15+ नोएडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

इस लेख में नोएडा में घूमने की जगह (Noida Me Ghumne ki Jagah), प्रसिद्ध भोजन, घूमने के लिए अच्छा समय, कैसे पहुंचे, घूमने का खर्चा आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

नोएडा उत्तर प्रदेश में स्थित भारत का एक प्रसिद्ध शहर है। यह शहर दिल्ली के साथ सीमा बनाता है। यहां पर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लोग अत्यधिक आबादी में रहते हैं।

यदि आप ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, जहां पर आप खूब सारी शॉपिंग कर सके और सुंदर पर्यटन स्थलों को भी देखने का आनंद ले सके तो नोएडा शहर घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है क्योंकि इस शहर में कई मॉल है, जहां पर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के शोरूम है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Noida Me Ghumne ki Jagah
Image: Noida Me Ghumne ki Jagah

इस तरह खरीदारी की दृष्टि से नोएडा बिल्कुल पसंदीदा शहर है। नोएडा में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ ना कुछ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यहां पर पार्क है, वहीं इतिहास प्रेमियों के लिए यहां पर म्यूजियम और ऐतिहासिक स्मारक है। यही कारण है कि यह शहर पर्यटन की दृष्टि से काफी लोकप्रिय हैं।

यदि आप नोएडा घूमने जाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख में हम आपको नोएडा में घूमने लायक स्थान, नोएडा कैसे पहुंचे इत्यादि नोएडा की यात्रा से संबंधित जानकारी देने वाले हैं।

Table of Contents

नोएडा के बारे में रोचक तथ्य

  • नोएडा शहर में प्रति व्यक्ति आय दिल्ली के अन्य क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक है।
  • नोएडा शहर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है।
  • नोएडा शहर कुशल मानव संसाधन क्षमता, बिजली आपूर्ति, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए उपयुक्त वातावरण से समृद्ध है।
  • नोएडा शहर का क्षेत्रफल 203 वर्ग किलोमीटर है।
  • यह शहर भारत का सबसे हरे-भरे शहरों में आता है, जहां पर लगभग 50% शहर के हिस्से में पेड़ लगे हुए हैं।
  • नोएडा में BPO, IT, ITELS जैसी कई बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपना कारोबार स्थापित किया है। यहां पर बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं से लेकर फार्मा, ऑटो जैसी विभिन्न कंपनियां स्थित है।

नोएडा में घूमने की जगह (Noida Me Ghumne ki Jagah)

वर्ल्डस ऑफ वंडर

यदि आप अपने बच्चों के साथ नोएडा घूमने जा रहे हैं तो आपको निश्चित ही वर्ल्डस ऑफ़ वंडर एम्यूजमेंट पार्क में जाना चाहिए। यह जगह बच्चों के लिए सबसे मन पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है।

Worlds of Wonder Noida
वर्ल्डस ऑफ वंडर

यह पार्क 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां पर काफी तरह के आधुनिक झूले लगे हुए हैं। यहां पर एक वाटर पार्क भी है और go-karting के लिए ट्रेक भी है।

इस पार्क में आप पूरे दिन रोमांचित गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इस पार्क में प्रवेश करने का टिकट ₹500 से ₹1000 तक का है, जो अलग-अलग उम्र के व्यक्तियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

ब्रह्मपुत्र बाजार

ब्रह्मपुत्र बाजार नोएडा का एक शानदार और लोकप्रिय बाजार है। यदि आप नोएडा जाते हैं तो इस बेहतरीन बाजार को जरूर विजिट करें। यहां पर विभिन्न तरह के कपड़े और कई प्रकार के आइटम्स बेचे जाते हैं, जो काफी आकर्षक होते हैं।

Brahmaputra Market
ब्रह्मपुत्र बाजार

आप चाहे तो यहां पर खूब सारी शॉपिंग कर सकते हैं और यहां पर खाने-पीने के भी कई स्टॉल लगे होते हैं, जहां पर आप स्वादिष्ट और लाजवाब स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं।

गोल्फ कोर्स, नोएडा

नोएडा के सेक्टर 43 में स्थित यह गोल्फ कोर्स को यूपी सरकार के सहयोग द्वारा बनाया गया था। यह गोल्फ कोर्स नोएडा के आकर्षक जगहों में से एक है।

देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को यह गोल्फ कोर्स आकर्षित करती है। यहां पर कई रेस्टोरेंट भी है, एक बार और एक पब भी है।

Noida Golf Course
गोल्फ कोर्स, नोएडा

इसके अतिरिक्त यहाँ एक कॉफी शॉप, स्विमिंग पूल किताबों के शौकीन लोगों के लिए एक पुस्तकालय और एक जीम भी मौजूद है। इस कोर्स के मैदान में मराठा और ब्रिटिश सेनाओं के बीच के युद्ध की स्मृती में एक ऐतिहासिक स्मारक भी बनाया गया है।

स्नो वर्ल्ड

आप नोएडा में गर्मियों के दौरान भी सर्दियों का आनंद ले सकते हैं। शायद यह आपको असंभव लग रहा होगा। लेकिन, आज हमारे पास इतनी आधुनिकता और प्रौद्योगिकी मौजूद है, जिससे हम गर्म वातावरण को भी सर्दी में बदल सकते हैं।

Snow World Noida
स्नो वर्ल्ड

नोएडा में स्नोवर्ल्ड नाम का एक शानदार जगह है, जहां पर आप गर्मियों के मौसम में भी सर्दियों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह नोएडा के सेक्टर 18 के डीएलएफ मॉल में स्थित है।

दरअसल इस जगह के अंदर खाद्य प्रौद्योगिकी का उपयोग करके आर्टिफिशियल सर्दी का माहौल बनाया गया है, जिससे इसके अंदर तापमान हमेशा ही कम रहता है और यहां पर आने वाले लोगों को ऐसा लगता है मानो वे नोएडा नहीं बल्कि कश्मीर या फिर किसी ठंडक प्रदेश पर गए हैं।

बॉटनिकल गार्डन

यदि आपको प्रकृति के बीच में रहना पसंद है या फिर नोएडा के भीड़भाड़ और शहरी इलाकों से दूर थोड़ा शांत वातावरण में समय बिताना चाहते हैं तो नोएडा में स्थित बोटैनिकल गार्डन आपके लिए बेहतरीन जगह साबित होगा।

Botanical Garden Noida
बॉटनिकल गार्डन

यह बॉटनिकल गार्डन नोएडा का लोकप्रिय और आकर्षक टूरिस्ट प्लेस है। इस गार्डन में आप प्रकृति के सुंदर वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

इसके साथ ही यहां पर फूलों की कई सारी प्रजातियों को देख सकते हैं। यहां पर कई प्रकार की पंछी भी रहते हैं। यकिन मानिए इस जगह को विजिट करने के बाद आपको यहां से जाने का मन नहीं करेगा।

यह भी पढ़े: 10+ उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का सही समय

किडजानिया

यह बच्चों के लिए घूमने के लिए किडजानिया भी बहुत ही सर्वोत्तम स्थान है। यहां पर आप अपने बच्चों को घुमा सकते हैं। यहां पर बच्चे खूब मौज मस्ती कर सकते हैं और अच्छे से खेल सकते हैं।

KidZania Noida
किडजानिया

यहां पर निर्णय कैसे लेना है, समस्या को कैसे सुलझाया जाए? जैसी अनेक गतिविधियां बच्चों को सिखाई जाती है और यहां पर बच्चों को खेलना भी सिखाया जाता है।

किडजानिया में वयस्कों के लिए भी खेलने के लिए सामान दिया जाता है लेकिन आप यहां खेलना पसंद ना करें तो आप यहां फूड कोर्ट में बैठकर अपने बच्चों को सीखते हुए, खेलते हुए तथा मौज मस्ती करते हुए देख आनंद उठा सकते हैं।

किडजानिया नोएडा के सेक्टर नंबर 38 में, द ग्रेट इंडिया प्लेस में स्थित है, इसके खुलने का समय मंगलवार तरीका गुरुवार तक 10:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक रहता है तथा शुक्रवार से लेकर रविवार तक का समय 10:30 बजे से लेकर शाम के 8:00 बजे तक रहता है तथा सोमवार को बंद रहता है।

यहां बच्चों के लिए ₹1300 प्रति व्यक्ति तथा एकदम छोटे बच्चों के लिए₹700 प्रति व्यक्ति, वयस्कों के लिए ₹500 प्रति व्यक्ति वरिष्ठ व्यक्ति के लिए ₹400 प्रति व्यक्ति टिकट लगती है।

ओखला पक्षी अभ्यारण

विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखने का शौक रखने वाले टूरिस्ट नोएडा स्थित ओखला पक्षी अभ्यारण को विजिट कर सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह नोएडा का आकर्षक पर्यटन स्थल है।

Okhla Bird Sanctuary
ओखला पक्षी अभ्यारण

यह अभ्यारण 3.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां पर 30,000 से भी विभिन्न जाति की पंछियों का झुंड पाया जाता है। यहां पर आकर आप सुंदर और विभिन्न जातियों की पंछियों की तस्वीरें भी ले सकते हैं।

स्माश

इस स्थान पर आप विभिन्न प्रकार के गेम को खेल सकते हैं। यहां पर डिजिटल गेम से लेकर कई प्रकार के इंडोर गेम है, जिसका लुफ्त आप यहां पर उठा सकते हैं।

हालांकि सभी गेम को खेलने का चार्ज अलग-अलग होता है। आप अपने बजट के अनुसार किसी भी गेम को पसंद कर सकते हैं। यह जगह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी काफी आकर्षक और लोकप्रिय हैं।

Smaaash Noida
स्माश

यहां पर आप शॉपिंग भी कर सकते हैं और फूड स्टॉल की सुविधा भी यहां पर है, जहां पर आप नाश्ते भी कर सकते हैं। इस तरीके से नोएडा के स्माश में विभिन्न प्रकार के खेलों का लुफ्त उठाते हुए शॉपिंग और भोजन भी कर सकते हैं।

DLF मॉल ऑफ इंडिया (नोएडा)

आमतौर पर दिल्ली में कई सारे मॉल और अनेक प्रकार के शोरूम है। परंतु यह मॉल दिल्ली के हर मॉल से अलग है। यह मॉल दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह मॉल लगभग 2 मिलीयन वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई 7 मंजिला इमारत जितनी ऊंची है, इसी के कारण यह माल देश के अनेक बड़े मॉलों में से एक है।

DLF Mall Noida
DLF मॉल ऑफ इंडिया (नोएडा)

इस मॉल में मनोरंजन से लेकर शॉपिंग तक की सभी सामान्य चीजें मिलती हैं। आप यहां प्रतिदिन लोगों को घूमते देख सकते हैं। यहां केवल वीकेंड में ही नहीं लोग घूमने आते हैं बल्कि यहां पर लोग प्रतिदिन घूमने आते हैं।

यह मॉल नोएडा के सेक्टर नंबर 18 में स्थित है, जो 5 क्षेत्रों में विभाजित है और इस मॉल में लगभग 330 से भी अधिक ब्रांड मौजूद हैं। आप यहां पर अच्छी खासी शॉपिंग और यहां अच्छे से घूम सकते हैं।

द ग्रैंड वेनिस मॉल (नोएडा)

यह मॉल ग्रेटर नोएडा के अंदर स्थित है। द ग्रैंड वेनिस मॉल में एक कृत्रिम नहर भी बनवाई गई है, जो आपको सचमुच वेनिस में होने का एहसास कराती है।

आप केवल इस नहर को देख ही नहीं सकते हैं, बल्कि आप इस नहर में गंडोला राइड भी कर सकते हैं। गंडोला राइड के साथ-साथ इटालियन गाने का भी आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

The Grand Venice Mall Noida
द ग्रैंड वेनिस मॉल (नोएडा)

द ग्रैंड वेनिस मॉल में एक फूड कोर्ट भी है, जहां पर आपको विभिन्न प्रकार के भोजन मिल जाएंगे। यहां पर आप तरह-तरह के भोजन का आनंद उठा पाएंगे।

यह मॉल ग्रेटर नोएडा के अनेक घूमने के स्थान में से एक है। इस मॉल में कई सारी रोमन मूर्तियां है, जो आपको सचमुच वेनिस में होने का एहसास दिलाती हैं। इस मॉल में लगभग 250 स्टोर उपस्थित हैं, जिससे आप यहां ढेर सारी शॉपिंग कर पाएंगे।

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल दलितों के सम्मान में बनाया गया है। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में आपको डॉ बी आर अंबेडकर, कांशीराम, मायावती जैसे अन्य दलित हस्तियों की मूर्तियां देखने को मिल जाएंगे।

Rashtriya Dalit Prerna Sthal Noida
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल

संग्रहालय के साथ-साथ वीकेंड को घूमने के लिए भी यह स्थान बहुत ही अच्छा है। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा के सेक्टर नंबर 95 में स्थित है, जो सुबह के 11:00 बजे खुलता है तथा शाम को 5:00 बजे बंद होता है। यहां की एंट्री फीस मात्र ₹10 है।

स्तूप 18 गैलरी

स्तूप 18 गैलरी कला और संस्कृति के लिए बहुत प्रसिद्ध है। स्तूप 18 गैलरी में ऐसे ऐसे स्थान है, जहां पर आप कला को अच्छी तरीके से जान सकते हैं। स्तूप 18 गैलरी पर जाकर आप समकालीन तथा आधुनिक कलाकारों के साथ रहकर उनके कार्यों का आनंद उठा सकते हैं।

Stupa art gallery Noida
स्तूप 18 गैलरी

यहां पर कलाकारों द्वारा बनाई आपको पेंटिंग अच्छी लगती है तो आप यहां से पेंटिंग खरीद सकते है। स्तूप अट्ठारह गैलरी नोएडा के सेक्टर नंबर 104 में स्थित है तथा इसके खुलने का समय सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक रहता है। यह गैलरी प्रत्येक सोमवार को बंद रहती है।

यह भी पढ़े: 20+ लखनऊ में घूमने की जगह, प्रसिद्ध खाना और जाने का सही समय

बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट

बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में स्थित है। यदि आप नोएडा में ऐसा स्थान ढूंढ रहे हैं, जहां पर आप मजेदार तथा साहसी गतिविधियां कर सके तो बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट आपके लिए बहुत ही अच्छा स्थान है।

Buddh International Circuit Noida
बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय मोटर रेसिंग सर्किट है। आप यहां पर शहर से कैब, ऑटो, बस, बाइक आदि किसी भी साधन से बहुत ही आसानी से जा सकते हैं। यहां पर 5.14 किलोमीटर के क्षेत्र में बहुत ही शानदार रेस होती है, जिसे देखने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

द ग्रेट इंडिया प्लेस

द ग्रेट इंडिया प्लेस जीआईपी मॉल के नाम से बहुत प्रसिद्ध है। GIP का फुल फॉर्म the great India place है। यह मॉल देश के अनेक बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में से एक हैं।

इस मॉल में लगभग 200 से अधिक स्टोर तथा 6 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स भी मौजूद है। यहां पर आप नई रिलीज मूवी को आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ-साथ यहां पर 7D सिनेमा, वर्चुअल गेमिंग जोन, मौज मस्ती के लिए स्थान, राइड्स मौज-मस्ती भी कर सकते हैं।

The Great India Place
द ग्रेट इंडिया प्लेस

इन्हीं सब सुविधाओं के कारण द ग्रेट इंडिया प्लेस अपने आप में बहुत ही प्रसिद्ध है। लोग यहां पर आते हैं, अच्छी खासी शॉपिंग करते हैं, मौज मस्ती करते हैं, घूमते हैं तथा इस मॉल का भरपूर आनंद उठाते हैं।

यह मॉल नोएडा के सेक्टर नंबर 38a में स्थित है। इस मॉल के के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक रहता है। यह मॉल प्रति दिन खुला रहता है।

खाने के लिए नोएडा में प्रसिद्ध स्थान (Places to Visit in Noida for Food)

नोएडा में बहुत से स्थान है, जो भोजन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। नोएडा में अनेकों प्रकार के भोजन मिलते हैं और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। हमने नीचे ऐसे ही कुछ स्थानों के नाम बताए हैं, जो नोएडा में खाने के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

फिल्मी प्लेवर्स

फिल्मी फ्लेवर्स नोएडा के सेक्टर नंबर 63 में स्थित है और यह अपने कुछ भोजन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इसके नाम से पता है यहां का खाना कितना स्वादिष्ट होगा और यहां के खाने को ग्राहक बेहद पसंद करते हैं।

फिल्मी प्लेवर्स के खुलने का समय दोपहर 11:45 से लेकर रात 11:00 बजे तक रहता है और यह प्रति दिन खुला रहता है। फिल्मी फ्लेवर्स के कुछ प्रसिद्ध भोजन निम्नलिखित है:

  • हनी मिर्च आलू
  • पनीर टिक्का
  • मटन रोगनोश
  • तंदूरी चिकन आदि

पीली मिर्च

पीली मिर्च नोएडा के सेक्टर नंबर 63 में स्थित है। यहां की कुछ भोजन ऐसे हैं, जो ग्राहकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है और वे इस भोजन को बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं।

पीली मिर्च के खुलने का समय दोपहर के 12:00 बजे से लेकर रात के 11:30 बजे तक रहता है। पीली मिर्च के प्रसिद्ध भोजन निम्नलिखित है:

  • लल्ला मूसा दाल
  • पनीर टका तक
  • भरवा चिकन टिक्का
  • लॉरेंस रोड तंदूरी मुर्ग आदि

बार्बीक्यू नेशन

बार्बीक्यू नेशन नोएडा के सेक्टर नंबर 16 में स्थित है। लोग यहां का भोजन काफी मात्रा में पसंद करते हैं और यहां के भोजन के कारण ही यह बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है।

बार्बीक्यू नेशन के खुलने का समय दोपहर के 12:00 बजे से लेकर शाम के 3:15 बजे तक तथा 6:00 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक रहता है। यहां के कुछ भोजण की सूची निम्नलिखित दी गई है:

  • दही कबाब
  • चॉकलेट कुल्फी
  • मैंगो कुल्फी
  • नॉनवेज बारबेक्यू स्केवर्स
  • चिकन दम बिरयानी आदि

देसी वाइब्स

देसी वाईब्स नोएडा के सेक्टर नंबर 18 में स्थित है। देसी वाईब्स ने बहुत ही स्वादिष्ट भोजन मिलते हैं।

देसी वाईब्स के खुलने का समय सुबह के 11:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक तथा शाम के 6:30 बजे से लेकर रात के 11:30 बजे तक रहता है। यह प्रति दिन खुला रहता है। देसी वाईब्स के कुछ प्रसिद्ध भोजन निम्नलिखित है:

  • पनीर मलाई मखनी
  • मुर्ग अफगानी
  • खास मुर्ग पेशावरी
  • बोटी कबाब
  • रारा चिकन आदि

ईडी

ईडी नोएडा के सेक्टर नंबर 18 में स्थित है, जो अपने प्रसिद्ध स्वादिष्ट भोजन के कारण बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।

ईडी के खुलने का समय दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:45 बजे तक तथा शाम के 7:00 बजे से लेकर रात 11:15 तक होता है। ईडी के प्रसिद्ध स्वादिष्ट भोजन निम्नलिखित हैं:

  • डायनामाइट रोल
  • कैलिफोर्निया रोल
  • लैंब डंपलिंग
  • यासाई माकी
  • समुद्री भोजन सुईमाई

यह भी पढ़े: 15+ प्रयागराज (इलाहाबाद) में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

नोएडा में दोस्तों के साथ घूमने की जगह (Places to Visit in Noida with Friends)

नोएडा में घूमने के लिए तो बहुत ही स्थान है। यदि आप दोस्तों के साथ घूमना चाहते हैं और दोस्तों के साथ घूमने का अच्छा स्थान ढूंढ रहे है, जो आपके लिए कुछ स्थान निम्नलिखित है, जिन्हें आप दोस्तों के साथ बड़े ही आसानी से तथा आनंद पूर्वक घूम सकते हैं।

  • अप्पू घर एक्सप्रेस
  • आटा मार्केट
  • बरबेक्यू नेशन
  • भारतीय गणराज्य का वनस्पति उद्यान
  • ब्रह्मपुत्र मार्केट
  • बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट आदि

नोएडा में बच्चों के लिए घूमने की जगह (places to Visit in Noida for Kids)

यदि आप अपने बच्चों को नोएडा में घूमाने का स्थान ढूंढ रहे हैं और आप अपने बच्चों के लिए बेहद मनोरंजक एवं मौज मस्ती वाला स्थान ढूंढ रहे हैं तो नोएडा में ऐसे बहुत से स्थान है, जहां आप अपने बच्चों को मौज मस्ती तथा मनोरंजन की दृष्टि से घूमा सकते हैं।

उनमें से कुछ स्थान निम्नलिखित है:

  • किडजानिया
  • वर्ल्डस ऑफ वंडर
  • स्माश
  • द ग्रेट इंडिया प्लेस
  • द ग्रैंड वेनिस मॉल (नोएडा)

नोएडा में कपल्स के लिए घूमने की जगह (Best Places to Visit in Noida for Couples)

नोएडा में कपल्स के लिए कुछ ऐसे स्थान है, जो बहुत प्रसिद्ध है और कपल्स को यह स्थान बहुत ही पसंद आते हैं। उनमें से कुछ स्थान निम्नलिखित हैं:

  • भारतीय गणराज्य का वनस्पति उद्यान
  • द ग्रेट इंडिया प्लेस
  • डीएलएफ मॉल
  • द ग्रैंड वेनिस मॉल
  • वर्ल्डस ऑफ वंडर
  • बोटानिक गार्डन आदि

नोएडा के पास स्थित घूमने की जगह (Places to Visit Near Noida)

नोएडा में घूमने के लिए बहुत ही स्थान है। मनोरंजन से लेकर यात्रा तथा भोजन से लेकर तीर्थ स्थल तक नोएडा घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। नोएडा के पास में भी घूमने के लिए बहुत स्थान है, जो कि निम्नलिखित है:

  • मानेसर
  • हस्तिनापुर
  • वृंदावन
  • ऋषिकेश
  • शिमला
  • नैकुचीयाताल
  • रामगढ़

गर्मियों में नोएडा घूमने के लिए स्थान

  • स्नो वर्ल्ड
  • बोटानिक गार्डन
  • ग्रीनलैंड वाटर पार्क
  • एडवेंचर आईलैंड
  • भारतीय गणराज्य का वनस्पति उद्यान आदि

नोएडा में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

नोएडा शहर शिक्षा और औद्योगिक हब के अलावा नए-नए डिश को ट्राई करने के शौकीन लोगों के लिए भी एक आकर्षक केंद्र है। यूं तो नोएडा उत्तर प्रदेश में स्थित है।

लेकिन यहां पर उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त हरियाणा और पंजाब से भी आकर लोग बसे हुए हैं, जिस कारण यहां हरियाणवी और पंजाबी पारंपरिक भोजन भी पेश किए जाते हैं।

नोएडा का स्ट्रीट फूड यहां आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां की स्ट्रीट फूड आपको उंगली चाटने के लिए मजबूर कर देंगे। यहां का गोलगप्पा, छोला भटूरा, आलू टिक्की, समोसा, मोमोज, दाल मखनी, बटर चिकन, कबाब मटन, कड़ाई पनीर जैसे वैरायटी के भोजन पेश किए जाते हैं।

यहां पर एक से बढ़कर एक होटल और रेस्टोरेंट है, जो अपने स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन के लिए प्रख्यात है। नोएडा का ब्रह्मपुत्र बाजार जो यहां के सेक्टर 29 में स्थित है, दिन भर यहां पर लोगों की भीड़ रहती है, जो यहां के स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन को चखने के लिए लाइन में खड़े रहते हैं।

इस तरीके से नोएडा में आप उत्तर भारत के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन के अतिरिक्त दक्षिण भारत के भी व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर कॉन्टिनेंटल भोजन भी पेश किए जाते हैं।

नोएडा में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

वैसे तो साल के हर महीने और हर दिन नोएडा में टूरिस्ट का आना-जाना बना रहता है। लेकिन नोएडा घूमने फिरने का असली आनंद सर्दियों के मौसम में हीं है।

क्योंकि यह दिल्ली के समीप स्थित है और यहां पर गर्मियों के मौसम के दौरान काफी गर्मी होती है। ऐसी तपतपाती धूप में नोएडा घूमने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए यदि आप नोएडा घूमने की योजना बना रहे हैं तो अक्टूबर से मार्च के महीने के बीच बनाएं। क्योंकि इस दौरान यहां का वातावरण यात्रा के लिए काफी सुखद होता है।

नोएडा कैसे पहुंचे?

नोएडा पहुंचने के लिए आप रेलवे, सड़क और हवाई मार्ग का चयन कर सकते हैं।

नोएडा पहुंचने के लिए रेलवे मार्ग काफी सस्ता माध्यम हो सकता है। नोएडा में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है। यहां का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन आनंद विहार और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पड़ता है।

आप इनमें से किसी भी रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं। आप चाहे तो दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए भी टिकट बुक करवा सकते हैं। यहां से आप बस या कैब के जरिए नोएडा पहुंच सकते हैं। दिल्ली से नोएडा मात्र 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यदि आप नोएडा हवाई मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो बता दें कि नोएडा में कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। हवाई मार्ग के जरिए यहां तक पहुंचने के लिए आपको दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट बुक करनी पड़ेगी।

यदि दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट उपलब्ध नहीं होती है तो आप उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ एयरपोर्ट के के लिए भी फ्लाइट बुक करवा सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा लंबा पड़ सकता है।

यदि आप नोएडा सड़क मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप सबसे पहले दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से नोएडा और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के लिए नियमित रूप से बस चलती है। दिल्ली से आप बहुत आसानी से नोएडा सड़क मार्ग के जरिए पहुंच सकते हैं।

नोएडा में रुकने की जगह

नोएडा पर्यटन की दृष्टि से काफी लोकप्रिय शहर है और धीरे-धीरे यह शहर विकास की ओर बढ़ते जा रहा है। इस शहर में काफी होटल उपलब्ध है। आप अपने बजट के अनुसार यहां किसी भी होटल में रूम बुक करवा सकते हैं।

यहां पर आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक के होटल मिल जाते हैं। आप इनके बारे में ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं और ऑनलाइन रूम भी बुक करवा सकते हैं।

नोएडा कैसे घूमे?

यदि आप दिल्ली से नोएडा खुद के निजी वाहन से आते हैं तब तो काफी आसान है नोएडा घूमना। लेकिन, यदि आप किसी सार्वजनिक वाहन से आए हैं तो नोएडा घूमने के लिए आप ऑटो या टैक्सी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप कैब भी बुक करवा सकते हैं।

नोएडा में घूमने का खर्चा

किसी भी शहर को अच्छे से घूमने के लिए आपको वहां पर कुछ दिनों तक ठहरने की जरूरत पड़ती है। ठीक वैसे ही नोएडा में घूमने के लिए आपको कम से कम 2 दिन की जरूरत है। यदि आप किसी बाहरी राज्य से आते हैं। ऐसे में 2 दिन का खर्चा नोएडा में काफी आने वाला है।

नोएडा उत्तर प्रदेश के सबसे महंगे शहरों में से एक है। यहां पर हर चीजों का दाम उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों की तुलना में काफी ज्यादा है। यहां पर होटल में ठहरने का खर्चा प्रतिदिन न्यूनतम 800 रूपये से 1000 रूपये तक का हो सकता है।

यदि आप किसी अच्छे होटल में रहते हैं तो वहां पर रूम चार्ज इससे भी ज्यादा हो सकता है। इसके अतिरिक्त नोएडा में विभिन्न प्रकार के डिश के स्वाद का आनंद लेते हैं तो उसमें भी प्रतिदिन ₹400 से ₹500 का न्यूनतम खर्च आ सकता है।

इसके अतिरिक्त नोएडा शॉपिंग के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यदि आप यहां पर कुछ शॉपिंग करना चाहते हैं तो उसका भी खर्चा आपको पहले से ही आंकलन कर लेना होगा।

हालांकि यह आप पर निर्भर करता है कि आपको शॉपिंग करना है या नहीं। इस तरीके से नोएडा घूमने का 2 दिन का खर्चा प्रति व्यक्ति ₹3000 से ₹3500 हो सकता है।

FAQ

नोएडा में कुल कितने सेक्टर हैं?

नोएडा में कुल 163 सेक्टर हैं।

NOIDA का फुल फॉर्म क्या है?

NOIDA का फुल फॉर्म New Okhla Industrial Development Authority है। हिंदी में इसका फुल फार्म नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण हैं।

नोएडा की जनसंख्या कितनी है?

2011 के जनगणना के आधार पर नोएडा की कुल जनसंख्या 632,272 है।

नोएडा में कौन-कौन से इंस्टिट्यूट हैं?

नोएडा में इंडियन अकैडमी आफ हाईवे इंजीनियरिंग, IIM लखनऊ का नोएडा कैंपस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स, जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसी कई प्रतिष्ठित संस्थान है।

नोएडा में सबसे प्रसिद्ध घूमने लायक जगह कौन सी है?

नोएडा में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह में वर्ल्ड ऑफ वंडर थीम पार्क का नाम आता है। इस पार्क में मनोरंजन करने के लिए काफी चीजें हैं।

नोएडा दिल्ली में स्थित है या उत्तरप्रदेश में?

नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर जिले में स्थित है लेकिन यह दिल्ली से सटा हुआ है। जिसके कारण आज इसे दिल्ली का ही एक भाग माना जाता है लेकिन यह उत्तर प्रदेश में स्थित है।

निष्कर्ष

इस लेख में दिल्ली के समीप स्थित प्रसिद्ध शहर नोएडा में घूमने की जगह (Noida Tourist Places in Hindi) से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी बताई है।

हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

10+ वृंदावन में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल, खर्चा और जाने का समय

10+ सारनाथ में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मेरठ में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ कानपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment