाम के एक शख्स की आत्मा भटकती रहती है।

Nasserganj Wadi
Nasserganj Wadi

माना जाता है उस शख्स को कई वर्ष पहले किसी कारणवश जिंदा जला दिया गया था और कहते हैं जिस व्यक्ति की मौत आत्महत्या करने से या किसी अन्य के कारण होती है तो उसकी आत्मा भटकती ही रहती है। यही कारण है कि आज भी उस शख्स की आत्मा इस जगह पर मौजूद है, जो इस जमीन की रक्षा करती है और जो भी इस जगह पर आता है, तो उसे मार देती है।

मार्वे और मड आइलैंड के बीच सड़क का विस्तार

मुंबई के मार्वे और मड आइलैंड रोड के बीच फैली यहां के दोनों किनारे पर स्थित हरे भरे पेड़-पौधे और यहां की हरियाली इस सड़क को काफी सुंदर बनाता है। लेकिन जितना सुंदर यह सड़क है, उतना ही साधारण गतिविधियों से भरा हुआ है। इस सड़क को लेकर कई भूतिया कहानी जुड़ी हुई है।

कहा जाता है कि एक युवा दुल्हन की आत्मा हमेशा इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशान करती हैं। यहां जितनी भी कारें गुजरती है, हर एक कारों को एक दुल्हन रोक कर परेशान करती है। हालांकि कुछ लोग तो इसे भ्रम मान लेते हैं लेकिन यह घटना यहां से गुजरने वाले अक्सर हर किसी के साथ हुई है।

बॉम्बे हाई कोर्ट

मुंबई का हाई कोर्ट ऐतिहासिक इमारतों में से एक है, जो मुंबई की खूबसूरती का पहचान भी है। ब्रिटिश काल के दौरान बनाए गए इस हाई कोर्ट से भी पेरा नॉर्मल गतिविधियां जुड़ी हुई है।

कहा जाता है इस कोर्ट के गलियारे में एक आदमी की आत्मा घूमती रहती है। माना जाता है कि इस कोर्ट में जब भी किसी हत्या का मुकदमा होता है, तो यह आत्मा उन लोगों को पीड़ा देती है और यह घटना 30 वर्षों से ही हो रहा है।

कहते हैं 30 वर्ष पहले एक शख्स को गलत तरीके से हत्या का आरोप लगाकर उसे मौत की सजा दी गई थी। जिस कारण उसकी आत्मा यहा निवास करती है। हालांकि बहुत से लोगों को इस चीज के बारे में पता नहीं है।

सेंट जॉन्स बैपटिस्ट चर्च

1579 में निर्मित यह खूबसूरत चर्च मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है। हालांकि चर्च को 1840 में एक महामारी के बाद बंद कर दिया गया था। क्योंकि उस दौरान इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद चर्च में कई आत्मा ने लोगों को परेशान किया। लेकिन इन आत्माओं से छूटकारा पाने के लिए वर्ष 1977 में यहां पर भूत भगाने का भी एक प्रदर्शन किया गया था।

इस दौरान ऐसी ऐसी भयानक घटना सुनने को मिली, जिसके बाद तो लोगों का इस चर्च को लेकर मन में बैठा हुआ भयानक डर और भी ज्यादा गहरा हो गया। कहा जाता है कि उस दौरान यही बगल के एक तालाब में भयानक तरीके से चीख-पुकार और पानी की छींटे की आवाज आ रही थी।

जिसके बाद अगले ही दिन तालाब में स्थित सभी मछलियां मृत पाई गई। यह सब बहुत भयानक दृश्य था। यहां तक कि यह भी माना जाता है कि चर्च में एक युवा दुल्हन की मौत भी हुई है, जिसकी आत्मा इस खाली चर्च में घूमती रहती है।

यह भी पढ़े: 20+ मुंबई में घूमने की जगह, घूमने का सही समय और मुंबई कैसे घूमे?

मुकेश मिल्स

मुंबई के भूतिया स्थानों में से एक मुकेश मिल, जो मुंबई के कोलाबा के समुद्र किनारे स्थित है। यह मिल हॉरर फिल्मों की शूटिंग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां पर ओम शांति ओम जैसी प्रसिद्ध हॉरर मूवी की शूटिंग की गई है। हालांकि इस मिल में हॉरर मूवी की शूटिंग के साथ ही यहां कई पैरानॉर्मल एक्टिविटी भी होने का दावा भी किया गया है।

Mukesh Mill
Mukesh Mill

इस मिल्स में 1870 में एक घातक आग लगी थी, जिसकी चपेट में हजारों मिल मजदूर जिंदा जलकर मर गए थे। माना जाता है उन मजदूरों की आत्मा आज भी इस मील में भटकती है। यही कारण है कि 11 एकड़ में फैला यह मिल आज सुनसान पड़ा हुआ है और किसी को मिल में अकेले जाने की हिम्मत नहीं होती।

इस मिल में पैरानॉर्मल एक्टिविटीज होते हुए खुद अभिनेता वरुण धवन, एक्ट्रेस यामी गौतम और बिपाशा बसु ने महसूस किया है। वरुण धवन के फिल्म बदलापुर के एक सीन की शूटिंग इस मिल में हुई थी। उस समय इस फिल्म की एक्ट्रेस यामी गौतम को इस मिल में आत्मा के होने का एहसास हुआ। इतना ही नहीं शूटिंग के दौरान एक लड़की अजीबो-गरीब हरकत करने लगी थी।

उस समय बिबाशा बसु भी अपने फिल्म की शूटिंग के लिए यहां पहुंची थी और यह हरकत देखकर वह भी डर गई थी।

राम साकित भवन

मुंबई के माहिम इलाके में स्थित यह भवन मुंबई के भूतिया इलाकों में से एक है, जहां पर अक्सर कई पैरानॉर्मल घटना होने का दावा किया गया है।

माना जाता है 20 साल पहले इस इमारत के परिसर में स्थित एक कुएं में 50 वर्षीय महिला की गिरने से मौत हो गई थी, जिसके बाद हर पूर्णिमा की रात को उसकी आत्मा प्रकट होती है।

निष्कर्ष

इस लेख में मुंबई की सबसे डरावनी और भूतिया  जगहें (Haunted Places In Mumbai In Hindi) के बारे में बताया।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताएं और लेख को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

10+ महाराष्ट्र में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ महाबलेश्वर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ शिरडी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ लवासा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment