Hyderabad Me Ghoomne ki Jagah

हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों की राजधानी हैं। हैदराबाद की बिरयानी विश्व प्रसिद्ध है, इसको खाने के लिए देश के अलावा विदेश से भी आते हैं। हैदराबाद में हीरे की खदाने मौजूद हैं।

      चारमीनार

चार मीनार का निर्माण मोहम्मद कुतुब शाह ने सन 1591 में बनवाया था। हैदराबाद को पूरी दुनिया में चारमीनार के नाम से ही जाना जाता हैं।

    गोलकोंडा किला

यह किला भारत के प्राचीन किले में से एक हैं। गोलकोंडा किले के निर्माण कुतुब शाह ने सन 1512ई से लेकर 1687 ई तक किया गया था। इस किले में बेहतरीन वास्तुकला देखने को मिलती हैं। इस कारण से हैदराबाद घूमने आने वाले सभी पर्यटक गोलकोंडा किले को देखना नहीं भूलते हैं।

      श्रीशैलम मंदिर

हैदराबाद में मौजूद यह मंदिर भी पहाड़ी पर स्थित हैं। श्रीशैलम मंदिर नल्लमल्ला पहाड़ी पर स्थित हैं। मंदिर के दाएं तरफ कृष्णा नदी बहती हैं।

    चौमहल्ला पैलेस

इस पैलेस में निजाम परिवार निवास करता था लेकिन वर्ष 2005 में इस पैलेस को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था।

  रामोजी फिल्म सिटी

इस जगह पर फिल्म की शूटिंग, सीरियल की शूटिंग आदि की जाती हैं। रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद से करीब 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

   हुसैन सागर झील

यह करीब 6 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है तथा इस झील के बीचोबीच गौतम बुध की मूर्ति स्थापित है। हुसैन सागर झील हैदराबाद के मुख्य शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

     मक्का मस्जिद

हैदराबाद की मक्का मस्जिद भारत की सबसे बड़ी, पुरानी, फेमस मस्जिद में से एक हैं। मक्का मस्जिद करीब 400 वर्ष पुरानी हैं। मक्का मस्जिद का निर्माण सऊदी अरब में स्थित मक्का मदीना से मिट्टी और पत्थर के द्वारा इस मस्जिद का निर्माण किया गया हैं।

हैदराबाद कैसे जाएँ?, कितना खर्चा होगा?, कैसे घूमें?, क्या खाएं? ये सब जानकारी के लिए क्लिक करें