McLeod Ganj Me Ghumne ki Jagah : भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने के लिए कई सारे हिल स्टेशन हैं, जहां पर देश विदेश के कई सारे पर्यटक लोग छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। ऐसी ही एक जगह है जिसको मैकलोडगंज के नाम से जानते हैं, जो की हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रमुख हिल स्टेशन हैं।
इस जगह पर आपको तिब्बती और थोड़ी बहुत ब्रिटिश संस्कृति की झलक देखने को मिल जाती हैं। यह एक प्रमुख शहर हैं। तिब्बती गुरु दलाई लामा का इस जगह पर घर भी हैं। यह जगह धर्मशाला के पास में स्थित हैं। इसके आस पास की बहुत सी बस्तियां तिब्बती धर्म से संबंधित रखती हैं।

आज के इस लेख में हम आपको मैकलोडगंज में घूमने की कौन कौन सी जगह हैं ? मैकलोडगंज में घूमने के लिए कब जाएं? मैकलोडगंज का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं ? मैकलोडगंज में घूमने के लिए कैसे जाएं, इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में जानने को मिलेगे। इसके लिए लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
मैकलोडगंज में घूमने की जगह | McLeod Ganj Me Ghumne ki Jagah
मैकलोडगंज के बारे में रोचक तथ्य
- वर्ष 1885 में ब्रिटिश सरकार ने हिमालय की विभिन्न गांवों की स्थापना की थी।
- सन 1849 में अंग्रेज सिख युद्ध में कंदगा में अपनी जगह बनाई थी।
- इस जगह का नाम ब्रिटिश सरकार के ऑफिसर डेविड मैकलोड के नाम पर रखा गया था।
मैकलोडगंज में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( McLeod Ganj Tourist Places in Hindi)
भागसूनाथ का मंदिर
यह मंदिर यहां का प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो की बहुत सुंदर मंदिर हैं। मंदिर के आस पास एक ताल बना हुआ हैं। इसके अलावा मंदिर के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली हैं। मैकलोडगंज से यदि आप इस मंदिर में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको 3 किमी की दूरी तय करनी होगी।

इस जगह पर आप ऑटो और टैक्सी के द्वारा आ सकते हैं। मंदिर के अंदर भगवान शंकर की प्रतिमा और इस जगह के भागसू नाग की बड़ी सी प्रतिमा स्थापित हैं। प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर काफी ऊंचाई पर बना हुआ हैं। मैकलोडगंज में घूमने के लिए जाने पर आप शंकर जी के इस मंदिर में जरूर जाएं।
डल झील
मैकलोडगंज में झील और प्राचीन मंदिर कई सारे बन हुए हैं। यहां की प्रसिद्ध झील डल झील हैं, जो की राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित हैं। जो समुद्र तल से करीब 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। मैकलोडगंज की यह डल झील पहाड़ो पर स्थित हैं जिसके चारों तरफ देवदार के बड़े बड़े पेड़ लगे हुए हैं। मैकलोडगंज में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, की इस डल झील का पानी हरे रंग का हैं। डल झील में कई प्रकार की मछलियां भी हैं। यहां के रहने वाले इस जगह को कुछ लोग पवित्र और शापित मानते हैं। इस जगह के बारे में बहुत कहानियां हैं।
डल झील के पास में भगवान शिव का एक विशाल मंदिर बना हुआ हैं। जिस कारण से इस झील को पवित्र माना जाता हैं। शिवरात्रि और सावन के महीने में भक्तो की भारी भीड़ रहती हैं। यदि आप मैकलोडगंज में घूमने के लिए जाते है तो आप यहां की प्रसिद्ध झील को देखने के लिए जरूर जाएं।
यह भी पढ़ें: 10+डलहौजी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
नामग्याल
मैकलोडगंज यहां की प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। इस जगह पर तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा का निवास स्थान है। आपकी जानकारी के लिए बता दी की यह तिब्बती मन्दिर सबसे बड़े मंदिर में से एक हैं। नामग्याल मठ का निर्माण गुरु दलाई लामा ने 16 वी शताब्दी के आस पास रखी गई थीं। नामग्याल मठ को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य के धार्मिक मामलों में मदद करना है।

आज के समय में मठ में करीब 200 से अधिक भिक्षु निवास करते हैं। वो इस मठ की परंपरा और कौशल को बढ़ाने का प्रयत्न करते हैं। यदि आपको बिलकुल एकांत वाली जगह चाहिए तो आप इस जगह पर आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले लोग इस जगह पर घूमने के लिए जाते हैं।
भगसू फाल्स
यह फाल्स मैकलोडगंज की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। यदि आप इस जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको धर्मशाला के पास में जाना होगा। यह फाल्स बिलकुल पास में ही मौजूद हैं, जो धर्मशाला घूमने आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
भागसु फाल्स में आपकी प्रकृति के नजारे को देख सकते हैं। इसके अलावा आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। भगसु फाल्स यदि आप घूमने के लिए जान चाहते है तो आपको धर्मशाला जाने वाली रास्ते पर जाना होगा। यह फाल्स धर्मशाला से पहले ही हैं। इस जगह पर टैक्सी और कार आदि को बुक करके जा सकते हैं। आप अपने परिवार, दोस्त और रिश्तेदार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

यहां पर आप गर्मी और बारिश के मौसम में घूमने के लिए आ सकते हैं। बारिश के मौसम में यह फाल्स और भी ज्यादा खूबसूरत लगता हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में अधिक सर्दी हो जाती हैं। जिस कारण चारो तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आती हैं। यदि आप घूमने का प्लान बना रहे है तो आप मार्च महीने से लेकर सितंबर महीने के बीच में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
ट्रायंड
हिमाचल राज्य में घूमने आने वाले पर्यटक राज्य में ट्रेकिंग का लुफ्त लेने के लिए भी आते हैं। यदि आपको ट्रेकिंग आदि करना है तो आप इस जगह पर जरूर जाएं। यह ट्रेकिंग जगह काफी ऊंचाई पर स्थित हैं, जो आपको हिमालय में ट्रेकिंग का आनंद प्रदान करती हैं।

ट्रेकिंग करने पर आप राज्य के ट्राइंड से कांगड़ा घाटी के सुंदर नजारे का आनंद ले सकते हैं। आप अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदार के साथ ट्रेकिंग का लुफ्त लेने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।
कांगड़ा किला
आपकी जानकारी के लिए बता दी यदि आपको देश का सबसे प्राचीन किला देखना है, तो आपको यह हिमाचल प्रदेश राज्य में मैकलोडगंज शहर से करीब 20 किमी की दूरी पर देखने को मिलेगा। किले को इतना शानदार तरीके से बनाया गया है, जिसमें आपको हिमाचल राज्य की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
इसके अलावा यह किला राज्य के गौरव शाली अतीत के बारे में जानकारी प्राप्त होती हैं। इस किले को देखने के लिए देश के पर्यटक तो आते ही है। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता हैं। इतिहास में कई सारे युद्ध इस कांगड़े किले में भी हुए हैं। इस मुगल साम्राज्य ने भी इस किले पर आक्रमण किया था।

मैकलोडगंज में घूमने के लिए जान चाहते है तो, आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं। जो लोग इतिहास के बारे में जानकारी करना चाहते है तो आप कांगड़े किले को देखने के लिए जरूर जाएं। मैकलोडगंज से किले तक जाने के लिए आप किराए पर बस या कैब आदि को बुक कर सकते हैं। किले को देखने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं।
तिब्बती संस्कृति का संग्रहालय
हिमाचल प्रदेश राज्य में आपको तिब्बती संस्कृति और धर्म के बारे में अधिक जानने को मिलता हैं। यह बौद्ध संस्कृति और तिब्बती आध्यात्मिक को प्रस्तुत करती हैं।

बौद्ध धर्म से संबध रखने वाले लोग यहां के प्रसिद्ध मठ में जाकर प्रार्थना आदि करते हैं। इस जगह पर आकर आप तिब्बत क्षेत्र के स्वादिष्ट व्यंजन का लाभ ले सकते हैं। शाम के समय यहां का नजारा देखने लायक होता हैं।
मैकलोडगंज में घूमने की जगह बाजार
मैकलोडगंज घूमने आने वाले पर्यटकों को यहां का बाजार काफी अच्छा रहता हैं। शाम के समय मार्केट में काफी भीड़ भाड़ रहती हैं। मैकलोडगंज अधिक बड़ा नही है लेकिन शाम के समय यहां का नजारा देखने लायक होता हैं। बाजार काफी बड़ा लगता हैं जिसमें आप कुछ भी समान को खरीद सकते हैं।

लेकिन यहां की प्रसिद्ध तिब्बती मैट और कारपेट को खरीदना न भूले। आपकी जानकारी के लिए बता दे की जब आप यह वस्तुएं खरीदे तो इनके मोल भाव जरूर कर लें। हिमाचल राज्य में घूमने आने वाले पर्यटक मैकलोडगंज में घूमने के लिए जरूर जाते हैं। आप अपने दोस्तों, रिश्तेदार और परिवार के साथ इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: 10+पालमपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
मैकलोडगंज में घूमने के लिए कब जाएं?
आप अपने परिवार दोस्त और रिश्तेदार के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते है तो, आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन सबसे अधिक पर्यटक अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में घूमने के लिए जाते हैं। इस दौरान इस राज्य में अधिक सर्दी होती हैं। जबकि मार्च महीने से लेकर जुलाई महीने के बीच में गर्मी रहती हैं। लेकिन अन्य प्रदेशों की अपेक्षा यहां कम गर्मी होती हैं।
गर्मी के मौसम में यह का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के आस पास रहता हैं। वही सर्दी के मौसम में यह तापमान -1 तक चला जाता हैं। वही अधिकतम तापमान 10 डिग्री के आस पास रहता हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य एक पहाड़ी इलाका हैं, जहां पर आपको चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ देखने को मिलते हैं।
लेकिन बारिश के मौसम में आप इस राज्य में घूमने का प्लान न बनाए क्योंकि बारिश के दौरान कई सारी चटाने गिर जाती हैं, जिससे आने जाने में असुविधा होती हैं। आप सर्दी और गर्मी के मौसम में इस जगह पर आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में घूमना उपयुक्त नहीं हैं।
मैकलोडगंज का प्रसिद्ध भोजन
यदि आप मैकलोडगंज घूमने के लिए जाएं तो यह का स्थानीय भोजन न करना भूले। खाने के लिए यहां पर कई सारे होटल और रेस्टोरेंट बने हुए है, जहां पर जाकर आप भोजन आदि का लुफ्त ले सकते हैं। लेकिन यदि आपको तिब्बती संस्कृति के प्रसिद्ध व्यंजन को खाना चाहते है तो, आप जरूर खाएं।
यहां का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड मोमोज, थूकपा के अलावा अन्य तिब्बती भोजन का लुफ्त ले सकते हैं। आप मैकलोडगंज में घूमने आने पर इन व्यंजन का लुफ्त जरूर ले। यहां के अन्य प्रसिद्ध व्यंजन सहद, चाय, अदरक, नीबू से बनी हुई चाय लोगो को काफी अच्छी लगती हैं। इसके अलावा अन्य कई जगहों के भोजन भी आपको यहां के रेटोरेंट और होटल में खाने को मिल जाते हैं।
मैकलोडगंज में घूमने के लिए कैसे जाएं?
हिमाचल राज्य में घूमने जाने के लिए आप सड़क मार्ग, वायुयान मार्ग और ट्रेन दोनो का प्रयोग कर सकते हैं। आप इन तीनों तरह से आप मैकलोडगंज में घूमने के लिए जा सकते हैं।
रेल मार्ग से कैसे जाएं? : यदि आप रेल मार्ग से मैकलोडगंज जाना चाहते है तो आपको नज़दीक के रेलवे स्टेशन पठानकोट में उतरना होगा। जहा से मैकलोडगंज के बीच की दूरी करीब 90 किमी की हैं। जहां पर किसी भी शहर से ट्रेन के द्वारा आ सकते हैं। ट्रेन से आने के लिए आप दिल्ली से जम्मू चलने वाली ट्रेन यात्रा का लाभ ले सकते हैं। पठानकोट स्टेशन के बाहर आपको मैकलोडगंज जाने के लिए कई सारी बस, टैक्सी और कैब मिल जायेगी। जो आपको मैकलोडगंज ले जायेगी।
सड़क मार्ग से कैसे जाएं?: सड़क मार्ग से जाने के लिए आप राज्य की सरकारी और प्राइवेट बस के द्वारा आप इस जगह पर पहुंच सकते हैं। राज्य का यह शहर दिल्ली, चंडीगढ़ से जुड़ा हुआ हैं। जिससे आप बस द्वारा इस जगह पर आसानी से पहुंच सकते हैं। बस स्टैंड पर उतरने के बाद आप कार या टैक्सी के द्वारा आप मैकलोडगंज में घूमने के लिए जा सकते हैं।
वायुयान से कैसे जाएं : यदि आप हवाई जहाज से इस जगह की यात्रा करना चाहते है तो आपको मैकलोडगंज के निकटम हवाई अड्डा गगाल अड़े पर उतरना होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की बहुत ही कम हवाई सुविधा इस अड्डे पर उपलब्ध हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FAQ
इस जगह पर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच का हैं।
यहां पर घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। इसके लिए आपको लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
मैकलोडगंज में घूमने जाने के लिए आपके पास कम से कम 10,000 रुपए का बजट होना चाहिए।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हम आपको मैकलोडगंज में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह (McLeod Ganj Me Ghumne ki Jagah) हैं, इसके बारे में जानकारी दी हैं। आशा करता हुआ यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
यह भी पढ़ें:
10+तीर्थन वैली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
10+कुफरी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय