10+ नीमच में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Neemuch Me Ghumne ki Jagah : नीमच मध्य प्रदेश राज्य का प्रमुख शहर हैं। यह मध्य प्रदेश राज्य का फेमस टूरिस्ट प्लेस में से हैं। नीमच जगह को देखने के लिए देश के पर्यटक तो आते ही है, साथ में विदेशी पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता हैं। नीमच में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं।

यहां के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस नवा तोरण, मंदिर, गांधी सागर, भद्रमाता मंदिर आदि कई जगह है, जिनके बारे में आपको लेख में सारी जानकारी दी जाएँगी, जिससे जब भी आप मध्य प्रदेश राज्य के नीमच में घूमने के लिए जाते है तो आप इन जगह पर आसानी से घूम सकते हैं।

Neemuch Me Ghumne ki Jagah
Image: Neemuch Me Ghumne ki Jagah

आज के लेख में आपको नीमच में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं? नीमच में घूमने के लिए कब जाएं? नीमच में कैसे घूमे? नीमच का प्रसिद्ध भोजन कया हैं? इन सभी के बारे में आपको लेख में सारी जानकारी मिलेगी। इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

नीमच में घूमने की जगह | Neemuch Me Ghumne ki Jagah

नीमच के बारे में रोचक तथ्य

नीमच में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Neemuch Tourist Places in Hindi)

भवर माता झरना

यह नीमच शहर का सबसे फेमस झरना हैं। प्राकृतिक झरना होने के कारण अधिक संख्या में पर्यटकों की भारी भीड़ इस झरने को देखने के लिए आते हैं। गर्मियों में झरने से पानी कम आता हैं। यदि आप बरसात के मौसम में जाते है तो आपको सबसे अधिक पर्यटक देखने को मिलेंगे।

बारिश के दौरान झरने के आस पास काफी पानी भरा रहता हैं। आने वाले सभी पर्यटक इस झरने में नहाना नही भूलते हैं। लोग यहां पर अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तो के साथ घूमने के लिए आते हैं।

सीताराम जाजू सागर

यदि आप प्राकृतिक के सुंदर दृश्य को देखना चाहते है, तो आप इस जगह को देखने के लिए जा सकते हैं। यह एक प्राकृतिक जलाशय हैं। यहां आने वाले पर्यटक सूर्यास्त और सूर्योदय को देखने के लिए आते हैं। सीताराम जाजू सागर पर बाध बना हुआ हैं, जो की करीब 46.03 किलोमीटर की हैं।

यह बाद मध्य प्रदेश सरकार के जल प्रदाय योजना के तहत बनाया गया हैं जिसमें करीब 78.1250 लीटर जल को एकत्र किया जा सकता हैं। इस जगह के आस पास रहने वाले लोग इस जगह पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। बाध के पास में ही लोगों को घूमने के लिए एक बगीचा भी बनाया गया हैं।

बारिश के दौरान बाध जब ओवर फ्लो हो जाता हैं तो इसका नजारा देखने वाला होता हैं। बरसात के मौसम में अधिक पर्यटक इस जाजू सागर को देखने के लिए आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस बांध में कई सारे मगरमच्छ हैं। बहुत से लोग यहां पर नहाते भी हैं।

बालाजी धाम मंदिर

यह मंदिर नीमच शहर का प्रसिद्ध मंदिर हैं। मंदिर के अंदर भगवान हनुमान जी एक बड़ी प्रतिमा लगी हुई है। मंदिर को बहुत ही शानदार ढंग से बनाया गया हैं।

भक्तो की सबसे भीड़ मंगलवार के दिन होती हैं। आप यदि नीमच घूमने के लिए आते है तो आप हनुमान जी के इस मंदिर को घूमने के लिए जरूर आएं।

पिपलिया का किला

यदि आप नीमच शहर के सबसे पुराने किले को देखना चाहते है तो आप पिपलिया का किला देख सकते हैं। यह सबसे पुराने किले में से एक हैं। किले के अंदर कई सारी चीजे बनी हुई हैं। किले के पास में ही बावड़ी बनी हुई हैं। इस जगह को देखने के लिए आपको किले में बनी हुई सीढ़ियों का इस्तेमाल करना होगा।

गर्मी और सर्दी के मौसम में बावड़ी खाली रहती है लेकिन बरसात के मौसम में इसमें पानी भर जाता हैं। बाबडी के अलावा किले में एक मंदिर का भी निर्माण हैं। किले के इस मंदिर का निर्माण पथरों के द्वारा किया गया हैं। आप इस किले को देखने के लिए जा सकते हैं।

महादेव नीलकंठ मंदिर

शिव जी का यह मंदिर नीमच शहर के बीचोबीच बना हुआ हैं। इस मंदिर में भगवान शिव का लिंग हैं। मंदिर के आस पास बहुत अधिक हरियाली हैं। इसके अलावा मंदिर के आस पास तालाब बना हुआ हैं। इस तालाब को नीलकंठ सागर नाम से भी जानते हैं।

यह हिंदुओ के लिए तो धार्मिक जगह तो है ही इसके अलावा यह प्रसिद्ध पर्यटक जगह में से एक हैं। यदि आप भगवान शिव के दर्शन करना चाहते है, तो आप इस जगह पर दर्शन करने के लिए जरूर आएं।

चतुर्भुज नाला रॉक पेंटिंग

यह नीमच का एक पुरातात्विक जगह हैं, जहा आपको वन्य जीव अभ्यारण के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आपको इस जग पर रोक पेंटिंग भी देखने को मिलेगी। ऐसा कहा जाता है की यह पेंटिंग आदि मानव के समय की हैं। इसके अलावा आप इस जगह के प्राकृतिक नजारे को भी देख सकते हैं।

यह जगह घूमने के लिए काफी फेमस हैं। रॉक पेंटिंग में प्राचीन समय के दृश्य को दर्शाया गया हैं। यदि आप इस जगह पर घूमना चाहते है, तो आप अपने दोस्तों और परिवार के इस रॉक पेंटिंग को देखने के लिए आ सकते हैं। रॉक पेंटिंग का एक बहुत बड़ा संग्रहालय बना हुआ हैं।

मेनाल जल प्रपात

यदि आप झरने के आनंद लेना चाहते है, तो आपके लिए यह जगह बहुत पसंद आएँगी। इस जगह पर सबसे अधिक पर्यटक बरसात के मौसम में आते हैं। लोग यहाँ के इस झरने को देखने के लिए आते हैं। ऊंचे पहाड़ों से गिरते हुए पानी को देखना का आनंद कुछ और ही होता हैं।

मेनाल का यह झरना जंगल के बीचों बीच में बना हुआ हैं। बरसात में इस घाटी का दृश्य बहुत ही खूबसूरत हो जाता हैं। कई सारे पर्यटक यहां पर अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यदि आप झरने आदि को देखना चाहते है तो आप इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन यदि बारिश के मौसम में जाते है तो आपको अधिक आनंद प्राप्त होगा।

मोरवान डैम

यह नीमच का एक खूबसूरत प्लेस हैं। मोरवान बांध एक नीमच शहर के पास में ही स्थित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की नीमच में सबसे अधिक पर्यटक बारिश के मौसम में आते हैं। यदि आप इस डैम को देखना चाहते है तो आप बारिश के मौसम में आए क्योंकि बारिश में यह बांध ओवरफ्लो हो जाता हैं, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता हैं।

इस जगह पर अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदार के साथ आ सकते हैं। मोरवान बांध को देखने के लिए आपको नीमच शहर से 30 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसके लिए आप बस कार का प्रयोग कर सकते हैं जिससे आप आसानी से बांध वाली जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

मेनाल शिव मंदिर

नीमच शहर का यह शिवा मंदिर प्राचीन मंदिर में से एक हैं। शिव का यह मंदिर वाटर फाल के पास ही स्थित हैं। वाटरफाल देखने आने वाले लोग शिव मंदिर के दर्शन करने जरूर जाते हैं। शिव मंदिर का निर्माण पथरों के द्वारा किया गया हैं जिसमें बेहतरीन आकृति उभारी गई हैं।

मंदिर के अंदर भगवान शिव की बड़ी सी प्रतिमा स्थापित हैं। शिव जी भक्त मंदिर में दर्शन करने वाले यही पर कुछ देर बैठकर आगे की यात्रा करते हैं। यदि आप नीमच में घूमने के लिए आते है तो आप शिव के प्राचीन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

भादवा माता का मंदिर

माता भादवा का यह मंदिर मध्य प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध मंदिर हैं। माता के भक्त का मानना है की यह मंदिर चमत्कारिक मंदिर में एक हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है की मंदिर के अंदर एक कुंड बना है, जिसमें कोई भी लकवा पीड़ित व्यक्ति या फिर पोलियो ग्रस्त व्यक्ति इस कुंड में एक बार स्नान कर ले तो उसके शरीर से यह बीमारी दूर हो जायेगी।

बहुत से लोग यहां पर बीमारी को लेकर आते है और सही होकर जाते हैं। माता भादवा का विशाल मंदिर बना हुआ हैं। कुंड में नहाने के बाद भक्त भादवा माता के दर्शन करते हैं। मंदिर के अंदर भादवा माता चांदी के सिंहासन पर विराजमान हैं। भक्त माता से मन्नत मागता है, माता उसकी मनोकामना पूर्ण करती हैं।

भादवा माता के मंदिर में सबसे अधिक भीड़ नवरात्रि में होती हैं। इस दौरान मंदिर में काफी अच्छी सजावट की जाती हैं। मंदिर के चारों तरफ बाजार लगता हैं। भादवा माता मंदिर के दर्शन करना चाहते है तो आपको नीमच शहर से करीब 20 किमी की दूरी तय करनी होगी। आप अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के साथ यहां पर माता के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। आप कार बस और ऑटो द्वारा यहां पहुंच सकते हैं।

सवरिया सेठ मंदिर

यह मंदिर भी नीमच शहर का एक फेमस मंदिर हैं। सावरिया सेठ का मंदिर काफी विशाल है और बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ हैं। मंदिर के अंदर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित हैं। मंदिर को बहुत ही शानदार ढंग से बनाया गया हैं। मंदिर की दीवारों पर बेहतरीन नक्काशी की गई हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मंदिर में सोने की नक्काशी की हैं। कृष्ण के भक्त दूर दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। आप अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्त के साथ मंदिर को देखने के लिए जा सकते हैं।

किलश्वर महादेव मंदिर

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर नीमच के प्रसिद्ध मंदिर में से हैं। भगवान शिव के भक्त इस मंदिर में शिव जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। शिव जी का यह मंदिर बहुत ही शानदार बना हुआ हैं। मंदिर के बीचों बीच एक गार्डन बना हुआ हैं। इसके अलावा इस गार्डन में बच्चो के लिए कई झूले लगे हुए हैं।

मंदिर के अंदर शिव जी का शिवलिंग हैं, जिसके आप दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। महादेव के मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो हाथी बने हुए हैं, जो इस मंदिर की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा मंदिर में फवारा भी लगा हुआ हैं। शंकर जी के मंदिर में जाने के लिए अधिक दूरी तय नही करनी होगी। इसके लिए आप नीमच रेलवे स्टेशन से उतरकर पैदल ही यहां पहुंच सकते हैं।

सुखानंद महादेव मंदिर

नीमच शहर का एक फेमस पर्यटक स्थल हैं। मंदिर के अंदर शिव जी की प्रतिमा स्थापित हैं। मंदिर में शिव और संत सुखदेव की बड़ी सी प्रतिमा स्थापित हैं। मंदिर के अंदर शिव जी का शिवलिंग देखने को मिल जाता हैं। मंदिर के पास ही एक झरना बना हुआ हैं। बरसात में मौसम यह जगह बहुत ही शानदार हो जाती हैं। पहाड़ से गिरते हुए इस झरने का आप लुफ्त ले सकते हैं।

इसके साथ ही आप इसमें नहा भी सकते हैं। सुखानन्द का यह मंदिर मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से बिलकुल सटा हुआ हैं। यदि आप नीमच शहर से इस जगह पर जाना चाहते है, तो आपको 30 किमी की दूरी तय करनी होगी। इस जगह पर जाने के लिए आप बस कार आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मंदिर के बारे में कहा जाता है की इस जगह पर संत सुखानंद्द ने कठोर तपस्या करके शिव को प्रसन्न किया था। मंदिर के पास में ही एक प्राचीन गुफा भी बनी हुई हैं। मंदिर के पास में ही हनुमान जी की एक प्रतिमा बनी हुई हैं। आप इस जगह पर अपने दोस्त और परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।

नव तोरण खोर मंदिर

यह भी नीमच शहर के प्रसिद्ध मंदिर में आता हैं, जो की नीच के खोर जिले में हैं। नव तोरण मंदिर काफी शानदार बना हुआ हैं जो की पथ्थरों के द्वारा बनाया गया हैं। मंदिर के अंदर जाने पर आपको सबसे पहले भगवान शंकर की शिवलिंग देखने को मिलती हैं। इसके बाद आपको विष्णु जी प्रतिमा देखने को मिलेगी। विष्णु जी के वराह अवतार की प्रतिमा के आपको दर्शन प्राप्त होंगे।

इस मंदिर को लगभग 11 वी शताब्दी के आस पास में बनवाया गया था। मंदिर में करीब 10 से भी अधिक मेहराब बने हुए हैं। इस मंदिर के देखने के लिए आपको नीमच से 20 किमी की दूरी को तय करना होगा। इसके लिए आप कार बस या ऑटो का प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा आप ऑटो को बुक करके भी इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं।

गांधी सागर बांध

नीमच का प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। गांधी सागर बांध, जिसको देखने के लिए बहुत से पर्यटक आते हैं। यह बाद चंबल नदी पर बना हुआ हुआ हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की मध्य प्रदेश राज्य की चंबल नदी सबसे मुख्य नदी हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने इस बाध को मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर बनाया हैं, जो की चंबल घाटी परियोजना के तहत इसका निर्माण करवाया था।

इस बाध से बनने वाली बिजली और पानी का उपयोग दोनों राज्य आधा आधा करते हैं। इस बाध के द्वार करीब 115 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता हैं। वर्ष 1953 में इस गांधी सागर बाध का निर्माण करवाया गया था। 7 वर्षो में इस बाध को बना लिया गया था।

बारिश के मौसम में यह बाध पूरी तरह से भर जाता हैं। बाध में करीब 19 गेट लगे हुए हैं, जो बारिश के दौरान खोल दिए जाते हैं। बारिश के मौसम से अधिक संख्या में पर्यटक लोग इस जगह पर आते हैं। इस बांध को देखने के लिए आपको नीमच शहर से 100 किमी की दूरी तय करनी होगी। तब आप इस विशाल बांध को देख सकते हैं।

नीमच में घूमने का सही समय

यदि आप नीमच में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप बारिश के मौसम में जाए क्योंकि यहां पर बहुत से वाटरफॉल बन हुए है, जो की सिर्फ बारिश में ही देखने पर आनंद मिलता हैं। यदि आप नीमच में घूमने की योजना बना रहे है तो बरसात के मौसम में आए हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता हैं।

नीमच में रुकने की जगह

नीमच में घूमने के लिए जाते है, तो आपको नीमच में बहुत से स्टे करने के लिए रूम मिल जाए। इसके अलावा कई सारे होटल बने हुए हैं। आप अपनी सुविध के अनुसार इन होटल को बुक कर सकते हैं और रुक सकते हैं। इसके अलावा आप नीमच ले प्रसिद्ध भोजन का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

नीमच का प्रसिद्ध भोजन

नीमच मध्य प्रदेश राज्य में है तो यहां के लोग सबसे अधिक पोहा का सेवन करते हैं जबकि नीमच में सबसे अधिक लोग गुलाब जामुन का सेवन करते हैं। इसके अलावा जलेबी, दाल बाफले, पालक पूरी, मालपुआ, मटर पुलाव आदि यहां का फेमस व्यंजन हैं।

नीमच कैसे पहुंचे?

नीमच घूमने के लिए आप बस, कार ट्रेन के द्वारा आसानी से नीमच में पहुंच सकते हैं।

सड़क द्वारा कैसे जाएं

आप बस द्वारा नीमच के जा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य में पहुंचना होगा। मध्य प्रदेश राज्य के किसी भी जिले से नीच के लिए बस सुविधा उपलब्ध हैं। आप बस द्वारा नीमच पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप कार आदि को भी बुक कर सकते हैं।

ट्रेन से नीमच कैसे जाएं

ट्रेन द्वारा भी आप नीमच पहुंच सकते हैं। नीमच में रेलवे स्टेशन बना हुआ हैं, जहा से आप कार या ऑटो द्वारा पर्यटक स्थल पर जा सकते। हैं। नीमच में घूमने वाली जगह लगभग 20 से 30 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

वायुयान से नीमच कैसे जाएं

वायुयान से नीमच जाने के लिए आप भोपाल या जबलपुर के लिए अपनी हवाई टिकट को बुक करवा सकते हैं। यहां पर देश के बड़े बड़े महानगरों से वायुयान की सुविधा उपलब्ध हैं। आप इस एयरपोर्ट पर उतरकर बस कार या ऑटो द्वारा जा सकते हैं।

FAQ

नीमच में घूमने के लिए कब जाएं?

नीमच घूमने जाने का सही समय बारिश का मौसम हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना रहता हैं। सबसे अधिक पर्यटक भी इसी मौसम में घूमने के लिए आते हैं।

नीमच में घूमने की प्रसिद्ध जगह कौन हैं?

नीमच में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। इसके लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा।

नीमच में घूमने जाने पर कितन बजट होना चाहिए?

यदि आप नीमच घूमना जाना चाहते है तो आपके पास 7 से 8,000 रुपए होने चाहिए।

नीमच कहाँ पर हैं?

नीमच मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला हैं। जहां पर पर्यटक सबसे अधिक घूमने के लिए आते हैं। आप भी अपने दोस्त और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको नीमच में घूमने की जगह ( Neemuch Me Ghumne ki Jagah), नीमच में कैसे घूमे? और नीमच में घूमने की कौन-कौन सी प्रसिद्ध जगह है? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी डिटेल में दी है।

हम आशा करते हैं, कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल है तो वह हमें कमेंट के माध्यम से बता सकता है। हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े :

10+ग्वालियर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+चित्रकूट में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+उज्जैन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ जबलपुर में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment