10+ बक्सर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Buxar Me Ghumne ki Jagah : भारत में पर्यटक स्थलों की संख्या बहुत अधिक है। पर्यटक स्थलों की सूची में बिहार के बक्सर जिले का नाम भी शामिल है। बक्सर शहर जो कई पर्यटक स्थलों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। बक्सर में स्थित पर्यटक स्थल एक से बढ़कर एक है और यहां आने वाले पर्यटकों को काफी अच्छा घूमने का अनुभव मिलता है।

Buxar Me Ghumne ki Jagah
Image: Buxar Me Ghumne ki Jagah

बिहार राज्य में स्थित बक्सर शहर जो पर्यटक स्थलों की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इसके अलावा बिहार राज्य के बक्सर शहर में बक्सर का युद्ध भी हुआ था। जिसकी वजह से भी बक्सर का प्रचलन काफी अधिक बढ़ा हुआ है।

बक्सर में बहुत सारे पर्यटक स्थल है। यहां पर अक्सर पर्यटक घूमने के लिए आते रहते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको बक्सर में घूमने की जगह के बारे में डिटेल में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

बक्सर में घूमने की जगह | Buxar Me Ghumne ki Jagah

बक्सर के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • बक्सर जो बिहार राज्य का एक लोकप्रिय जिला है। इस जिले को ऐतिहासिक और पौराणिक शहर के नाम से भी पहचाना जाता है।
  • बक्सर को पुराने समय में लोग बगसर के नाम से पहचानते थे। वर्तमान में इसे बक्सर के नाम से पहचाना जाता है।
  • बक्सर शहर जो पटना से लगभग 130 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है और मुगलसराय से 7 मील दूरी पर पूर्वी रेलवे के किनारे स्थित है।
  • बक्सर शहर को भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र भी माना जाता है। यहां पर हर कार्तिक पूर्णिमा को एक बड़ा मेला लगता है। जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।
  • बक्सर शहर के पुराने इतिहास के बारे में देखा जाए तो महर्षि विश्वामित्र का जन्म बक्सर शहर में हुआ है।
  • महर्षि विश्वामित्र की जन्मस्थली बक्सर को बताया जाता है।
  • महर्षि विश्वामित्र ने यहां पर तप बल का प्रभाव उत्पन्न करके बक्सर को तपोवन बनाया था।
  • इसके अलावा मर्यादा पुरुषोत्तम राम और लक्ष्मण ने भी यहां पर शिक्षा ग्रहण करके राक्षसों का वध किया था।
  • बक्सर शहर को सतयुग में सिद्धाश्रम,त्रेता युग में बामनाश्रम, द्वापर युग में वेद गर्भा और कलयुग में व्याघ्रसर के नाम से पुकारा जाता था। और अब इसे बक्सर के नाम से पहचाना जाता हैं।
  • बक्सर शहर को आज भी विश्वामित्र नगरी के नाम से भी पहचाना जाता है।

बक्सर में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Buxar Tourist Places in Hindi)

बक्सर का किला

बक्सर में स्थित एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रूप में बक्सर का राजा भोजदेव किला काफी प्रसिद्ध है। यह बिहार के साथ-साथ पूरे भारत में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल माना जाता है। बक्सर आने वाला सभी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते रहते हैं। वर्तमान में इस किले की अवस्था खंडन अवस्था के रूप में देखने को मिलती है क्योंकि यह किला काफी पुराना है और जर्जर हो चुका है।

Buxar fort
Image: Buxar fort

इसलिए यहां के किले के अवशेष का ही देखने लायक है। यहां का वातावरण शांत होने की वजह से यहां आने वाले पर्यटकों को काफी अच्छा महसूस होता है। राजभोज किला बक्सर जिले के डूंमराव प्रखंड के नया भोजपुर गांव में स्थित है।

गौरी शंकर मंदिर

बक्सर में कई प्रमुख धार्मिक स्थल भी है जिसमें गौरी शंकर मंदिर भी शामिल है। गौरी शंकर मंदिर जो बक्सर का एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है।

Gaurishankar Mandir
Image: Gaurishankar Mandir

इस मंदिर में भगवान शिव जी और पार्वती माता की प्रतिमा एक साथ देखने को मिलती है। इसके अलावा इस मंदिर में नंदी की प्रतिमा भी विराजमान है। इस मंदिर की कलाकृति बहुत ही ज्यादा सुंदर है। यहां दर्शन करने के लिए आने वाले सभी दर्शनार्थी यहां आकर अच्छा अनुभव महसूस करते हैं। मंदिर के सामने बना हुआ तालाब जो इस मंदिर की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करता है।

नौलखा मंदिर

पर्यटक स्थलों की सूची में बक्सर में नौलखा मंदिर भी स्थित है। यह मंदिर जो बक्सर शहर का एक धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में भगवान विष्णु जी और लक्ष्मी माता की मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर भगवान विष्णु जी और लक्ष्मी माता को समर्पित एक लोकप्रिय मंदिर है। इसके अलावा यहां इस मंदिर में अन्य सभी देवताओं की मूर्तियां लगी हुई है।

Naulakha Mandir
Image: Naulakha Mandir

इस मंदिर की कलाकृति बाहर से बहुत ही अद्भुत है। यह मंदिर जो दक्षिणी भारत के मंदिरों के स्टाइल में भरा हुआ पूर्वी भारत का लोकप्रिय मंदिर है। जिस प्रकार से तिरुपति बालाजी मंदिर की कलाकृति की गई है। उसी प्रकार से नौलखा मंदिर की कलाकृति भी की हुई है। यहां का माहौल बहुत ही ज्यादा शांतिपूर्ण है।

सीताराम उपाध्याय संग्रहालय

बक्सर शहर में स्थित सीताराम उपाध्याय संग्रहालय जो बक्सर के प्रमुख पर्यटक स्थलों की सूची में सबसे ऊपर आने वाला पर्यटक स्थल है। यह समझाने बक्सर रामरेखा घाट की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित बहुत ही सुंदर संग्रहालय हैं। इस संग्रहालय में कई ऐसी चीजों को संग्रहित कर के रखा गया है, जो आज के समय में यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को इतिहास से रूबरू करवाता है।

Sitaram upadhaya museum
Image: Sitaram upadhaya museum

यहां पर मौजूद पुरातात्विक अवशेष के साथ-साथ पांडू लिपिंया और सिक्के लोगों को इतिहास की याद दिला देते हैं। बक्सर के सीताराम उपाध्याय संग्रहालय का निर्माण 1979 में किया गया। वर्तमान समय में यहां संग्रहालय में घूमने का कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है। यह बिल्कुल निशुल्क घूमने की जगह है।

यह भी पढ़े : 10+मोहाली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कतकौली का मैदान

बक्सर का युद्ध पूरे भारत में ही नहीं विश्व भर में प्रसिद्ध है। बक्सर शहर में हुए युद्ध के बारे में यदि बात की जाए तो यह युद्ध ब्रिटिश शासन और मुगल सम्राटों के बीच 23 अक्टूबर 1964 ईस्वी में कतकौली मैदान में हुआ था।

Katkauli Ka Maidan
Image : Katkauli Ka Maidan

आज के समय में यह कतकौली मैदान एक पर्यटक स्थल के रूप में बक्सर की लोकप्रियता को बढ़ा रहा है। इस कतकौली मैदान में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

रामरेखा घाट बक्सर

बक्सर जिले में स्थित पर्यटक स्थलों की सूची में रामरेखा घाट का नाम भी शामिल है। यह बक्सर जिले का एक प्रमुख धार्मिक घाट है। यह घाट दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर है। यह घाट जहां पर भगवान शिव जी के प्राचीन मंदिर भी देखने को मिलते हैं। यहां का वातावरण बहुत ही ज्यादा शांत है।

Ramrekha Ghat
Image : Ramrekha Ghat

इसके अलावा इस घाट में आप स्नान करके खुद को पवित्र भी कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस घाट में स्नान करने वाले लोगो के सारे पाप धुल जाते हैं। बक्सर घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं तो आपको रामरेखा घाट बक्सर अवश्य जाना चाहिए।

शहीद स्मारक

बिहार के बक्सर जिले में घूमने की जगह की सूची में शहीदी स्मारक बक्सर का नाम भी शामिल है। शहीद स्मारक बक्सर जो बिहार का एक लोकप्रिय शहीदों को समर्पित पर्यटक स्थल है। यहां पर भारत की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सभी वीरो का स्मारक बनाया हुआ है।

shahid smarak
Image: shahid smarak

यह स्मारक समुद्र के बीच टापू की तरह ही बना हुआ है। यहां का नजारा देखने लायक है। बक्सर घूमने आने वाले सभी लोगों को शहीद स्मारक घूमने अवश्य आना चाहिए।

बक्सर का प्रसिद्ध भोजन

बक्सर शहर में घूमने जाने वाले लोग अक्सर गूगल के माध्यम से बक्सर में खाने के लिए क्या प्रसिद्ध है? इस बारे में जानकारी हासिल करना चाहते रहते हैं। बक्सर में घूमने जाने वाले लोगों को बताना चाहेंगे कि यहां खाने के लिए प्रसिद्ध चीजों में लिट्टी चोखा, मटन कबाब, रसिया, दाल पीटा, खाजा, सत्तू शरबत इत्यादि काफी प्रसिद्ध है।

यहां आने वाले सभी पर्यटक लिट्टी चोखा खाने के लिए उतावले होते रहते हैं। क्योंकि यहां का लिट्टी चोखा जिसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता मिली हुई है। भारत में ही नहीं विश्व भर में लिट्टी चोखा की लोकप्रियता से बक्सर और बिहार को पहचाना जाता है।

बिहार में दाल और चावल का प्रयोग सर्वाधिक होता है। खाने में 90% दाल चावल का सेवन करते हैं। इसके अलावा इसके साथ कुछ रोटी और पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन किया करते हैं। मांसाहारी लोग यहां के मटन कबाब और चावल के साथ मछलियां खाना पसंद करते हैं।

बक्सर में रुकने की जगह

बक्सर जाने वाले लोगों को रुकने के लिए कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि बक्सर शहर जहां पर पर्यटक स्थल काफी अधिक होने की वजह से यहां 50 से अधिक होटल अलग-अलग इलाकों में आपको मिल जाएंगे।

जहां आप अपने बजट के अनुसार किसी भी एक होटल में रुक सकते हैं। यहां होटल में रुकने का अनुमानित प्रति दिन का खर्चा एक व्यक्ति का ₹700 से लेकर ₹1500 तक आता है।

इसके अलावा आप इससे अधिक महंगे होटल भी अपने बजट के अनुसार ले सकते हैं और इससे सस्ते होटल बक्सर में आपको मिल जाएंगे आप अपने बजट के अनुसार किसी भी होटल में रात बिता सकते हैं।

बक्सर घूमने जाने का सही समय

बिहार राज्य में स्थित बक्सर जिला जिसकी लोकप्रियता देश भर में छाई हुई है। यहां घूमने जाने का प्लान प्रतिदिन कई लोग बनाते रहते हैं। लेकिन अक्सर लोग किसी भी पर्यटक स्थल पर घूमने जाने से पहले उस पर्यटक स्थल पर घूमने जाने का सही समय क्या है? इसके बारे में छानबीन करते रहते हैं।

बक्सर घूमने के लिए सही समय कि यदि बात की जाए तो बक्सर में सबसे सही और उचित समय सर्दियों का समय माना जाता है। बक्सर घूमने के लिए सही समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक है। सर्दियों के समय यहां का वातावरण बहुत ही ज्यादा शांत रहता है।

हालांकि लोग बक्सर घूमने के लिए गर्मियों में अभी प्लान बनाते हैं। लेकिन गर्मियों में यहां का तापमान थोड़ा अधिक रहता है, जो हर किसी व्यक्ति को सूटेबल नहीं होता है। इसलिए यहां का सबसे उचित समय अक्टूबर से मार्च का बताया जाता है।

बक्सर कैसे पहुंचे?

बक्सर जाने का प्लान बनाने वाले लोगों के लिए हवाई मार्ग रेलवे मार्ग और सड़क मार्ग तीनों सुविधाएं उपलब्ध होती है। व्यक्ति किसी भी एक रास्ते का चयन करते हुए बक्सर पहुंच सकता है।

हवाई मार्ग के माध्यम सेः

बक्सर शहर में हवाई अड्डा स्थित है। बिहार के बक्सर जिले में स्थित हवाई अड्डे का नेटवर्क भारत के सभी लोकप्रिय हवाई अड्डा से जुड़ा हुआ है। भारत के सभी लोकप्रिय हवाई अड्डों से नियमित रूप से रोजाना बक्सर के लिए फ्लाइट आती है।

इसके अलावा मकसद के लिए आप वाया दिल्ली या फिर कोलकाता से बक्सर तक पहुंच सकते हैं। हवाई मार्ग का कनेक्शन दूर से आने वाले पर्यटक स्थलों के लिए बेहतरीन माना जाता है।

हवाई मार्ग के माध्यम से बक्सर आसानी से पहुंच सकते हैं। बक्सर हवाई अड्डे पहुंचने के बाद यहां पर टैक्सी और ऑटो करके आप बक्सर के सभी पर्यटक स्थलों पर जाकर यहां का आनंद उठा सकते हैं।

रेलवे मार्ग के माध्यम सेः

बिहार के बक्सर शहर में रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। भारत का रेल नेटवर्क पूरी तरह से हर छोटे-मोटे शहर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बक्सर रेलवे स्टेशन पर भारत के लगभग सभी लोकप्रिय शहरों से नियमित रूप से ट्रेन आती रहती है।

इसके अलावा आप दिल्ली और कोलकाता से वाया ट्रेन ले सकते हैं या फिर बिहार की राजधानी पटना से भी वाया ट्रेन के जरिए बक्सर की यात्रा कर सकते हैं। बक्सर पहुंचकर यह रेलवे स्टेशन से आपको ऑटो और कैब की सुविधा मिल जाती है, जिनको बुक करके आप पर्यटक स्थलों पर आराम से घूम सकते हैं।

सड़क मार्ग के माध्यम से :

बक्सर के लिए घूमने जा रहे लोगों के लिए सड़क मार्ग की सुविधा एक बेहतरीन सुविधा है। सड़क मार्ग के माध्यम से व्यक्ति हर लोकप्रिय शहर से बस सुविधा के जरिए बक्सर पहुंच सकता है।

इसके अलावा लोगों का मानना रहता है, कि “मजा मंजिल का नहीं सफर का होता है” ऐसे में लोग अपना खुद का वाहन लेकर सफर का मजा लेते हुए बक्सर की ओर निकल सकते हैं।

यह भी पढ़े : 10+करनाल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

बक्सर में कैसे घूमे

बक्सर शहर के सभी पर्यटक स्थलों पर घूमने से पहले आपको अपने लोकेशन से रवाना होते समय एक चार्ट तैयार करना चाहिए और एक मैप रूट तैयार करके आपको बक्सर के सभी पर्यटक स्थलों पर घूमना चाहिए। ताकि आप के समय की बचत हो सके आप जिस रास्ते से बक्सर की ओर जा रहे हैं। उस रास्ते पर सबसे पहले कौन सा पर्यटक स्थल आता है, वहां से आपको घूमने की शुरुआत करनी है।

सभी पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए आपको 2 दिन का रूट मैप अलग-अलग तैयार करके उस रूट मैप के आधार पर घूमना चाहिए। इसके अलावा जवाब बक्सर पहुंच जाते हैं तो वहां पर आपको ट्रैवल एजेंसियों की गाड़ियां मिल जाती है। जिन्हें बुक करके भी आप घूम सकते हैं। इसके अलावा ऑटो बुक करके भी बक्सर घुम सकते हैं।

बक्सर घूमने का खर्चा

जब भी कोई व्यक्ति घूमने का प्लान बनाता है, तो सबसे पहले खर्चों का आकलन घर बैठे ही करता है। व्यक्ति अपने खर्चों के आकलन के आधार पर और अपने बजट के आधार पर ही पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का प्लान बनाता है और अपने बजट के आधार पर ही अलग-अलग तरह के पर्यटक स्थल का चयन करता है।

बक्सर घूमने जाने वाले लोगों के मन में भी यहां घूमने का कितना खर्चा आएगा? इसके बारे में भी लोग अक्सर सोचते रहते हैं। बक्सर घूमने के खर्चे कि यदि बात की जाए तो बक्सर पहुंच जाने के पश्चात प्रति व्यक्ति करीब ₹9000 का खर्चा आ जाता है।

बक्सर घूमते समय साथ में क्या रखें?

बचत घूमने का सबसे सही समय सर्दियों का समय बताया जाता है। ऐसे में आपको ठंड से बचने के लिए ऊनी वस्त्र साथ में रखना चाहिए। बक्सर घूमने जाते समय आप कुछ खाने पीने के छोटे-मोटे आइटम साथ रखते हैं।

आपको अपना मोबाइल फोन और कैमरा फोटोग्राफी के लिए अवश्य साथ दिया जाना चाहिए क्योंकि आज के समय में हर पर्यटक स्थल पर घूमने के आनंद को कैमरे में कैद किया जाता है। इसके अलावा आप यहां घूमने जाते समय पॉवर बैंक साथ लेकर जाएं। 2-3 दिन का घूमने का प्लान है तो आपको 3 जोड़ी कपड़े साथ लेकर जाना चाहिए।

FAQ

बक्सर शहर के सभी पर्यटक स्थलों पर कितने दिन में घूमा जा सकता है?

बिहार के लोकप्रिय शहर बक्सर में सभी पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए आपको अनुमानित 2 दिन का समय लगता है। क्योंकि सभी पर्यटक स्थलों पर आराम से घूमने में थोड़ा समय लगता है और एक पर्यटक स्थल से दूसरे पर्यटक स्थल तक पहुंचने में भी समय लगता है।

बक्सर शहर घूमने का सही समय क्या है?

बक्सर शहर घूमने के लिए सबसे सही समय सर्दियों का समय माना जाता है। सर्दियों के समय यहां का वातावरण बहुत ही ज्यादा अनुकूल और शांतिपूर्ण रहता है। अतः बक्सर घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच का है।

बक्सर घूमने जाने का खर्चा कितना आएगा?

बक्सर की यात्रा करने वाले पर्यटकों की मन में खर्चे का सवाल सबसे पहले पैदा होता है। अक्सर घूमने जाने वाले लोगों के खर्चे का यदि आकलन किया जाए, तो बस सर पहुंच जाने के पश्चात का खर्चा अनुमानित प्रति व्यक्ति 8000 से ₹9000 आ जाता है।

बक्सर का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल कौन सा है?

बक्सर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल की बात की जाएं तो बक्सर का किला सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। यह एक ऐतिहासिक धरोहर है, जो गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां की सुंदरता और वातावरण के लोग दीवाने हो जाते हैं।

निष्कर्ष

भारत में पर्यटक स्थल बहुत ज्यादा है। भारत के सभी राज्यों में पर्यटक स्थलों की संख्या हजारों में है। भारत के पूर्वी राज्य बिहार में भी पर्यटक स्थल पर घूमने के लिए लोग अक्सर देश विदेशों से जाते रहते हैं। बिहार के बक्सर राज्य के पर्यटन स्थलों की सूची के बारे में आज हमने कुछ जानकारी आप तक पहुंचाई है।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बक्सर में घूमने की जगह ( Buxar Me Ghumne ki Jagah) के बारे में डिटेल में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि किसी व्यक्ति को हमारी इस आर्टिकल से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल है, तो वह हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकता है।

यह भी पढ़े:

20+ पटना में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+रांची में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+बिहार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+पठानकोट में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment