Kolkata Me Ghumne ki Jagah

ब्रिटिश काल के दौरान कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करती थी लेकिन 1912 में कोलकाता को भारत की राजधानी से हटाकर दिल्ली को भारत की राजधानी कर दी गई।

कोलकाता का पुराना नाम कलकत्ता था, जिसे 1 जनवरी 2001 को बदलकर आधिकारिक रूप से कोलकाता रख दिया गया। 1890 में जॉब चार्नोक ने कोलकाता की स्थापना की थी।

        विक्टोरिया       मेमोरियल हॉल

कोलकाता के केंद्र में स्थित विक्टोरिया मेमोरियल ब्रिटिश काल का एक अवशेष के रूप में है, जिसे रानी विक्टोरिया की स्मृति पर भारत पर उनके 25 साल के शासन का जश्न मनाने के लिए निर्मित किया गया था।

        हावड़ा ब्रिज

हावड़ा ब्रिज कोलकाता का एक प्रतिष्ठित लैंड मार्क है जिसे हुगली नदी पर निर्मित किया गया है। यह ब्रिज 71 फीट चौड़ा और 1500 फीट लंबा है जिस पर एक लाख से भी अत्यधिक वाहन और अनगिनत पैदल यात्रियों की दैनिकी यातायात जारी रहती है।

    बिरला तारामंडल

एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल है, जिसे 2 जुलाई 1963 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किया गया था। जहां इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला, खगोलीय मॉडल और खगोल विज्ञान गैलरी का संग्रह मौजूद है।

      फोर्ट विलियम

 70 एकड़ में फैली हुई यह एक शानदार सरंचना है, जिसे 1696 में निर्मित किया गया था। यह इमारत सैकड़ों मेहराबदार खिड़कियों से सुशोभित है। इस किले का नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था। इसे कोलकाता के ब्लैक होल के नाम से भी जाना जाता है।

        पार्क स्ट्रीट

यह सड़क कोलकाता में प्रसिद्ध हैंग आउट स्पोट है।,जहां पर नाइट क्लब, फाइव स्टार रेस्टोरेंट और होटल और मॉल मौजूद है, जहां पर पर्यटक देसी और विदेशी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं और शॉपिंग कर सकते हैं।

  भारतीय संग्रहालय

यह संग्रहालय दुनिया का नौवा सबसे पुराना संग्रहालय है, जहां पर समकालीन चित्र, मिश्र की मम्मी, बुध के पवित्र अवशेष, प्राचीन मूर्तियां, जीवाश्म ,आभूषण, कंकाल, बाजूबंद, तेजस्वी मुगल चित्र और प्राचीन वस्तुओं का संग्रह रखा है।

कोलकाता  कैसे जाएँ?, कितना खर्चा होगा?, कैसे घूमें?, क्या खाएं? ये सब जानकारी के लिए क्लिक करें