10+ झारखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Jharkhand Me Ghumne ki Jagah : झारखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।‌ झारखंड को वनों की भूमि कहा जाता है क्योंकि यहां पर अनेक सारे पेड़ पौधे, घने जंगल, पहाड़ी क्षेत्र, जंगली इलाके, ऊंचे ऊंचे पहाड़, नदियां और हरे-भरे मैदान है।

अत्यंत हरा-भरा और खूबसूरत दिखने वाला यह राज्य भारत में विशिष्ट स्थान रखता है।‌ यहां पर घूमने के लिए पर्यटकों की दृष्टि से अनेक सारे उद्यान पर्यटक स्थल प्राकृतिक स्थल उपलब्ध है, जहां पर आने वाले पर्यटक मनमोहित हो जाते हैं।

Jharkhand Me Ghumne ki Jagah
Image: Jharkhand Me Ghumne ki Jagah

झारखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्वता के लिए भी जाना जाता है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटन की दृष्टि से घूमने के यहां पर अनेक सारे केंद्र स्थित हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यदि आप अभी घूमने फिरने के शौकीन हैं, हमेशा यात्रा करते रहते हैं तो आपको एक बार झारखंड जरूर आना चाहिए। हम आपको आज के इस आर्टिकल में झारखंड में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

झारखंड में घूमने की जगह | Jharkhand Me Ghumne ki Jagah

झारखंड के बारे में रोचक तथ्य

  • झारखंड की कुल जमीन का चौथाई भाग बंजर और परती क्षेत्र है।
  • झारखंड की अर्थव्यवस्था यहां के वन और खेती-बाड़ी पर निर्भर है।
  • झारखंड में रहने वाले 30% लोग आदिवासी समुदाय से आते हैं।
  • झारखंड में लगभग 38% लोग जंगलों में रहते हैं।
  • झारखंड का इतिहास 5000 ईसा पूर्व का मिलता है।
  • झारखंड 5000 ईसा पूर्व महाजनपद का हिस्सा था।

झारखंड का इतिहास

झारखंड एक अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक राज्य हैं। झारखंड का इतिहास 5000 साल पुराना मिलता है। यहां पर अनेक प्रकार की प्राचीन गुफाएं और इमारतें मौजूद हैं, जो झारखंड की ऐतिहासिकता का वर्णन करते हैं। झारखंड पर प्राचीन काल से ही अनेक सारे राजे रजवाड़ों ने शासन किया है।

यहां पर नाग‌ वंश, चेहर वंश, मुगल वंश, अंग्रेज, इत्यादि अनेक सारे शासनकाल ने झारखंड पर अपना शासन किया था। देश की आजादी के साथ ही झारखंड भी अंग्रेजों से आजाद हो गया, जो आज भारत का एक गणमान्य राज्य है।

झारखंड अपनी सांस्कृतिक सभ्यता तथा आदिवासी बोली के लिए जाना जाता है। झारखंड का गठन वर्ष 2000 में किया गया था। इससे पहले बिहार और झारखंड एक ही हुआ करते थे।

लेकिन इसे वर्ष 2000 में बिहार के दक्षिण क्षेत्र को अलग करके झारखंड स्वतंत्र गणराज्य का गठन कर दिया गया।‌ जिसके बाद झारखंड में अपने बलबूते पर विकास की रफ्तार पकड़ी थी। आज के समय में झारखंड भारत में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, तो आइए यहां के पर्यटक स्थलों के बारे में जानते हैं।

झारखंड में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Jharkhand Tourist Places in Hindi)

झारखंड में पर्यटकों की दृष्टि से अनेक सारे ऐसे केंद्र हैं, जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यहां पर देश-विदेश के अनेक सारे पर्यटक हर वर्ष आते हैं। झारखंड में देखने के लिए और घूमने के लिए प्राचीन स्थल, बाग, पार्क, जु, प्राचीन मंदिर, पहाड़ियां, गुफाएं, इत्यादि प्राचीन और प्राकृतिक स्थल उपलब्ध है, जो प्रकृति का बेहतरीन अनुभव करवाते हैं। यहां पर आने वाले पर्यटक अत्यंत खुश नजर आते हैं। पर्यटकों के यहां पर रहने और खाने की भी उत्तम व्यवस्था मिलती हैं।

रांची

झारखंड का रांची शहर संपूर्ण भारत में अपना एक प्रमुख स्थान रखता है। यह एक अत्यंत आकर्षक और आधुनिक शहर है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। रांची वर्तमान समय में अत्यधिक तेजी से विकास की तरफ बढ़ता हुआ भारत का एक प्रमुख शहर है। यहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

यहां पर अनेक सारे जंगल, नदियां, संग्रहालय, टैगोर हिल, रांची हिल स्टेशन, हुंदरू फॉल्स तथा जनजातीय अनुसंधान संस्थान उपस्थित है, जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है। यहां पर ग्रीष्म ऋतु में देश विदेश के लोग ठंड का आनंद लेने के लिए तथा मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की ऊंचाई पर यह शहर स्थित है। यहां से आसपास का नजारा देखने में काफी ज्यादा लाजवाब और आकर्षक लगता है।

धनबाद

धनबाद जिले को भारत की कोयला राजधानी भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर निकलने वाले कोयले की सप्लाई पूरे देश भर में होती है। यहां पर कोयले की कुल 112 खदानें मौजूद हैं, जिससे पूरे देश को ऊर्जा मिलती है। धनबाद कोयला खदान की वजह से एक विकसित और भागदौड़ की जीवन शैली वाला शहर है। यहां पर अनेक सारे बाहर के लोग भी निवास करते हैं, इसके लिए इसकी जनसंख्या काफी ज्यादा हो चुकी है।

Dhanbad
Image : Dhanbad

धनबाद शहर एक प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है। यहां पर ऊंचाई से गिरते झरने, पहाड़ियां, घास के मैदान, घने जंगल, वनस्पतियां, पेड़ पौधे, हरियाली, इत्यादि पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां पर स्वर्ग की भी अनुभूति होती है। इतनी खूबसूरत जगह देखकर पर्यटक आकर्षित हो जाते हैं। यहां पर आने वाले पर्यटकों को वापस घर लौटने का भी मन नहीं होता है।

जमशेदपुर

जमशेदपुर झारखंड का एक बड़ा और प्रमुख पर्यटक स्थल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड के इस शहर का नाम जमशेदजी टाटा के नाम पर सन 1919 में रखा गया। था बता दें कि जमशेद टाटा ‘टाटा कंपनी’ के तत्कालीन मालिक थे। आज उनके बेटे रतन टाटा टाटा कंपनी के मालिक हैं।

Jamshedpur
Image: Jamshedpur

यहां पर स्थित जमशेदपुर सिटी में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण की कंपनी स्थित है, जो भारत के लिए गौरव का विषय है।‌ यहां पर अनेक तरह के प्राकृतिक और आधुनिक पर्यटक स्थल उपलब्ध है, जिसे देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। यहां पर जुबली पार्क, टाटा स्टील, जूलॉजिकल पार्क, लाइफ सेंचुरी, दलमा वाइल्ड, इत्यादि पार्क और उद्यान है‌। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

हजारीबाग

हजारीबाग एक अत्यंत खूबसूरत जगह है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष है क्योंकि यह पूरी तरह से प्राकृतिक जगह है। इसके आसपास घने जंगल हैं, पहाड़ हैं, सुंदर आकर्षक वन है, ऊंची ऊंची झीलों से बहता हुआ पानी, नदियाँ ठंडी हवा, इत्यादि प्रकृति का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है। यहां पर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, कैनरी हिल, रजरप्पा मंदिर, इत्यादि प्राचीन स्मारक और प्राचीन पर्यटक स्थल उपलब्ध है।

Hazaribagh
Image: Hazaribagh

यहां पर देश-विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। यह एक अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक जगह है, जो भारत के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां पर आपको स्वर्ग जैसा महसूस होता है तथा प्रकृति की खूबसूरती का वास्तविक सौंदर्य देखने को मिलता है।

देवघर

देवघर एक धार्मिक स्थान है, यहां पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक स्थित है। यह मंदिर वेदनाथ भगवान के नाम से जाना जाता है। यहां पर देश-विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो देश भर में जाना जाता है। यहां पर श्रावण मास में आने वाले पर्यटकों की संख्या अत्यधिक होती हैं।

Deoghar
Image: Deoghar

इसके आसपास धाम पहाड़ आश्रम इत्यादि बने हुए हैं, जो पर्यटकों को काफी आकर्षक लगते हैं। इसके आसपास का प्राकृतिक नजारा काफी लाजवाब है क्योंकि इसके आसपास घने जंगल मैदानी क्षेत्र पठार पहाड़ी क्षेत्र इत्यादि नजारा खूबसूरत लगता है।

घाटशिला

झारखंड की घाटशिला यह एक अत्यंत खूबसूरत जगह है। यहां का नजारा स्वर्ग से कम नहीं है। यह घाटशिला अत्यंत ऊंचाई और खूबसूरती के बीच में स्थित है। यहां से देखने का नजारा अत्यंत लाजवाब लगता है। पर्यटक यहां पर आकर्षित हो जाते हैं। यहां पर ज्यादातर लोग परिवार के साथ में घूमने के लिए आते हैं।

Ghatshila
Image: Ghatshila

इस जगह के आसपास बड़े-बड़े होटल भी बने हुए हैं। जहां पर पर्यटक रुक सकते हैं। यहां से प्रकृति की सुंदरता और खूबसूरती देखी जा सकती है। इस जगह पर ऐतिहासिक मंदिर, आकर्षक झरने, घाटी, घुमावदार सड़कें, पहाड़ी क्षेत्र, तथा घने जंगल, देखने को मिलते हैं। यहां पर आने वाले लोग आकर्षक हो जाते हैं।

बेतला नेशनल पार्क

यह एक अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक उद्यान है। यहां पर अनेक तरह के जंगली जानवर रहते हैं। इनमें खूंखार जानवर भी शामिल है। जैसे तेंदुआ, बाग, इत्यादि। यहां पर हाथी भी देखने के लिए मिलता है। यह एक नेशनल पार्क है, जहां पर देश-विदेश के पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां की खूबसूरती देखने लायक है।

Betla National Park
Image: Betla National Park

इस उद्यान के आसपास अनेक सारे घने जंगल, पेड़ पौधे, हरियाली, पहाड़ी क्षेत्र, मैदानी क्षेत्र, पठार, ऊंची-ऊंची चोटियां, इत्यादि यहां की खूबसूरती बढ़ा देते हैं तथा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर देते हैं। यहां पर आने वाले पर्यटक आकर्षित हो जाते हैं।पर्यटकों की दृष्टि से घूम रहे तो यह एक बेहतरीन जगह है।

बोकारो स्टील सिटी

झारखंड में घूमने वाले पर्यटक बोकारो स्टील सिटी में कई दिनों तक रुकते हैं। यहां का खूबसूरत और प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस सिटी के आसपास झिल, नदियाँ, प्राकृतिक हरियाली, सुंदर पार्क, उद्यान, बगीचे, गार्डन, ऊंची पहाड़ियां खूबसूरती का एहसास कराती है।

Bokaro Steel City
Image: Bokaro Steel City

यहां पर आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस सिटी को भारत की औद्योगिक क्रांति के रूप में जाना जाता है। इसका निर्माण 1960 के दशक में किया गया था। यहां पर स्टील का एक बहुत बड़ा प्लांट है। यहां पर हर वर्ष अनेक सारे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

झारखंड घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय

यदि आपने झारखंड घूमने जाने का प्लान बना लिया है और आप अच्छे समय का इंतजार कर रहे हैं कि झारखंड घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है? तो हम आपको बता देते हैं कि झारखंड में आप अक्टूबर से मार्च के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इस समय आपको यहां पर घूमने के दौरान कोई भी परेशानी नहीं होगी क्योंकि इस समय यहां का वातावरण अनुकूल रहता है। इसके बाद यहां पर गर्मी और मानसून का प्रभाव बढ़ने लग जाता है, जिससे आपको खतरा पैदा हो सकता है। बारिश के समय में आपको कभी भी कहीं पर भी घूमने के लिए नहीं जाना चाहिए और खास तौर पर ऐसी जगहों पर जो आती है तो ऊंचाई पर स्थित है।

झारखंड घूमने में रुकने की जगह

यदि आप झारखंड में घूमने के लिए जा रहे हैं? तो आपको इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए कि झारखंड में कहां पर रुकेंगे? झारखंड में रुकने की जगह कौन-कौन सी है? क्योंकि झारखंड वर्तमान समय में अत्यंत तेजी से बढ़ता हुआ एक ऐसा राज्य है। जहां पर विकास के नए-नए कार्य आपको देखने को मिल जाएंगे।

यदि आप यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां पर झारखंड के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास और प्रत्येक शहर में प्रत्येक बड़ी जगह पर बड़े-बड़े होटल्स बने हुए हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार और अपने बजट के अनुसार लग्जरी होटल, फाइव स्टार होटल या सामान्य होटल में रुक सकते हैं।

झारखंड के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

झारखंड में घूमने हेतु जाने वाले लोगों को इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए कि यहां पर खाने के लिए क्या-क्या मिलेगा? क्योंकि झारखंड एक अत्यंत प्राचीन और आधुनिक राज्य है। यहां पर प्राचीन काल से ही तरह-तरह के पकवान और व्यंजन बनाए जाते आ रहे हैं। वर्तमान समय में भी संपूर्ण भारत में मिलने वाले सभी प्रकार के खाने, बड़ी बड़ी होटलों में और रेस्टोरेंट में खाने के लिए मिल जाते हैं।

झारखंड की खुद की संस्कृति, इतिहास और उसकी विशेषता है। यहां पर यदि आप घूमने के लिए आते हैं, तो यहां का खाना खाकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे क्योंकि यहां पर अत्यंत स्वादिष्ट खाना मिलता है। यहां पर स्थानीय खाने के तौर पर दाल, रोटी, लिट्टी, मीठा खाजा, चावल, तरकारी, मिठाइयां, अरसा रोटी, थेकुआ, धुस्का, इत्यादि स्थानीय भोजन उपलब्ध है, जिनका आप स्वादिष्ट था से आनंद ले सकते हैं।

झारखंड कैसे पहुंचे?

झारखंड भारत का एक विकसित राज्य है। यहां पर जाने के लिए यातायात के अनेक सारे साधन और मार्ग उपलब्ध है। इसीलिए आपको झारखंड घूमने जाने हेतु अनेक विकल्प मिल जाते हैं जिनका चयन करके आप अपनी सुविधा अनुसार और अपने बजट के अनुसार यात्रा कर सकते हैं।

फ्लाइट से झारखंड कैसे पहुंचे?

फ्लाइट के जरिए झारखंड जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि फ्लाइट से आपको कुछ ही समय में झारखंड पहुंचा दिया जाएगा। झारखंड के अलग-अलग शहरों में अनेक सारे हवाई अड्डे हैं जिनमें कुछ इंटरनेशनल हवाई अड्डे भी है।

आप अपनी इच्छा के अनुसार अपने शहर के हवाई अड्डे से झारखंड के किसी भी हवाई अड्डे पर उड़ान भर सकते हैं। वहां से आपको जहां पर भी जाना है। वहां आप घूमने के लिए या होटल में रुकने के लिए जा सकते हैं।

ट्रेन से झारखंड कैसे पहुंचे ?

रेल का सफर काफी रोमांचक और आकर्षक माना जाता है। इसलिए यदि आप ने झारखंड जाने के लिए ट्रेन का चयन किया हैं  तो यह आपके लिए अति उत्तम हो सकता है।

इस दौरान आपको बीच में आने वाले अनेक सारे झरने, नदियां, समुद्र, ब्रिज काफी आकर्षित करने वाले हैं। ट्रेन के जरिए झारखंड जाने हेतु आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से झारखंड को जाने वाली ट्रेन में यात्रा करनी होगी।

बस से झारखंड कैसे पहुंचे?

वर्तमान समय में पूरे भारत में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है। प्रत्येक राज्य को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया है। इसीलिए आप किसी भी राज्य या भारत के किसी भी कोने में रहते हो आप सड़क मार्ग से होते हुए बस के द्वारा झारखंड जा सकते हैं। यदि आपके पास खुद की कार है, तो आप अपनी खुद की कार भी लेकर झारखंड घूमने जा सकते हैं।

FAQ

झारखंड में कौन-कौन सी घूमने की जगह है?

झारखंड में अनेक सारी प्राचीन इमारत या स्मारक मंदिर तथा प्राचीन स्थल उपलब्ध है, जिनमें खासतौर पर ऊंचाई से गिरने वाले झरने, घास के मैदान, घने जंगल, पहाड़ी और पहाड़ी क्षेत्र, वन, पेड़ पौधे और हरे-भरे मैदान स्थित है।

झारखंड में पर्यटकों के रुकने की क्या व्यवस्था है?

झारखंड में पर्यटकों के लिए अनेक सारी बड़े-बड़े होटल से बने हुए हैं, जहां पर पर्यटक अपनी सुविधानुसार और बजट के अनुसार रुक सकते हैं।

झारखंड में घूमने हेतु कैसे जाएं?

झारखंड में घूमने हेतु रेल के जरिए जा सकते हैं, बस के जरिए जा सकते हैं, फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं या आपकी खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं।

बस के जरिए झारखंड कैसे पहुंचे?

झारखंड को अनेक सारे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया है।‌ इसलिए आप अपने राज्य से झारखंड बस के द्वारा जा सकते हैं या अपनी खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं। वर्तमान समय में सभी राज्यों और शहरों से झारखंड के लिए बस सेवा उपलब्ध है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी के साथ झारखंड में घूमने की कौन-कौन सी जगह है? तथा झारखंड में घूमने से संबंधित आने वाले सभी जानकारी को बता दिया गया है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपके लिए जरूर ही उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे सकें।

यह भी पढ़े : 

10+रांची में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+बिहार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+पटना में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ जबलपुर में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment