10+ सोलन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Solan me ghumne ki jagah : हिमाचल प्रदेश में मौजूद सोलन एक बेहद ही सुंदर हिल स्टेशन है। सोलन शहर में एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल और मठ स्थित है, जो की पर्यटकों के लिए भारी मात्रा में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोलन शहर में बहुत से आकर्षक और अद्भुत पर्यटक स्थल मौजूद है, जिसके कारण यह शहर काफी प्रसिद्ध है।

परंतु इसके अलावा यह शहर भारी मात्रा में मशरूम की खेती करने और लाल टमाटर का उत्पादन करने के लिए भी जाना जाता है। भारी मात्रा में लाल टमाटर का उत्पादन करने के कारण इस शहर को ‘लाल सोने’ का शहर भी कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी काफी मनमोहक है, जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Solan me ghumne ki jagah
Image: Solan me ghumne ki jagah

यदि आप भी सोलन घूमने जाने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं। तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सोलन में घूमने के कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे और उससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताएंगे। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

सोलन में घूमने की जगह | Solan Me Ghumne ki Jagah

सोलन के बारे में रोचक तथ्य

चलिए सोलन से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं, जो कि इस शहर को और भी ज्यादा मशहूर और जानकार बनाने में मदद करता है।

  • सोलन हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
  • सोलन शहर का उच्चतम बिंदु माउंट करोल है, जोकि 2280 मीटर ऊंचा है।
  • युंगड्रुंग तिब्बती मठ 7वीं शताब्दी में सोलन में बनाया गया दुनिया के सबसे पुराने मठों में से एक है।
  • सोलन रेलवे स्टेशन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशनों में से एक है।
  • भारी मात्रा में मशरूम की खेती करने के कारण सोलन को ‘भारत का मशरूम शहर’ भी कहा जाता है।
  • सोलन को ‘लाल सोने का शहर’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां टमाटर की उत्पत्ति काफी की जाती है।

सोलन में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Solan Tourist Places in Hindi)

बहुत सारे अद्भुत पर्यटक स्थल और मठ से सोलन भरा हुआ है, जोकि यात्रियों को अपनी और आकर्षित करने के लिए पर्याप्त हैं। तो चलिए सोलन में मौजूद कुछ बेहतरीन पर्यटक स्थलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कसौली

कसौली देवदार के सुंदर जंगलों के बीच में स्थित एक बेहद ही सुंदर और छोटा सा शहर है। यह शहर बेहद ही शांतिपूर्ण पहाड़ी छावनी वाला शहर है। कसौली ब्रिटिशों द्वारा निर्माण किए गए बड़े और भव्य विक्टोरियन इमारतों के लिए प्रसिद्ध है।

Kasauli
Image :Kasauli

और यही भव्य विक्टोरियन संरचनाएँ कसौली हिल स्टेशन के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताता हैं। कसौली एक बेहद ही सुंदर और शांत वातावरण वाला परिवेश है। यहां पर जानवरों के लुप्तप्राय प्रजातियां भी देखने को मिलते हैं।

कुथार का किला

कुथार का किला सोलन के सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है, जिसे सोलन के सबसे पुराने ऐतिहासिक स्मारक के रूप में जाना जाता है। इस किला हो करीबन 800 साल पुराना माना जाता है।

Kuthar fort
Image: Kuthar fort

इस किला के आसपास कई सारे ताजे पानी के झरने भी है, जो कि काफी सुंदर है। इस जगह की यही सभी सुंदर दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बरोग

सोलन जिले में करीबन 1560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बारोग शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता वाला एक बेहद ही सुंदर और आदर्श पर्यटन स्थल है।

Barog
Image: Barog

इस जगह की सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के साथ साथ आप यहां पर ट्रेकिंग और कैम्पिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

शूलिनी माता मंदिर

शूलिनी माता मंदिर सोलन में घूमने लायक सबसे बेहतरीन दर्शनीय स्थल में से एक है। यह मंदिर शूलिनी माता को समर्पित है। शूलिनी माता मंदिर को सोलन के सबसे पवित्रतम और पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है।

Maa Shoolini Temple
Image: Maa Shoolini Temple

यह मंदिर सोलन में घूमने लायक सबसे अच्छे जगहों में से एक है। यहां पर जून के महीने में एक वार्षिक मेला भी आयोजित किया जाता है, जो कि काफी सुंदर और देखने लायक होता है।

चैल

चैल सोलन के सबसे सुंदर और प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। यह जगह दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट ग्राउंड, हेरिटेज होटल, चैल पैलेस, पोलो मैदान और देवदार के पेड़ों के लिए काफी प्रसिद्ध है।

Chail
Image: Chail

इस जगह पर तीन पहाड़ी पर स्थित एक शानदार रिसॉर्ट हैं, जिसे पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। चैल वन्यजीव अभयारण्य के लिए भी जाना जाता है। यह जगह काफी मनमोहक दृश्य को प्रस्तुत करता है, जो कि पर्यटकों के लिए एक यादगार यात्रा होता है।

यह भी पढ़े: मंडी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

सिरमौर

सिरमौर सोलन के देखने वाले जगहों की लिस्ट में शामिल है। इस जगह का वातावरण और परिवेश काफी चांद होता है, यहां पर अभी भी 90% से अधिक लोग गांव में रहना पसंद करते हैं। सिरमौर सुरम्य परिदृश्य, ट्रेकिंग के लिए चट्टानी पहाड़ियां, बोटिंग लिए शांत झीलों और खूबसूरत वातावरण दृश्यों से परिपूर्ण है, जो कि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पर्याप्त होता है।

Sirmaur
Image: Sirmaur

सिरमौर में आड़ू की भारी मात्रा में खेती की जाती है, इसी कारण इस जगह को ‘पीच बाउल ऑफ़ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा  इस जगह पर अन्य तरह की सब्जियों की भी खेती की जाती है।

जवाहर पार्क

जवाहर पार्क सीलोन में घूमने लायक एक बेहतरीन जगह है। सोलन शहर का यह जवाहर पार्क शांति और आरामदायक पल बताने के लिए बहुत ही अच्छा जगह है। जवाहर पार्क में छोटे चिड़ियाघर, बच्चों के ट्रेन, खूबसूरत फव्वारे और राइड्स मौजूद हैं।

Jawahar Park
Image: Jawahar Park

यह जगह बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी एक बहुत ही अच्छा जगह है। तो सोलन की यात्रा के दौरान इस जगह पर भी जरूर घूमना चाहिए।

दरलाघाट

दरलाघाट सोलन के काफी लोकप्रिय स्थान में से एक है। यह जगह वन्य जीव अभ्यारण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर तेंदुए, ब्लैक बीयर, सांभर और भौंकने वाले हिरण जैसे कई सारे जानवरों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यह जगह अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है।

नालागढ़ किला

अरावली पहाड़ियों के किनारे पर स्थित नालागढ़ किला सोलन के काफी प्राचीन और प्रसिद्ध जगह में से एक है। यह किला एक तरह का होटल है, जो कि हिमाचल प्रदेश में स्थित सबसे प्रसिद्ध विरासत होटल में से एक हैं। नालागढ़ का अर्थ बाघों का घर होता है। इस किला को पहले सुदर्शनगड़ के नाम से जाना जाता था।

Nalagarh Fort
Image : Nalagarh Fort

परंतु बाद में इस नाम को बदलकर के नालागढ़ रख दिया गया। यह किला जयगड़ के किले से जुड़ा हुआ है। इस जगह का वातावरण और प्राकृतिक दृश्य काफी सुंदर और मनमोहक होता है। इसीलिए इस जगह को वीकेंड में घूमने के लिए बेहतरीन जगह माना जाता है।

अर्की

अर्की हिमाचल प्रदेश के सबसे छोटे शहरों में से एक है। सोलन में स्थित यह शहर घूमने के लिए काफी लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। इस जगह का सुंदर प्राकृतिक दृश्य और अद्भुत नजारे इस शहर को एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करता है।

Arki
Image: Arki

अर्की में बहुत से अच्छे अच्छे पर्यटक स्थल मौजूद हैं, जो कि पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

सोलन में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

सोलन आकर्षक पर्यटक स्थलों के साथ साथ अलग अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर खाने के लिए बहुत से प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन देखने को मिलते हैं। यहां पर पर्यटकों के लिए हिमाचली भोजन का स्वाद लेना बेहद ही यादगार पल होता है। सोलन में मिलने वाले निम्नलिखित व्यंजन शामिल है-

  • भुना हुआ मकई
  • मौसमी फल
  • सब्जियां
  • दाल
  • चावल
  • रोटी
  • सोलन चना
  • समोसा
  • जलेबी
  • स्ट्रीट फूड, इत्यादि।

सोलन में रुकने की जगह

यदि आप सोलन की यात्रा के दौरान वहां कुछ दिन रुकना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि सोलन में रुकने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। तो आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सोलन में मौजूद होटल, लॉज या रिसोर्ट किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। सोलन में रुकने के कुछ बेहतरीन जगहों के लिस्ट में निम्नलिखित होटल्स शामिल है-

  • Mistey meadows resort
  • Banjara mountain retreat chail hills
  • Andaz shimla
  • Amravati family resort
  • Sherpa eco resort
  • Amarjees hotel and restaurant, etc.

सोलन में घूमने का सही समय

सोलन एक बेहद हि खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहां की यात्रा हर मौसम में किया जा सकता है। परंतु यदि आप सोलन जाने के लिए सबसे अच्छे समय के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सोनम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से नवंबर तक के महीने को माना जाता है।

क्योंकि इन मौसमों के दौरान सोलन का वातावरण काफी सुखद और मनमोहक प्रतीत होता है और इसके अलावा यदि आप सोलन की यात्रा गर्मियों की छुट्टी में करने जा जाते हैं, तो यह और भी अच्छा हो सकता है क्योंकि सोलन की यात्रा अधिकतर गर्मियों के मौसम में ही की जाती है। सोलन की यात्रा करने के लिए गर्मियों के मौसम को भी काफी अच्छा समय माना जाता है।

यह भी पढ़े: 10+डलहौजी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

सोलन कैसे पहुंचे? (रेल, सड़क और हवाई मार्ग)

यदि आप सोलन घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि सोलन जाने के लिए सभी तरह की यातायात सुविधाएं उपलब्ध है। आप सोलन तक जाने के लिए रेलवे, सड़क और हवाई किसी भी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए रेल, सड़क और हवाई मार्ग के बारे में विस्तार से जानते हैं-

रेल मार्ग:- रेलवे मार्ग के माध्यम से सोलन जाने के लिए आप सोलन के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन कालका के लिए ट्रेन टिकट ले सकते हैं। कालका सोलन से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तो आप कालका पहुंचकर वहां के स्थानीय साधनो के माध्यम से सोलन के लिए निकल सकते हैं।

हवाई मार्ग:- यदि आप हवाई मार्ग के माध्यम से सोलन जाना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि सोलन में कोई भी हवाई अड्डा उपलब्ध नहीं है। आपको सोलन जाने के लिए शिमला में मौजूद हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरना पड़ेगा, जो कि सोलन से केवल 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तो आप शिमला पहुंचकर वहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से सोलन जा सकते हैं।

सड़क मार्ग:- सोलन जाने के लिए सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सोलन सड़क मार्ग के माध्यम से दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है, तो आप सोलन जाने के लिए यातायात बसों का इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर अपने पर्सनल गाड़ी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सोलन में घूमने का खर्चा

सोलन की पूरी यात्रा करने के लिए लगने वाला खर्चा कम से कम 15 से ₹20000 रुपए तक का हो सकता है क्योंकि सोलन की यात्रा के दौरान आपको रहने, खाने-पीने, घूमने फिरने, खरीदारी करने, और यातायात, इत्यादि चीजों में खर्च लगेंगी।

यदि आप अपने परिवार के साथ इस यात्रा पर जा रहे हैं, तो इसकी यात्रा में लगने वाला खर्च आपकी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।

सोलन घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

सोलन की यात्रा करने जा रहे हैं, तो आप अपने साथ अपनी जरूरत के सामान को जरूर रखें। इसके अलावा अपने साथ कुछ कपड़े, दवाइयां, पानी बोतल, और फर्स्ट एड बॉक्स, भी जरूर रखे। यह सब यात्रा के दौरान काफी काम आते हैं।

FAQ

सोलन को किस किस नाम से जाना जाता है?

सोलन को ‘मशरूम का शहर’ और ‘लाल सोने का शहर’ के नाम से जाना जाता है।

सोलन जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

सोलन जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से नवंबर के महीने को माना जाता है।

सोलन का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन क्या है?

सोलन का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन दाल, चावल, रोटी, सब्जी और दही है।

सोलन का उच्चतम बिंदु कौनसा है?

सोलन शहर का उच्चतम बिंदु माउंट करोल है, जोकि 2280 मीटर ऊंचा है।

सोलन में घूमने लायक कौन कौन सी जगह मशहुर है?

सोलन में घुमने कि कसौली, कुथार का किला, बरोग, शूलिनी माता मंदिर, सिरमौर, चैल, जवाहर पार्क, दरलाघाट, नालागड़ किला, अर्की, इत्यादि जगह मशहूर है।

निष्कर्ष

आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सोलन में घूमने की जगह ( Solan Me Ghumne ki Jagah) की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताया है और उससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से सोलन में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी, जो कि सोलन की यात्रा के दौरान आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़े:

10+धर्मशाला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मनाली में घूमने की जगह और कब जाना चाहिए?

कुल्लू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “10+ सोलन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय”

  1. आपने सोलन पर्यटन की शानदार जानकारी पेश की है धन्यवाद् !

    Reply