दिल्ली के भूतिया जगह पर लोग  सुबह के समय भी जाने से डरते हैं।

अगर आप भी दिल्ली के भूतिया जगह देखना चाहते हैं, तो हम आपको आज दिल्ली के कुछ खास भूतिया जगह के बारे में बताएंगे जहां पर आप जा सकते हैं। परंतु यहां पर सावधानी बरतना भी जरूरी है।

दिल्ली कंटोनमेंट : दिल्ली कंटोनमेंट को दिल्ली की खतरनाक और भूतिया स्थानों में से एक माना जाता है क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इस जगह से डरावनी आवाज आती है और एक औरत को सफेद साड़ी में लिपटी देखा जाता है।

संजय वन अगर यहां कोई व्यक्ति रात के समय चला जाता है तो वह बचकर आ नहीं पाता और अगर किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से बाहर निकल जाता है तो भी कुछ दिनों तक उसके साथ पैरानॉर्मल घटना होती रहती है।

खूनी दरवाज़ा यह स्थान तो दिल्ली के भूतिया जगह में सबसे आगे माना जाता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि पुराने समय में कई रानियों की हत्या यहां हुई थी। इसके अलावा अंग्रेजों के समय में गुलामी करते वक्त बहुत से लोगों को फांसी भी लगी थी।

द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन  कहा जाता है कि इस पेड़ के पास एक औरत की आत्मा रहती है, जो यहां आने वाले लोगों के पीछे पड़ जाती है। इस स्टेशन के पास हमेशा दुर्घटना की खबर भी आती रहती हैं। जो यहां के पैरानॉर्मल एक्टिविटी के कारण देखी जाती है।

हाऊस नंबर W3 महल के पीछे पुरानी कहानी जुड़ी हुई है कहा जाता है कि पुराने समय में यहां पर एक बुजुर्ग रहा करता था। यह बुजुर्ग बहुत ही ज्यादा पैसे वाला और अमीर था। यहां इसकी मृत्यु कर दी गई थी, जिसके बाद से इस महल के अंदर इनकी आत्मा भटकती रहती है

फिरोज़ शाह कोटला किला सूर्यास्त के बाद यहां कोई भी व्यक्ति जाने से डरता है।अगर कोई व्यक्ति यहां चला भी जाता है तो उसे कई सारी डरावनी आवाज सुनाई देते हैं और उसकी मृत्यु हो जाती है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक कोई भी यहां घूम सकता है। पर रात के समय यहां जाना खतरे से खाली नहीं है।

दिल्ली की सबसे डरावनी और भूतिया जगहें पर कैसे जाएँ? यह जाने के लिए क्लिक करें