असम राज्य भारत के उत्तर पूर्व में हैं। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। असम राज्य चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ हैं। यहां पर आपको पेड़, बगान, नदियाँ आदि देखने को मिलेगी। 

  माजुली द्वीप

इस द्वीप के बारे में कहा जाता है की यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप हैं। इस दीप को ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में बनाया गया हैं। माजुली द्वीप जाने के लिए आपको गुवाहाटी शहर से करीब 400 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

   हाफलोंग

 गुवाहाटी से करीब 350 किमी की दूरी पर हैं।  हाफ लॉन्ग असम का एक मात्र हिल स्टेशन हैं। असम की एकमात्र झील हैं।  असम में घूमने आने वाले पर्यटक इस जगह को नही भूलते है।

   काजीरंगा नेशनल पार्क

कांजीरंगा नेशनल पार्क में करीब 2200 से भी एक सींग वाले गैंडे हैं। इसको गैंडो का घर भी कहा जाता हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गोलाघाट और नागांव के पास में स्थित हैं। यह उद्यान करीब 430 वर्ग किमी के क्षेत्र में  हैं

            गुवाहाटी

 गुवा और हाट से मिलकर गुवाहाटी बना हैं, जिसमे गुवा का अर्थ है सुपारी और हाट का अर्थ बाजार। गुवाहाटी शहर को “नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सेवन सिस्टर्स” का प्रवेश द्वार भी कहते हैं।

   डिब्रूगढ़

इस शहर की गुवाहाटी शहर की दूरी करीब 450 किमी की हैं। डिब्रूगढ़ को चाय के शहर के नाम से भी जानते हैं। डिब्रूगढ़ असम के चाय का केंद्र हैं।

    दिसपुर

दिसपुर ऊंची पहाड़ियों, हरे भरे जंगल, खूबसूरत नदियों से घिरी हुई बहुत ही सुंदर जगह हैं। यहां पर घूमने के लिए कई पर्यटक स्थल हैं। वर्ष 1973 में इसको असम की राजधानी के रूप में घोषित कर दी गई थी।

    जोरहाट

यहां पर आपको सूती वस्त्र, रेशमी वस्त्र, सेवा केंद्र आदि कई प्रकार के उद्योग यहां पर स्थित हैं। जोरहाट अपने व्यापक चाय बागानों के लिए जाना जाता है, और यह चाय उद्योग का प्रमुख केंद्र है।

 कामाख्या देवी मंदिर

गुवाहाटी शहर से इस मंदिर की दूरी करीब 10 किमोमीटर हैं। माता कामाख्या देवी का यह मंदिर नीलांचल पर्वत पर स्थित हैं। हिंदू के इस मंदिर को 51 शक्ति पीठ के नाम से जाना जाता हैं।

          शिव सागर

गुवाहाटी शहर से शिवसागर शहर की दूरी करीब 350 किलोमीटर की हैं। यह शहर असम का ऐतिहासिक शहर हैं। शिव सागर शहर का वर्णन इतिहास में भी हैं।

H

         मानस नेशनल पार्क

यह पार्क 500 वर्ग किमी से भी अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। इस पार्क के अंदर आपको जंगली भैंस, गोल्डन लंगूर, लाल पांडा जैसे कई दुर्लभ प्रजाति के जानवर देखने को मिल जायेगे।आप मानस पार्क के अंदर हाथी पर बैठकर गैंडो और बाघों को देख सकते हैं।

असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय के लिए क्लिक करें