10+ दिल्ली की सबसे डरावनी जगहें जिनके बारे में जानकर रूह कांप जाएगी

भारत में वैसे तो घूमने के लिए कई सारी जगह है, जो धार्मिक और ऐतिहासिक कड़ी से जुड़ी हुई है। परंतु पर्यटकों को रहस्यमई जगह घूमना ज्यादा पसंद आता है।

आज हम बात करने वाले है भूतिया जगह के बारे में। भारत में हर एक राज्य में एक ना एक भूतिया जगह होती ही है। परंतु हम दिल्ली की भूतिया जगह (horror places to visit in delhi) के बारे में बात करें तो यहां कई सारी रहस्यमई जगह है, जहां पर पैरानॉर्मल एक्टिविटी देखी गई है।

बहुत सारे लोग इन जगहों पर सुबह के समय भी जाने से डरते हैं। पर बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं ,जो भूत प्रेत पर विश्वास नहीं करते और शाम के समय जाकर इन जगहों के बारे में छानबीन करते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Haunted Places in Delhi in India
Image: Haunted Places in Delhi in India

अगर आप भी दिल्ली की भूतिया जगह (haunted places in delhi in hindi) देखना चाहते हैं तो हम आपको आज दिल्ली के कुछ खास भूतिया जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर आप जा सकते हैं। परंतु यहां पर सावधानी बरतना भी जरूरी है।

दुनिया की किसी भी भूतिया जगह से कोई ना कोई पुरानी कहानी जरूर जुड़ी होती है, जिससे वहां पर बहुत से लोगों की आत्मा भटकती रहती है।

वैसे तो यहां की हर एक आहट लोगों को सुनाई देती है, पर फिर भी लोग यहां जाने के लिए बहुत ही उत्सुक रहते हैं। चलिए आपको दिल्ली के इन स्थानों के बारे में बताते हैं।

दिल्ली की सबसे डरावनी और भूतिया जगहें (Haunted Places In Delhi In Hindi)

दिल्ली में कई सारी भूतिया जगह है, जो पुराने समय से ही उन क्षेत्रों में स्थित है। अगर आप भी दिल्ली के कुछ भूतिया जगह के बारे में जानना चाहते हैं या यहां जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ें। दिल्ली की कुछ भूतिया स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

भूली भटियारी का महल

भूली भटियारी महल दिल्ली के करोल बाग में स्थित एक खंडहर जैसा किला है। माना जाता है इस महल का निर्माण 14 सदी में एक राजा के द्वारा शिकारगाह के रूप में किया गया था। उनकी पत्नी को यह महल बहुत पसंद आया था।

उसके बाद राजा अपनी पत्नी के साथ एक दिन शिकार करने के लिए इस जंगल में आता है। राजा ने अपनी पत्नी को बेवफाई करते हुए देख लिया, जिसके बाद राजा ने अपनी पत्नी को यहीं पर भटकने के लिए छोड़ दिया।

Bhuli Bhatiyari Mahal Delhi
भूली भटियारी का महल

कहा जाता है कि बाद में वह रानी इसी महल में आत्महत्या कर लेती है, जिसके बाद उसकी आत्मा राजा से बदला लेने के लिए यहीं पर भटकने लगी। आज भी रानी की आत्म यहीं पर भटक रही है।

अगर शाम 5:00 बजे के बाद कोई भी यहां पर आता है या इस महल के आसपास भी नजर आता है तो उसकी जान खतरे में पड़ जाती है।

यहां तक कि दिल्ली पुलिस के द्वारा यहां पर एक बोर्ड भी लगा रखा है, जिसमें लिखा गया है कि शाम होने के बाद महल में घुसना मना है।

इस किले को लेकर एक और डरावनी और रहस्यमई कहानी इस प्रकार भी है कि एक बार एक राजस्थानी कबीले की महिला इस स्थान पर रास्ता भूलते हुए पहुंच गई थी। लेकिन दोबारा इस जगह से वह वापस नहीं जा पाई।

उस महिला का रास्ता भूलने के कारण हमेशा के लिए इसी जगह पर रह जाने के कारण ही इस जगह को भूली भटियारी महल के नाम से जाना जाता है।

कड़कड़डूमा कोर्ट

दिल्ली में कई सारी डरावनी जगह है लेकिन दिल्ली में एक जगह ऐसी है, जो डरावनी तो है लेकिन यह सुनसान ना होकर रोजाना लगने वाली अदालत है। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं उसका नाम है कड़कड़डूमा कोर्ट, जो भूतिया घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है।

कहा जाता है इस कोर्ट के परिसर में भूतिया साया है और शाम होते ही यहां पर एक भी वकील नजर नहीं आते हैं। अंधेरा होते ही यहां पर कई डरावनी घटना होना शुरू हो जाता है।

कहा जाता है कुछ साल पहले यहां पर एक साइबर लाइब्रेरी बनाई गई थी और उसी के बाद से यहां पर पेरा नॉर्मल घटनाएं होना शुरू हो गई।

लोग कुछ सामान रखते थे तो वह गायब हो जाता था और कुछ दिनों के बाद दुबारा मिल जाता था। इतना ही नहीं यहां के स्टाफ कंप्यूटर बंद करके जाते थे तो दूसरे दिन कंप्यूटर चालू मिलता था।

इस घटना को रिकॉर्ड करने के लिए यहां पर कैमरा भी लगाया गया था लेकिन कैमरा में दिखी दृश्य को देखकर लोग दंग रह गए।

उस में देखा गया कि लाइब्रेरी में तेज रोशनी निकलती है, जो दीवार के पार जाते ही गायब हो जाती है और फिर कुछ देर के बाद कंप्यूटर अपने आप चालू हो जाते हैं।

दिल्ली कैंटोनमेंट

दिल्ली कैंटोनमेंट को दिल्ली की खतरनाक और भूतिया स्थानों में से एक माना जाता है। क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इस जगह से डरावनी आवाज आती है और एक औरत को सफेद साड़ी में लिपटी देखा जाता है।

Delhi Cantonment Area
कड़कड़डूमा कोर्ट

अगर यहां से आस पास कोई भी व्यक्ति गुजरता है तो यह महिला उनसे लिफ्ट मांगती है। हालांकि रात के समय कोई भी जल्दी कोई भी किसी को लिफ्ट नहीं देता, परंतु अगर इसे लिफ्ट ना दे तो ये इस इंसान के पीछे पड़ जाती है।

बुराड़ी हॉरर हाउस

दिल्ली के मोस्ट हॉन्टेड प्लेस सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला एक जगह है। बुराड़ी हॉरर हाउस साल 2018 से ज्यादा सुर्खियों में आया है।

क्योंकि साल 2018 में इस जगह पर जो घटना हुई, उसने ना सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया और यहां तक कि दुनिया के अन्य देशों में भी यहां की घटना खबरों में कई दिनों तक छाई रही।

साल 2018 में जुलाई महीने में इस जगह पर एक ही परिवार के 11 लोगों ने अपने ही घर के अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

कहा जाता है कि यह घटना भूतिया कांड के चक्कर में हुई थी, जिसके बाद यह घर सालों तक खाली रहा। हालांकि कुछ साल के बाद इस घर को दोबारा रेंट पर लगाने की बात खबरों में आई।

इस घटना में मरने वाले परिवार में बचा एकमात्र सदस्य जिसका नाम दिनेश सिंह चूड़ावत है। उसने दो कार्बोरेटर भाइयों को घर किराए पर दिया था।

जब मीडिया ने एक कारपोरेटर भाई से इस घर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने इस घर में अजीबो गरीब घटना का अनुभव किया है और कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने इस घर को छोड़ भी दिया था। जिसके बाद फिर दोबारा इस घर पर कोई भी रहने के लिए नहीं आया।

संजय वन

संजय वन दिल्ली के मशहूर प्राकृतिक जंगलों में से एक है। सुबह के समय यहां लोग समय व्यतीत करने आते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत जंगल है। परंतु रात के समय यहां पर बहुत सारी अजीब घटना देखी जाती है।

Sanjay Van
संजय वन

अगर यहां कोई व्यक्ति रात के समय चला जाता है तो वह बचकर आ नहीं पाता और अगर किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से बाहर निकल जाता है तो भी कुछ दिनों तक उसके साथ पैरानॉर्मल घटना होती रहती है।

मालचा महल

मालचा महल दिल्ली के दक्षिणी रिज में छुपा हुआ एक डरावनी जगह है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार इस महल को 1325 ईस्वी में फिरोजशाह तुगलक के द्वारा शिकारगाह के रूप में बनाया गया था।

बाद में 1985 में एक विलायत महल नाम की एक महिला बेगम खुद को अवध के नवाब रहे साही परिवार का सदस्य होने का दावा करते हुए यहां पर अपने एक बेटे और 10 कुत्तों के साथ रहने के लिए आई थी। उसके बाद यह जगह विलायत माल के नाम से जाना जाने लगा था।

malcha mahal
मालचा महल

कहा जाता है कि जब बेगम विलायत की मौत हो गई तो 10 दिनों तक उनका शव इसी महल में पड़ा रहा। उनके बेटे ने उनके शव को दफनाने के बजाय उनके शव में लेप लगाकर उसे सुरक्षित रखने की कोशिश की।

चुंकी विलायत बेगम का अंतिम संस्कार सही से ना होने के कारण कहा जाता है कि आज भी इनकी आत्मा यहां पर भटकती है।

एक भूतिया जगह होने के बावजूद यह माल्चा महल दिल्ली के टूरिज्म जगह में से एक है, जहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं। यह महल मुख्य सड़क से 1 किलोमीटर अंदर है और यहां पर ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ियां लगी हुई है।

खूनी दरवाज़ा

यह स्थान तो दिल्ली के भूतिया जगह में सबसे आगे माना जाता है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि पुराने समय में कई रानियों की हत्या यहां हुई थी। इसके अलावा अंग्रेजों के समय में गुलामी करते वक्त बहुत से लोगों को फांसी भी लगी थी।

Khooni Darwaza
खूनी दरवाज़ा

उन सब की आत्मा यहां आज भी भटकती रहती है और यहां आने वाली व्यक्ति को अपनी आहट सुनाती है, यह स्थान बहुत ही सुनसान और खतरनाक है। लोगों की चीख बहुत ही जोर-जोर से सुनाई देती है, जो इंसानों के रोंगटे खड़े कर देती है।

जमाली कमाली मकबरा

दिल्ली के कुतुब मीनार के ठीक बगल में मौजूद जमाली कमाली मस्जिद एक खूबसूरत पुरातात्विक स्थल है, जो भूतिया कहानी के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है।

यह मकबरा मुगल काल के स्थापत्य शैली का पहला नमूना माना जाता है। कहा जाता है कि यहीं से झरोखा प्रणाली की भी शुरुआत हुई। क्योंकि इससे पहले किसी भी स्मारक में झरोखा प्रणाली नहीं देखी गई है।

jamali kamali masjid
जमाली कमाली मकबरा

हालांकि इस मकबरे का गौरवशाली इतिहास रहा है। लेकिन इस जगह को लोगों ने कई भूतिया कहानियों के साथ जोड़ दिया है। कुछ लोगों का दावा है कि यहां पर जिन्न रहता है।

बहुत से पर्यटक कहते हैं कि उन्होंने यहां पर अजीबोगरीब घटनाओं का एहसास किया है। कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि उन्होंने यहां पर खंबे के पीछे किसी को खड़ा देखा है लेकिन जब वहां पर गए तो वहां कोई नहीं था।

इस मकबरे को लेकर इस तरह की कई सारी पैरानॉर्मल एक्टिविटीज की कहानी समय-समय पर सुनाई देती ही रहती है।

द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन

कहा जाता है कि यह मेट्रो स्टेशन भूतों का स्थान है। वैसे तो यहां लोगों की भीड़ हमेशा रहती है पर बहुत से लोगों को यहां पर दूसरी शक्ति के होने का अनुभव हुआ है।

Delhi Metro Station Dwarka Sec 9
द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन

स्टेशन के अंदर जाने से पहले बाहर एक बड़ा सा पेड़ नजर आता है और कहा जाता है कि इस पेड़ के पास एक औरत की आत्मा रहती है, जो यहां आने वाले लोगों के पीछे पड़ जाती है।

इस स्टेशन के पास हमेशा दुर्घटना की खबर भी आती रहती हैं, जो यहां के पैरानॉर्मल एक्टिविटी के कारण देखी जाती है।

अग्रसेन की बावड़ी

दिल्ली में स्थित अग्रसेन बावड़ी  दिल्ली के डरावनी जगहों (dangerous places in delhi) में से एक है। कहा जाता है कि यह बावड़ी पहले काले रंग के पानी से भरी हुई करती थी, जो आसपास के लोगों को आत्महत्या करने के लिए सम्मोहित करके ऊकसाती थी।

यही कारण है कि काफी लोग इस बावड़ी में डूब कर जान दे चुके थे। तब से ही यहां पर अजीबोगरीब घटनाएं होती है। कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर चीखने की भी आवाज आती है।

agrasen ki baoli
अग्रसेन की बावड़ी

कुछ इतिहासकारों के अनुसार इस बावड़ी का निर्माण महाभारत काल में अग्रेशन नामक राजा के द्वारा किया गया था। लेकिन बाद में 14वीं शताब्दी में इसका पुनर्निर्माण किया गया।

बावड़ी के स्थापत्य कला को देखते हुए संकेत मिलता है कि इसका पुनर्निर्माण तुगलक वंश या लोदी वंश के किसी शासक के द्वारा किया गया होगा।

यह बावड़ी  60 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ी है। बावड़ी में नीचे तक उतरने के लिए करीब 106 सीढ़ियां बनी हुई है।

वर्तमान में ओरक्योंलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा इस बावड़ी का देखरेख किया जा रहा है। इस अग्रेशन बावड़ी में “झूम बराबर झूम” और “पीके” जैसी कई बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है।

हाऊस नंबर W3

आपने कई पिक्चर और कहानियों में भी भूतिया महल के बारे में सुना ही होगा। पर यह असल जिंदगी में भी रहती है, जैसे दिल्ली का यह हाउस नंबर w3 नाम का महल। इस महल के पीछे पुरानी कहानी जुड़ी हुई है।

House no W 3
हाऊस नंबर W3

कहा जाता है कि पुराने समय में यहां पर एक बुजुर्ग रहा करता था। यह बुजुर्ग बहुत ही ज्यादा पैसे वाला और अमीर था।

यहां इसकी मृत्यु कर दी गई थी, जिसके बाद से इस महल के अंदर इनकी आत्मा भटकती रहती है और यहां आने वाले हर एक व्यक्ति को इनकी आवाज और गूंज सुनाई देती है।

फिरोज़ शाह कोटला किला

दिल्ली में स्थित यह किला पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। क्योंकि इस किले की बनावट कुछ इस प्रकार की गई है कि यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित होता है।

इसके पीछे कहा जाता है कि १४वी सदी में इस किले को तुगलक में बनवाया था और यहां जिन्न का वास है। सूर्यास्त के बाद यहां कोई भी व्यक्ति जाने से डरता है।

Feroz Shah Kotla Fort
फिरोज़ शाह कोटला किला

अगर कोई व्यक्ति यहां चला भी जाता है तो उसे कई सारी डरावनी आवाज सुनाई देते हैं और उसकी मृत्यु हो जाती है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक कोई भी यहां घूम सकता है। पर रात के समय यहां जाना खतरे से खाली नहीं है।

लोथियन सेमेट्री

लोथियन सेमेट्री एक कब्रिश्तान से जाना जाता है। यहां हजारों लोगों की आत्मा भटकती है। शाम के समय यहां पर जो भी व्यक्ति गुजरता है, उसके साथ कोई ना कोई घटना जरूर हो जाती है।

Lothian Cemetery New Delhi
लोथियन सेमेट्री

इसके आसपास रहने वाले लोगों को पैरानॉर्मल आवाज ही सुनाई देती हैं और बहुत सारी आत्मा दिखाई भी देती है। कभी-कभी यहां से रोने की आवाज और जोर जोर से हंसने की आवाज भी सुनाई देती है।

चोर मीनार

दिल्ली का चोर मीनार डरावनी जगहों में से एक है, पर बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। यहां के आस पास बहुत सारे पार्टी हाउस है, जहां पर लोग नाइट आउट करने के लिए आते हैं। परंतु इस रहस्य में जमा के बारे में उन्हें पता भी नहीं होता।

Chor Minar Delhi
चोर मीनार

चोर मीनार एक ऐसी बिल्डिंग है, जिसके अंदर कई सारे बड़े होल किए गए हैं। माना जाता है कि अलाउद्दीन खिलजी के समय से यह मीनार स्थित है और इसमें भाले से छेद करवा कर चोरों को सजा दी जाती थी। आज भी उन सब की आत्मा यहां भटकती है।

दिल्ली की हॉन्टेड प्लेस कैसे पहुंचे?

अगर आप दिल्ली की मशहूर प्रेताधिक स्थान में पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको दिल्ली में पहुंचना होगा। यहां पहुंचने के लिए आप किसी भी मार्ग का सहारा ले सकते हैं।

अगर आप भारत देश से दूर किसी दूसरे देश में रहते हैं और आप दिल्ली आना चाहते हैं तो हवाई मार्ग का सहारा लेकर आप दिल्ली पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप किसी दूसरे क्षेत्र में रहते है तो ट्रेन की यात्रा कर सकते है। दिल्ली में उपलब्ध मेट्रो ट्रेन से भी आप इन जगहों पर घूम सकते है।

वैसे सड़क रास्ते से भी आप सुरक्षित इन जगह पर जा सकते है। अगर आपको किसी असुविधा का सामना ना करना पड़े।

हॉन्टेड प्लेस पर किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप भूतिया स्थान में जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आप सब कुछ जान के भी अपनी जान को जोखिम में देकर दिल्ली की भूतिया जगह में जा रहे है तो अपने साथ किसी भी बच्चे को ना ले जाए। बच्चों की जान को खतरा हो सकता है।

इसके अलावा आप उस समय में ही जाए जब खतरा कम हो और आप उस स्थान को अच्छी तरीके से देख पाएं।

जाने से पहले उन भूतिया जगह के बारे में सभी जानकारी ले लें। इन सभी बातों का ध्यान रखकर ही आप यात्रा करने के लिए निकले।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में दिल्ली की सबसे डरावनी और भूतिया जगहें (delhi ki bhutiya jagah) के बारे में बताया है। अगर आप यहां जाकर घूमना चाहते हैं तो जरूर जा सकते हैं और इन स्थानों को देख सकते हैं।

देश-विदेश से बहुत लोग ऐसे पर्यटक आते हैं, जो भूतिया स्थानों पर जाना पसंद करते हैं और वहां जाकर छानबीन करते हैं, जिससे उन्हें बहुत सारी पैरानॉर्मल एक्टिविटीज कैप्चर करने मिलती है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो सभी सतर्कता को बरतते हुए जाएं।

यह भी पढ़े

20+ भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर व जानकारी

20+ दिल्ली में घूमने की जगह और फेमस खाना

25+ भारत में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह

20+ मुंबई में घूमने की जगह, घूमने का सही समय और मुंबई कैसे घूमे?

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment