मनाली में की जगह, खर्चा और जाने का समय

  सोलांग घाटी

यह घाटी मनाली से लगभग 14 किलोमीटर दूर है। मनाली की सोलंग घाटी रोहतांग के रास्ते में जाते हुए पड़ती हैं। घाटी में मनोरंजन करने के कई साधन उपलब्ध हैं, जिसमें प्रमुख पैराग्लाइडिंग, रोपवे, घुड़सवारी आदि पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं।

  रोहतांग पास

रोहताग पास वर्ष भर सफेद चादर से ढका रहता हैं। लोग यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी और आइस स्केटिंग करने के लिए सबसे अधिक आते हैं। सप्ताह के 6 दिन यह पास खुला रहता हैं। सिर्फ मंगलवार के दिन यह बंद रहता हैं।

हिडिंबा देवी मंदिर

यहां से मंदिर की दूरी सिर्फ 2 किलोमीटर हैं। हिडिंबा देवी मंदिर में किसी भी प्रकार की कोई भी मूर्ति नहीं रखी गई है बल्कि यहां पर देवी के पद चिन्हों की पूजा की जाती हैं।

    मनु मंदिर

यह मंदिर राजा मनु का हैं।   राजा मनु ही धरती पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति थे। उनके धरती पर पड़े हुए कदम की छाप इस मंदिर में स्थित हैं।

 जोगनी झरना

यह माल रोड से 5 किलोमीटर दूरी पर है तथा वहां के वशिष्ठ गांव के ऊपरी छोर पर यह धरना स्थित है। यह वशिष्ट कुंड से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

   वन विहार

वन विहार के अंदर आपको कई प्यारे-प्यारे खरगोश से देखने को मिल जाते हैं, जिसके साथ आप फोटो को खिंचवा सकते हैं। वनविहार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक खुला रहता है।

    बौद्ध मंदिर

यह मंदिर मनाली के माल रोड से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है। यदि आप और धर्म से संबंधित किसी भी जानकारी या उसकी संस्कृति को जानना चाहते हैं तो आप इस मंदिर में अवश्य आ सकते हैं।

   माल रोड

मनाली की माल रोड शिमला की ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश के सबसे फेमस जगह में से एक हैं। शाम के वक्त लोगों की भीड़ यहां की सड़कों पर देखने को मिलती हैं।

 मनाली कैसे जाएं? , कितना खर्चा होगा?  कैसे घूमें? क्या खाएं?  यह सब जानकारी के  लिए क्लिक करें