10+ भूटान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Bhutan me ghumne ki jagah : भूटान हिमालय के दक्षिण पर्वत के दक्षिण तलहटी में स्थित एक बहुत ही सुंदर और छोटा देश है। भूटान बहुत ही रहस्यमय और अदभुत देश है, जो कि भारत और चीन के मध्य में स्थित है। भूटान प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ वास्तुकला, चित्रित, इत्यादि चीजों से भी परिपूर्ण है। पर्यावरण की रक्षा भूटान का एक संवैधानिक दायित्व है।

भूटान कि राजधानी थिम्पू है, जो बेहद ही सुंदर शहर है। भूटान की प्राकृतिक सुंदरता प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। भूटान में ऐसे बहुत से पर्यटन स्थल हैं, जो कि अपने आप में काफी अद्भुत और सुंदर है। वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो कि भूटान की यात्रा करना पसंद करते हैं। खासतौर पर इसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण भूटान में यात्रियों का आकर्षण बना हुआ है।

Bhutan me ghumne ki jagah
Image: Bhutan me ghumne ki jagah

यदि आप भी अपने परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ भूटान की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से भूटान में घूमने की जगह के बारे में बताएंगे और इससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताएंगे, जो कि आपकी यात्रा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में जानते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

भूटान में घूमने की जगह | Bhutan Me Ghumne ki Jagah

भूटान के बारे में रोचक तथ्य

भूटान एक बहुत ही सुंदर और अद्भुत देश है। यहां से जुड़े हुए बहुत से रोचक तथ्य हैं, जो कि इस देश को काफी ज्यादा जानकार बनाता है। तो चलिए भूटान से जुड़े हुए रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं-

  • भूटान दक्षिण एशियाई क्षेत्र के सबसे स्वच्छ देशों में से एक है।
  • भूटान को “लैंड ऑफ़ द थंडर ड्रैगन” के नाम से भी जाना जाता है।
  • भूटान दुनिया के पहले ऐसे कार्बन नेगेटिव देशों में से एक है, जहां तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध है।
  • भूटान एक ऐसा देश है जिसका कोई भी औपनिवेशिक इतिहास नहीं है।
  • भूटान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो कि 72 प्रतिशत जंगलों से घिरा हुआ है।

भूटान में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Bhutan Tourist Places in Hindi)

भूटान बहुत से आकर्षक और सुंदर पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। यहां की यात्रा करना एक बहुत ही सुखद अनुभव होता है। तो चलिए भूटान के कुछ मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

थिम्फु

थिम्फु भूटान की राजधानी है। हिमालय की सबसे ऊंची पर्वत मालाओं पर बसा यह शहर भूटान के सबसे बड़े शहर में से एक है। यह शहर रेदक नदी के तट पर स्थित है। यह शहर प्राकृतिक दृश्य और ऊंची ऊंची पर्वत चोटियों के साथ साथ देश की परंपराओं और संस्कृतियों को भी प्रदर्शित करता है। थिम्फु दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पर ट्रैफिक लाइट नहीं है। 

Thimphu
Image: Thimphu

थिम्फु भूटान के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। यहां पर देखने लायक बहुत से लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है जैसे कि- बुद्धा डोरडेन्मा, मेमोरियल चोर्टेन, डेचेनचोलिंग पैलेस, क्लॉक टॉवर स्क्वायर, मोतिथांग ताकिन प्रिजर्व, इत्यादि। यह सभी जगहे थिम्फु में पर्यटकों के लिए काफी अच्छा आकर्षण है।

पारो

पारो भूटान के सबसे मशहूर जगह में से एक है। पारो भूटान का सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत जगह है। यह जगह पूरी तरह से हरे भरे जंगल और हरियाली से घिरा हुआ है। पारो प्राचीन काल से भूटान के बौद्ध धर्म का केंद्र रहा है। पारो भूटान में घूमने लायक सबसे अद्भुत जगहों में से एक है, क्योंकि यह जगह हमेशा से प्राचीनता और ऐतिहासिक इमारतों से भरा हुआ है।

Paro
Image: Paro

इसीलिए इस शहर को ऐतिहासिक शहर भी कहा जाता है। यहां पर घूमने लायक बहुत से पवित्र और दर्शनीय स्थल देखने को मिलते हैं, जो कि अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, आधुनिक जीवन शैली और रंगीन परंपरओं को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है।

ट्रोंगसा

ट्रोंगसा भूटान के सबसे मशहूर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। ट्रोंगसा ऊंची पहाड़ की चोटी पर बसा एक शहर है, जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत दृश्यों के कारण विख्यात है। यह शहर भी भूटान के अद्भुत शहरों में से एक है। इस शहर के अद्भुत और प्रमुख आकर्षणों ‘ट्रोंगसा द्ज़ोंग’ है, जो एक उड़ते हुए ड्रैगन जैसा दिखाई देता है।

Trongsa
Image: Trongsa

इसके अलावा इस शहर का आकर्षण समृद्ध इतिहास और पारंपररिक सफ़ेद धूलि हुई इमारतें और रंग बेरंग पौधे हैं, जिन्हें पर्यटकों द्वारा देखना काफी पसंद किया जाता है।

फोबजीखा

फोबजीखा भूटान के देखने लायक जगहो में शामिल है। फोबजीखा कटोरी के आकार की एक घाटी है, जो कि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस घाटी को गंगटैंग घाटी के नाम से भी जाना जाता है। फोबजीखा घाटी पर्वत श्रृंखलाओं के पश्चिमी ढलानों पर स्थित एक छोटा सा शहर है।

Phobjikha
Image: Phobjikha

यह घाटी अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर मनोरम घाटियों, राजसी पर्वत चोटियों और हरे भरे घास के मैदान है, जो की प्राकृतिक सुंदरता का काफी अच्छा दृश्य प्रस्तुत करता है। यह घाटी खास तौर पर अपने शांत परिवेश के लिए भी जाना जाता है। यहां पर अलग अलग तरह के जानवर भी देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ कनाडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

फुंटशोलिंग

फुंटशोलिंग भूटान के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है। फुंटशोलिंग हिमालय पर्वतमाला की तलहटी में बसा हुआ एक बेहद हि खूबसूरत शहर है। यह शहर खासतौर पर भूटान के संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है।

Phuentsholing
Image: Phuentsholing

यह शहर भूटान की राजधानी थिम्पू से लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। और यह शहर भारतीय शहरों के साथ सीमा साझा करता है, यही कारण है कि इस शहर में हर साल भीड़ देखने को मिलता है।

त्राशिगांग

त्राशिगांग भूटान के सबसे प्रमुख और मशहूर दर्शनीय स्थल में से एक है, जो कि भूटान के पूर्वी हिस्सें में स्तिथ है। त्राशिगांग भूटान के सबसे बड़े जिलों में से एक है, इसी कारण से इसे ‘पूर्व का गहना’ के नाम से भी जाना जाता है।

Trashigang
Image: Trashigang

इस जगह की भी प्राकृतिक सुंदरता और शांत परिवेश पर्यटकों के लिए काफी लुभावना दृश्य प्रस्तुत करता है, जो कि पर्यटकों के आकर्षण के लिए पर्याप्त है।

जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान

जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान भूटान के देखने लायक जगह में शामिल है। यह जगह परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहद ही सुंदर जगह में से एक है। यह उद्यान भूटान का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि करीबन 4316 वर्ग किलोमीटर की एरिया में फैला हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन् 1974 में किया गया था।

Jigme Dorji National Park
Image: Jigme Dorji National Park

इस उद्यान की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रहे जानवरों की रक्षा करना है। वर्तमान समय में इस राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत बंगाल टाइगर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, भारतीय तेंदुआ, गोरल और सांभर जैसे कई सारे प्रजाति देखने को मिलते हैं। इसके अलावा भी इस उद्यान में पक्षियों की अलग अलग प्रजातियां भी मौजूद हैं।

दोचुला दर्रा

दोचुला दर्रा भूटान के सबसे आकर्षक स्थान का स्वरूप है। दोचुला दर्रा एक खूबसूरत पहाड़ी दर्रा है, जोकि भूटान में थिम्पू और पुनाखा के बिच में स्तिथ है। दोचुला दर्रा हिमालय के सबसे शानदार दृश्यों को प्रस्तुत करता है।

Dochula Pass
Image: Dochula Pass

दोचुला दर्रा भूटान में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन स्थानों में से एक है। यहां पर एक से बढ़कर एक आकर्षक स्थान मौजूद हैं, जिनमें से एक ‘ड्रुक वांग्याल खांग झांग चोर्टेंस’ है।

वांगडू फोडंग

वांगडू फोडंग भूटान के लोकप्रिय जगहों में शामिल है। और यह भी भूटान के सबसे बड़े जिलों में से एक है। यह जगह आश्चर्यजनक मठों, प्राचीन मंदिरों, सुंदर गांव, समृद्ध वन्यजीवों, हरा भरा हरियाली, प्राचीन और भव्य दृश्य, इत्यादि चीजों के कारण जाना जाता है। यह जगह प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक बहुत ही शानदार जगह है।

Wangdue Phodrang
Image: Wangdue Phodrang

यहां पर जानवरों के कुछ दुर्लभ प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं जैसे कि लाल पांडा, नीली भेड़, हिम तेंदुआ और काले भालू। इसके अलावा भी इस शहर में कई प्राचीन मंदिर भी स्थित है, जिन्हें देखना पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

भूटान में खाने के लिए क्या फेमस है?

भूटान में मौजूद अद्भुत और आकर्षक पर्यटन स्थलों के साथ साथ यहां के व्यंजन भी काफी फेमस है। यहां पर काफी अलग अलग तरह के व्यंजन देखने को मिलते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित व्यंजन शामिल है-

  • सुजा चाय
  • यक्ष शकम
  • एम्मा दत्शी
  • थुकपा
  • शामू दात्शी
  • केवा दत्शी
  • पाकशा पा
  • जासा मारु
  • होन्टे
  • पुता
  • लोम, इत्यादि।

परंतु भूटान का मुख्य, प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन ‘एम्मा दत्शी’ है, जिसे भूटान का नेशनल डिश भी कहा जाता है। यह हरी मिर्च और याक चीज़ के माध्यम से बना हुआ भूटान का एक स्वादिष्ट व्यंजन है।

भूटान में रुकने की जगह

भूटान एक बेहद ही सुंदर देश है। यदि आप भूटान में घूमने के लिए गए हैं, तो आपको बता दें कि यहां घूमने के लिए आपको कुछ दिन का समय लगेगा। और उस दौरान आपको वहां रुकने की व्यवस्था के बारे में भी जरूर जानकारी रखना चाहिए। वैसे तो भूटान बहुत सारे आकर्षक पर्यटक स्थलों से परिपूर्ण है।

इसके साथ ही साथ भूटान में यात्रियों के रुकने के लिए होटल, लॉज, या रिसॉर्ट की सुविधाएं भी उपलब्ध है। तो आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार भूटान के अच्छे होटल या लॉज का चयन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ दुबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

भूटान में घूमने का सही समय

भूटान पूरे साल भर अपनी सुंदरता और प्राकृतिक दृश्यों के कारण काफी अच्छा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भूटान में चार अलग अलग मौसम देखने को मिलते हैं, जो कि अपने आप में भूटान की सुंदरता को बनाए रखने के लिए काफी है।

फिर भी यदि आप भूटान की यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि भूटान जाने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से मई यानी कि बसंत का महीना होता है, जिस समय प्राकृतिक दृश्य और सुंदरता देखने लायक होती है।

सितंबर से नवंबर का महीना भी भूटान की यात्रा करने के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान शरद ऋतु होता है और यह मौसम भी भूटान की अद्भुत दृश्यों को प्रस्तुत करने और यात्रा करने के लिए काफी अच्छा होता है।

भूटान कैसे पहुंचे (रेल, सड़क और हवाई मार्ग):-

यदि आप भूटान घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि भारतीय नागरिकों के लिए भारत से भूटान जाना सस्ता और सुविधाजनक होता है क्योंकि भारत से भूटान तक जाने के लिए रेल, सड़क, और हवाई मार्ग से जुड़े हुए सभी यातायात की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

रेल मार्ग: भारत से भूटान जाने के लिए सीधा रेल मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है परंतु फिर भी रेल मार्ग के माध्यम से भूटान पहुंचा जा सकता है।

आप भूटान जाने के लिए भारत के किसी भी रेलवे स्टेशन से सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू अलीपुरद्वार, या हासीमारा रेलवे स्टेशनों के लिए ट्रेन ले सकते हैं। फिर उसके बाद सड़क मार्ग के माध्यम से से जयगांव होते हुए भूटान के शहरों की यात्रा कर सकते हैं।

हवाई मार्ग: भारत से भूटान जाने के लिए सबसे अच्छा और सुविधाजनक माध्यम हवाई मार्ग है। भारत में दिल्ली, कोलकाता, बोधगया, गुवाहाटी और बागडोगरा जैसे कई प्रमुख शहरों से भूटान के लिए नियमित हवाई सुविधा उपलब्ध हैं। आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से भूटान के पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए उड़ान भर सकते हैं।

पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भूटान का एकमात्र हवाई अड्डा है जो कि थिम्फु से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप इस हवाई अड्डे पर उतर कर यहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से भूटान की यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग:- सड़क मार्ग के माध्यम से भी भारत से भूटान तक पहुंचा जा सकता है। भारत से भूटान जाने के लिए बसों की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो कि फुंटशोलिंग (भूटान) के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। सिलीगुड़ी भूटान का सबसे नजदीक भारतीय शहर है। आप इस शहर से जयगांव शहर तक पहुंचने के लिए बस ले सकते हैं।

भूटान में कैसे घूमे?

यदि आप भूटान घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके मन में यह प्रश्न जरूर आया होगा कि वहां जाकर कैसे घूमे। तो आपको बता दें कि आप भूटान जाने से पहले ही अपनी यात्रा से जुड़े हुए सभी तरह के प्लान करके जाएं और यदि आप अपनी यात्रा के दौरान एक ट्रैवलर इंस्ट्रक्टर रखते हैं, तो यह आपकी यात्रा को और भी मंगलमय बनाने के लिए अच्छा रहेगा।

भूटान में घूमने का खर्चा

यदि आप भूटान घूमने जा रहे हैं, तो इसमें आप का सबसे पहला खर्चा यातायात में लगेगा। उसके बाद भूटान में रहने, खाने-पीने, घूमने-फिरने, खरीदारी करने, इत्यादि चीजों में भी खर्चा लगेगा।

तो इस हिसाब से यदि आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ भूटान की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको कम से कम 15000 से ₹20000 रुपए तक का खर्चा लग सकता है। यह खर्चा आपकी जरूरतों के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकता है।

भूटान घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

किसी भी यात्रा के दौरान अपने साथ अपनी जरूरत की चीजें जैसे कि- कपड़े, दवाइयां, पानी बोतल, फर्स्ट एड बॉक्स, इत्यादि चीजें साथ में जरूर रखनी चाहिए। ठीक इसी तरह से यदि आप भूटान की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आप अपने साथ इन सभी चीजों को जरूर रखें।

FAQ

भूटान की राजधानी क्या है?

भूटान की थिम्फु राजधानी है।

भूटान किस लिए प्रसिद्ध है?

भूटान अपने प्राकृतिक परिवेश, शांत वातावरण, हरियाली, पर्वत, अद्भुत पर्यटक स्थल, इत्यादि चीजों के लिए प्रसिद्ध है।

भूटान में घूमने लायक कौन कौन सी जगहे मशहूर है?

भूटान में घूमने लायक पारो, थिम्फू, ट्रोंगसा, फोबजीखा,जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान, दोचुला दर्रा, फुंटशोलिंग, त्राशिगांग, वांगडू फोडंग, इत्यादि जगहे मशहूर है।

भूटान का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन क्या है?

भूटान का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन ‘एम्मा दत्शी’ है।

भूटान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?

भूटान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई और सितंबर से नवंबर का महीना है।

निष्कर्ष

भूटान अपने अद्भुत और आकर्षक पर्यटक स्थलों के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां की सुंदरता और प्राकृतिक परिवेश के कारण ही बहुत से लोगों का सपना भूटान घूमने का होता है।

तो आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से भूटान में घूमने की जगह ( Bhutan Me Ghumne ki Jagah) के बारे में और उससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से भूटान में घूमने की जगह के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी, जो कि आपकी यात्रा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़े:

10+श्रीलंका में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+बोरा-बोरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मालदीव में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ नेपाल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “10+ भूटान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय”