10+ मलेशिया में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Malaysia me Ghumne ki Jagah: मलेशिया साउथ ईस्ट एशिया का एक देश है। मलेशिया की संस्कृति यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहां की संस्कृति को मेल्टिंग पोट ऑफ कल्चर यानी पिघलने वाला बर्तन कहा जाता है। यही एक मुख्य कारण है कि दुनिया भर से भारी संख्या में लोग मलेशिया घूमने आते हैं।

मलेशिया की शानदार वास्तुकला यहां स्थित रोमांचक पार्क विस्तृत वन्यजीव अभयारण्य और नाइटलाइफ से लेकर समुद्र तट तक ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचे चले। यदि आप किसी देश की रोमांचक और खूबसूरत यात्रा पर निकलना चाहते हैं तो मलेशिया उनमें से एक है, जहां पर्यटक सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

Malaysia-me-Ghumne-ki-Jagah
Image: malaysia ghumne ki jagah

आज अपनी इस आर्टिकल में हम आपको मलेशिया में घूमने की जगह और उससे संबंधित सारी जानकारी देने वाले हैं जैसे कि मलेशिया में घूमने लायक जगह (places to visit in malaysia), मलेशिया जाने का खर्चा, सही समय (best time to visit malaysia), मलेशिया पहुंचने के लिए साधन इत्यादि। तो बिना समय गवाएं आइए इस आर्टिकल को पढ़ते हैं और मलेशिया में घूमने की जगह से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

मलेशिया में घूमने की जगह | Malaysia Me Ghumne ki Jagah

Table of Contents

मलेशिया के बारे में रोचक तथ्य

  • मलेशिया में सबसे ज्यादा जहरीले किंग कोबरा पाए जाते हैं। यह दुनिया के सबसे लंबे सांप है, जिनकी लंबाई 5.7 मीटर तक हो सकती है।
  • मलेशिया के पिनांद में पिनांग फ्री स्कूल नाम का अंग्रेजी माध्यम का स्कूल है। इस स्कूल को दक्षिण पूर्वी एशिया का सबसे पुराना अंग्रेजी माध्यम का स्कूल माना जाता है, जिसकी स्थापना रेप स्पार्क हटचिंग के द्वारा सन 1816 में की गई थी।
  • मलेशिया में नासी कंदर नाम का एक डिश मिलता है, जो वहां पर काफी ज्यादा प्रख्यात है। यह डिश भारत मूल के मुस्लिम लोग मलेशिया ले गए थे।
  • मलेशिया के सारावॉक में बिंटेगॉर नामक पेड़ उगते हैं। इन पेड़ों के बारे में कहा जाता है कि इनमें एचआईवी वायरस से लड़ने वाला तत्व मिलता है, जिस कारण इन पेड़ों की तस्करी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। लेकिन यहां पर पूरे मलेशिया में नहीं होता यह बस इसी स्थान पर केवल उगता होता है।
  • मलेशिया के कुआला कांगसर के जिला कार्यालय में एक रबड़ का पेड़ बहुत पुराना है, इन्हे एक अंग्रेज एच एन रिडले द्वारा लंदन के केव गार्डन से लाकर 1877 में लगाया गया था।
  • मलेशिया के कुआलालंपुर में पेट्रोनास टावर्स स्थित है, इसे बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया का सबसे ऊंचा इमारत माना जाता है। यहां पर 41वें और 42 वें तल पर एक आकाश पुल से जुड़े दो जुड़वा इमारते हैं।
  • मलेशिया में ‘तुन’ की उपाधि सबसे बड़ी मानी जाती है। कहा जाता है कि मलेशिया में एक समय में 25 तुन रह सकते हैं और यह उपाधि उस व्यक्ति के जीवनपर्यंत रहता है। उस व्यक्ति की मृत्यु के बाद इस उपाधि को किसी अन्य को दे दिया जाता है।
  • मलेशिया ऐसा देश है, जहां पर श्वसन संबंधी रोगों से बहुत कम लोग मरते हैं। यहां पर इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या दुनिया में अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है। यहां पर हर साल प्रति एक लाख में महज 7.5 मौते स्वसन संबंधी रोगों से होती है।
  • मलेशिया का जो राष्ट्रीय ध्वज है, उसे मात्र 28 साल की उम्र में मोहम्मद हमजा नामक व्यक्ति ने डिजाइन किया था, जो पीडब्ल्यूडी में काम किया करते थे। इस राष्ट्रीय ध्वज को 16 सितंबर 1963 को अपनाया गया था।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा राज शाही परिवारों की संख्या मलेशिया में ही स्थित है।
  • मलेशिया की पहली फिल्म का नाम “लैला मजनू” था, जो 1933 में प्रकाशित हुआ था।
  • वर्ल्ड फेमस shoe डिजाइनर जिम्मी चू का जन्म मलेशिया के पेनांग जिले में हुआ था।
  • मलेशिया के गुनउँगमुलु राष्ट्रीय उद्यान में स्थित एक गुफा जिसका नाम सारावाक गुफा है। यह दुनिया की सबसे बड़ी गुफा कक्ष है।
  • मलेशिया में पेड़ पौधों की बहुत विभिन्न प्रकार की प्रजातियां मिलती है। यहां पर लगभग पेड़ पौधों और फूलों की 14 हजार 500 किस्मों के प्रजातियां मिलती है। वहीँ 600 प्रकार की चिड़िया मौजूद है और 140 प्रकार के सांप की प्रजाति देखने को मिलती हैं। यहां तक कि यहां पर छिपकली के भी 60 प्रजातियां मौजूद है।
  • मलेशिया की मुद्रा रिंगिट है। मलेशिया में प्रचलित स्पेनिश चांदी डॉलर के कारण यहां की मुद्रा का नाम प्रचलित है। इसका मतलब “दांतेदार अंगूठी” होता है।
  • मलेशिया में दुनिया का सबसे बड़ा साइट्रिक फल पाया जाता है, जिसका नाम पोमेलो है, जो यहां का स्वदेशी फल है।
  • यहां की किनाबालु नेशनल पार्क में एक बहुत बुरा महकदार फूल खिलता है, जिसका नाम रेफलेशिया अर्नोल्डी है। यह फूल 3 फीट तक खिल सकता है और इसका वजन 11 किलोग्राम होता है।
  • महाद्वीपीय यूरेशिया का सबसे दक्षिणी बिंदु तनजुंग पियाई मलेशिया में स्थित है।

मलेशिया में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Malaysia Tourist Places in Hindi)

मलेशिया में आपको प्राचीन काल और आधुनिक काल के इतिहास का मिश्रण देखने को मिलेगा तो इतनी रुचिकर जगह पर घूमने लायक जगह कौन कौन सी है आइए जानते हैं।

केएलसीसी एक्वेरियम

मलेशिया के कुआलालांपुर में केएलसीसी एक्वेरियम स्थित है, जो मलेशिया में देखने लायक जगह में से एक है। इस एक्वेरियम में 250 प्रजातियों के 5000 से भी ज्यादा जीवन को रखा गया है। यह एक्वेरियम लगभग 5000 फुट में फैला हुआ है। इस एक्वेरियम के अंदर 90 मीटर लंबी एक सुरंग भी है।

इस सुरंग से गुजरते हुए ऐसा लगता है मानो आप समुद्र के अंदर से सभी जीवों को देख रहे हैं। इस तरह यह सुरंग और आसपास पानी के टैंकों में मौजूद जीव आपको समुद्र के अंदर होने का एहसास दिलाता है।

एक्वेरियम में पानी के टैंक के अंदर जलपरी बनकर परफॉर्म करती कलाकार भी दिखाई जाती है। क्रिसमस के उत्सव के दौरान यहां पर और भी ज्यादा देखने लायक नजारा बन जाता है। क्योंकि क्रिसमस के दौरान सेंटा क्लोज के कपड़े पहनकर स्कूबा डायवर्स टैंक में मछलियों को खाना खिलाते हैं।

ज़ू नेगारा

जू नेगार एक चिड़ियाघर है, जो मलेशिया के कुआलालंपुर शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह चिड़ियाघर 110 एकड़ भूमि के क्षेत्र में फैला हुआ है। यदि आप पशु-पक्षी प्रेमी है तो मलेशिया की यात्रा के दौरान इस चिड़िया घर को देखने आ सकते हैं।

यहां पर आपको वाइट टाइगर से लेकर पांडा जैसे विभिन्न जानवर देखने को मिलेंगे। यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं। इस चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए व्यस्क का टिकट लगभग 15 सौ रुपए होता है। वहीँ तीन से 12 वर्ष के बच्चों के लिए टिकट की कीमत आधी होती है।

पेनांग हिल

पेनांग हिल प्रायद्वीपीय मलेशिया में स्थित पहला औपनिवेशिक हिल स्टेशन माना जाता है। पेनांग मलेशिया के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के स्थानीय लोग इसे बुकेट बैंडेरा कहते हैं और सामान्य तौर पर यह स्थान जॉर्ज टाउन की अपेक्षा 5 डिग्री अधिक ठंडा रहता है।

Penang Hill
Image: Penang Hill

पेनांग को खाद्य पदार्थों का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसके अलावा यहां स्नेक टेंपल, केक लोक सी मंदिर जैसे और भी बहुत सारे मंदिर हैं। यहां के आसपास के गांव में आप मछली पकड़ने का आनंद भी ले सकते हैं।

के एल बर्ड पार्क

मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित बर्ड पार्क विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है। यह पार्क 20 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे साल 1991 में खोला गया था। यहां पर विभिन्न प्रकार की पक्षियों को पिंजरे में नहीं रखा गया है बल्कि वह खुलेआम प्राकृतिक वातावरण में उड़ते हैं।

इस तरीके से यहां पर पक्षियों को आप बहुत नजदीकी से देख सकते हैं। यहां के रंग बिरंगी पक्षियां कलरव करते हुए उड़ते हैं, जिससे एक बहुत खूबसूरत दृश्य महसूस होता है। इस पार्क में दोपहर के समय में बर्ड शो दिखाया जाता है, जिसमें बहुत ही मनोरंजक अंदाज में पक्षियों को कई प्रकार के करतब करते हुए प्रदर्शित किया जाता है, जो देखने में बहुत ही मजेदार होता है।

इस स्थान पर आप मलेशिया की यात्रा के दौरान अपने परिवार के साथ और बच्चों के साथ आ सकते हैं। इस पार्क के बगल में बटरफ्लाई पार्क भी है, जहां पर आपको रंग बिरंगी विभिन्न प्रकार की बटरफ्लाई देखने को मिलेगा।

इस पार्क में व्यस्क के लिए प्रवेश टिकट की कीमत लगभग 1100 रूपए है। वहीं बच्चों के लिए ₹750 है। बता दें यह पार्क सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक खुला रहता है।

कैमरुन हाइलैंड

मलेशिया में स्थित कैमरून हाईलैंड मलेशिया में घूमने लायक मुख्य जगहों में से एक है। इसे हाइलैंड कहा जाता है क्योंकि यह समुद्र तल से 5000 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस हाइलैंड पर कई चाय बागान स्थित है। इस कारण इसे सबसे बड़े चाय उत्पादक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

इस हाइलैंड्स पर पहाड़ी बकरी भी आपको देखने को मिलेगी। कैमरून हाइलैंड्स में आप ब्रिंचांग, ट्रिंगकैप, तानाह राटा और रिंगलेट जैसे जगहों को घूम सकते हैं, जो यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

इन जगहों को आप यहां पैदल घूम कर देख सकते हैं। इसी के साथ यहां पर आप चाय की चुस्की का भी आनंद ले सकते हैं। यह हाइलैंड इपोहा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दिशा में स्थित है।

पेट्रोनास ट्विन टॉवर्स मलेशिया

पेट्रोनास ट्विन टॉवर्स को मलेशिया का पहचान के सकते हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा जुड़वा टावर है। इस टावर में 88 मंजिलें हैं 86 वीं मंजिल पर एक अवलोकन डेट है, जहां से कुआलालंपुर के खूबसूरत नजारा को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं।

बता दें यहां इन दोनों टावर को जोड़ने के लिए स्काई ब्रिज बनाया गया है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा दो मंजिला पुल माना जाता है। साल 2004 तक यह पेट्रोनास टावर्स दुनिया का सबसे ऊंचा बिल्डिंग माना जाता था। लेकिन अब यह दर्जा दुबई के बुर्ज खलीफा ने ले लिया है।

लेकिन वर्तमान में यह दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा बिल्डिंग माना जाता है। बता दें इस टावर में बहुत सी साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के गीतों की पृष्ठभूमि भी दिखाई जाती है।

किनाबालु

माउंट किनाबालु 4095 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्वत है। यह दक्षिण पूर्वी एशिया की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। यह एशिया के फेमस क्लाइंबिंग डेस्टिनेशंस में से एक है। यह पर्वत अपनी जैव विविधता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां पक्षियों की 326 प्रजातियां स्तनधारियों की 100 प्रजातियां और फंकी 600 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

Mount Kinabalu
Image: Mount Kinabalu

यदि आप पूरी तरीके से स्वस्थ है तभी आप इस माउंटेन पर चल पाएंगे। क्योंकि यहां पर पर्वतारोहण उपकरण आपको नहीं दिया जाएगा। हां आप को गाइड करने के लिए एक व्यक्ति जरूर साथ रहता है।

तमन नेगारा

यदि आप मलेशिया में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन को देखने के इच्छुक हैं तो तमन नेगारा आपके लिए बेस्ट जगह है। यह एक ऐसा नेशनल पार्क है, जो 130 साल पुराना है। यह नेशनल पार्क 100 किलोमीटर के एरिया में फैला है।

Taman Negara
Image: Taman Negara

यहां रस्सी से बने हुए पुल है, इस जगह पर स्वदेशी जनजातियां निवास करती हैं और विभिन्न प्रकार के जंगली जीव जंतु रहते हैं।

मलक्का

मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल मलक्का 15वी शताब्दी के आसपास का एक व्यापारिक बंदरगाह है, जो एशिया के सबसे बड़े व्यापारिक बंदरगाहों में से एक है।

Malacca Strait
Image: Malacca Strait

यहां स्थित हरे-भरे जंगल प्राचीन इमारतें प्राचीन समुद्र तट आकर्षण का केंद्र है। मलक्का बंदरगाह यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल है।

जॉर्ज टाउन पेनांग

जार्जटाउन एक ओपन म्यूजियम है। यहां की सड़कें मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहां स्ट्रीट आर्ट पारंपरिक शैली में सजी दुकान है। और यहां की सजावट पर्यटकों का मन मोह लेती है।

George Town
Image: George Town

जॉर्ज टाउन पेनांग के और मलेशिया के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

जेंटिंग हाइलैंड्स

जेंटिंग हाइलैंड्स मलेशिया का प्रमुख हिल स्टेशन है। इस जगह को एक तरह से मलेशिया की एशियाई शैली वाला लास वेगास माना जाता है। यह हिल स्टेशन केएल सिटी से बस द्वारा 45 मिनट की दूरी पर है। यहां पर पर्यटक  कैसीनो, नाइटलाइफ़, गोल्फ कोर्स, स्नो वर्ल्ड का आनंद ले सकते हैं।

यहां पर शॉपिंग मॉल भी है, जहां पर आप बहुत सारी शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर मलेशिया का सबसे बड़ा स्ट्रौबरी फार्म भी है। इस जगह पर लग्जरी होटल और शानदार रिजॉर्ट जहां पर आप 3 या 5 स्टार वाले विशाल होटल्स में रुककर ऑनलाइन खाने की सुविधाएं और लुभावने पहाड़ी दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

इस जगह पर कई तरह के इनडोर रॉक क्लाइंबिंग और फ्लाइंग फॉक्स जैसी एक्टिविटी भी होती है, जिससे एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए भी यह स्थान आकर्षण का केंद्र है।

पुत्रजया

पालमपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित पुत्र जया शहर मलेशिया के पर्यटन स्थलों में से एक है। यह एक हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी देखा जाता है। यह शहर काफी खूबसूरत है।

Putrajaya
Image: Putrajaya

यह शहर दुनिया के सबसे सुंदर हनीमून डेस्टिनेशंस में गिना जाता है। यहां स्थित पुत्र जया झील पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

लंगकावी

यहां की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य लंजीकावी की शोभा में चार चांद लगाते हैं। यहां का वाइल्डलाइफ पार्क और बर्ड पैराडाइज मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

Langkawi
Image: Langkawi

बटु केव्स  

बाटू की गुफाएं मलेशिया में सबसे फेमस पर्यटन स्थल है। लोग यहां आकर यहां की गुफाओं के आकर्षण में खो जाते हैं। यहां प्रसिद्ध बाटू मंदिर भी स्थित है, यहां घूमे बिना आपकी मलेशिया यात्रा अधूरी मानी जाएगी।

Batu Caves
Images: Batu Caves

मलेशिया में कपल के साथ घूमने जाने लायक जगह (place to visit in Malaysia with couple)

  • टियोमन द्वीप
  • पुलाऊ लंगकावी
  • बटू फेरिंघी बीच
  • पैंगकोर द्वीप, पेराक
  • माबुल द्वीप
  • कापस द्वीप
  • जेम आइलैंड
  • केन्यार झील
  • रेडांग द्वीप
  • तंजुंग अरु
  • सबा नदी सफारी
  • बंजारन तितिवांग्सा
  • पुत्रजया
  • मलक्का
  • इपोह
  • पोर्ट डिक्सन
  • सबा
  • सिपादान द्वीप
  • कोटा किनाबालु

मलेशिया में परिवार के साथ घूमने जाने लायक जगह (Best place to visit in Malaysia for couples)

  • केएलसीसी एक्वेरियम
  • ज़ू नेगारा
  • पेनांग हिल
  • के एल बर्ड पार्क
  • कैमरुन हाइलैंड
  • किनाबालु
  • पेट्रोनास ट्विन टॉवर्स मलेशिया
  • पेरेंटियन द्वीप समूह
  • सेलिंगन कछुआ द्वीप

मलेशिया में 3 दिनों तक घूमने लायक जगह (Best place to visit in Malaysia in 3 days)

  • जॉर्ज टाउन पेनांग
  • पुत्रजया
  • लंगकावी
  • बटु केव्स
  • जेंटिंग हाइलैंड्स
  • तमन नेगारा
  • कुआलालंपुर
  • जॉर्ज टाउन

मलेशिया में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?

मलेशिया में खाने के लिए निम्नलिखित चीजें फेमस है:

  •  रोजाक
  •  फिश हेड करी
  •  एक पनीर नानो
  •  बिरयानी
  •  मैगी गोरेंग
  •  नसी लीमाक
  •  असम लक्सा

मलेशिया में मलेशियन फूड के अलावा इंडियन फूड भी मिलता है और मीठे में कैंडी, डेजर्ट और केक मिलते हैं। मलेशिया के कुछ स्थानीय भोजन जो वहां काफी फेमस है:

  • पप्पा रोटी
  • रेंदांग
  • संबल
  • साटन
  • अचार
  • टेमेरलोह (पाहांग) के इकान पाटीन मसाक टेम्पोयक
  • Banana leaf
  • Air batu campur kosong
  • मैगी गोरेन्ग
  • एक पनीर नानो
  • फिश हेड करी इत्यादि।

मलेशिया में रुकने की जगह

यदि आप मलेशिया की यात्रा पर निकले हैं तो यहां घूमने के लिए आपको पर्याप्त समय चाहिए। मलेशिया में ऐसे बहुत से होटल और रिसॉर्ट उपलब्ध हैं, जहां आप अपने बजट के हिसाब से मलेशियन मुद्रा का उपयोग करके यहां कुछ दिनों के लिए रुक कर मलेशिया घूम सकते हैं।

मलेशिया जाने के लिए सबसे अच्छा समय

यदि आप मलेशिया घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां घूमने के लिए सबसे अनुकूल समय होता है दिसंबर, जनवरी और फरवरी का। सर्दियों के मौसम में मलेशिया का तापमान वहां घूमने फिरने के लिए अच्छा माना जाता है।

मलेशिया कैसे पहुंचे?

कुआलालंपुर पहुंचने के लिए आपको हवाई मार्ग से यात्रा तय करनी होगी। कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मलेशिया का मुख्य हवाई अड्डा है। आपको मलेशिया पहुंचने के लिए सबसे पहले  क्वालालंपुर हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा। भारत से मलेशिया पहुंचने के लिए बहुत सी एयरलाइंस अवेलेबल होती है।

कुआलालंपुर हवाई मार्ग द्वारा दुनिया के बाकी हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। भारत से क्वालालंपुर के लिए लगातार उड़ाने हैं। भारत से मलेशिया के बीच की दूरी लगभग 3000 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आपको भारत के हर बड़े शहर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, भुवनेश्वर, दिल्ली से सीधे क्वालालंपुर के लिए फ्लाइट मिल जाएगी।

यदि आपको सस्ती फ्लाइट चाहिए तो भुवनेश्वर या फिर कोलकाता से कुआलालंपुर पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको 2 से 3 महीने पहले ही अपनी बुकिंग करानी होगी। यदि आप ऐसा करते हैं तो बुकिंग का खर्च लगभग ₹10,000 से ₹12000 तक का होगा।

मलेशिया कैसे घूमे?

मलेशिया घूमने के लिए कुआलालंपुर की सिटी ओपन सिटी बस से भी आप लोकल टूर कर सकते हैं, यहां पर आप प्राइवेट टैक्सी या फिर कैब करने के लिए ग्रेब एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन काफी सस्ता पड़ता है। यह ठीक वैसे ही है जैसे इंडिया में ओला।

मलेशिया घूमने में खर्चा

मलेशिया घूमने के लिए दो लोगों का 3 दिन का खर्च लगभग ₹35500 तक होगा। यह एक मीडियम बजट है, बाकी आप अपने हिसाब से खर्च कर सकते हैं, यह खर्च इससे कम भी हो सकता है और अधिक भी। निर्भर करता है कि आप कहां रुकते हैं, क्या क्या खाते हैं और क्या आप किसी ऑफर या पैकेज के तहत यात्रा पर गए हैं।

मलेशिया घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

यदि आप मलेशिया घूमने जा रहे हैं तो अपने डाक्यूमेंट्स ले जाना ना भूलें, जैसे कि आपका पासपोर्ट, वीजा और प्लेन का टिकट। किसी भी जगह की यात्रा करते समय सबसे ज्यादा जरूरी होता है पैसे रखना।

मलेशिया की यात्रा पर जाने से पहले भी आप अपने पास पर्याप्त पैसे रखकर चलें। इसके अलावा कुछ कपड़े, हल्का फुल्का खाने पीने का सामान और इमरजेंसी के लिए नॉर्मल सी दवाइयां जरूर साथ रखें।

 FAQ

मलेशिया में घूमने की जगह कौन-कौन सी है?

मलेशिया में घूमने की बहुत सारी जगह है जैसे कि क्वालालंपुर शहर, मलक्का शहर, पेनांग शहर, जॉर्ज टाउन, पेनांग हिल स्टेशन, तमन नेगारा, लंगकावी इत्यादि।

मलेशिया का फेमस फूड कौन सा है?

मलेशिया के फेमस फूड में बिरयानी, मैगी गोरेंग, असम लक्शा, संभल, साटन, बनाना लीफ, रोजाक इत्यादि है।

क्या मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं?

जी हां, मलेशिया में एक लिटिल इंडिया नाम की जगह है, जहां पर सभी लोग इंडियन है। यहां इंडियन फूड इंडियन रेस्टोरेंट और बाटू का मंदिर भी है।

क्या मलेशिया में इंडियन फूड मिल पाता है?

हां, मलेशिया में आपको इंडियन फूड भी मिल जाएगा। यहां के लिटिल इंडिया में स्थित बहुत सारे ऐसे रेस्टोरेंट्स है, जहां पर आपको भारतीय खाना उपलब्ध हो पाएगा। इसके साथ ही स्ट्रीट फूड्स में भी आपको वेजीटेरियन फूड कई जगह देखने मिलेगा।

मलेशिया की मुद्रा कौन सी है?

मलेशियन मुद्रा रिंगिट कहलाती है।

मलेशिया कैसे पहुंचे?

आप हवाई मार्ग द्वारा मलेशिया पहुंच सकते हैं। कौलालंपुर के लिए इंडिया से और दूसरे देशों से कई फ्लाइट पुराने भर्ती है, जहां से आप सीधे कुआलालंपुर कि एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, जो कि एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां पहुंचकर टैक्सी करके आप शहर में प्रवेश कर सकते हैं।

मलेशिया जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मलेशिया जाने के लिए सबसे अच्छा समय दिसंबर से लेकर फरवरी तक का होता है।

मलेशिया घूमने के लिए लगभग कितना पैसा खर्च होगा?

मलेशिया घूमने के लिए आपको लगभग ₹35500, 2 लोगों के हिसाब से 3 दिन का खर्च लगेगा। यह खर्च आपके बजट के हिसाब से आपकी रुकने की जगह पर आप ही खाने-पीने और फ्लाइट के टिकट पर भी निर्भर करता है। यह खर्चा या तो थोड़ा बढ़ सकता है या थोड़ा कम हो सकता है।

निष्कर्ष

दोस्तों आपको इस आर्टिकल से मलेशिया घूमने से संबंधित सारी जानकारी मिल गई होगी, जैसे कि मलेशिया में घूमने की जगह (Malaysia Me Ghumne ki Jagah) कौन-कौन सी है, मलेशिया घूमने में खर्च कितना आएगा, यहां पहुंचे कैसे, मलेशिया घूमने के लिए क्या करना होगा, साथ में क्या रखकर ले जाएं इत्यादि।

यदि आपके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है तो सबसे पहले अपना पासपोर्ट और वीजा बनवा लें। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आपके पास ऑनलाइन ऑप्शन भी उपलब्ध है। आशा है आपको इस लेख के माध्यम से मलेशिया की यात्रा की पर्याप्त जानकारी एकत्रित हो गई होगी।

यह भी पढ़े:

10+ सिंगापुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ कनाडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ थाइलैंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मालदीव में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “10+ मलेशिया में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय”