10+ त्रिवेंद्रम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यदि आप त्रिवेंद्रम शहर के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख अंत क्त जरुर पढ़े। क्योंकि इस लेख में त्रिवेंद्रम में घूमने की जगह (Trivandrum Me Ghumne ki Jagah), तिरुवनंतपुरम दर्शनीय स्थल और उससे जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) दक्षिण भारत में स्थित केरल की राजधानी है। यह राज्य के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यह शहर अपने सुंदर प्राकृतिक दृश्य और आश्चर्यजनक वास्तुशिल्प चमत्कारों के लिए जाना जाता है।

यह जगह सुंदर समुद्री तट, आकर्षक हिल स्टेशन, संस्कृति संस्कृति, धार्मिक विरासत, सुरुचिपूर्ण ब्रिटिश वास्तुशिल्प डिजाइनों, वनस्पतियों और जीवन इत्यादि के लिए भी प्रसिद्ध है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

त्रिवेंद्रम कि सुंदरता और अद्भुत दृश्य पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्रिवेंद्रम काफी विकसित शहर है, यहां पर घूमने लायक एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद है। यहां की यात्रा करना यात्रियों के लिए एक यादगार पल होता है।

Trivandrum Me Ghumne ki Jagah
Image: Trivandrum Me Ghumne ki Jagah

यदि आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए त्रिवेंद्रम शहर बहुत ही अच्छा जगह साबित हो सकता है। यह प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव करने के लिए एक बहुत ही अच्छा जगह है।

त्रिवेंद्रम के बारे में रोचक तथ्य

केरल राज्य में स्थित त्रिवेंद्रम शहर अपने अद्भुत और आकर्षक पर्यटक स्थल, संस्कृति, समृद्धि विरासत और सुंदर प्राकृतिक दृश्य के कारण काफी प्रसिद्ध है।

परंतु इसके साथ ही साथ त्रिवेंद्रम शहर अपनी रोचक तथ्यों के कारण भी काफी जानकार है। तो चलिए त्रिवेंद्रम शहर से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं:

  • त्रिवेंद्रम भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक हैं।
  • त्रिवेंद्रम एक ऐतिहासिक शहर है, जिसका इतिहास करीबन 1000 ईसा पूर्व पुराना है।
  • यह अपनी ब्रिटिश औपनिवेशिक वास्तुकला और कई कला दीर्घाओं द्वारा प्रतिष्ठित है।
  • यह कुथिरा मलिका पैलेस का भी घर है, जो नक्काशीदार घोड़ों से सजाया गया है।
  • त्रिवेंद्रम त्रावणकोर शाही परिवार से संबंधित संग्रह प्रदर्शित करता है, जिसकी क्षेत्रीय राजधानी 18वीं-20वीं शताब्दी से यहां थी।

त्रिवेंद्रम में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Trivandrum Tourist Places in Hindi)

त्रिवेंद्रम भारत के केरल राज्य में स्थित एक  बहुत ही सुंदर और आकर्षक शहर है, जहां पर एक से बढ़कर एक घूमने लायक दर्शनीय और आकर्षक स्थल देखने को मिलते हैं। तो चलिए उन्हीं में से कुछ बेहतरीन घूमने लायक जगह के बारे में विस्तार से जानते हैं:

पद्मनाभस्वामी मंदिर

पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल की राजधानी में स्थित एक बेहद ही सुंदर और प्रसिद्ध मंदिर है। यह सोने की परत चढ़ा हुआ एक मंदिर है, जोकि 108 दिव्य देशमों में से एक है।

यह मंदिर भगवान पद्मनाभ को समर्पित है। यह मंदिर भारत के उन मंदिरों में से एक है, जहां केवल हिंदू धर्म के लोगों को ही प्रवेश दिया जाता है।

Sree Padmanabhaswamy Temple Thiruvananthapuram
Image: Sree Padmanabhaswamy Temple Thiruvananthapuram

यह मंदिर वैष्णववाद के धर्म में पूजा के प्रमुख केंद्र हैं और दिव्य देसम महान भगवान विष्णु के पवित्र निवास भी हैं। यह मंदिर केरल के काफी प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर यात्रियों द्वारा केरल की यात्रा के दौरान जरूर घूमा जाता है।

पूवर द्वीप

पूवर द्वीप त्रिवेंद्रम के काफी फेमस जगह में से एक है। एक बहुत ही सुंदर द्वीप है। यह द्वीप अरब सागर और नेयार नदी के बीच स्थित है। पूवर द्वीप सुंदर प्राकृतिक दृश्य और प्राचीन आकर्षण के लिए काफी प्रसिद्ध है।

Poovar Island
Image: Poovar Island

यह द्वीप मछली पकड़ने के समुदाय के लोगों द्वारा बसा हुआ है। इस जगह पर संस्कृति और परंपराओं का काफी लुभावना दृश्य प्रस्तुत होता है।

इस अद्भुत जगह पर पृथ्वी समुंदर नदी का काफी सुंदर दृश्य देखने को मिलता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों के लिए एक आदर्श स्थान का रुप बना हुआ है।

कनककुन्नू पैलेस

कनककुन्नू पैलेस त्रिवेंद्रम में घूमने लायक जगह में से एक है। इस पैलेस का निर्माण त्रावणकोर राजा के शासन के दौरान नेपियर संग्रहालय के पास में किया गया था। यह महल सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करता है।

Kanakakunnu Palace Trivandrum
Image: Kanakakunnu Palace Trivandrum

इस पैलेस में दक्षिण भारत के लोक कला, लोक नृत्य जैसी परंपराओं का आयोजन किया जाता है। यह जगह सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए सबसे अच्छा जगह है।

नेपियर संग्रहालय

नेपियर संग्रहालय त्रिवेंद्रम के ऐतिहासिक संग्रहालय में से एक है। यह संग्रहालय शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली कला और प्राकृतिक इतिहास संग्रहालयों में से एक है।

Napier Museum
Image: Napier Museum

यहां पर मूर्तियों, वास्तुशिल्प चमत्कार, चित्रों और संगीत वाद्ययंत्रों के बेहतरीन संग्रह देखने को मिलते हैं, इसी कारण यह जगह काफी प्रसिद्ध है।

नेपियर संग्रहालय को लगभग 150 साल पहले स्थापित किया गया था। यह संग्रहालय वास्तुकला की इंडो-सारासेनिक शैलियों पर आधारित संग्रहालय है। यह जगह बच्चों से लेकर के बड़ों तक के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा जगह है।

कारिकाकोम चामुंडी देवी मंदिर

कारिकाकोम चामुंडी देवी मंदिर त्रिवेंद्रम के प्राचीन मंदिर में से एक है। यह मंदिर 600 साल से अधिक पुराना है। यह मंदिर श्री चामुंडा देवी को समर्पित है।

karikkakom sri chamundi temple
Image: karikkakom sri chamundi temple

इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां देवी चामुंडी के तीनों रूपों- महा चामुंडी, रक्ता चामुंडी और बाला चामुंडी की पूजा होती है। इस मंदिर के आसपास काफी घने और हरे भरे वातावरण मौजूद हैं, जो कि इस मंदिर को और भी सुशोभित करते हैं।

इस मंदिर से काफी इतिहास भी जुड़े हुए हैं। इस मंदिर में मनाया जाने वाला पोंगल महोत्सव वहां के स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़े: 10+ केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अजिमाला शिव मंदिर

अजिमाला शिव मंदिर त्रिवेंद्रम के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। अजिमाला दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। पहला ‘अजि’ जिसका अर्थ सागर होता है और दूसरा ‘माला’ जिसका अर्थ हिल होता है।

Azhimala Shiva Temple
Image: Azhimala Shiva Temple

यह मंदिर अरब सागर के किनारे ऊंचाइयों पर स्थित है, इसी कारण इस मंदिर का नाम अजिमाला शिव मंदिर रखा गया है। इस मंदिर में होने वाला वार्षिक उत्सव जनवरी से फरवरी के बीच में आयोजित किया जाता है, जिसमें भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है।

पुथेनथोप बीच

त्रिवेंद्रम से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुथेनथोप बीच, पुथेनथोप में स्थित एक बहुत ही सुंदर घूमने लायक जगह में से एक है। इस बीच पर ताड़ के पेड़ अधिक देखने को मिलते हैं।

Puthenthope Beach
Image: Puthenthope Beach

इस बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का काफी मनोरम दृश्य देखने को मिलता है, जो कि पर्यटकों के लिए मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य होता है। यदि आप त्रिवेंद्रम जाए तो इस जगह की यात्रा अवश्य करें।

अककुलम झील

अककुलम झील केरल के त्रिवेंद्रम शहर में स्थित है। यह त्रिवेंद्रम का एक बेहद हि सुंदर और आकर्षक पर्यटक स्थल है। अककुलम झील, वेल्ली झील का हि विस्तार है।

Akkulam Lake
Image: Akkulam Lake

यह झील अंत में समुद्र के साथ मिल जाता है। इस जगह पर पिकनिक स्पॉट भी बनाया गया है, जो परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए बहुत ही अच्छा जगह है।

विजिनजम रॉक कट गुफा

विजिनजम रॉक कट गुफा, त्रिवेंद्रम का मशहूर दर्शनीय स्थल है। विजिनजम रॉक कट गुफा मंदिर त्रिवेंद्रम में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थानों में से एक है, जोकि शहर से लगभग 17 किमी दूरी पर स्थित है।

Vizhinjam Rock Cut Cave Temple
Image: Vizhinjam Rock Cut Cave Temple

इस गुफा का निर्माण करीबन आठवीं शताब्दी के दौरान किया गया है। इस गुफा के अंतर्गत विन्ध्यधारा दक्षिणामूर्ति के देवता निवास करते हैं।

यह गुफा भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण में से एक है। यह मंदिर दक्षिण भारत में स्थित बहुत ही महत्वपूर्ण है और पूजनीय मंदिर है।

यह भी पढ़ें: 10+कुन्नूर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

त्रिवेंद्रम में रुकने की जगह

त्रिवेंद्रम केरल मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यदि आप त्रिवेंद्रम की यात्रा पर जा रहे हैं और वहां पर कुछ दिन रुकना चाहते हैं तो आपको बता दें कि त्रिवेंद्रम में रुकने की सभी तरह की व्यवस्था उपलब्ध है।

वहां पर लो बजट से लेकर के हाय बजट तक की सभी तरह के लॉज, होटल या रिसोर्ट उपलब्ध है। तो आप अपने आवश्यकता अनुसार त्रिवेंद्रम के किसी भी होटल को बुक कर सकते हैं।

त्रिवेंद्रम जाने के लिए सबसे अच्छा समय

त्रिवेंद्रम बहुत ही अच्छे अच्छे और आकर्षक पर्यटन स्थल से परिपूर्ण है। वैसे तो यहां की यात्रा हर मौसम में की जा सकती है परंतु यदि आप त्रिवेंद्रम जाने के लिए सबसे अच्छे समय के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि त्रिवेंद्रम घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक के महीने को माना जाता है। क्योंकि इन महिनो के दौरान सर्दियों का मौसम चल रहा होता है।

त्रिवेंद्रम के सुहावने दृश्य का आनंद लेने के लिए ग्रीष्म काल और मॉनसून से बेहतर सर्दियों के मौसम को माना जाता है। इसलिए यदि आप त्रिवेंद्रम घूमने जाने का प्लेन कर रहे हैं तो आपकी यात्रा के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा साबित हो सकता है।

त्रिवेंद्रम कैसे पहुंचे?

त्रिवेंद्रम केरला राज्य की राजधानी है। यदि आप त्रिवेंद्रम जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि वह तक जाने के लिए रेल, सड़क और हवाई जैसी सभी यातायात की सुविधाएं उपलब्ध है। तो चलिए रेलवे, सड़क और हवाई मार्ग के बारे में विस्तार से जानते हैं:

रेल मार्ग

त्रिवेंद्रम जाने के लिए रेलवे मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। त्रिवेंद्रम में सबसे बड़ा और मुख्य रेलवे स्टेशन त्रिवेंद्रम सेंट्रल रेलवे स्टेशन है।

त्रिवेंद्रम सेंट्रल रेलवे स्टेशन दक्षिण भारत में तीसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। तो आप किसी भी प्रमुख रेलवे स्टेशन से त्रिवेंद्रम के लिए निकाल सकते हैं।

सड़क मार्ग

त्रिवेंद्रम भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह सभी प्रमुख शहरों जैसे कोझीकोड, मदुरै, चेन्नई, कोच्चि, बैंगलोर और कोयम्बटूर से सड़कों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

तो यदि आप सड़क मार्ग के माध्यम से त्रिवेंद्रम जाना चाहते हैं तो उसके लिए बसों की सुविधाएं भी उपलब्ध है। आप यातायात सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप अपने पर्सनल गाड़ी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हवाई मार्ग

किसी भी तरह के यात्रा के लिए हवाई मार्ग केक सबसे अच्छा विकल्प होता है। यदि आप हवाई मार्ग के माध्यम से त्रिवेंद्रम जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा और सस्ता जनक यात्रा होगा।

क्योंकि किसी भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय माध्यम से डायरेक्ट त्रिवेंद्रम के लिए उड़ान उपलब्ध है। त्रिवेंद्रम का अपना खुद हवाई अड्डा है। तो आप किसी भी प्रमुख राज्य से त्रिवेंद्रम के लिए उड़ान भर सकते हैं।

त्रिवेंद्रम में खाने के लिए क्या फेमस है?

त्रिवेंद्रम में वैसे तो खाने के लिए बहुत से व्यंजन फेमस है। परंतु वहां का जो प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन होता है, उनमें थोरन शामिल है, जोकि नारियल के टुकड़ों से तैयार की गई एक सब्जी होती है।

एक स्टू नामक व्यंजन भी प्रसिद्ध है, जोकि छाछ, तरबूज और पके हुए आम से बना हुआ होता है। जिसमें आलू और प्याज को नारियल के दूध के साथ-साथ कलान में पकाया जाता है।

केले का चिप्स भी यहां के प्रसिद्ध स्नैक में से एक है। इसके साथ-साथ त्रिवेंद्रम में नॉन वेजिटेरियन व्यंजन भी काफी लोकप्रिय हैं। सीफूड, चिकन, बीफ और पोर्क यह सभी भी वहां के लोकप्रिय डिश है।

त्रिवेंद्रम शहर जितना ज्यादा आकर्षक और अद्भुत पर्यटक स्थलों के कारण प्रसिद्ध है, उतना ही अधिक अलग-अलग तरह के व्यंजनों के लिए फेमस है। त्रिवेंद्रम में खाने के लिए बहुत सी चीजें देखने को मिलती है। जैसे कि-

  • पुट्टु
  • थोरन
  • केले का चिप्स
  • सीफूड
  • चिकन
  • बीफ
  • पोर्क
  • अप्पम
  • इडियप्पम
  • इडली
  • डोसा
  • मछली मोली
  • केरल झींगा करी इत्यादि।

त्रिवेंद्रम कैसे घूमे?

त्रिवेंद्रम की यात्रा पूरी तरह से आप पर डिपेंड करता है। आप जैसा चाहे वैसे त्रिवेंद्रम को घुम सकते हैं। त्रिवेंद्रम की किस जगह पर सबसे पहले घूमेंगे, उसके बारे में प्लान करें और यदि आपको इस यात्रा से जुड़े हुए किसी भी तरह की समस्या हो तो आप ट्रैवल गाइडर की भी मदद ले सकते हैं।

त्रिवेंद्रम में घूमने का खर्चा

त्रिवेंद्रम केरल राज्य में स्थित एक खूबसूरत शहर है। इस शहर की यात्रा करने में लगने वाला खर्चा कम से कम ₹20000 से ₹25000 तक का हो सकता है।

क्योंकि इस शहर की यात्रा के दौरान लगने वाले खर्चों में यातायात, रहने, खाने-पीने, घूमने फिरने, खरीदारी करने इत्यादि चीजों का खर्चा शामिल है।

तो इस हिसाब से यदि आप अपने परिवार के साथ यात्रा पर जा रहे हैं तो आप की आवश्यकताओं के अनुसार इस यात्रा में लगने वाला खर्चा कम या ज्यादा भी हो सकता है।

त्रिवेंद्रम घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

किसी भी तरह के यात्रा के दौरान अपनी आवश्यकताओं की चीजों को साथ में जरूर रखना चाहिए। ठीक इसी तरह से यदि आप त्रिवेंद्रम की यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अपने साथ पानी बोतल, गर्म कपड़े, दवाइयां, हल्के कपड़े, फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि चीजें जरूर रखना चाहिए। यह सभी चीजें किसी भी यात्रा के दौरान काफी काम आते हैं।

FAQ

त्रिवेंद्रम कहां है?

त्रिवेंद्रम दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है।

तिरुवनंतपुरम किस लिए प्रसिद्ध है?

यह शहर अपनी अविश्वसनीय स्थापत्य इमारतों और संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है, जो पारंपरिक त्रावणकोर से प्रेरित डिजाइन और ब्रिटिश वास्तुकला द्वारा प्रतिष्ठित हैं।

क्या त्रिवेंद्रम और तिरुवनंतपुरम एक ही हैं?

तिरुवनंतपुरम शहर का आधिकारिक नाम है। लोकप्रिय रूप से इस शहर को त्रिवेंद्रम के नाम से भी जाना जाता है।

त्रिवेंद्रम जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

त्रिवेंद्रम जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक के महीने को माना जाता है।

त्रिवेंद्रम का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन क्या है?

त्रिवेंद्रम का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन में थोरन, स्टु, केले का चिप्स, सीफूड, चिकन, बीफ और पोर्क जैसे इत्यादि डिश शामिल है।

त्रिवेंद्रम का प्रसिद्ध सागर तट कहां है?

त्रिवेंद्रम का प्रसिद्ध सागर तट कोवलम में है।

निष्कर्ष

वर्तमान समय में लगभग सभी लोगों को घूमना फिरना काफी पसंद होता है। इसीलिए लोगों के घूमने फिरने के शौक को देखते हुए आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से त्रिवेंद्रम में घूमने की जगह (Trivandrum Me Ghumne ki Jagah) के बारे में बताया है और उससे जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थल (places to visit in trivandrum) के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी, जो आपकी यात्रा के लिए मंगलमय साबित होगा।

यह भी पढ़ें

10+ तंजावुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मदुरई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ तमिलनाडु में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ डलहौजी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “10+ त्रिवेंद्रम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय”

  1. Pl send 2 & 3 important place name to visit in short time & some stay Place/ Hotels name of low budget with contact no .Thx for support

    Reply